Punjab News: 3 मंजिला कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Written by

in

लुधियानाः जिले में इलाका भट्टियां के नजदीक गांव कुतबेवाल में बनी कपड़ा फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। 3 मंजिला फैक्टरी होने के कारण दूर-दूर से आग की लपटें नजर आ रही थी। शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

इलाके के लोगों ने बताया कि इलाका में पहले बिजली गुल थी लेकिन जब अचानक बिजली आई तो फैक्टरी के पास से चिंगारियां निकली। जिसकी सूचना लोगों ने फैक्टरी मालिक और दमकल विभाग को दी। इसके बाद करीब 7 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद कंट्रोल किया। इलाके में लोगों में अफरा-तफरी मचती देख थाना सलेम टाबरी की पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसने लोगों को शांत किया।

जानकारी मुताबिक गांव कुतबेवाल में विक्रांत निट्स के नाम से फैक्टरी है जहां पर टी-शट्र्स बनती है। बिजली कट होने के कारण फैक्टरी में छुट्टी थी। दमकल अधिकारी आतिश ने कहा कि 10 बार पानी डाल चुके थे, पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग को काबू पाने में 3 से 4 घंटे का समय लगा। देर रात तक दमकल कर्मियों ने घटना स्थल पर रेस्क्यू किया। फैक्टरी में कपड़े का काफी माल था जो राख हो गया। अब नुकसान के बारे फैक्टरी मालिक ही बता सकते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *