Punjab News: सरेआम महिला से चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः महानगर में एलआईजी फ्लैट में स्नेचरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। बाइक सवार 2 स्नेचर महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सरेआम स्नचेर महिला के गले से चेन छीनकर घटना स्थल से फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए आलक्ष ने बताया कि वह केरला का रहने वाला है। उनके केरला की रहने वाली महिला के गले से चेन छीनकर स्नेचर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर महिला ने कहा कि वह घर के पास दुकान से लौट रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार 2 नौजवान उसके गले से चेन छीनकर फरार हो गए। जहां स्नेचरों ने वारदातों को अंजाम दिया, वहां ट्रैफिक होने के कारण स्नेचर बड़े आराम से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। महिला ने कहा कि वह केरला की रहने वाली है। लेकिन पिछले काफी समय से वह पंजाब में रह रहे है। पंजाब में उसकी माता की निशानी है, जहां पर किराये पर रह रहे है।

महिला ने कहा कि स्नेचर उसके गले से 3 तोले की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। जांच अधिकारी ने कहाकि देर रात स्नेचरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे खंगाले गए। जहां 3 फुटेज उनके हाथ में लगी है। जिसमें स्नेचरों के बाइक और उनके चेहरे साफ दिखाई दे रहे है। पुलिस ने कहा कि जल्द स्नेचरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच अधिकारी ने कहाकि महिला ने शिकायत दी थी कि उसके गले से बाइक सवार स्नेचर 3 तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़िता के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *