Punjab News: एक्शन में आई Traffic Police, कई वाहनों के काटे चालान, Modified Silencer किए नष्ट, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः शहर में बुलेट बाइक पर पटाखे मारने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। जिसके चलते आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा कानून की उलघंना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाकर आने जाने वाली बाइक की जांच की। इस दौरान बाइक पर पटाखे मारने वाले साइलेंसर लगा कर चल रहे वाहन चालकों को रोककर उनके साइलेंसर उतार कर तोड़ दिए गए।

जिसके बाद वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं कुछ बाइक चालकों के पुलिस द्वारा चलान भी काटे गए। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि शहर में ट्रैफिक की बिगड़ रही समस्या को देखते हुए यह कारवाई की गई है। बाजारों में युवक बुलेट मोटर साइकल पर पटाखे मारकर ट्रैफिक नियमों की उलंघना कर रहे थे। आज उनकी टीम ने नियमों की उलघंना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

उनकी टीम ने उक्त वाहनों को रोककर उनके साइलेंसर उतार कर तोड़ दिया गया। इस दौरान वाहन चालकों को चेतावनी भी दी है कि आगे से उनके बाइक इपाउंड किए जाएंगे। वहीं समाज सेवा संस्था के प्रधान ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस दुवारा बहुत अच्छी कारवाई की गई है ओर हमारी ओर से पहले भी ट्रैफिक पुलिस को बताया गया था कि नौजवान नई पीढ़ी बहुत परेशान करती है ओर पुलिस की ओर से यह अच्छा कार्य किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *