Blog

  • थाना कलां में निकली तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना के समर्थन में लगे नारे

    थाना कलां में निकली तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना के समर्थन में लगे नारे

    ऊना /सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के मोमनियार जिला परिषद वार्ड के थाना कलां बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व जिला पार्षद सदस्य एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष ऊना कृष्ण पाल शर्मा ने किया।  इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,सूरम सिंह सहित थाना कलां बाजार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय सेना जिंदाबाद एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाकर देशभक्ति की भावना को प्रकट किया। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत, मजबूत रक्षा नीति, और सेना के पराक्रम को सम्मान देना था। यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों में खासा जोश देखने को मिला। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे भी इस यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए।

    कृष्ण पाल शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत एक सुरक्षित और मजबूत नेतृत्व के हाथों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और देश की रक्षा नीति में किए गए सुधारों के कारण आज हमारी सेना को खुली छूट मिली हुई है। यही कारण है कि आतंकवादियों का तेजी से सफाया हो रहा है और सीमाएं पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य पर आज न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व गर्व कर रहा है। सेना की रणनीतिक ताकत, तकनीकी सशक्तिकरण और उच्च मनोबल के चलते भारत विश्व मंच पर एक ताकतवर राष्ट्र के रूप में उभरा है। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के अथक प्रयासों, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का प्रत्यक्ष परिणाम है कि आज भारत वैश्विक निवेशकों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बन चुका है।

    वहीं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़  ने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा ने हमारे अंदर एक नई ऊर्जा और गर्व की भावना भर दी है। हमें अपनी सेना पर गर्व है और हमें खुशी है कि हमारे देश का नेतृत्व एक मजबूत नेतृत्वकर्ता के हाथों में है। इस तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। आयोजन को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं का भी अहम योगदान रहा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष , राजेंद्र मलांगड़ कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष, सूरम सिंह, कैप्टन प्रीतम डडवाल, जसमेर सिंह पूर्व प्रधान, योगराज भारद्वाज,सुमित वशिष्ठ,प्रकाश चन्द पूर्व प्रधान, केवल सिंह पूर्व उपप्रधान, वशिष्ठ शर्मा, शिव कुमार शर्मा, नरेश वशिष्ठ,शीशन सिंह, बीडीसी सदस्य राज कुमार, सूबेदार अमर सिंह, सूबेदार प्रकाश चन्द, जीवन, महिंद्र, रमा शर्मा, निधि शर्मा, रीता देवी, कमलेश देवी, सुरेश कुमार,तृप्ता देवी, ललिता ठाकुर, सुषमा, संजय ठाकुर, राहुल शर्मा, ओंकार सिंह, नितिन, किन्टू पंच, नवीन,जीत सिंह, जीवन, आदि उपस्थित थे

  • Jalandhar News: गोलगप्पे सहित खाने की इन चीजों पर लगी रोक

    Jalandhar News: गोलगप्पे सहित खाने की इन चीजों पर लगी रोक

    जालंधर, ENS: कैंट में कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन द्वारा खाने की कुछ चीजों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सेनेटरी ब्रांच और टैक्स ब्रांच ने इस बाबत रेहड़ी वालों व दुकानदारों को चेतावनी दे दी है। जिसमें कहा गया है कि आम नागरिक के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गन्ने का रस, गोलगप्पे तथा बर्फ की बिक्री पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगा दी है। वहीं कानून का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

    कैंट बोर्ड सीईओ ओमपाल सिंह ने बताया कि फ्रूट जूस, लस्सी तथा अन्य खाने पीने वाली वस्तुओं में बर्फ का प्रयोग किया जाता है जो कि सेहत के लिए बहुत ही घातक है। वहीं बताया जा रहा है कि जालंधर कैंट में अन्य राज्य से आने वाले पनीर में भी बर्फ का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में अब इस खाने की चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

  • Punjab News: बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की संपत्ति जब्त

    Punjab News: बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की संपत्ति जब्त

    बठिंडा: पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को सोमवार को विजिलेंस ने अपनी आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। नशीली पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार पूर्व कर्मचारी की संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं। 3 अप्रैल को जिला पुलिस ने अमनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर संपत्ति जब्त करने के लिए सक्षम अधिकारी को भेजा था, जिन्हें अब मंजूरी दी गई है।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुलतानीया रोड पर विराट ग्रीन में अमनदीप के आलीशान घर के अलावा, मलोट रिंग रोड पर पॉश कॉलोनी में एक प्लॉट, मामले में शामिल काली थार गाड़ी, एक महंगी घड़ी, एक फोन, एक बुलेट मोटरसाइकिल और बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। पंजाब सरकार की नीति के अनुसार, काले धन से प्राप्त ऐसी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।इस दौरान, विजिलेंस विभाग द्वारा 1 अप्रैल, 2018 से 31 मार्च, 2025 तक पूर्व महिला कांस्टेबल की विस्तार से जांच के दौरान लाखों रुपये की अनियमितताएं सामने आई हैं।

    विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, इन 7 वर्षों में उसकी कुल आय 1 करोड़ 8 लाख 37 हजार 550 रुपये थी, जबकि इसी अवधि में खर्च 1 करोड़ 39 लाख 64 हजार 802 रुपये था। नतीजतन, अब उससे 31 लाख 27 हजार 252 रुपये के ‘अंतर’ के स्रोतों के बारे में पूछताछ की जाएगी। यह कहना होगा कि शाही जीवन जिए जाने की शौकीन अमनदीप कौर, जब से नौकरी मिली है, तब से ही खबरों में बनी हुई है। अपने पति से तलाक के बाद, पंजाब पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उसकी निकटता को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा, वह अपने इंस्टाग्राम पर रील बनाकर और पोस्ट करके भी सुर्खियों में रही है।

  • Punjab News: सरेआम महिला से चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम महिला से चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में एलआईजी फ्लैट में स्नेचरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। बाइक सवार 2 स्नेचर महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सरेआम स्नचेर महिला के गले से चेन छीनकर घटना स्थल से फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए आलक्ष ने बताया कि वह केरला का रहने वाला है। उनके केरला की रहने वाली महिला के गले से चेन छीनकर स्नेचर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर महिला ने कहा कि वह घर के पास दुकान से लौट रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार 2 नौजवान उसके गले से चेन छीनकर फरार हो गए। जहां स्नेचरों ने वारदातों को अंजाम दिया, वहां ट्रैफिक होने के कारण स्नेचर बड़े आराम से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। महिला ने कहा कि वह केरला की रहने वाली है। लेकिन पिछले काफी समय से वह पंजाब में रह रहे है। पंजाब में उसकी माता की निशानी है, जहां पर किराये पर रह रहे है।

    महिला ने कहा कि स्नेचर उसके गले से 3 तोले की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। जांच अधिकारी ने कहाकि देर रात स्नेचरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे खंगाले गए। जहां 3 फुटेज उनके हाथ में लगी है। जिसमें स्नेचरों के बाइक और उनके चेहरे साफ दिखाई दे रहे है। पुलिस ने कहा कि जल्द स्नेचरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच अधिकारी ने कहाकि महिला ने शिकायत दी थी कि उसके गले से बाइक सवार स्नेचर 3 तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़िता के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: जिंदगी-मौत से जूझ रहा व्यक्ति, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडयो

    Punjab News: जिंदगी-मौत से जूझ रहा व्यक्ति, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडयो

    गुरदासपुरः जिंदगी-मौत से जूझ रहे लखविंदर सिंह के परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। इश दौरान परिवार ने पुलिस पर गैरकानूनी मुकदमे दर्ज करने के गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, जनवरी 2025 में कस्बा कादियां के बुट्टर रोड पर एक बड़े शोरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। शोरूम के मालिक राजीव भाटिया और संजीव भाटिया ने दुकान के साथ रहने वाले किराएदार दुकानदार लखविंदर सिंह निवासी ठक्कर संधू पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया था। दुकानदारों की शिकायत के आधार पर थाना कादियां की पुलिस ने लखविंदर सिंह निवासी ठक्कर संधू के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    परिवार के सदस्यों के अनुसार लखविंदर सिंह इन आरोपों में निर्दोष साबित हुए, लेकिन इस दौरान थाना कादियां की पुलिस ने मालिक पक्ष की मिलीभगत से लखविंदर सिंह के परिवार को बहुत परेशान किया और लखविंदर सिंह को भगोड़ा घोषित करके उनकी बेटी और दामाद पर भी मामला दर्ज कर दिया था। कुछ दिन पहले ही किसी ने उन्हें रास्ते में घेरकर मार-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद घटना में घायल लखविंदर सिंह अब जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा हैं। उनका कहना है कि इसी रंजिश के तहत लाखविंदर सिंह पर हमला किया गया है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही और उनकी बेटी और दामाद पर दर्ज मामला भी रद्द किया जा रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए परिवार के सदस्यों ने बताया कि लखविंदर सिंह पिछले 30 वर्षों से किराए पर दुकान चलाता था। आग लगाने का आरोप लगने के बाद लखविंदर सिंह से दुकान खाली करवा ली गई और उनकी रोजी-रोटी भी बंद कर दी गई। इस निराशा की स्थिति में लखविंदर सिंह और उनका परिवार बहुत गरीबी भरी जिंदगी जी रहा था। 14 मई को जब लखविंदर सिंह अपने गांव ठक्कर संधू लौट रहे थे, तो गांव बुट्टर के पास वे संदिग्ध हालत में घायल मिले। परिवार के सदस्य, पत्नी, बेटी और करीबी रिश्तेदारों का कहना है कि लखविंदर सिंह को साजिश के तहत दुकान के मालिकों द्वारा कथित रूप से घायल किया गया है और उनका विश्वास है कि यह कोई दुर्घटना नहीं है।

    उन्होंने बताया कि लखविंदर सिंह इस समय गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा हैं। पूरा गांव इस बात का गवाह है और पूरा गांव परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि इन हालात के लिए उस दुकान के मालिक और थाना कादियां की पुलिस जिम्मेदार है। इस मौके पर उनकी बेटी और दामाद ने भी बताया कि पुलिस की कार्रवाई ने उनका जीवन भी मुश्किल बना दिया है और वे इस समय मानसिक तनाव में हैं। परिवार के सदस्यों ने कहा कि दुकान के मालिकों और पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही जबकि इन्हीं लोगों ने लखविंदर सिंह को घर से बेघर करने के बाद घायल भी किया है।

    इस संबंध में जब थाना कादियां के मुखी निर्मल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आग लगाने के मामले में शक के आधार पर लखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं लखविंदर सिंह की बेटी और दामाद पर उसे पनाह देने के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। लखविंदर सिंह को जो चोटें आई हैं, वे उनके इलाके में नहीं हुई हैं। इस मामले की जांच दूसरे थाना की पुलिस कर रही है।

  • Punjab News: एक्शन में आई Traffic Police, कई वाहनों के काटे चालान, Modified Silencer किए नष्ट, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन में आई Traffic Police, कई वाहनों के काटे चालान, Modified Silencer किए नष्ट, देखें वीडियो

    मोगाः शहर में बुलेट बाइक पर पटाखे मारने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। जिसके चलते आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा कानून की उलघंना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाकर आने जाने वाली बाइक की जांच की। इस दौरान बाइक पर पटाखे मारने वाले साइलेंसर लगा कर चल रहे वाहन चालकों को रोककर उनके साइलेंसर उतार कर तोड़ दिए गए।

