Punjab News: Akali Councilor कत्ल मामले में आरोपियों का एनकाउंटर, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः छेहरटा साहिब गुरुद्वारे के बाहर अकाली दल के हलका जंडियाला के वार्ड नंबर-2 के पार्षद हरजींद्र सिंह बाहमण को गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए आसपास के सीसीटीवी खंगाले शुरू कर दिए। वहीं आज तड़के पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि ये 4 आरोपी थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, इन लोगों ने पुलिस पर गोली चलाने का प्रयास किया था और जवाबी फायरिंग में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के पैर में गोली लगी, जिसके चलते वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

इस मामले में अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से पंजाब सरकार से सवाल भी उठाए गए। दूसरी तरफ देर शाम अमृतसर के डीसीपी सिटी जेएस वालिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हरजिंदर सिंह कौंसलर को गोलियां मारने वाले 3 आरोपियों की पहचान कर उनकी तस्वीरें भी सार्वजनिक की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, किशू और करण कीड़ा हैं। इसके साथ ही बताया कि किशन ग्रुप के 2 लड़कों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनकी पहचान बचितर सिंह और आनंद के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि इनके कब्जे से 2 पिस्टल और 7 कारतूस भी बरामद हुए हैं। बचितर सिंह और आनंद का हत्या मामले में किसी भी प्रकार का हाथ नहीं था, लेकिन ये किशन ग्रुप के सदस्य थे, इसलिए इन्हें गिरफ्तार किया गया और इनके कब्जे से हथियार भी बरामद हुए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *