Blog

  • विधायक ने कुटलैहड़ के 61 परिवारों को बांटे 7.65 लाख रुपये के आर्थिक सहायता के चैक

    विधायक ने कुटलैहड़ के 61 परिवारों को बांटे 7.65 लाख रुपये के आर्थिक सहायता के चैक

    कुटलैहड़ की जनता का भाई, बेटा बनकर फ्रंटल करता रहूंगा जनसेवा:विवेक शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक ने 61 जरूरतमंद परिवारों को कुल 7 लाख 65 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता चेक के माध्यम से वितरित की गई धनराशि विभिन्न योजनाओं जैसे स्वास्थ्य सहायता, सुकन्या समृद्धि योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक लाभ शामिल थे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य गौ-गरीब की सेवा करना है। मैं कुटलैहड़ की जनता का भाई और बेटा बनकर सेवा करता हूँ, ओर सदा करता रहूंगा।  हर समय आपके साथ आपके बीच खड़ा रहूंगा और आपकी समस्याओं के समाधान के लिए लड़ता रहूंगा। विवेक शर्मा ने कहा कि वितरित की गई राशि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दी गई है।  इनमें गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य सहायता राशि, बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत चेक और विधवाओं, विकलांगों एवं बुजुर्गों को राज्य सरकार की आर्थिक सहायता योजना के तहत आर्थिक लाभ प्रदान किए गए। यह पहल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

    वहीं विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के गांव घरवासड़ा में शहीद दिलवर खान की स्मृति में पंचवटी पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस पार्क का शिलान्यास राज्य के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा किया जाएगा। पार्क का निर्माण शहीद के पैतृक गांव में किया जाएगा और शहीद दिलवर खान की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। ताकि भावी पीढ़ियों को उनकी शहादत की याद दिलाई जा सके।

  • क्या अब पंचायतों की विकास धनराशि के ब्याज से चलेगी सुक्खू सरकार: भुट्टो

    क्या अब पंचायतों की विकास धनराशि के ब्याज से चलेगी सुक्खू सरकार: भुट्टो

    राज्य की सभी पंचायतों के बिकास की धनराशि का 182 करोड़ बनता है अढ़ाई वर्ष में ब्याज,तो कितनी होगी धनराशि :दविंदर भुट्टो ऊना/सुशील पंडित: भाजपा के वरिष्ठ नेता कुटलैहड़ क्षेत्र से पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि राज्य सरकार अब पंचायतों के विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि पर मिलने वाले ब्याज से अपनी सरकार चला रही है। पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कहा कि पिछले अढ़ाई वर्षों में राज्य की लगभग 3614 पंचायतों में विकास कार्यों के लिए जो राशि दी गई थी, वह कार्यों में न लगकर बैंक खातों में पड़ी रही, जिससे उस पर करीब 182 करोड़ रुपये का ब्याज बन चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब ब्याज ही इतना है, तो मूल धनराशि कितनी रही होगी? और सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी भारी-भरकम राशि होते हुए भी पंचायतों के विकास कार्य क्यों रुके हुए हैं? दविंदर भुट्टो ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के समय में राज्य की हर पंचायत को करोड़ों की धनराशि सुक्खू सरकार अढ़ाई वर्षों में उस में से एक फूटी कौड़ी भी खर्च नहीं कर पाई है। और अब सुक्खू सरकार ने अब बैंकों को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है कि पंचायतों की राशि पर जमा हुए ब्याज को सरकार के खाते में ट्रांसफर किया जाए। उन्होंने इसे गरीब जनता के साथ धोखा बताते हुए कहा कि जो पैसा गांवों, गरीबों, और स्थानीय विकास कार्यों के लिए रखा गया था, उस पर सरकार ब्याज लेकर अपनी राजनीति चमका रही है। भुट्टो ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से जवाब मांगते हुए कहा कि सरकार बताए कि आखिर पंचायतों में कार्य क्यों नहीं हो रहे? क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या फिर सरकार की सोची-समझी नीति? उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर सरकार सिर्फ कागजी घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि आज भी कई पंचायतों में सड़क, पानी, और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इसके साथ ही भुट्टो ने सुक्खू सरकार की सुख आश्रय योजना को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह योजना केवल बसों और दीवारों पर लिखने तक सीमित रह गई है। उन्होंने दावा किया कि उनके कुटलैहड़ क्षेत्र के चार परिवारों को इस योजना में शामिल किया गया है, लेकिन अब तक उन्हें एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि चार हजार रुपये जेब खर्च की बात तो दूर, बच्चों की पढ़ाई की फीस तक सरकार ने नहीं दी। पूर्व विधायक ने कहा कि अढ़ाई वर्षों में सुक्खू सरकार ने केवल झूठे वादों और खोखली घोषणाओं के सहारे जनता को गुमराह किया है। न विकास दिख रहा है, न योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंच रहा है। पंचायतों में पड़े विकास के धन का उपयोग न होना यह साबित करता है कि सरकार की प्राथमिकता में न गांव हैं, न गरीब। इस मौके पर जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा,भाजपा नेता बलराम बबलू,मनोहर लाल शर्मा,भाजपा नेत्री संतोष सैनी ,सूरम सिंह मौजूद रहे।
  • Punjab News : हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरमीत सिहं उर्फ रवि  और गुरप्रीत सिहं दोनों निवासी फाजिल्का के तौर पर हुई है। डीएसपी हरबंस सिंह सिटीव वन ने बताया कि गश्त के दौरान रिंग रोड और बहमन दवाना पुल के नजदीक 2 आरोपियों को काबू किया है।

    उन्होंने बताया कि आरोपियों से तलाशी के दौरान 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों और भी खुलासे होने की संभावना है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिहं पर पहले भी लांबी थाने में 100 ग्राम हेरोइन का मामला दर्ज था।

  • आज ही ऑन करें Instagram के ये फीचर्स,Trolling और Scamming से मिलेगी छुटकारा !

    आज ही ऑन करें Instagram के ये फीचर्स,Trolling और Scamming से मिलेगी छुटकारा !

    Tech: सोशल मीडिया आज हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, और इंस्टाग्राम इस रेस में सबसे आगे है, फोटो और वीडियो शेयरिंग के इस पॉपुलर प्लेटफॉर्म पर जहां दोस्त और परिवार के साथ जुड़े रहने का मौका मिलता है, वहीं ट्रोलिंग, हैकिंग और स्कैमिंग जैसे खतरे भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए कुछ बेहद जरूरी सिक्योरिटी फीचर्स उपलब्ध करवाएं हैं। इन फीचर्स को एक्टिवेट करके आप अपने अकाउंट को ट्रोलर्स और स्कैमर्स से सुरक्षित बना सकते हैं। आइए जानते हैं जरूरी फीचर्स जिन्हें आपको आज ही ऑन कर लेना चाहिए।

    1. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA)

    यह फीचर आपके अकाउंट को एक अतिरिक्त सुरक्षा कवच देता है। इसके जरिए किसी नए डिवाइस से लॉग इन करने पर इंस्टाग्राम एक वेरिफिकेशन कोड मांगेगा, जिससे अकाउंट हैक करना मुश्किल हो जाएगा। ऑन करने का तरिका?
    • Settings में जाएं..
    • Security पर टैप करें..
    • Two-Factor Authentication चुनें और निर्देशों का पालन करें।

    2. अनचाहे फॉलोअर्स को करें Restrict

    अगर कोई व्यक्ति आपको मैसेज या कमेंट के जरिए परेशान कर रहा है और आप उसे ब्लॉक नहीं करना चाहते, तो ‘Restrict’ फीचर मददगार हो सकता है। इससे उस यूजर की गतिविधियां सीमित हो जाती हैं। इस तरह करें ऑन?
    • उस व्यक्ति की प्रोफाइल खोलें
    • ऊपर तीन डॉट्स पर टैप करें
    • ‘Restrict’ ऑप्शन चुनें

    3. आपत्तिजनक कमेंट्स को करें ऑटो-फिल्टर

    इंस्टाग्राम AI और कस्टम वर्ड्स की मदद से आपत्तिजनक शब्दों वाले कमेंट्स को अपने आप छिपा सकता है। कैसे ऑन करें?
    • Settings में जाएं
    • Privacy पर टैप करें
    • Hidden Words में जाकर ‘Hide Comments’ और ‘Custom Word Filter’ ऑन करें

    4. टैग और मेंशन पर रखें कंट्रोल

    फर्जी टैग और मेंशन से परेशान हैं? तो यह फीचर आपको तय करने की सुविधा देता है कि कौन आपको पोस्ट्स या स्टोरीज़ में टैग कर सकता है। कैसे ऑन करें? Settings > Privacy > Tags/Mentions ‘People You Follow’ या ‘No One’ ऑप्शन चुनें।
  • Punjab News: शौर्य चक्र मिलने के बाद मेजर तृप्तप्रीत सिंह पैतृक गांव पहुंचे, देखें वीडियो

    Punjab News: शौर्य चक्र मिलने के बाद मेजर तृप्तप्रीत सिंह पैतृक गांव पहुंचे, देखें वीडियो

    इलाकानिवासियों ने किया भव्य स्वागत किया

    गुरदासपुर : राष्ट्रीय राइफल्स जाट रेजिमेंट के सेना अधिकारी मेजर तृप्त प्रीत सिंह ने पिछले साल जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक श्रेणी ए आतंकवादी को मार गिराया था। इसके अलावा छह अलग-अलग ऑपरेशनों का नेतृत्व करते हुए इस मेजर तृप्त प्रीत सिंह ने कुल 9 शीर्ष आतंकवादियों को मार गिराकर देशवासियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कल भारत के माननीय राष्ट्रपति ने गुरदासपुर के खान मलक गांव के निवासी मेजर तृप्त प्रीत सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

    मेजर तृप्त प्रीत सिहं अपने गांव लौटे तो गांव वालों ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं मेजर तृप्त प्रीत सिंह की बहादुरी पर उनके परिवार वाले भी गर्व महसूस कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान मेजर तृप्त प्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय कपूरथला से पूरी की और उसके बाद एनडीए के माध्यम से भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने लगे।

    इस दौरान उन्हें कई ऑपरेशनों का नेतृत्व करने का अवसर मिला और उन्होंने इन ऑपरेशनों को बखूबी अंजाम दिया। सबसे बड़ी सफलता पिछले वर्ष शोपियां में ए श्रेणी के आतंकवादी को मार गिराने से मिली, जिसके लिए उन्हें माननीय राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। वहीं, तृप्त प्रीत सिंह की पत्नी सीरत और उनके पिता हरदयाल सिंह पड्डा ने कहा कि उन्हें तृप्त सिंह की बहादुरी पर बहुत गर्व है।

  • Punjab News: दिन दहाड़े पार्षद की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े पार्षद की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब मेें क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है। यह घटना छेहरटा साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास हुई। जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर दो से अकाली पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान पार्षद हरजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

    मौके पर मौजूद दुकानदार कर्मजीत सिंह ने बताया कि आवाज सुनकर जब वह बाहर आया तो देखा कि खून से लथपथ हालत मेें व्यक्ति सड़क पर गिरा पड़ा था। दुकानदार ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावारों ने वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया हमलावारों ने करीब 3-4 गोलियां चलाई है। मिली जानकारी के अनुसार दो हमलावार मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए, एक ने मोटरसाइकिल स्टार्ट की और दूसरे ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि छेहरटा साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास गोलियां चली है। उन्होंने कहा कि मौके पर से 2 खोल बरामद हुए है।

  • Jalandhar News: इस इलाके मेें भारी फोर्स के साथ पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके मेें भारी फोर्स के साथ पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर,ens : नशे को रोकने और अमन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फिल्लौर के निकट गांव गन्ना में पुलिस द्वारा कासो अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत की जा रही है। इस बड़े ऑपरेशन का नेतृत्व डीआईजी संजीव कुमार रामपाल ने किया और वह खुद मौके पर मौजूद थे। इस दौरान एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, एसपी सरबजीत राय और एसएचओ संजीव कपूर भी टीम सहित मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने गांव में संदिग्ध घरों की जांच की और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। डीआईजी रामपाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस नशा तस्करों को पकड़ने के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि “किसी भी ड्रग तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

    पुलिस ने ग्रामीणों से नशे के खिलाफ लड़ाई में पूरा सहयोग करने की अपील की। पुलिस ने यह भी कहा कि जो भी युवा नशे की गिरफ्त में हैं, वे पुलिस या नशा मुक्ति केन्द्रों से सम्पर्क करके अपनी जिंदगी को सुधारें। इस अभियान के दौरान पुलिस ने गांव में संदिग्ध घरों की तलाशी ली। गन्ना गांव के लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और  विश्वास जताया कि पुलिस ऐसे कदम उठाकर समाज से नशे को जड़ से खत्म कर देगी।

  • Punjab News: Canada में मरे युवक का शव गांव पहुंचा, इलाके में शोक की लहर, देखें वीडियो

    Punjab News: Canada में मरे युवक का शव गांव पहुंचा, इलाके में शोक की लहर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बेहतर भविष्य की तलाश में एक साल पहले कनाडा गए 20 वर्षीय युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मौत के बाद आज युवक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

    जानकारी मुताबिक, भगत वीर सिंह (20) निवासी जोड़ा, गुरदासपुर एक साल पहले अपने परिवार की गरीबी दूर करने और बेहतर भविष्य के लिए कनाडा गया था। भगत वीर 21 अप्रैल 2025 को कनाडा के अल्बर्टा स्थित रेड डियर में भयानक कार दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि वह काम पर जा रहा था। 6 दिन कैलगरी के एक अस्पताल में उनका इलाज चला, लेकिन 27 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

    करीब एक माह बाद आज उनका पार्थिव शरीर जोड़ा छत्राण पहुंचा, जहां मृतक का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता की भी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है, जो जल आपूर्ति विभाग में काम करते थे। ग्रामीणों ने मांग की है कि पंजाब सरकार मृतक के परिवार की आर्थिक मदद करे।

  • Private Job में Promotion और पैसों की बारिश के लिए करें ये उपाय

    Private Job में Promotion और पैसों की बारिश के लिए करें ये उपाय

    Religious: अगर आप अपने करियर में ऊँचाइयों को छूना चाहते हैं, तो वैदिक परंपराओं के अनुसार सूर्य देव की नियमित पूजा आपकी किस्मत बदल सकती है। सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है और इन्हें नवग्रहों में सबसे प्रमुख स्थान दिया गया है। कहा जाता है कि सूर्य की कृपा से व्यक्ति को सम्मान, उच्च पद और धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।

    Surya Puja: पौष माह में सूर्य की पूजा करने से मिलेगी मानसिक शांति, जानें  सूर्य को जल चढ़ाने की विधि, मंत्र और फायदे | Benefits of Surya Pujan in  paush month know

    रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है और इस दिन कुछ खास उपाय करके सूर्य को अभिमंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे आसान और प्रभावशाली उपाय जिनसे आप सूर्य की कृपा पा सकते हैं।

    सूर्य को अभिमंत्रित करने का तरीका

    Surya Dev Puja : रविवार के दिन इस विधि से करें सूर्य देव की पूजा …

    रविवार के दिन एक तांबे का सूर्य खरीदें और उसे अपने घर के मंदिर में स्थापित करें। प्रतिदिन सुबह उस तांबे के सूर्य का जल से तिलक करें और साथ ही “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का 7 बार जाप करें। यह प्रक्रिया लगातार 7 दिनों तक करें।

    इसके बाद अगले रविवार को उस तांबे के सूर्य को सुबह 11 बजे से पहले घर की पूर्व दिशा की दीवार पर लगभग 7 फीट की ऊँचाई पर स्थापित करें। फिर प्रतिदिन सुबह सूर्य को तांबे के पात्र से जल चढ़ाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि इससे जल्द ही करियर में सफलता मिलने लगती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

    सूर्य यंत्र के विशेष लाभ

    घर में सूर्य यंत्र स्थापित करके उसकी रोजाना पूजा करना भी अत्यंत फलदायी माना गया है। सूर्य को जल चढ़ाते समय उसमें थोड़ी सी रोली या लाल रंग के फूल मिलाना चाहिए। इससे आत्मबल में वृद्धि होती है और व्यक्तित्व में निखार आता है।

    विशेषज्ञों की मानें तो माणिक्य रत्न धारण करना भी सूर्य की कृपा पाने का एक शक्तिशाली उपाय है, लेकिन इसे धारण करने से पहले ज्योतिष सलाह अवश्य लें।

    निष्कर्ष: यदि आप अपने जीवन में सफलता, समृद्धि और यश की कामना करते हैं, तो सूर्य देव की उपासना से जुड़े ये उपाय अपनाकर आप अपनी किस्मत को चमका सकते हैं।

    Disclaimer: यह सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

  • Punjab News: जमीन को लेकर 2 पक्ष भिड़े, सरपंच पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीन को लेकर 2 पक्ष भिड़े, सरपंच पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के कस्बा ममदोट में गांव हजारा सिंह वाला के मौजूदा सरपंच पर जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगे हैं। इस दौरान महिलाओं ने सरपंच पर उनसे मारपीट करने के भी आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

    जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में 15 मरले जमीन को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान खुलेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखा गया। पीड़ित परिवार के मंगत सिंह, परमजीत ने बताया कि उनके पास 15 मरले जमीन है। सत्ता के नशे में वर्तमान सरपंच गुरनाम सिंह उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। जब उन्होंने विरोध किया तो सरपंच गुरनाम सिंह ने 25-30 गुंडों को बुलाकर उनकी पिटाई की गई और उनके घर में तोड़फोड़ की गई और सामान लूटा गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी पीटा गया तथा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने मांग की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    डीएसपी करण शर्मा ने कहा कि यह मामला अब उनके ध्यान में आ गया है। उन्होंने कहा कि घटना में महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।