    जिसके बाद वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं कुछ बाइक चालकों के पुलिस द्वारा चलान भी काटे गए। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि शहर में ट्रैफिक की बिगड़ रही समस्या को देखते हुए यह कारवाई की गई है। बाजारों में युवक बुलेट मोटर साइकल पर पटाखे मारकर ट्रैफिक नियमों की उलंघना कर रहे थे। आज उनकी टीम ने नियमों की उलघंना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

    उनकी टीम ने उक्त वाहनों को रोककर उनके साइलेंसर उतार कर तोड़ दिया गया। इस दौरान वाहन चालकों को चेतावनी भी दी है कि आगे से उनके बाइक इपाउंड किए जाएंगे। वहीं समाज सेवा संस्था के प्रधान ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस दुवारा बहुत अच्छी कारवाई की गई है ओर हमारी ओर से पहले भी ट्रैफिक पुलिस को बताया गया था कि नौजवान नई पीढ़ी बहुत परेशान करती है ओर पुलिस की ओर से यह अच्छा कार्य किया गया है।

  • Himachal News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निभाया सामाजिक सरोकार

    Himachal News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निभाया सामाजिक सरोकार

    70 जरूरतमंदों को वितरित किए 12.21 लाख के चेक

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली उपमंडल के घालुवाल रेस्ट हाउस में सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कुल 12.21 लाख रुपये की राशि के चेक 70 लाभार्थियों को वितरित किए।

    उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सहायता राशि में से 60 लोगों को विधायक ऐच्छिक निधि से 7.51 लाख रुपये और 10 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4.70 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों की सहायता करना उनका कर्तव्य भी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और वे भविष्य में भी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

    इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद बिट्टू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • स्वास्थ्य विभाग ऊना ने कोरोना वायरस को लेकर जारी की एडवाइजरी

    स्वास्थ्य विभाग ऊना ने कोरोना वायरस को लेकर जारी की एडवाइजरी

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने जिला ऊना में कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, फिर भी एहतियात बरतना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ओपीडी और आईपीडी में खांसी, जुकाम, इन्फ्लुएंजा और तीव्र श्वसन संक्रमण से संबंधित मामले भी सामान्य है। उन्होंने सभी जिला वासियों से अपील की कि घबराने की आवश्यकता नहीं है और अफवाहों पर ध्यान न दें।

    डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर, ऑक्सीजन आपूर्ति, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीएसए प्लांट, एंटीबायोटिक्स और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध हैं।

    कोरोना से बचाव हेतु जरूरी सावधानियां : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि सभी से जिलावासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपने हाथों को साबुन और पानी या सैनिटाइज़र से नियमित रूप से साफ करें। खांसते या छींकते समय नाक और मुंह को रूमाल या टिशू पेपर से ढकें। सर्दी, जुकाम या फ्लू जैसे लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति विशेष सतर्कता बरतें। यदि किसी व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत निकटतम स्वास्थ्य संस्थान में जाकर जांच व उपचार करवाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

  • रावमापा बाल ऊना में भूकंप परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न

    रावमापा बाल ऊना में भूकंप परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में भूकंप परिदृश्य पर आधारित एक व्यापक सुरक्षित निकासी अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया। इस अभ्यास में लगभग 200 छात्रों, शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभ्यास भूकंप जैसी आपात स्थिति में तत्परता और सुरक्षा प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान समय पर अलर्ट, कक्षाओं से व्यवस्थित निकासी, और स्कूल परिसर में चिन्हित सुरक्षित क्षेत्रों में एकत्र होने की प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक क्रियान्वित किया गया।

    स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल ने इस मॉक ड्रिल के सुचारू संचालन पर संतोष व्यक्त किया तथा विद्यालय परिवार की सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास छात्रों और कर्मचारियों को वास्तविक आपदा की स्थिति में आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होते हैं।स्कूल के प्रवक्ता एवं कॉमर्स विषय अध्यक्ष व स्कूल आपदा प्रबंधन प्रभारी विकास रतन ने जानकारी दी कि इस प्रकार के सुरक्षित मॉक अभ्यास विद्यालय में प्रत्येक माह आयोजित किए जाएंगे ताकि बच्चों की सुरक्षा और उनकी निर्बाध शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों के सहयोग और अनुशासन की सराहना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर विद्यालय आपदा प्रबंधन कमेटी के सदस्य वंदना सूद, राजपाल राणा, प्रविता शर्मा, किशोरी लाल, रामकुमार, संजय वशिष्ट, तजिंदर कुमारी, दशनीत कौर, रवि ठाकुर व नेहा पठानिया सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

