बंगाणाः मां भगवती के जागरण में दिखा शोभायात्रा और भक्ति का अद्भुत संगम

Written by

in

नव ज्योतियों के साथ हाथलौन से बंगाणा पंडाल तक निकली शोभायात्रा

ऊना-सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में शुक्रवार को मां भगवती के जागरण की पूर्व संध्या भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। मां भगवती विशाल जागरण कमेटी द्वारा आयोजित सातवें विशाल जागरण से पूर्व नव ज्योतियों के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया गया।  जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष  विनोद कुमार सैंटी ने की। यह शोभायात्रा हाथलौन से प्रारंभ होकर बंगाणा स्थित पंडाल तक पहुंची।

दर्जनों गाड़ियों के भव्य काफिले में नव ज्योतियों की शोभायात्रा में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इन गाड़ियों पर सजाई गई भव्य झांकियों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। हर झांकी को इतनी सुंदरता और भक्ति भाव से सजाया गया था कि देखने वाले श्रद्धा से अभिभूत हो उठे। इन झांकियों में धार्मिक भावनाओं और भारतीय संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। इस धार्मिक आयोजन में राष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स विंग के प्रदेश चेयरमैन एवं जिला ऊना भाजयुमो के सचिव अजय ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

उन्होंने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उनके साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस पावन अवसर पर भक्ति के सागर में डुबकी लगाते दिखे। इनमें दिनेश खत्री, अनिल बांटू, रत्न खत्री, राज कुमार, अमरीक सिंह, जगदीश चंद, मीनू खत्री, मस्त राम खत्री व कमेटी के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *