Punjab News: मामूली विवाद को लेकर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं बस्ती निज़ामुद्दीन में एक के बाद एक कई गोलियां चली। इस घटना को लेकर आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बस्ती के टैंकों के पास नौजवान पैदल काम पर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में नौजवान सड़क पर गिर गया, लेकिन कार चालक ने कार नहीं रोकी।

जिसके बाद कुछ नौजवानों ने मोटरसाइकिल पर कार चालक का पीछा कर कार रोक ली। कार चालक वहां से उस समय भाग गया। लेकिन कुछ समय बाद कार चालक अपने साथियों को लेकर वापस आया और कार की चाबी मांगने लगा। जहां दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं हुई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवारों ने पिस्टल निकाली और एक के बाद एक कई फायर किए। इस घटना में एक गोली नौजवान को लगी और झगड़े में 2 नौजवान घायल हो गए।

घायल नौजवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मेडिकल अफसर ने बताया कि नौजवान का उपचार चल रहा है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही डीएसपी सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। जहां डीएसपी ने पिस्टल कब्जे में ले ली है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। इस घटना में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *