एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ISI हैंडलर के संपर्क में था आरोपी

Written by

in

कच्छः भारत-पाकिस्तान में भले ही सीजफायर के बाद तनाव कुछ कम हो गया है। लेकिन भारतीय एजेंसियों द्वारा देश में जासूसों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज गुजरात के कच्छ सीमा से एटीएस ने एक जासूस को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये जासूस पाकिस्तान के संपर्क में था और भारत की सूचनाएं मुहैया करा रहा था। बीते कुछ समंय में उसने गुजरात के कुछ संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी पाक को भेजी है। फिलहाल एटीएस की टीम उसे अहमदाबाद ले आई है। जल्द एटीएस आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। जिसमें उसको लेकर जानकारी साझा की जाएगी। जासूस ISI हैंडलर के संपर्क में था।

व्यक्ति की पहचान सहदेव गोहिल के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, सहदेव गोहिल कच्छ के दयापार में एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा था। वह कथित तौर पर पाकिस्तान की ओर से जासूसी गतिविधियों में शामिल था। रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में पता चला है कि सहदेव गोहिल अदिति भारद्वाज नाम की एक महिला के संपर्क में आया था, जो एक पाकिस्तानी जासूस है।

इस बीच बीएसएफ के जवानों ने 23 मई की रात गुजरात के बनासकांठा जिले में भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके सीमा बाड़ की ओर बढ़ते देखा। उन्होंने घुसपैठिए को चुनौती दी, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा, जिससे उन्हें गोली चलानी पड़ी। घुसपैठिए को मौके पर ही मार गिराया गया।

आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिरासत में लिया गया था। फिलहाल अभी उससे पूछताछ जारी है। सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को उसके ट्रैवल व्लॉग के लिए कई प्रायोजन मिले हैं। जिनमें से जांच एजेंसियों के लिए विशेष रुचि का विषय वह है जो उसे यूएई स्थित एक ट्रैवल कंपनी से मिला है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *