Blog

  • Punjab News: GNDU ने इस डिग्री को किया खत्म, विद्यार्थियों ने जताया रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: GNDU ने इस डिग्री को किया खत्म, विद्यार्थियों ने जताया रोष, देखें वीडियो

    अमृतसरः संगीत की दुनिया में तंती साज का अपना स्थान है, विशेषकर गुरबानी कीर्तन का उनसे अटूट संबंध है और अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में विशेष रूप से तार वाद्यों और तबला में डिग्री प्रदान की जाती थी, लेकिन अब यूनिवर्सिटी वह डिग्री खत्म कर रही है, जिससे खासकर सिख विद्यार्थियों में काफी रोष पाया जा रहा है, जिसके बाद सिख विद्यार्थी श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे और जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब के नाम ज्ञापन सौंपकर उनसे इसमें सहयोग मांगा।

    विद्यार्थियों ने कहा कि तांती साज गुरमत का अभिन्न अंग है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इसे प्राथमिकता न देकर अन्य विषयों को प्राथमिकता दे रहा है तथा यहां तबला की डिग्री भी बंद की जा रही है और उन्हें डिग्री लेने के लिए शिमला या चंडीगढ़ जैसे शहरों में जाने को कहा जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि अमृतसर शहर एक गुरु नगरी है और एक गुरु नगरी में बच्चों को गुरमत शिक्षा से वंचित करना बहुत गलत है। इसके लिए आज वे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मिलने पहुंचे हैं और मांग करते हैं कि उनका इसमें समर्थन किया जाए और वे सिख संगठनों से भी मांग करते हैं कि इस मामले में उन्हें सहयोग प्रदान किया जाए ताकि वे गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से तार वाद्यों में डिग्री प्राप्त कर सकें।

  • Punjab News: इस इलाके से मिला मृत सांभर, संदिग्ध व्यक्ति ने काटे सींग, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके से मिला मृत सांभर, संदिग्ध व्यक्ति ने काटे सींग, देखें वीडियो

    होशियारपुरः चंडीगढ़ रोड स्थित डीएवी कॉलेज की पार्किंग के सामने सड़क किनारे एक मृत सांभर मिला है। मोहल्ले के लोगों और समाजसेवी संगठनों ने संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी है। मौके पर पहुंचे एनिमल केयर सोसायटी के सदस्य चंदन कौशल ने बताया कि उन्हें मोहल्ले से फोन आया था कि सड़क किनारे एक सांभर मृत पड़ा है। जब उन्होंने आकर सांभर को देखा तो उस पर गंभीर चोटें पाईं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई, लेकिन आश्चर्य की बात यह थी कि सांभर के मरने के बाद कोई उसके सींग काटकर ले गया।

    सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि इसके जो सींग हैं वो दवाइयों में काम आते हैं और महंगे दामों पर बिकते हैं, इसलिए कोई इसके सींग काटकर ले गया है। उन्होंने संस्था पर यह भी आरोप लगाया कि वे अक्सर विभाग को फोन करते हैं, लेकिन विभाग की तरफ से ज्यादातर फोन नहीं उठाए जाते, बल्कि अगर कोई फोन उठाता भी है तो समय पर नहीं पहुंचता। जब इस बारे में विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि वे इस बारे में कोई बयान नहीं देंगे, लेकिन सांभर का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी कि किस वाहन ने सांभर को टक्कर मारी और उसके सींग कौन लेकर गया।

  • Punjab News: 4 छात्रों सहित 6 लापता नौजवान हुए बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 छात्रों सहित 6 लापता नौजवान हुए बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के 6 बच्चों की लापता होने की खबर सामने आई थी। इस खबर ने बच्चों के माता-पिता में चिंता पैदा कर दी थी। वहीं अब सभी मिल गए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों के साथ के व्यक्ति शामिल था और वह लापता हो गए थे। सभी के फोन बंद आ रहे है। लेकिन आज सभी को बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों समेत कुल 6 लोग शुक्रवार रात से लापता हैं, जिनमें देव समाज मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं कक्षा के 4 छात्र भी शामिल हैं।

    लापता व्यक्तियों के बारे में कोई सुराग न मिलने पर परिवार के सदस्यों ने थाना सिटी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार, लापता हुए विद्यार्थियों में गुरजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी बेदी कॉलोनी, गुरदित सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गोबिंद इनक्लेव मखू गेट, लव निवासी गांव अली के और विश्वदीप सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी गांव इछे वाला शामिल थे।

    इनके अलावा, इन्वर्टर रिपेयर का काम करने वाला वरीनदर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी आरएसडी कॉलेज के पीछे लगने वाली गली और एक अन्य युवक कृष पुत्र विजे कुमार निवासी बस्ती आवा भी लापता था। परिवार के सदस्यों के अनुसार ये युवक शुक्रवार शाम 5 बजे से लापता थे और इनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे थे। बताया जाता है कि लव डोमिनोज़ पर पिज़्ज़ा डिलीवरी का काम करता है।

    बता दें कि गोबिंद इनक्लेव की रहने वाली सुरिंदरपाल कौर ने बताया कि उसका बेटा गुरदत्त सिंह घर पर सो रहा था। इस दौरान विश्व नामक युवक घर से यह कहकर ले गया कि 10 मिनट में वापस आ जाएंगे, लेकिन वह फिर घर वापस नहीं आया। परिवार का कहना है कि पूरी रात तलाश करते रहे, लेकिन कहीं नहीं मिला। विश्व कहता था कि बैटरी ठीक करवानी है, हैरानी की बात यह है कि बैटरी ठीक करने वाला कारीगर भी उनके साथ ही लापता है। जिसकी शिकायत सिटी थाना फिरोजपुर में दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद आस सभी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

  • अब EPF पर इतने प्रतिशत मिलेगी ब्याज दर, सरकार ने दी मंजूरी

    अब EPF पर इतने प्रतिशत मिलेगी ब्याज दर, सरकार ने दी मंजूरी

    नई दिल्ली: सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से देशभर के सात करोड़ से अधिक ईपीएफओ अंशधारकों को लाभ मिलेगा, जिनके खातों में यह ब्याज दर आगामी महीनों में जमा की जाएगी। यह ब्याज दर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा 28 फरवरी 2024 को आयोजित केंद्रीय न्यासी मंडल की 237वीं बैठक में तय की गई थी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने की थी। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ब्याज दर 8.25 प्रतिशत बरकरार रखी जाएगी, जो कि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में दी गई दर के बराबर है।

    ब्याज दर को अंतिम रूप देने के लिए इसे वित्त मंत्रालय के पास मंजूरी हेतु भेजा गया था, जिसे अब औपचारिक स्वीकृति मिल गई है। श्रम मंत्रालय ने गुरुवार को EPFO को इस संबंध में सूचना दे दी है, जिसके बाद EPFO अंशधारकों के खातों में ब्याज जमा की प्रक्रिया शुरू करेगा। पिछले वर्षों की तुलना करें तो, वित्त वर्ष 2022-23 में ईपीएफ पर ब्याज दर 8.15 प्रतिशत थी, जबकि 2021-22 में इसे घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दिया गया था, जो 4 दशक से अधिक का सबसे निचला स्तर था। इससे पहले 2020-21 में ब्याज दर 8.5 प्रतिशत थी।

    ब्याज दर में स्थिरता को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय आर्थिक स्थिरता और EPFO के वित्तीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे कर्मचारियों में भविष्य निधि को लेकर भरोसा बना रहेगा और सेवानिवृत्ति के बाद की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। ईपीएफ ब्याज दर में निरंतरता से यह स्पष्ट होता है कि सरकार और EPFO दोनों ही संतुलित और सतत रिटर्न प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। यह निर्णय लाखों कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है, खासकर ऐसे समय में जब निवेश पर सुनिश्चित और सुरक्षित रिटर्न की मांग अधिक है।

     

  • हिमाचल में चुनाव आयोग के 18 नवाचार लागू, प्रक्रिया होगी पारदर्शी व प्रभावी

    हिमाचल में चुनाव आयोग के 18 नवाचार लागू, प्रक्रिया होगी पारदर्शी व प्रभावी

    ऊना/सुशील पंडित: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, समावेशी और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने हेतु आरंभ की गई 18 नवाचारी पहलों को हिमाचल प्रदेश में प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा शिमला से जारी प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए बताया कि इन नवाचारों को छह प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिनमें मतदाताओं, राजनीतिक दलों, प्रक्रियागत सुधार, कानूनी प्रावधान, चुनाव कार्मिकों और निर्वाचन आयोजन से जुड़े प्रशासनिक सुधार शामिल हैं।

    मतदाताओं के हित सर्वोपरि
    जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की सीमा तय की गई है, जिससे मतदान केंद्रों कतारों और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। बहुमंजिला इमारतों एवं घनी कॉलोनियों में अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मृत्यु पंजीकरण की जानकारी अब सीधे भारत के महापंजीयक के डेटाबेस से प्राप्त कर मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को तीव्र किया जाएगा।

    राजनीतिक दलों के साथ समन्वय
    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि प्रदेश में जिला एवं उप-मंडल स्तर पर सर्वदलीय बैठकों का आयोजन हुआ जिनमें क्रमशः 57 और 200 राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोग ने विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के साथ संवाद स्थापत किया। इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में बूथ लेवल एजेंट्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    प्रक्रियागत सुधार और कानूनी प्रावधान
    उपायुक्त ने बताया कि प्रेस विज्ञप्ति में इस बात का भी उल्लेख है कि निर्वाचन सेवाओं के लिए नया ईसीआइएनइटी डैशबोर्ड लॉन्च किया गया है जिस पर सभी सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) का भी समाधान किया गया है और अब प्रत्येक ईपीआईसी नंबर अद्वितीय होगा। 28 प्रमुख हितधारकों की पहचान की गई है ,जिनमें मतदाता, चुनाव अधिकारी, राजनीतिक दल, प्रतयाशी आदि शामिल हैं।यों के अनुसार प्रशिक्षध्ण सामग्री तैयार की जा रही है।

    निर्वाचन कार्मिकों के सशक्तिकरण व प्रशासनिक सुधार पर बल
    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति में इस बात का भी जिक्र किया है कि आयोग निर्वाचन कार्मिकों के सशक्तिकरण पर बल दे रहा है। बूथ लेवल अधिकारियों को मानक फोटो पहचान पत्र दिए जा रहे हैं। अब तक 3 हजार से अधिक बूथ पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अगामी वर्षों में 1 लाख बीएलओ पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का लक्ष्य है। हिमाचल प्रदेश से पहला बैच 26 -27 मई को प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। राज्य एवं जिला स्तर पर मीडिया व सोशल मीडिया नोडल अधिकारियों के लिए उन्मुखीकरण सत्र आयोजित किए गए।

    आयोग कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली और ई-ऑफिस प्रणाली लागू कर कागज रहित कार्यप्रणाली को बढ़ावा दिया गया है। मतदाता सूचना पर्ची को और अधिक उपयोगी बनाते हुए उस पर क्रम संख्या और भाग संख्या को प्रमुखता से दर्शाया गया है।आयोग की ये सभी पहलें निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और आधुनिक बनाने में सहायक सिद्ध होंगी। हिमाचल प्रदेश इस दिशा में अग्रणी बनने के लिए संकल्पित है।

  • Punjab News: घर से 12 बोर राइफल, डॉलर और गहने लेकर चोर फरार

    Punjab News: घर से 12 बोर राइफल, डॉलर और गहने लेकर चोर फरार

    लुधियाना: महानगर में चोरों का आतंक जारी है। आए दिन चोरों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं अब बंद पड़े घर को चोरों द्वारा निशाना बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने 12 बोर डबल बैरल राइफल और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर समेत चांदी और कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया। इस मामले से संबंधित जानकारी देते हुए बसंत एवेन्यू के रहने वाले कारोबारी रजिंदर सिंह ने बताया कि उनके बच्चे ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं।

    कुछ हफ्ते पहले वे अपने बच्चों से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे और उनकी पत्नी परमजीत कौर घर को ताले लगाकर अपने पैतृक घर बठिंडा चली गई। अब जब रजिंदर सिंह घर वापस लौटे तो घर की ग्रिल टूटी देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर जांच करने पर पता चला कि चोर उनके घर से 12 बोर डबल बैरल राइफल, 350 ग्राम चांदी, एक मोबाइल फोन और 120 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर चोरी करके ले गए थे। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने कारोबारी रजिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Haryana News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी, 5 लाख सहित फर्जी एजेंट गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी, 5 लाख सहित फर्जी एजेंट गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज एवं डीसीपी हिमाद्रि कौशिक के निर्देशन में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। इसी कड़ी में एंटी एमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूनिट इंचार्ज तजिन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में जांच अधिकारी एएसआई दीपक कुमार ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने अमेरिका भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी को अंजाम दिया था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 सितंबर 2024 को दिलराज सिंह पुत्र मलकियत सिंह निवासी तहसील बरवाला, जिला पंचकूला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उससे अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये ठग लिए गए हैं। शिकायत में बताया गया कि आरोपी उसे अमेरिका भेजने का झांसा देकर पहले 13 अक्टूबर 2023 को थाईलैंड, फिर अमलाटी, कजाकिस्तान, तुर्की, रूस और अंत में दुबई भेजते रहे। फिर दुबई में रोककर उसे फिर भारत बुला लिया। बाद में उसे कनाडा का वीजा दिलवाने की बात कही ताकि वहां से अमेरिका जाने का रास्ता आसान हो सके, लेकिन बार-बार वीजा प्रोसेसिंग के नाम पर गुमराह करते रहे।

    इस मामले में कुल 4 आरोपी शामिल पाए गए, जिनमें से एक आरोपी की पहचान लोकेश जाट पुत्र कमल जाट निवासी गांव शेरपुर, इंदौर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई। एंटी एमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 16 मई को नोएडा से आरोपी लोकेश को दबिश देकर गिरफ्तार किया। अगले दिन 17 मई को आरोपी को अदालत में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से 5 लाख रुपये बरामद करने में सफलता हासिल की है।
    आज रिमांड समाप्त होने के पश्चात आरोपी को पुनः अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य 3 फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर शेष ठगी गई राशि बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Punjab News: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी!

    Punjab News: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी!

    चंडीगढ़ः कोरोना का नया JN.1 वेरिएंट लोगों को डराने लगा है। दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में कोविड-19 एक बार फिर पैर पसारने लगा है। भारत में मौजूदा समय में 312 एक्टिव कोरोना केस सामने आए हैं। इसमें दिल्ली से 23, हरियाणा से 5, गुजरात से 33, महाराष्ट्र से 56 केस सामने आए हैं। देश के कुछ राज्यों में कोरोना के JN.1 वैरिएंट के मामलों में वृद्धि के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग ने पंजाब के सभी जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश जारी किए हैं।

    इसके तहत, उन्हें अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाने, ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अन्य सभी प्रबंध पूरे करने के लिए कहा गया है। लोगों को इस बारे में जागरूक करने और ऐसा कोई मामला आने पर तुरंत सूचित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। हालांकि पंजाब में अभी तक कोई केस सामने नहीं आया है। इसके साथ ही केंद्र ने राज्य से रोजाना रिपोर्ट भेजने को कहा है। अस्पतालों को विशेष तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें चिकित्सकीय संसाधनों की उपलब्धता, उपकरणों का कामकाज, स्टाफ की तैयारी और दैनिक रिपोर्टिंग शामिल हैं।

    इसके अलावा, स्वास्थ्य देखभाल सेटिंग्स में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने, हाथों की सफाई सुनिश्चित करने और नियमित रूप से हाथ धोने के लिए कहा गया है। यदि आपको सूखी खांसी, बुखार, गले में खराश, सिरदर्द, थकान, भूख न लगना या दस्त जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत अपनी जांच कराएं। उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों (जैसे बुजुर्ग या कमजोर इम्यून सिस्टम वाले) को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

  • Punjab News: फरार कैदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुआ खुलासा

    Punjab News: फरार कैदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुआ खुलासा

    कपूरथलाः पुलिस ने फरार चल रहे कैदी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कैदी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी 19 मई को सिविल अस्पताल से फरार हो गया था। उसे मेडिकल जांच के लिए कपूरथला मॉडर्न जेल से अस्पताल लाया गया था।

    घटना के समय एएसआई हरविंदर कुमार, एएसआई मनजीत सिंह, कांस्टेबल हरमिंदर सिंह और ड्राइवर एएसआई निर्मल सिंह मौजूद थे। गुरप्रीत सिंह ने एक्स-रे रूम के पास जेल कर्मियों को धक्का दिया और भाग गया। उस समय उसके हाथों में हथकड़ियां लगी थीं।

    जांच अधिकारी एएसआई गुरशरण सिंह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को फत्तूढींगा गाँव के पास पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि फरार होने के बाद वह हिमाचल के एक धार्मिक स्थल पर गया था। पैसे खत्म होने पर वापस आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

  • Punjab News: देवरानी के लूट की वारदात में हुआ खुलासा

    Punjab News: देवरानी के लूट की वारदात में हुआ खुलासा

    महिला की भाभी निकली मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार

    रूपनगर: पुलिस ने रूपनगर के रणजीत एवेन्यू पर घर में तलवार की नोक पर एक महिला को लूटने वाले दोषी को गिरफ्तार कर लिया है। लूट की साजिश लूटी गई महिला की भाभी प्रगति जैन ने रची थी। पुलिस ने अपराध करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दोषी भाभी शिल्पा जैन भी शामिल हैं। दोषी टोनी रेलमाजरा का निवासी है वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस काम के लिए नौजवानों को 1 लाख रुपये का लालच दिया गया था। नौजवानों ने प्रगति जैन से तलवार की नोक पर 4 सोने की चूड़ियां लूट ली थीं।

    इन चूड़ियों का वजन साढ़े 4 तोले है और इनकी कीमत साढ़े 4 लाख रुपये है। इस घटना को अंजाम देने के लिए, भाभी शिल्पा जैन ने रवि कुमार और टोनी रेलमाजरा को अपनी मासी प्रगति के गहने लूटने के लिए कहा और इन दोनों ने अपने तीन दोस्तों से संपर्क किया, जिसके बाद एक योजना बनाई गई। इस घटना को अंजाम दिया गया। मामला सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और कुछ ही घंटों में पुलिस ने मामला सुलझा लिया।

    रूपड़ पुलिस के SSP गुलनीत सिंह खुराना ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले के लिए एक विशेष पुलिस टीम बनाई गई है और इस मामले में सफलता प्राप्त हुई है, आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया। इस मामले के मुख्य दोषियों में नवजोत सिंह निवासी गांव फूल कला थाना सदर रूपनगर, सुखविंदर सिंह उर्फ दीपू निवासी गांव असरो थाना काठगढ़ जिला शहीद भगत सिंह नगर, आकाशदीप सिंह उर्फ पिंटू निवासी फूल कला थाना सदर रूपनगर शामिल हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।