  • Thyroid से महिलाएं क्यों होती हैं ज्यादा प्रभावित? जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

    Thyroid से महिलाएं क्यों होती हैं ज्यादा प्रभावित? जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

    Health: यह एक बहुत जरूरी और आम स्वास्थ्य विषय है, खासकर महिलाओं के लिए। नीचे आपके दिए गए टॉपिक पर एक उपयुक्त हेडिंग, साथ ही एक संक्षिप्त लेख (introduction, कारण, लक्षण और बचाव के उपाय) दिया गया है:

    थायराइड से महिलाएं ज्यादा क्यों होती हैं प्रभावित?

    थायराइड एक तितली के आकार की ग्रंथि होती है, जो गले के सामने हिस्से में स्थित होती है और यह थायरॉक्सिन जैसे महत्वपूर्ण हार्मोन बनाती है। ये हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा के स्तर, दिल की धड़कन, और वजन को नियंत्रित करते हैं। महिलाओं में पुरुषों की तुलना में थायराइड की समस्या कहीं अधिक देखी जाती है, और इसके पीछे मुख्य कारण हैं हार्मोनल असंतुलन और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर। महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव अधिक बार होते हैं — जैसे मासिक धर्म, गर्भावस्था और रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज़)। इन बदलावों के कारण थायराइड ग्रंथि की कार्यप्रणाली पर असर पड़ता है। इसके अलावा, महिलाएं ऑटोइम्यून बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं। हाशिमोटो थायरॉयडाइटिस (Hashimoto’s thyroiditis) और ग्रेव्स डिजीज़ (Graves’ disease) जैसी बीमारियां महिलाओं में अधिक सामान्य हैं, जो थायराइड की कार्यक्षमता को प्रभावित करती हैं। यदि परिवार में किसी को थायराइड की समस्या रही है, तो महिलाओं में इसके होने की संभावना और भी बढ़ जाती है।

    थायराइड के लक्षण क्या होते हैं?

    थायराइड की समस्या दो तरह की हो सकती है — हाइपोथायरॉयडिज्म (थायराइड हार्मोन की कमी) और हाइपरथायरॉयडिज्म (थायराइड हार्मोन की अधिकता)। हाइपोथायरॉयडिज्म में आम लक्षण हैं: थकावट, वजन बढ़ना, बालों का झड़ना, त्वचा का रूखापन, डिप्रेशन, और मासिक धर्म में अनियमितता। वहीं हाइपरथायरॉयडिज्म के लक्षणों में शामिल हैं: तेजी से धड़कन चलना, घबराहट, वजन का अचानक घटना, अत्यधिक पसीना आना, और नींद न आना।

    बचाव और इलाज कैसे करें?

    थायराइड से बचाव और इसका प्रबंधन संभव है, बशर्ते सही समय पर पहचान और उपचार किया जाए। सबसे जरूरी है कि महिलाएं नियमित रूप से थायराइड की जांच कराएं, खासकर यदि लक्षण महसूस हों या परिवार में किसी को यह समस्या हो। अपने आहार में आयोडीन युक्त नमक, डेयरी प्रोडक्ट्स, और समुद्री खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए, क्योंकि आयोडीन थायराइड के लिए आवश्यक है। तनाव भी थायराइड को प्रभावित कर सकता है, इसलिए योग, मेडिटेशन और पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। साथ ही, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम थायराइड को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं। यदि थायराइड की पुष्टि हो जाए, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयाँ समय पर लेनी चाहिए, और किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए।