Blog

  • मुफ्त का आटा लेने के लिए उमड़ी भीड़ में मची भगदड़, दर्जनों घायल

    मुफ्त का आटा लेने के लिए उमड़ी भीड़ में मची भगदड़, दर्जनों घायल

    नई दिल्ली: पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली का आलम ये है कि रमजान के महीने के दौरान भी लोगों को रोजा खोलने के लिए दो वक्त की रोटी भी नहीं मिल रही है। सरकार ने आटे के भीषण संकट का सामना कर रहे लोगों को राहत देने के लिए मुफ्त राशन की दुकानें खोली हैं जहां लोगों को आटा बांटा जाता है। ऐसे ही एक केंद्र पर मची भगदड़ में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। लोगों की भीड़ ने आटे की कई बोरियां भी लूट ली। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन के अनुसार, पाकिस्तान के मनसेहरा में ओघी तहसील के करोरी इलाके में एक वितरण स्थल पर आटा बांटा जा रहा था।  सरकारी योजना के तहत मुफ्त आटा प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग वितरण केंद्र पहुंच गए। यहां पर विवाद हुआ और लोग अन्यायपूर्ण वितरण का आरोप लगाकर भिड़ गए। 

    इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।  भीड़ ने आटा ले जा रहे एक ट्रक पर धावा बोल दिया और लोग आटे के सैकड़ों बोरे उड़ा ले गए। इस भगदड़ और हंगामे दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर भी है। लोगों का कहना है कि वितरक पक्षपात कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई लोग आटे की बहुत सारी बोरियां थैलियां लेकर भाग गए, लेकिन कमजोर तबके के लोग उपवास के दौरान लंबे समय तक कतार में लगने के बावजूद खाली हाथ लौट आए।  इससे पहले 9 अप्रैल को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर क्षेत्र में मुफ्त आटे के वितरण में पक्षपात और विसंगतियों के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने बाजौर प्रेस क्लब के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।

    बता दें कि आर्थिक बदहाली के शिकार पाकिस्तान की मुद्रा की कीमत लगातार कम होती जा रही है। पाकिस्तान के पास जरूरी सामान आयात करने के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा नहीं बची है और देश में हंगाई की दर 35 फीसदी तक पहुंच गई है। रमजान के महीने में फलों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पाकिस्तान में रोजे रखने वाले लोगों को रोजा तोड़ने में परेशान होना पड़ रहा है, क्योंकि रोजा तोड़ने के लिए फलों की उपलब्धता आसानी से नहीं है। पाकिस्तान में केला 420 रुपए प्रति किलो और सेब के दाम भी 400 रुपए से हैं।  संतरा 180 रुपए किलो बिक रहा है। प्याज की कीमत 200 रुपए के करीब है। वहीं एक किलो टमाटर की कीमत विभिन्न शहरों में सवा सौ रुपए से लेकर 250 रुपए के बीच है। आलू 100 रुपए किलो तक भी बिक रहा है। वहीं दूध 154 रुपए, ब्रेड 108 रुपए, चावल 221 रुपए प्रति किलो, चिकन 559.83 रुपए प्रतिकिलो के भाव से बिक रहे हैं। 

  • ऊना में अग्निशमान जागरुकता सेवा सप्ताह शुरू 

    ऊना में अग्निशमान जागरुकता सेवा सप्ताह शुरू 

    आग लगे तो डायल करें टोल फ्री नंबर 101 

    ऊना/सुशील पंडित: अग्निशमन केंद्र ऊना में राष्ट्रीय अग्निशमन  सेवा सप्ताह के अंतर्गत आमजन को जागरुक करने  का अभियान शूरू  हो गया है । इस दौरान फायर कर्मियो ने  केंद्र में दो मिनट का मोन रख आग बुझाते समय शहीद हुए फायर फाइटरों को  श्रद्धांजली  दी  । 14 अप्रैल से शुरू हुए अभियान के अंतर्गत केंद्र क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डा, अस्पताल , शैक्षणिक संस्थानों मे  आमजन को आग को लेकर जागरूक करने का अभियान शूरू किया गया है। केंद्र में अग्निशमन उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है  । इस अभियान दौरान  आग लगने के कारणों को विस्तार से बताया जा रहा है।  फायर ब्रिगेड के टोल फ्री नम्बर 101 पर सेवाएं लेने की जानकारी दी जा रही है ।

