Punjab News: घर से 12 बोर राइफल, डॉलर और गहने लेकर चोर फरार

Written by

in

लुधियाना: महानगर में चोरों का आतंक जारी है। आए दिन चोरों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं अब बंद पड़े घर को चोरों द्वारा निशाना बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने 12 बोर डबल बैरल राइफल और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर समेत चांदी और कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया। इस मामले से संबंधित जानकारी देते हुए बसंत एवेन्यू के रहने वाले कारोबारी रजिंदर सिंह ने बताया कि उनके बच्चे ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं।

कुछ हफ्ते पहले वे अपने बच्चों से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे और उनकी पत्नी परमजीत कौर घर को ताले लगाकर अपने पैतृक घर बठिंडा चली गई। अब जब रजिंदर सिंह घर वापस लौटे तो घर की ग्रिल टूटी देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर जांच करने पर पता चला कि चोर उनके घर से 12 बोर डबल बैरल राइफल, 350 ग्राम चांदी, एक मोबाइल फोन और 120 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर चोरी करके ले गए थे। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने कारोबारी रजिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *