नशे तस्कर के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का पीला पंजा

Written by

in

बद्दी/सचिन बैंसल: किशनपुरा में चिट्‌टे के कारोबार में संलिप्त एक युवक के सरकारी जमीन पर बना मकान तोड़ दिया है। युवक के खिलाफ चिट्‌टे के चार मामले पुलिस में दर्ज है।बद्दी के नायब तहसीलदार जगदीश चंद मोदगिल , कानून धर्मपाल व मानपुरा के थाना प्रभारी श्यामलाल के नेतृत्व में पुलिस ने जेसीबी से किशनपुरा के खुशी राम के बेटे सर्वजीत के  शामलात जमीन में बने मकान को तोड़  दिया है। दो माह पहले पुलिस को सूचना मिली थी को चिट्‌टे के सप्लाई करने वाले युवक सर्वजीत ने शामलात जमीन पर मकान बना रखा है। जिस पर पुलिस ने जमीन की निशानदेही की गई। उसके बाद राजस्व विभाग की रिपोर्ट पर अदालत ने 22 अप्रैल को उसे अवैध कब्जा छोड़ने को कहा गया। जिस पर सर्वजीत ने 15 दिन के भीतर कब्जा छोड़ने की  बात कही थी। लेकिन पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी उसने जब कब्जा नहीं हटाया तो शुक्रवार को राजस्व विभाग व पुलिस टीम ने जेसीबी से अवैध कब्जा हटा दिया है।

नायब तहसीलदार जगदीश चंद ने बताया कि खुशी राम के बेटे ने अवैध कब्जा किया हुआ था। जिसे राजस्व विभाग ने कोर्ट के आदेश पर पुलिस की मद्द से हटा दिया गया है। थाना प्रभारी श्यामलाल ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के आदेश पर यह कार्रवाई हई है। महानिदेशक के आदेश है कि चिट्‌टे के सप्लाई करने वाला आरोपी अवैध कब्जा करता है तो उसे हटाया जाए। इसी कड़ी में उन्होंने डेढ बिश्वा जमीन पर अवैध कब्जा हटाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *