Blog

  • नाव पलटने से बाल-बाल बचा Sourav Ganguly का परिवार, देखें वीडियो

    नाव पलटने से बाल-बाल बचा Sourav Ganguly का परिवार, देखें वीडियो

    पुरीः पुरी के समुद्र में जलक्रीड़ा का आनंद लेते समय भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी अर्पिता की ‘स्पीडबोट’ पलट गई। गनीमत यह रही कि घटना में दोनों बाल-बाल बच गए। मामले की जानकारी आज पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि ‘लाइटहाउस’ के पास जब दंपति ‘स्पीडबोट’ सवारी का आनंद ले रहे थे तो अचानक स्पीडबोट पलट गई। दरअसल, समंदर की उफनती लहरें उनकी नांव को उड़ा ले गई, जिससे समंदर में उनकी नौका पलट गई, जिसके बाद वहां मौजूद मछुआरे और लोगों ने उनकी जान बचाई।

    समंदर की लहरों से चोट खाकर जो बोट पलटी, उस पर 4 टूरिस्ट सवार थे। जिसमें दो सौरव गांगुली के भइया और भाभी थे। सभी चारों टूरिस्ट को इस हादसे में बचा लिया गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा गया कि स्पीडबोट समुद्र में पलट गई। जबकि लाइफगार्ड सभी पर्यटकों को बचाने के लिए अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं। अधिकारियों ने उन्हें बचाने के लिए रबर फ्लोट का इस्तेमाल किया।

    सौरव गांगुली की भाभी ने भयावह घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नाव में कम यात्री होने के कारण उसका वजन हल्का था, जिसके कारण वह पलट गई। समुद्र पहले से ही बहुत उग्र था। नाव पर 10 लोगों की क्षमता थी, लेकिन पैसे के लालच में उन्होंने केवल तीन से चार लोगों को ही सवार होने दिया। यह उस दिन समुद्र में जाने वाली आखिरी नाव थी। हमने समुद्र में जाने को लेकर चिंता जताई थी, लेकिन संचालकों ने हमें बताया कि यह ठीक है।

    पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की भाभी ने बताया कि जैसे ही वे समुद्र के अंदर गए, एक बहुत बड़ी लहर नाव से टकराई। अगर लाइफगार्ड नहीं आते, तो हम बच नहीं पाते। मैं अभी भी सदमे में हूं। मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। अगर नाव पर ज्यादा लोग होते, तो शायद नाव नहीं पलटती। सौरव गांगुली की भाई की पत्नी ने ऐसी गतिविधियों के लिए नावों का संचालन करने वाले संचालकों की अधिक जांच करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, ”अधिकारियों को यहां इन खेलों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। पुरी समुद्र तट पर समुद्र बहुत ही उग्र है।

    मैं कोलकाता वापस जाने के बाद पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगी और उनसे यहां जल क्रीड़ा बंद करने के लिए कहूंगी।” भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण तटीय ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमानकर्ता ने इस सप्ताह राज्य में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। मंगलवार को गंजम, गजपति, रायगढ़ा, कालाहांडी, कंधमाल और कोरापुट जिलों में और बुधवार को पुरी, खुर्दा, गंजम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में बारिश होने की संभावना है।

     

  • Punjab News: महिला सहित 3 पुलिस कर्मी बर्खास्त

    Punjab News: महिला सहित 3 पुलिस कर्मी बर्खास्त

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने अपने पुलिस कर्मियों पर एक्शन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर ने 3 पुलिस कर्मियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा हैकि ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर रहने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। जिसमें लुधियाना में तैनात 03 पुलिस कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया गया है।

    इन पुलिस कर्मचारियों में से एक कर्मचारी को बैंक से लोन लेकर वापस न करने के कारण माननीय अदालत द्वारा भगोड़ा (पी.ओ) घोषित किया गया था। वह 16-06-2024 से लगातार अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था। जबकि दूसरे कर्मचारी में से एक महिला कर्मचारी दिनांक 05-06-2024 से लगातार अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर थी।। एक रिकूट सिपाही 2 अलग-अलग समयावधियों में कुल 467 दिन अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर रहा था। इन कारणों से इन कर्मचारियों को अपनी सरकारी ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर रहने के कारण नौकरी से बर्खास्त किया गया है।

  • Punjab News: व्यक्ति की निकली ढाई करोड़ की Lottery, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति की निकली ढाई करोड़ की Lottery, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः मलोट के प्रेम लॉटरी स्टाल से व्यक्ति की डेढ़ करोड़ की लॉटरी निकली। मिली जानकारी के अनुसार विकी नागालैंड माहवारी लॉटरी का हाल ही में ड्रॉ निकला, जिसमें पता चला कि मलोट में यह ढाई करोड़ की लॉटरी डिप्टी बांसल की निकली है। जिससे मलोट क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस पर आज प्रेम लॉटरी विक्रेता साहिल गर्ग स्टाल पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्होंने ढोल बजाकर और लड्डू बांटकर खुशी साझा की।

    इस मौके पर लॉटरी बेचने वाला व्यक्ति भी मौजूद रहा। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि 40 साल पुरानी लॉटरी की एजेंसी है, पहले उसके दादा यह काम करते थे, लेकिन अब पिछले 2 साल वह खुद लॉटरी का काम कर रहा है। नागालैंड की लॉटरी से ग्रीन वैली के रहने वाले डिप्टी बासंल की डाढ करोड़ की लॉटरी निकली है।

  • डीजी फैमिली वेलफेयर ऑफिस मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    डीजी फैमिली वेलफेयर ऑफिस मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सोमवार को वजीरगंज स्थित परिवार कल्याण महानिदेशालय को मेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जानकारी मिलते ही अधिकारी व कर्मचारी दफ्तर से बाहर निकल गए। पुलिस और बस स्क्वायड टीम जांच में जुट गई। जगत नारायण रोड पर परिवार कल्याण महानिदेशालय का कार्यालय है। सोमवार को दोपहर 1:30 बजे डीजी को एक मेल भेजा गया। मेल में कार्यालय को बम से उड़ाने की बात लिखी थी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। डीजी की सूचना पर कई थानों की फोर्स महिला एवं परिवार कल्याण निदेशालय पहुंची और छानबीन शुरू की। मौके पर पुलिस टीमों के साथ साथ बम स्क्वॉड दस्ता भी मौजूद है। टीमों के द्वारा निदेशालय का चप्पा चप्पा देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक कोई विस्फोटक पदार्थ जांच में नहीं मिला है। सोमवार को महिला एवं परिवार कल्याण निदेशालय के डीजी के मेल पर बम से उड़ाने की धमकी आते ही पूरे दफ्तर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में निदेशालय में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकालकर कार्यालय को खाली कराया गया। बम से उड़ाने की सूचना मिलते ही पूरे कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल बन गया। निदेशालय के डीजी की ओर से इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस व डायल 112 को दी गयी। सूचना पर कई थानों की फोर्स व बम स्क्वॉड दस्ता भी मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू की गई। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे निदेशालय को खाली कराकर हर कोने की छानबीन की जा रही है। कार्यालय में संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों व वस्तुओं की जांच की जा रही है। हालांकि कार्यालय में शुरुआती जांच में अभी तक कोई बिस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है। डीजी को मेल किसने भेजा और कहां से भेजा गया, इसकी जांच के लिए टीमों को लगा दिया गया है। मेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है। मेल में मिली धमकी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के लिहाज से महिला एवं परिवार कल्याण निदेशालय के भीतर व कार्यालय के बाहर उसके आसपास सुरक्षा बढ़ाते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भारी पुलिस बल के साथ टीमें अलर्ट मोड पर हैं।
  • Haryana News: सवारियों से भरी रोडवेज बस पलटी; CRPF जवान के बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: सवारियों से भरी रोडवेज बस पलटी; CRPF जवान के बेटे की मौत, देखें वीडियो

    हिसारः 65 यात्रियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस पलट जाने से एक छात्र की मौत हो गई। हादसे में 4 छात्राओं को भी गंभीर चोटें आई हैं। 52 सीटर बस में करीब 65 यात्री सवार थे। इसमें ज्यादातर कोचिंग सेंटर और स्कूल के स्टूडेंट्स थे। हादसा सुबह साढ़े 9 बजे राजली रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर हुआ। जानकारी अनुसार राजली-बहबलपुर रोड पर आंधी के कारण पेड़ गिरा था। ड्राइवर ने बस को कच्चे में उतारकर निकालने की कोशिश की तो जमीन गीली होने से बस का एक हिस्सा धंस गया और बस पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पलटने के बाद कई यात्री बस के अंदर फंस गए थे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला। मृतक छात्र खुशी मोहम्मद (20) राजली गांव का रहने वाला था। वह कंप्यूटर का कोर्स कर रहा था। उसके पिता फूलदीन CRPF में है। वह अभी दिल्ली में तैनात हैं।
  • NIA का एक्शनः जासूसी गतिविधियों में लिप्त CRPF का ASI गिरफ्तार

    NIA का एक्शनः जासूसी गतिविधियों में लिप्त CRPF का ASI गिरफ्तार

    नई दिल्लीः देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का सहायक उप-निरीक्षक (ASI) मोतीराम जाट पाकिस्तान को खुफिया जानकारी बेचता पाया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है और पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे 6 जून 2025 तक हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि मोतीराम जाट 2023 से लगातार पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों को सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पहुंचा रहा था।

    उसकी गिरफ्तारी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुई जांच का हिस्सा है, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। अब यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन गया है। एनआईए ने 21 मई को एएसआई मोतीराम जाट को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी पहलगाम आतंकी हमले की जांच के दौरान हुई, जहां 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 नागरिकों की जान गई थी। NIA का कहना है कि जाट पिछले दो वर्षों से भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों की जानकारी पाकिस्तान को बेच रहा था।

    कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए NIA को 15 दिन की हिरासत दी। पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने कहा कि आरोप सीधे तौर पर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की जान से जुड़े हैं। कोर्ट ने NIA को आदेश दिया कि वह जाट के पाकिस्तान से संबंध और साझा की गई जानकारियों की पूरी गहराई से जांच करे। सुनवाई इन-कैमरा हुई और आदेश छह पन्नों में जारी किया गया।

  • Jalandhar News: शराब ठेकेदार से 50 लाख की वसूली मांगने के मामले में गैंगस्टर का करीबी गिरफ्तार

    Jalandhar News: शराब ठेकेदार से 50 लाख की वसूली मांगने के मामले में गैंगस्टर का करीबी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एक संयुक्त अभियान में काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और होशियारपुर पुलिस ने गुजरात पुलिस के सहयोग से गुजरात से लविश कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया हैकि आरोपी विदेश में रहने वाले अर्श डल्ला और जिंदी मेहंदीपुरिया (मारे गए आतंकवादी तेजा मेहंदीपुरिया के भाई) का करीबी है।

    प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि लविश अर्श डल्ला के सीधे निर्देशों के तहत काम कर रहा था। पीड़ितों को डराने के लिए लक्ष्य पर फायरिंग सहित जबरन वसूली में शामिल था। उसके खिलाफ हत्या, गोलीबारी के जरिए जबरन वसूली के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।

    लविश ने एक शराब ठेकेदार की रेकी की थी और उससे 50 लाख की जबरन वसूली की मांग की थी। वह विदेश में रहने वाले हैंडलर्स के साथ लगातार संपर्क में था। आरोपी पंजाब में एक सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। यह गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय संबंधों वाले आतंकवादी-गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ हमारे चल रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतिरिक्त गुर्गों की पहचान करने और आगे और पीछे दोनों तरह के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

  • मंदिर पहुंची लड़की से छेड़छाड़, लोगों ने की बदमाशों की जमकर धुनाई

    मंदिर पहुंची लड़की से छेड़छाड़, लोगों ने की बदमाशों की जमकर धुनाई

    राजस्थानः मंदिर में दर्शन करने पहुंची लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आाया है। मौके पर मौजूद लोगों ने छेड़छाड़ कर रहे 2 युवकों को पकड़ जमकर धुनाई कर डाली। रोष में लोगों ने दोनों की बाइक को आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में ले लिया।

    घटना भीलवाड़ा के आसींद क्षेत्र में रविवार रात की है। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपियों की पहचान और अन्य जानकारी बताने से इनकार किया है। 15 साल की लड़की अपने छोटे भाई के साथ मंदिर पहुंची थी।

    प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दो बाइक पर दो युवक आए थे। आते ही लड़की के भाई को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह वापस घर की तरफ भाग गया। फिर दोनों बदमाश लड़की को खींचकर मंदिर के पीछे की तरफ ले गए। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों की बाइकों को आग लगा दी। आसींद थाना SHO हंसपाल सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए है। परिजनों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: सबसे व्यस्त बाजार में मनी एक्सचेंज की दुकान से लूट, बाप-बेटा घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सबसे व्यस्त बाजार में मनी एक्सचेंज की दुकान से लूट, बाप-बेटा घायल, देखें वीडियो

