Punjab News: दिन दहाड़े पार्षद की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर : पंजाब मेें क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है। यह घटना छेहरटा साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास हुई। जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर दो से अकाली पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान पार्षद हरजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

मौके पर मौजूद दुकानदार कर्मजीत सिंह ने बताया कि आवाज सुनकर जब वह बाहर आया तो देखा कि खून से लथपथ हालत मेें व्यक्ति सड़क पर गिरा पड़ा था। दुकानदार ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावारों ने वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया हमलावारों ने करीब 3-4 गोलियां चलाई है। मिली जानकारी के अनुसार दो हमलावार मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए, एक ने मोटरसाइकिल स्टार्ट की और दूसरे ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि छेहरटा साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास गोलियां चली है। उन्होंने कहा कि मौके पर से 2 खोल बरामद हुए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *