Punjab News: बोलैरो और मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

ममदोटः फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर गांव हामद और गुरुद्वारा प्रगट साहिब के के पास सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक द्वारा साइड मारने के कारण बोलैरो गाड़ी और मोटरसाइकिल के बीच भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस, सड़क सुरक्षा फोर्स और थाना लक्खो के बहिराम से पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतकों के शव और हादसे वाले वाहन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

मामले की जानकारी देते व्यक्ति ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो देखा कि 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं उनके आने से पहले घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा चुका था। जांच अधिकारी ने बताया कि राजस्थान की गाड़ी और बोलैरो गाड़ी के बीच बाइक टक्कर हो गई। मौके पर 2 की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार फिरोजपुर से जा रहा था। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *