Punjab News:नगर निगम दफ्तर के कर्मियों और पुलिस में टकराव, टूटे शीशे, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः सराभा नगर में स्थित नगर निगम के बी जोन में कर्मियों द्वारा मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जहां पुलिस और कर्मियों ने तीखी नोकझोंक हो गई। मामले की जानकारी देते हुए सफाई मजदूर के प्रधान विक्की सहोता ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित उनकी कई मुख्य मांगे है, जिसको लेकर वह कई बार प्रशासन से बात कर चुके है। जिसके बाद आज कर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नगर निगम जोन-डी में आज कच्चे कर्मचारियों ने हंगामा किया।

धरनाकारी आज डी-जोन दफ्तर के मुख्य गेट के पास पहुंचे तो पुलिस कर्मचारियों के साथ उनकी धक्का-मुक्की हो गई। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक बात पहुंच गई। पुलिस और धरनाकारियों के बीच टकराव हुआ और जोन-डी का मुख्य गेट के शीशे टूट गए। निगम दफ्तर में सहम का माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंच हालात को सामान्य किया। बता दें कि हलका पश्चमी में कोड आफ कंडक्ट लगा है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय है। धरनाकारियों की अगुआई कर रहे विक्की सहोता ने कहा कि आज वह निगम कमिश्नर के खिलाफ धरना देने आए थे।

उन्हें प्रदर्शन करने से रोकने की कोशिश की गई जिस कारण पुलिस के साथ उनकी टकराव हो गया। विक्की सहोता ने कहा कि उनकी मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। कई कर्मचारी तो पक्के होने की आशा में अब ओवरएज तक हो गए है लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई। सहोता ने कहा कि आने वाले दिनों में भी प्रोटेस्ट इसी तरह जारी रहेगी। उधर, थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने धरना दे रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *