Blog

  • Punjab News: दिन-दिहाड़े बाइक सवार व्यक्ति घर से Cylinder लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन-दिहाड़े बाइक सवार व्यक्ति घर से Cylinder लेकर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। आए दिन चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। पुलिस की सख्ती के बाद भी चोरियां नहीं रुक रही। एक नया मामला लुधियाना के न्यू शिवाजी नगर स्ट्रीट नंबर-12 से सामने आया है। जहां बाइक सवार व्यक्ति एक घर से सिलेंडर चुराकर फरार हो जाता है। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें बाइक सवार व्यक्ति गली में पहले चक्कर लगाता है। फिर वह आसपास देखता है और मौका देखते ही वह घर में घुस जाता है। कुछ ही सेकेेंड के बाद वह घर से सिलेंडर उठाकर वहां से निकलता है और बाइक पर रखकर फरार हो जाता है।
  • Haryana News: सरकारी बस और प्राइवेट स्कूल बस में हुई टक्कर, 4 बच्चे घायल

    Haryana News: सरकारी बस और प्राइवेट स्कूल बस में हुई टक्कर, 4 बच्चे घायल

    महेंद्रगढ़ः हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रोडवेज बस और प्राइवेट स्कूल बस में टक्कर हो गई। घटना में स्कूल बस बेकाबू होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिससे 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और कई अन्य को भी चोटें आई है। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 7 बजे महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक पर हुआ। घटना को लेकर बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे के वक्त स्कूल बस में 2 जिलों के 50 बच्चे सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल में पहुंचाया। हादसे के बाद रोड पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने दोनों बसों और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है।

    राव प्रहलाद सिंह (RPS) स्कूल में चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिले के बच्चे पढ़ते है। बताया जा रहा हैकि सुबह 6 बजे से स्कूल बस का चालक दोनों जिलों से बच्चों को एकत्र करते हुए स्कूल आ रहा था। ये बच्चे दादरी के शीशवाल, आदमपुर दाढ़ी, महेंद्रगढ़ के आकोदा, बधवाना, पाली, धोली, खुड़ाना, सिसोठ गांव सहित विभिन्न क्षेत्रों से बस में सवार हुए थे। सात बजे तक करीब 50 बच्चे बस में सवार हो चुके थे। जैसे ही बस महेंद्रगढ़ में तुलाराम चौक के पास पहुंची तो हरियाणा रोडवेज की बस ने उसमें टक्कर मार दी। यह बस महेंद्रगढ़ से दादरी जा रही थी। इसके बाद स्कूल बस बेकाबू होकर साइड से जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जा टकराई।

    बस चालक ने किसी तरह बस को रोका। मगर, तब तक अगला हिस्सा ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया था। ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंटें भरी थीं। ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराते ही स्कूल बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। बच्चों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और तुरंत बच्चों को बस से उतारा। इसके बाद स्कूल प्रबंधन और पुलिस को को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्कूल स्टाफ भी दूसरी बस लेकर पहुंच गया। घायलों बच्चों को अस्पताल भेज दिया गया, जबकि अन्य बच्चों को दूसरी बस से स्कूल ले जाया गया।

    इस हादसे में दादरी के शीशवाल गांव के कक्षा नौंवी के साहित्य, महेंद्रगढ़ के गांव सिसोठ के कक्षा सातवीं के सोनू, दादरी जिला के आदमपुर दाढ़ी के कक्षा नौंवी के अर्पित और तक्षक घायल हुआ है। उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। एक बच्चे को ज्यादा चोट लगी है। उसके मुंह पर चोट आई है। वहीं अन्य तीन बच्चों को मामूली चोट लगी है। सूचना मिलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और बच्चों का हाल-चाल जाना।

  • Punjab News: इस इलाके में नौजवान का कत्ल, 4 दिन पहले हुई थी शादी

    Punjab News: इस इलाके में नौजवान का कत्ल, 4 दिन पहले हुई थी शादी

    बठिंडाः गांव जसी बागवाली के व्यक्ति की गांव संगत कलां में बीती देर रात हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति किसी काम से संगत कलां आया था, जहां 2 व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

    वहीं सूचना मिलते ही मौके पर थाना संगत की पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा हैकि मृतक नौजवान की 4 दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं परिवार के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: Akali Councillor की सुरक्षा की मांग को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Akali Councillor की सुरक्षा की मांग को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः अकाली कौंसलर हरजिंदर सिंह के कत्ल मामाले में एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ रियूमर फैलाए जा रहे है कि इनके घर पर गोलियां चली थी, पुलिस को सूचित करने के बाद भी को कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    मामले में खुलासा करते कहा कि हरजिंदर सिंह के घर पर किसी भी तरह की गोली नहीं चली जो गोलियां चली है वह सतनाम सिंह जो जंडियाला गुरु के रहने वाले है उनके घर पर गोलियां चली थी। इस मामले में जो 2 दोषी थे वह अमृतसर सिटी को वांटेड थे। उन्हें जंडियाला पुलिस की मदद से राउंडअप कर लिया गया है और हथियार भी बरामद कर लिए गए है। इसके अलावा यह भी रियूमर चल रहा है कि कौंसलर हरजिंदर सिंह की ओर से सुरक्षा की मांग की गई थी, लेकिन ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है और न हमारे पास कोई भी ऐसी जानकारी सामने नहीं आई थी कि उन्हें पुलिस सुरक्षा की जरूरत थी।

    उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अमन कानून की व्यवस्था को लेकर हमेश सतर्क है। जो भी कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करेगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान

    Punjab News: स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। जारी आदेशों के मुताबिक 2 जून से 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे।

    Punjab News: स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान
    Punjab News: स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान

    जारी आदेशों में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि पंजाब में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल 2 जून से 30 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद रहेंगे।

  • भीषण सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौत

    भीषण सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौत

    हनुमानगढ़: सादुलशहर-हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर देर रात10 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां तेज रफ्तार कार खेरूवाला गांव के पास एक सफेदे के पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार सवार 4 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। सादुलशहर थाने के ASI मनीराम ने बताया कि हादसा बेहद भीषण था। कार तेज रफ्तार से पेड़ से टकराई, जिससे वजीर सिंह (30), सुखविंद्र सिंह (21) और बलविंद्र सिंह (18) की मौके पर ही मौत हो गई।

    3 अन्य घायलों को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कुलविंद्र सिंह (23) ने भी दम तोड़ दिया। बचे दो युवक, सुरेंद्र कुमार (20) और गगनदीप सिंह (20), गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मृतक वजीर सिंह, सुखविंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह और कुलविंद्र सिंह प्राइवेट काम करते थे, जबकि घायल सुरेंद्र कुमार और गगनदीप सिंह कॉलेज स्टूडेंट हैं। सभी युवक सादुलशहर थाना क्षेत्र के चक सोहनेवाला और तख्तहजारा गांवों के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, 6 दोस्त पार्टी मनाने के लिए घर से बहाना बनाकर निकले थे।

    उन्होंने कार में शराब पी, वीडियो बनाए और रील्स शेयर कीं। इसके बाद गाते-बजाते कार चलाने लगे, लेकिन कुछ ही देर में हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को कार से निकाला गया। हादसे से चक सोहनेवाला, तख्तहजारा और गदरखेड़ा गांवों में मातम छा गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया है। घटना की जांच जारी है। हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने के खतरों को उजागर किया है।

  • Jalandhar News: Civil Hospital में भर्ती MLA Raman Arora को लेकर निकली विजिलेंस टीम, डॉक्टर ने बताई ये वजह

    Jalandhar News: Civil Hospital में भर्ती MLA Raman Arora को लेकर निकली विजिलेंस टीम, डॉक्टर ने बताई ये वजह

    जालंधर,ENS: विजिलेंस की कस्टडी मे विधायक रमन अरोड़ा की अचानक देर रात तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद विजिलेंस टीम द्वारा पहले सिविल अस्पताल से डॉक्टरों की टीम को जांच के लिए दफ्तर में बुलाया गया। जहां एबुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम द्वारा रमन अरोड़ा का चैकअप किया गया। जिसके बाद देर रात 4 बार रमन अरोड़ा को सिविल अस्पताल लाया गया। इस दौरान चौथी बार विधायक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं डॉक्टर अभिषेक सच्चर ने बताया कि पेट में इनफेक्शन के चलते देर रात अस्पताल में विधायक को लाया गया था। मेडिकल उपचार के बाद आज सुबह 10 बजे उनकी हालत में सुधार होने के बाद डिचार्ज कर दिया गया।

    जिसके बाद विजिलेंस की टीम बोलैरो गाड़ी में विधायक को साथ ले गई। बता दें कि पहले देर रात 10 बजे विधायक को एबुलेंस की जगह एक गाड़ी में उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। जहां चैकअप होने के बाद टीम विजिलेंस दफ्तर के लिए रवाना हो गई थी। जिसके बाद अचानक रास्ते में से दोबारा गाड़ी मोड़कर टीम विधायक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आ गई। जहां मीडिया ने जब मेडिकल टीम और डीएसपी सुखदेव से विधायक को दोबारा अस्पताल लाने के कारण पूछा तो उन्होंने बीपी बढ़ने और पेट की शिकायत बताई। जिसके बाद टीम विधायक को लेकर विजिलेंस दफ्तर रवाना हो गई।

    इस दौरान रात अचानक 1.30 बजे फिर से विधायक को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां दोबारा में मेडिकल जांच के बाद टीम रवाना हो गई। इसके बाद एक बार फिर से 1.45 बजे विधायक को मेडिकल जांच के लिए विजिलेंस टीम सिविल अस्पताल लेकर आई है। जिसके बाद विधायक को पहले इमरजेंसी वार्ड में रखा गया। इमरजेंसी वार्ड में विधायक के उपचार के दौरान किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। जिसके बाद विधायक को ट्रॉमा वार्ड में रखा गया। देर रात उपचार के बाद आज सुबह 10 बजे डॉक्टरों द्वारा विधायक को डिसार्ज किया गया। जिसके बाद अब बोलैरो गाड़ी में टीम विधायक को विजिलेंस दफ्तर ले गई।

  • Punjab News: Akali Councilor कत्ल मामले में आरोपियों का एनकाउंटर, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Akali Councilor कत्ल मामले में आरोपियों का एनकाउंटर, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः छेहरटा साहिब गुरुद्वारे के बाहर अकाली दल के हलका जंडियाला के वार्ड नंबर-2 के पार्षद हरजींद्र सिंह बाहमण को गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए आसपास के सीसीटीवी खंगाले शुरू कर दिए। वहीं आज तड़के पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि ये 4 आरोपी थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, इन लोगों ने पुलिस पर गोली चलाने का प्रयास किया था और जवाबी फायरिंग में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के पैर में गोली लगी, जिसके चलते वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

    इस मामले में अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से पंजाब सरकार से सवाल भी उठाए गए। दूसरी तरफ देर शाम अमृतसर के डीसीपी सिटी जेएस वालिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हरजिंदर सिंह कौंसलर को गोलियां मारने वाले 3 आरोपियों की पहचान कर उनकी तस्वीरें भी सार्वजनिक की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, किशू और करण कीड़ा हैं। इसके साथ ही बताया कि किशन ग्रुप के 2 लड़कों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनकी पहचान बचितर सिंह और आनंद के रूप में हुई है।

    पुलिस ने बताया कि इनके कब्जे से 2 पिस्टल और 7 कारतूस भी बरामद हुए हैं। बचितर सिंह और आनंद का हत्या मामले में किसी भी प्रकार का हाथ नहीं था, लेकिन ये किशन ग्रुप के सदस्य थे, इसलिए इन्हें गिरफ्तार किया गया और इनके कब्जे से हथियार भी बरामद हुए।

  • Punjab News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने राहगीरों को कुचला, महिला सहित 2 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने राहगीरों को कुचला, महिला सहित 2 की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः बापू मार्केट मेन सड़क के सामने सुखमन फर्नीचर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली का कहर देखने को मिला। जहां नशे में धुत तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चालक 2 राहगीरों को कुचल दिया। घटना के 8 दिन बाद वीडियो सामने आई है। वीडियो में तेज रफ्तार ट्रेक्टर लोगों को कुचलता नजर आ रहा है। ट्रेक्टर ने एक एक्टिवा सवार को भी टक्कर मारी। सड़क किनारे खड़ी महिला और एक युवक को उसने चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की तो मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी राहगीर महिला ने ईएसआई अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों की पहचान दीपक और रुधंती के रूप में हुई। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है जिनका संस्कार हो चुका है। हादसे में मरने वाला दीपक बिहार के जिला नालंदा के गांव मदारपुर का रहने वाला है। हादसे से करीब 3 घंटे पहले ही दीपक गांव अपने रिश्तेदार के साथ काम के सिलसिले में लुधियाना आया था। वहीं महिला रुधंती किसी काम से जा रही थी। रुधंती को घायल अवस्था में ईएसआई अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया था। रुधंती के 2 बेटे शुभम और अंकुर हैं। जांच अधिकारी एएसआई रजिंदर सिंह ने कहा कि मृतक दीपक के रिश्तेदार नंदू ने पुलिस को बताया कि दीपक बापू मार्केट मेन सड़क के सामने सुखमन फर्नीचर के पास खड़ा था। तभी एक ट्रैक्टर जिसके पीछे पानी वाला टैंकर लगा हुआ था। उस ट्रैक्टर को आरोपी विक्की कुमार चला रहा था। विक्की ने ट्रैक्टर तेजरफ्तारी और लापरवाही से चलाया। विक्की ट्रैक्टर दीपक और एक महिला के ऊपर चढ़ा दिया। हादसे में दोनों राहगीरों की मौत हो गई। लोगों ने ड्राइवर विक्की को काबू कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने विक्की निवासी गांव लोहारा और परविंदर सिंह निवासी गांव लोहारा के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है।
  • Stock Market: जबरदस्त तेजी के साथ खुला बाजार, Sensex में 600 अंकी की तेजी

    Stock Market: जबरदस्त तेजी के साथ खुला बाजार, Sensex में 600 अंकी की तेजी

    बिजनेसः पहले दिन शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी का रुख देखा गया। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी रॉकेट की रफ्तार से भागने लगे। मार्केट खुलने के साथ ही सेंसेक्स में जहां 600 पॉइंट तक की तेजी रही, तो निफ्टी भी 25,000 पॉइंट के लेवल को पार कर गया।

    बीएसई का 30 शेयर का इंडेक्स Sensex 81,928.95 अंक पर खुला, जबकि देखते ही देखते सुबह 9 बजकर 30 मिनट से पहले इसने 82,397.60 अंक के हाई लेवल को छू लिया। शुक्रवार को सेंसेक्स 81,721.08 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी करीब 200 अंक की तेजी है, ये 25,050 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी है, एक में गिरावट है। महिंद्रा, पावर ग्रिड टाटा मोटर्स सहित कुल 6 शेयर 2% तक ऊपर हैं। जोमैटो में करीब 3.5% की गिरावट है।