    आग  बुझाने के तरीके बताए जा रहे है । आमजन को आग के प्रति होने बाले नुक्सान के बारे मे जागरूक किया जा रहा है  व पंपलेट बांटे जा रहे हैं । केंद्र के प्रभारी नितिन धीमान  ने वताया की 14 अप्रैल 1944 के दिन मुंबई की  बंदरगाह में फोर्ट  स्टीफेन नामक  जहाज को अचानक  भीषण आग लग गई थीं। इस  जहाज में युद्ध सामग्री, विस्फोटक पदार्थ रुई आदि सामान लोड था ।   आग बुझाते समय विस्फोटक पदार्थो के धमाका  होने से  66 फायर फाइटर शहीद हो गए थे। उनकी सेवाओं का स्मरण करते हुए  राष्ट्र स्तर पर  अग्निशमन सेवा सप्ताह मे आमजन को आग के प्रति हमेशा अलर्ट रहने के लिए  जागरूक किया  जा रहा है। ताकि आग की घटनाओं को कम से कम किया जा सके।और आग से होने वाली  जान  माल की क्षति न हो सके।

  • भाभी ने किया देवर पर दराटी से हमला

    भाभी ने किया देवर पर दराटी से हमला

    ऊना सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव माजरा में दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में मनजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि उसकी भाभी रमना देवी पत्नी स्व विनोद कुमार निवासी माजरा डा पोलियांबीत तह हरोली जिला ऊना ने अपनी दो बेटियों सहित  दराटी से हमला कर दिया । जिससे उसे गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने रमना देवी व उसकी दो बेटियों के खिलाफ थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • टाहलीवाल के पास सड़क हादसे में दो घायल

    टाहलीवाल के पास सड़क हादसे में दो घायल

    ऊना/ सुशील पंडित : थाना हरोली के अंतर्गत आते इंडियन पैट्रोल पम्प टाहलीवाल के पास दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों का स्कूटी से टक्कर हो गई जिसमें वह घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्द्र मोहन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाईकिल संख्या (एचपी  20 डी-7073) पर सवार होकर टाहलीवाल की तरफ जा रहा था ।जब यह इंडियन पैट्रोल पम्प टाहलीवाल के पास पंहुचे तो इनके मोटरसाईकिल के आगे एक स्कूटी संख्या (एचपी 20एफ-3538) जिसे सत्येन्द्र कुमार गुप्ता निवासी सन्तोषगढ़ चला रहा था। उसने बिना इंडिकेटर दिए दाहिनी तरफ स्कूटी मोड़ दी। जिस से चन्द्र मोहन का मोटरसाईकिल स्कूटी से टकरा गया तथा मोटरसाईकिल सवार चन्द्र मोहन व उसका एक अन्य दोस्त इस टक्कर से घायल हो गए । आरोपित के खिलाफ पुलिस थाना हरोली में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई रही है। ।

  • हरोली पुलिस आप्रेशन विजिवल नम्बर प्लेट अभियान मे लाई तेजी, कई गाड़ियों में अंकित किए नंबर

    हरोली पुलिस आप्रेशन विजिवल नम्बर प्लेट अभियान मे लाई तेजी, कई गाड़ियों में अंकित किए नंबर

     एक महीने तक किया जाएगा जागरूक,फिर जब्त होगी कानून को ताक पर रखकर चलाने वालों की गाडियां

    ऊना /सुशील पंडित : हरोली पुलिस ने आज अलग अलग जगह नाकावंदी करके आप्रेशन विजिवल नम्बर प्लेट के अभियान में तेजी लाई । विदित रहे कि हरोली पुलिस थाना का क्षेत्र पंजाब के साथ सटा हुआ है व सात वार्डर वैरियर के साथ-साथ कई चोर रास्ते भी सीमा के साथ लगते हैं ।  इस क्षेत्र मे जो भी अप्रिय घटनाएं अभी तक हुई हैं उनका थाना प्रभारी हरोली सुनील साख्यान द्वारा विशलेषण करने पर पाया गया कि 99 प्रतिशत घटनाओं मे या तो गाड़ियों मे नम्बर प्लेट नहीं होती या फेक/नकली/जाली नम्बर प्लेट अपराधियों द्वारा लगाई गई होती है।

    जिससे पुलिस को घटना के बाद अपराधी को ढूढना, पकड पाना बेहद चुनौतीपर्ण होता है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले दिनों दुलैहड गोली कांड को देख लें या पहले हुई चेन छीनने की वारदातों को देख लें । यहां तक की बहुत से एक्सीडेंट के केसों में पुलिस को गाडी का पता करना चुनौती भरा हो जाता है। इसलिये यह निर्णय लिया गया कि विशेषकर हरोली में तो विना नम्बर प्लेट गाडी नहीं चलने दी जायेगी । एक महीने तक हरोली पुलिस लोगों को समझाएगी, नम्बर तक लिखवायेगी उसके पश्चात नियमो को अनदेखा करने पर कडी कानूनी कारवाई की जायेगी व एसी गाडियों को जब्त तक किया जायेगा । हरोली पुलिस लगातार ऐसी गाड़ियों को चैक कर रही है व उनका रिकार्ड भी तैयार किया जा रहा है । आम जनता से उन्होंने आग्रह किया कि पुलिस का सहयोग करें व क्रिमीनल एक्टीविटी को कन्ट्रोल करने मे पुलिस की मदद करें । अपनी सभी गाड़ियों मे विजिवल नम्बर प्लेट अवश्य लगवाएं। 

  • भारत निर्माता के रूप में जाने जाते है भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर: भुट्टो 

    भारत निर्माता के रूप में जाने जाते है भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर: भुट्टो 

    भरमौती मन्दिर में पूजा अर्चना कर भुट्टो ने जनता को बैसाखी की दी बधाई

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कुटलैहड़ के एतिहासिक धार्मिक स्थल भरमौती में डुबकी लगाई व लोगों को बैसाखी पर्व की बधाई दी। बाद में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव कार्यक्रम हिंडोला ओर चताड़ा में शिरकत की।  विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत निर्माता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने थानाकलां रेस्ट हाउस में जन समस्याओं को भी सुना और मौके पर समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। 

    इस मौके पर कुटलैहड़ ब्लॉक अध्य्क्ष राम आसरा,राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजिक एवं कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, महासचिव दीपू बग्गा, विनय, महासचिव अजय शर्मा, उपाध्य्क्ष रोहित रॉकी,राज कुमार, राज, हर्ष शर्मा, सुरेश कुमार चेतु,  प्रवीण शर्मा व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

  • विकराल रूप लेगी कोरोना की ये लहर, रिपोर्ट में दावा, एक्सपर्टस ने दी चेतावनी 

    विकराल रूप लेगी कोरोना की ये लहर, रिपोर्ट में दावा, एक्सपर्टस ने दी चेतावनी 

    रोजाना हो सकती है 15000 संक्रमितों की मौत

    नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण ने भारत सहित दुनिया के कई देशों में एक बार फिर दस्तक दी है। बात भारत की करें तो यहां रोजाना हजारों नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, संक्रमितों की मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। साथ ही एक्सपर्टस ने चेतावनी दी है कि आगामी दो हफ्ते के भीतर कोरोना संक्रमण चरम पर हो सकता है। लेकिन इस बीच एक स्वास्थ्य विश्लेषक फर्म ने जो दावा किया है उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल लंदन की Airfinity Ltd. नामक फर्म का दावा है कि जलवायु परिवर्तन, अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में बढ़ोतरी, बढ़ती जनसंख्या और जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों के चलते महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है।

    हालांकि कंपनी ने ये भी कहा है कि अगर नई संक्रामक बीमारी का पता चलने के बाद 100 दिनों के भीतर ही उसकी वैक्सीन बना ली जाएगी तो महामारी का खतरा कम होकर 8 प्रतिशत तक रह जाएगा। कंपनी का कहना है कि अगर हालात बिगड़ते हैं और काबू से बाहर हो जाते हैं तो बर्ड फ्लू जैसे वायरस के संक्रमण से अकेले ब्रिटेन में ही हर दिन 15 हजार लोगों की मौत हो सकती है। बीते दो दशकों में दुनिया ने तीन बड़ी महामारी देखी हैं, जिनमें कोरोना महामारी, सार्स, MERS और स्वाइन फ्लू जैसी महामारी शामिल है।

    H5N1 बर्ड फ्लू का संक्रमण भी चिंता बढ़ा रहा है। हालांकि अभी इससे संक्रमित लोग की संख्या कम है और इसके इंसानों से इंसानों में फैलने के भी संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि पक्षियों और स्तनधारी जीवों में फैलने की दर तेज है, जिससे चिंता बनी हुई है। कई खतरनाक बीमारियों जैसे जीका, मर्स आदि का वैक्सीन भी अभी तक नहीं मिल सकी है। ऐसे में स्वास्थ्य वैज्ञानिकों को तुरंत ऐसे कदम उठाने होंगे, जिससे भविष्य में आने वाली महामारी से निपटा जा सके।

  • गुरु राविदास सभा ने मनाया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहेब का जयंती दिवस

    गुरु राविदास सभा ने मनाया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहेब का जयंती दिवस

    मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व भारतीय राजदूत विद्याभूषण सोनी 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के एमसी पार्क स्थित श्री गुरु रविदास महासभा जिला ऊना की तरफ भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर  का जयंती दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में पूर्व भारतीय राजदूत विद्याभूषण सोनी ने शिरकत की  और बाबा भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस मौके पर युवाओं द्वारा रक्तदान कैंप का भी आयोजन किया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस दौरान आए हुए मिशनरी गायकों की तरफ से भी बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन सफर पर प्रकाश डाला गया। मुख्यतिथि विद्याभूषण सोनी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की कि आज  का दिन बहुत खास है इस मौके पर हम भावुक हो जाते हैं । बाबा भीमराव अंबेडकर एक आदमी नहीं बल्कि सुपरमैन की तरह थे और उनके द्वारा दिए योगदान से देश ही नहीं विदेश भी प्रेरणा ले रहे हैं।

    बाबा साहब ने मुझे आशीर्वाद दिया था उस समय मैं 4 वर्ष का था ।वह हमारे घर आते जाते रहते थे उनका हमारे परिवार के लिए अहम योगदान रहा है। वह समाज  को आगे लाना चाहते थे। आज भी कई जगहों पर उनके कार्यक्रम को न किए जाने को लेकर अर्चना पैदा की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हे याद है अक्सर बाबा जी कहा करते थे की अगर मैं जाग रहा हूं इसलिए मेरा समाज सो रहा है बाबा साहिब ने  हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए हमें अपने अधिकारों व हकों के लिए तैयार रहना चाहिए और इसके लिए हमें पढ़ लिख कर आगे बढ़ना है।  उनके द्वारा दिए हुए संदेश को हमें आगे तक पहुंचाना है ताकि हम औरों को भी अपने साथ लेकर आगे बढ़ सकें।इस मौके पर एडवोकेट नरेश सैंसोवाल, ववीता, प्रधान शकुंतला, डॉ आर्य, मनजीत,संजय,विट्टू, पंकज चोपड़ा व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में फेयरवेल पार्टी का आयोजन 

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में फेयरवेल पार्टी का आयोजन 

    ऊना/ सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का स्वागत ढोल नगाड़े के साथ  किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में विद्यार्थी बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे ।फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ प्रिंसिपल दीपक कौशल, निदेशक अनुज वशिष्ट ने ज्योति प्रज्ज्वलित से किया। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने स्कूल के साथ जुड़ी यादों को साँझा किया।

    11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कई प्रकार की मनोरंजक और रोमांचक खेलों का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य और समूह नृत्य भी प्रस्तुत किए।  बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने टाइटल से सम्मानित किया। मिस्टर फेयरवेल चिराग, मिस फेयरवेल साईना, मिस्टर टेलेंटड माधव, मिस टेलेंटड हार्दिका, मिस्टर पर्सनैलिटी अंशुमान ,मिस पर्सनैलिटी रेनिया देहल और पलकिन बरमानी रहे।बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कहा कि वे अध्यापकों की दी हुई अमूल्य शिक्षा व मार्गदर्शन को कभी भुला नहीं पाएंँगे। अंत में स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने बच्चों को सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलने, सदैव माता-पिता व बड़ों का आदर करने के लिए प्रेरित किया।

  • भीषण गर्मी को लेकर स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

    भीषण गर्मी को लेकर स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

    पटना: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव को लेकर आदेश जारी किया है। इसके तहत 15 अप्रैल से पटना जिले में सभी निजी और सरकारी स्कूल सुबह 11.45 बजे तक ही संचालित होंगी। यानी हर हाल में स्कूल सुबह 11.45 बजे बंद हो जाना चाहिए। पटना जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार शनिवार से सभी स्कूलों पर लागू हो जाएगा। डीएम के आदेश के अनुसार निर्धारित समय के बाद स्कूल खुले रहने पर कार्रवाई होगी।

    दरअसल, पटना सहित राज्य के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से तापमान में जोरदार वृद्धि देखी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों को लू और गर्मी जनित परेशानी से बचाने के लिए पटना जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है। डीएम ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। गर्मी की वहज से बच्चों को कोई परेशानी ना हो इसलिए स्कूलों को सुबह 11.45 बजे तक बंद करना होगा। यह निर्देश प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा।

    पिछले 24 घंटों के दौरान अचानक से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। पटना जिले का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वीरवार को पटना का तापमान राज्य से सर्वाधिक रहा जबकि शुक्रवार को भी तीखी धूप सुबह से ही देखी जा रही है। इसी को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने स्कूल टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है। न सिर्फ पटना बल्कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के 10 जिलों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बढती गर्मी के कारण अब हीट वेब का असर भी दिखने लगा है।

    वहीं मौसम विभाग के अनुसार पटना का तापमान फ़िलहाल 37 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। लेकिन मौजूदा समय में यह सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं अगले कुछ दिनों के दौरान गर्मी में और ज्यादा बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इस वजह से अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर और अधिक देखने को मिलेगा। पटना जिला प्रशासन ने गर्मी की इस संभावना को देखते हुए ही जिले के स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है।