Punjab News: लुटेरों के हौसले बुलंद, एक ही रात 2 लोगों को बनाया निशाना, नकदी, सोने की अंगूठी और चेन छीनकर फरार

Written by

in

लुधियानाः लूटपाट और स्नेचिंग के मामले लगातार बढ़ रहे है। सरेआम राहगीरों को लुटेरे शिकार बना रहे है। ताजा मामला जालधंर-बाइपास के नजदीक सब्जी मंडी के पास से सामने आया है। जहां एक राहगीर व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और तेजधार हथियार की नोक पर व्यक्ति से नकदी, सोने की अंगूठी और चेन लूट ली। शिकायत पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

नेता जी नगर सलेम टाबरी निवासी हरीश कुमार ने बताया कि 22 मई को वह जालधंर बाइपास स्थित सब्जी मंडी जा रहा था। जालंधर बाइपास चौक पार किया तो बाइक सवारों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियार तान दिए। बदमाशों ने डरा धमकाकर उसकी एक्टिवा से 12 हजार की नकदी, सोने की अंगूठी और चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए।

इसी तरह BRS नगर के इलाके में ओरिएंट सिनेमा नजदीक सब्जी खरीद रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार बदमाश ने निशाना बनाया। व्यक्ति से बदमाश सोने की चेन झपट लीय। पीडित नवीन चंदरा ने बताया कि वह बजाज फाइनांस में काम करता है। पत्नी और बेटी के साथ सब्जी खरीद रहा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने गले में पहले 3 तोले की सोने की चेन झपट ली। और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बदमाश ने चेन इतनी जोर से झपटी कि गले पर निशान पड़ गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *