Blog

  • Punjab News: इस इलाके में लगी National Lok Adalat, खुले दरबार में सुनी शिकायतें, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में लगी National Lok Adalat, खुले दरबार में सुनी शिकायतें, देखें वीडियो

    लिव-इन-रिलेशन के बढ़ते मामले समाज के लिए चिंताजनक : राज लाली गिल

    अमृतसरः जिले भर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जा रही है। अमृतसर लोक अदालत में आयोग ने 35 मामलों की सुनवाई की और मौके पर प्राप्त 30 अन्य मामलों को भी सुना गया। पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने अमृतसर पुलिस लाइन में खुला दरबार लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का निपटारा करने के निर्देश दिए। चेयरपर्सन ने कहा कि आयोग हर जिले में जाकर महिलाओं को पेश आ रही समस्याओं का निपटारा करेगा। पीड़ित महिलाएं मोहाली में आयोग तक अपनी पहुंच नहीं बना पातीं, इसलिए आयोग द्वारा जिलों में ही लोक दरबार लगाकर समस्याएं सुनी जाती हैं। राज लाली गिल ने कहा कि लिव-इन-रिलेशन के बढ़ते मामले हमारे समाज के लिए चिंताजनक हैं। वह राज्य सरकार को इस मामले में कानून में सुधार के लिए लिख रहे हैं। सुनवाई के दौरान कई मामलों में पुलिस जांच अधिकारियों को पुनः जांच के निर्देश दिए। महिलाओं के खिलाफ गाली-गलौज के मामलों में महिला आयोग बहुत सख्त है, इसलिए किसी भी आम या खास व्यक्ति को महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की अपशब्दावली का प्रयोग करने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि मार्च 2024 में पद संभालने के बाद अब तक लगभग 2500 से अधिक मामलों की सुनवाई की है, जिनमें से 70 प्रतिशत मामलों का निपटारा कर दिया गया है। आज विवाह संबंधी, संपत्ति से संबंधित, एनआरआई विवाह, दहेज-दान, लड़कियों और महिलाओं का शोषण, लिव-इन रिलेशन, घरेलू हिंसा आदि से जुड़े मामले उनके पास आए हैं।
  • Punjab News: चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, लाखों के गहने चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, लाखों के गहने चोरी, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना अजनाला के अंतर्गत एक घर को चोरों द्वारा निशाना बनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान चोर घर से लाखों के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी करके फरार हो गए। दरअसल, घर वाले अपने बेटे के इलाज के लिए अस्पताल गए थे कि पीछे से चोरों ने घर पर हाथ साफ कर दिए। पीड़ितों ने घटना के बाद पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए पीड़ित चैन पवित्र सिंह ने बताया कि बताया कि वह अजनाला के गांव रायपुर खुर्द के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और वह उसके साथ अस्पताल में थे और घर पर कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि जब वह घर लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा जरूरी सामान चोरी हो चुका था।

    उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की कि हमें न्याय दिलाया जाए और चोरों को ढूंढकर हमारा कीमती सामान हमें वापस दिलाया जाए। उन्होंने बताया कि हम अपने बेटे की बीमारी के चलते पहले से ही बहुत मजबूर हैं। हमारा बेटा जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। दूसरी ओर, चोरों ने हमें और संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे तो पहले से ही अस्पताल में काफी पैसे लग गए हैं और अब जो जमापुंजी थी, वह भी खत्म हो गई।

    दूसरी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है तथा इलाके के सीसीटीवी कैमरों की मदद से जल्द ही चोरों की धर पकड़ की जाएगी।

  • Punjab News: जेल में बंद प्रधानमंत्री बाजेके का आरोप, उसकी जान को खतरा

    Punjab News: जेल में बंद प्रधानमंत्री बाजेके का आरोप, उसकी जान को खतरा

    बठिंडाः केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया और सांसद भाई अमृतपाल सिंह के साथी भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके ने अपनी जान को खतरा बताया है। इस संबंध में उन्होंने जेल के अंदर से फोन पर अपनी माता से की गई बातचीत सार्वजनिक हुई है। सार्वजनिक ऑडियो में बाजेके अपनी मां से कह रहे हैं कि नशे के कथित आरोपों में फंसे एक पूर्व अकाली मंत्री के बारे में बोलने पर उनकी बैरक में शामिल कुछ नशे के कारोबार से जुड़े बंदी उन्हें धमका रहे हैं और वे कभी भी उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    उन्होंने अपनी जेल स्थानांतरण की मांग करते हुए बठिंडा जेल के प्रबंधकों पर कई आरोप लगाए हैं और पंथ से भी आग्रह किया है कि पहले की तरह उनका साथ दिया जाए, क्योंकि बाद में जब परिस्थिति बिगड़ जाएगी तो उसे सुधारने का कोई फायदा नहीं होगा। इस संबंध में बठिंडा जेल के सुपरिंटेंडेंट से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

  • Punjab News: दिवंगत गायक Moose Wala Murder Case के गवाह का हुआ निधन

    Punjab News: दिवंगत गायक Moose Wala Murder Case के गवाह का हुआ निधन

    • मानसा: दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के गवाह व सेवा मुक्त एसएचओ इंस्पेक्टर अंगरेज सिंह का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इसी के चलते पिछले दिनों वे अदालत में गवाही देने के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे। जिसके बाद अदालत ने उन्हें 4 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया था। उनके निधन से इस मामले को बड़ा झटका लगा है।
    सूत्रों के अनुसार अंग्रेज सिंह को कैंसर जैसी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, जो बीती रात उनकी मौत का कारण बनी। सब इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह की अदालत में अभी गवाही बाकी थी। अब आने वाले समय में यह हत्या मामला किस दिशा में जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। गौरतलब है कि इस हत्या की जिम्मेदारी खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस हत्या मामले में जितने भी आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें सब इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह की भूमिका काफी अहम रही है। सब इंस्पेक्टर की मौत के कारण सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले को झटका लगने का डर जताया जा रहा है। वहीं इस मामले संबंधी मानसा के जिला अटॉर्नी हरविंदर सिंह का कहना है कि इस मौत से सिद्धू मूसेवाला हत्या केस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भले ही अंग्रेज सिंह की गवाही नहीं हो पाई, लेकिन इस संबंध में सारे दस्तावेज तैयार हैं जिन पर तत्कालीन जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह के हस्ताक्षर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य भी गवाह मौजूद हैं।
  • कमरे में लटकते मिला पति-पत्नी सहित 2 बच्चों के शव, इलाके में दहशत

    कमरे में लटकते मिला पति-पत्नी सहित 2 बच्चों के शव, इलाके में दहशत

    झारखंडः एक ही परिवार के 4 शव घर में फंदे से लटकते मिलने पर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जानकारी अनुसार टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार ने पत्नी और 2 बेटियों समेत सुसाइड कर लिया। 16 दिन पहले ही कृष्ण कुमार के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था।

    कृष्ण कुमार के पिता सुविंदा तिवारी ने बताया कि बहू-बेटा देर से उठते थे इसलिए ध्यान नहीं दिया। वह दवा लेने TMH चले गए। लौटने पर शाम तक घर में कोई नहीं दिखा तो अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोला तो चारों फंदे पर लटके मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने कृष्ण कुमार के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। घटना जमशेदपुर के गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर की है। मैनेजर के अलावा शवों की पहचान उनकी पत्नी डॉली देवी (35), बड़ी बेटी कृति कुमारी (13) और छोटी बेटी मइया (7) के रूप के रूप में हुई।

    पिता के अनुसार ने वह बेटे कृष्ण को इलाज के लिए मुंबई ले गए थे। वहां डॉक्टरों ने कीमोथेरेपी कराने को कहा तो जमशेदपुर आ गए, क्योंकि यह सुविधा वहां उपलब्ध है। बेटे को TMH में भर्ती कराने के लिए उन्होंने कंपनी में आवेदन दिया था, लेकिन कृष्ण डिप्रेशन में रहने लगा था। 1 मई को कृष्ण को बुखार हुआ था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर 4 मई को उसे इलाज के लिए TMH ले गए। 8 मई को पता चला कि कृष्ण को कैंसर है। इसके बाद बेटे को इलाज कराने मुंबई के टाटा कैंसर हॉस्पिटल ले गए। वहां भी जांच में कैंसर की पुष्टि हुई।

  • SDO कार्यालय बना जंग का मैदान, नेता और ग्रामीणों में जमकर चले लात-घूसे

    SDO कार्यालय बना जंग का मैदान, नेता और ग्रामीणों में जमकर चले लात-घूसे

    रतियाः फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में शुक्रवार को एक ऐसी घटना घटी, जिसने न केवल स्थानीय लोगों को हक्का-बक्का कर दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया। दरअसल, भाजपा नेता की सरपंच और उसके समर्थकों ने जूती से धुनाई कर दी। रतिया के पंचायती राज विभाग के एसडीओ ऑफिस में आरटीआई लगाने को लेकर हुए विवाद में दोनों आपस में भिड़े। सरपंच और भाजपा नेता के समर्थकों ने एक दूसरे को जमीन पर गिराकर मारपीट की। हाथापाई के दौरान सरपंच की भी पगड़ी उतर गई।

    पंचायती राज विभाग के उपमंडल अधिकारी एसडीओ कार्यालय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। ग्रामीणों और बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा के बीच हुई जोरदार मारपीट ने सभी का ध्यान खींच लिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। यह सारी हंगामा भुंदड़वास गांव के सरपंच सर्वजीत सिंह और धर्मपाल शर्मा के बीच पुरानी रंजिश से शुरू हुआ। सर्वजीत सिंह ने बताया कि वह एसडीओ कार्यालय में अपने किसी काम से गए थे।

    उसी दौरान धर्मपाल शर्मा और उनके समर्थकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि धर्मपाल ने कथित तौर पर सर्वजीत की पगड़ी तक उतार दी, जो सिख समुदाय के लिए अपमानजनक माना जाता है। इस घटना ने ग्रामीणों का गुस्सा भड़का दिया, और उन्होंने धर्मपाल और उनके समर्थकों पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि धर्मपाल शर्मा ने पहले भी गांव में सरपंच के खिलाफ कई बार आपत्तिजनक व्यवहार किया था। इस बार जब बात हाथापाई तक पहुंची, तो गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीओ कार्यालय को ही अखाड़ा बना डाला। हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मपाल शर्मा को पंचायत समिति कार्यालय से सुरक्षित बाहर निकाला।

    इस घटना ने न केवल स्थानीय प्रशासन को सकते में डाल दिया, बल्कि यह सवाल भी उठाया कि आखिर प्रशासनिक कार्यालयों में ऐसी हिंसक घटनाएं क्यों हो रही हैं? पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज की गई है या नहीं। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को और सख्त कदम उठाने चाहिए। यह घटना न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राजनीतिक स्तर पर भी चर्चा का विषय बन सकती है, क्योंकि इसमें एक पूर्व मंडल अध्यक्ष शामिल हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता और सरपंच के समर्थकों को ऑफिस से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों पक्षों को अपनी-अपनी शिकायत लेकर थाने बुलाया है।

    भाजपा नेता धर्मपाल शर्मा भुंदड़वास गांव के सरपंच और भाजपा के मंडल अध्यक्ष रहे हैं। उन्हें सिरसा से पूर्व भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल का करीबी कहा जाता है। भुंदड़वास के ही बिल्लू सिंह ने धर्मपाल शर्मा के कार्यकाल के दौरान गांव में हुए कामों को लेकर आरटीआई लगा रखी है। धर्मपाल ने ऑफिस में बहस की- भुंदड़वास के सरपंच सर्वजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मैं पंचायती राज विभाग के एसडीओ कुलदीप सिंह के ऑफिस में बैठा था। मुझे अनाज मंडी का प्रस्ताव बनवाना था। इसी दौरान गांव का पूर्व सरपंच धर्मपाल शर्मा वहां आ गया। यहां धर्मपाल शर्मा ने आरटीआई लगाने को लेकर उससे बहस की। बात हाथापाई तक आ पहुंची।

  • साइड मांगने पर बदमाशों ने भाई-बहन को पीटा

    साइड मांगने पर बदमाशों ने भाई-बहन को पीटा

    दरभंगाः भाई-बहन को पीटकर घायल करने का मामला सामने आया है। दोनों को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में दाखिल करवाया है। मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज का है। घटना में घायल युवक रेहान और उसकी बहन जैनब बाकरगंज मोहल्ला निवासी शम्स आलम के बच्चे हैं।

    दोनों को बचाने पहुंची उनकी मां अंजुम आरा भी चोटिल हो गईं। अंजुम आरा ने बताया कि उनका बेटा रेहान, बेटी जैनब को करमगंज स्थित कोचिंग से बाइक पर लेकर लौट रहा था। रास्ते में शादी समारोह के कारण भीड़ थी। रेहान ने हॉर्न बजाकर साइड मांगी। इसी पर नशे में धुत बदमाशों ने दोनों पर हमला कर दिया। बेटी को भी इसलिए मारा है, क्योंकि उसने नकाब पहना हुआ था। मारपीट में दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े। रेहान ने घर फोन कर मां को बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को डीएमसीएच भेजा। पुलिस प्रशासन से उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • Jalandhar News: रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद आज दोबारा जांच करने पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद आज दोबारा जांच करने पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं देर रात 12 बजे के करीब सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए विजिलेंस की टीम की अगुवाई में रमन अरोड़ा का मेडिकल करवाया गया। रमन अरोड़ा का मेडिकल की प्रक्रिया सिविल अस्पताल की ईएमओ डॉक्टर सिमरन कौर की देख-रेख की गई। हालांकि इस दौरान रमन अरोड़ा को गाड़ी से बाहर नहीं निकाला गया।

    जिसके बाद आज रमन अरोड़ा को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। दूसरी ओर विजिलेंस द्वारा साढ़े 7 घंटे पूछताछ के बाद आज दोबारा पुलिस रमन अरोड़ा के घर पहुंची। जहां पुलिस द्वारा रमन अरोड़ा के घर और कार की तालाशी ली जा रही है। इस दौरान घर में 5 पुलिसकर्मी मौजूद है जो घर के दस्तावेजों की जांच कर रहे है। वहीं 4 पुलिस कर्मी घर के बाहर तैनात है। जिसमें से एक गाड़ी में दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

    बीते दिन विजिलेंस द्वारा पीए रोहित कपूर और हनी भाटिया से पूछताछ की गई। जहां पीए ने बताया कि वह सिर्फ पुलिस का कामकाज ही देखता था। जिसके बाद देर रात दूसरे पीए हनी भाटिया के घर विजिलेंस ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि हनी के घर से विजिलेंस की टीम को पेनड्राइव, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। इसी के साथ चरणजीतपुरा के पास स्थित आढ़ती महेश मखीजा के घर पर भी विजिलेंस ने दबिश दी और उसे पूछताछ के लिए साथ ले गई। बताया जा रहा हैकि आज कोर्ट में पेशी के बाद रमन अरोड़ा से बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: बाइक सवार युवक को Truck ने 70 मीटर तक घसीटा; मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार युवक को Truck ने 70 मीटर तक घसीटा; मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः ताजपुर रोड कट के पास एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान ड्राइवर बाइक सवार युवक करीब 70 मीटर तक घसीट ले गया। जिससे बाइक सवार की पसलियां बुरी तरह पिस गई। राहगीरों ने जब तक युवक को ट्रक के नीचे से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया, लेकिन ड्राइवर हाथ छुड़ाकर फरार हो गया।

    मृतक युवक का नाम रोहन जो 21 साल का है। लोगों के मुताबिक ट्रक में 2 लोग सवार थे। राहगीर ने बताया कि मृतक युवक को ट्रक ने आगे से टक्कर मारी। वह उसे कई मीटर तक खींचकर अपने साथ ले गया। मरने वाला युवक हरबंस पुरा का रहने वाला है। युवक काम पर जा रहा था इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया।

    मौके पर पहुंचे पार्षद अरुण ने कहा कि ताजपुर कट के पास रोजाना हादसे होते है, लेकिन यहां कोई ध्यान नहीं दे रहा। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में अलमारी की फैक्टरी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में अलमारी की फैक्टरी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के ग्रीन एवेन्यू में फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आसपास के लोग तुरंत घरों के बाहर आ गए। वहीं फैक्टरी में मौजूद मजदूरों ने फैक्टरी मालिक और दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    मामले की जानकारी देते हुए दिनेश कुमार ने कहा फैक्टरी में आग लगने से धुंआ उनके घरों में घुस गया। इस दौरान वह बाहर आ गए। व्यक्ति ने कहा कि मोहल्ले में फैक्टरी बनी हुई है। जिसके चलते आसपास सभी घरों के लोग बाहर आ गए। नरेश कुमार ने कहा कि सुबह 8.20 बजे उन्हें सूचना मिली कि ग्रीन एवेन्यू घास मंडी में अलमारियों की फैक्टरी में आग लगी है। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

    पार्षद के पति टिका ने बताया कि उनकी फर्नीचर की फैक्टरी है। जिसे जैरी फैक्टरी को चलाते है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी की बैकसाइड पर बने खाली प्लाट में झाड़ियों को खत्म करने के लिए मकान मालिकों ने आग लगाई। यह आग फैलती हुई उनकी फैक्टरी तक पहुंच गई। इस दौरान फैक्टरी में मजूदर मौजूद थे। जिन्होंने घटना की सूचना उन्हें और दमकल विभाग को दी। आग लगने की कितना नुकसान हुआ इसका अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। फैक्टरी से धुंआ खत्म होने के बाद अदंर जाकर नुकसान हुए सामान का जायजा लिया जाएगा।