    2 हजार के नोटों के 15 लाख बदलवाने आए लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

    अमृतसरः जिले में सरेआम हो रही लूट की वारदातों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं ताजा मामला जिले के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके हाल बाज़ार का से सामने आया है, जहां दिनदिहाड़े 2 लुटेरों ने एक मनी एक्सचेंज की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में एक चश्मदीद बबलू कुमार ने बताया कि 2 व्यक्ति 2 हजार के नोट बदलवाने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उनके पास लगभग 15 लाख रुपए हैं। इसके बाद उन्हें दुकान के नीचे ले जाया गया, जहां दुकानदार ने आसपास के लोगों से पैसे इकट्ठे करके दोनों व्यक्तियों को दे दिए। जिसके बाद लुटेरों ने बाप-बेटे पर दातर सहित अन्य तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बाप-बेटे को घायल करके लुटेरे नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर टीम के साथ पहुंचे एसीपी गगनदीप सिंह ने बताया कि हाल बाज़ार के अंदर फटे पुराने नोट बदलने वाली मनी एक्सचेंज की दुकान पर लूटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की राशि अभी पता नहीं चल पाई है। जांच में सामने आया है कि दुकान पर दोनों पिता-पुत्र, दिनेश कुमार और कुलदीप कुमार बैठे हुए थे। इस दौरान लुटेरों ने 2 हजार के नोट बदलवाने के बहाने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने तेजधार हथियार से बाप-बेटे को घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। दूसरी ओर घायल दोनों बाप-बेटे के बयानों पर आगे की की कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: जायदाद रजिस्ट्रेशन को लेकर नया सिस्टम लागू, CM Mann ने लोगों को दिया तोहफा, देखें वीडियो

    Punjab News: जायदाद रजिस्ट्रेशन को लेकर नया सिस्टम लागू, CM Mann ने लोगों को दिया तोहफा, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब में आज से जायदाद रजिस्ट्रेशन के लिए एक नया सिस्टम लागू हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इस आसान रजिस्ट्रेशन प्रणाली को जनता को समर्पित किया। सरकार का दावा है कि इस प्रणाली से आम लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और वे सिफारिशों और दलालों की परेशानी से मुक्त हो जाएंगे। नई प्रणाली में अब रजिस्ट्रेशन जिले में स्थित किसी भी तहसील में कराया जा सकता है।

     

    इसके अलावा, लोगों के पास घर बैठे या अपने कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का विकल्प भी होगा। इसे 15 जुलाई तक पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद, 15 जुलाई से 31 जुलाई तक पूरे पंजाब में पुनः परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इसे 1 अगस्त से स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। सीएम भगवंत मान ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले अपने ड्राफ्ट को पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

    इसमें जो भी कलेक्टर रेट या खसरा नंबर है, सब कुछ आ जाएगा। 48 घंटे के भीतर सब-रजिस्ट्रार इस पर आपत्ति लगा सकता है। यदि इस समय सीमा के दौरान कोई आपत्ति नहीं आई तो रजिस्ट्रेशन को सही माना जाएगा। यदि आपत्ति आती है तो उसी समय व्यक्ति को व्हाट्सएप पर सूचना पहुंच जाएगी। उन्हें आपत्ति साफ करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद किसी तरह की कोई समस्या नहीं रहेगी। सेवा केंद्र पर आकर भी लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसकी फीस 550 रुपये है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले तो यह पता ही नहीं चलता था कि रजिस्ट्रेशन कहां कराना है। अब यह सारी परेशानी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को सारे संदेश व्हाट्सएप पर मिलते रहेंगे। यह काम हमने मोहाली में शुरू किया है और पूरे पंजाब में 2-3 महीनों के अंदर यह काम शुरू हो जाएगा। लोग जिले की कोई भी तहसील या उप-तहसील में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यदि कोई गलत रजिस्ट्रेशन होगा तो इसके लिए डिप्टी कमिश्नर जिम्मेदार होगा। इसलिए कोई रिश्वत नहीं, बल्कि जितनी फीस तय की गई है, उतनी ही फीस लगेगी।