Punjab News: नशा तस्करी में शामिल Head Constable सहित 11 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

खन्नाः युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत खन्ना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना में तैनात हेड कांस्टेबल अरविंदर सिंह को नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं इस पूरे रैकेट में सरकारी कर्मचारी, बिजली बोर्ड का चौकीदार और कई संगठित ड्रग सप्लायर शामिल हैं। एसएसपी डॉ. ज्योति यादव की अगुवाई में चलाए इस ऑपरेशन के दौरान सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर हरदीप सिंह, सिटी थाना-2 के SHO तरविंदर कुमार बेदी की टीमों ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर 230 ग्राम हेरोइन, 65 हजार रुपये की ड्रग मनी और तीन गाड़ियां बरामद कीं।

एसएसपी डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि 19 मई को सिटी होम कॉलोनी खन्ना में रेड कर 6 तस्करों को काबू किया था, जिनकी पहचान अमरजीत सिंह, अंग्रेज सिंह, सहजाद मोहम्मद उर्फ बिल्लू, डबली, बिजली विभाग में सहायक लाइनमैन मनजिंदर सिंह उर्फ राजू और सुखवीर सिंह के तौर पर हुई थी। इनसे 30 ग्राम हेरोइन, 20 हजार रुपए ड्रग मनी, बाइक, एक इटिओस और स्कॉर्पियो बरामद हुई थी। गिरफ्तार 6 तस्करों से पूछताछ में गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी अमरजीत ने खुलासा किया कि वह पावरकॉम सब स्टेशन अटेंडेंट गुरमुख सिंह और हेड कांस्टेबल अरविंदर सिंह से नशीले पदार्थ खरीदता था। गुरमुख सिंह की निशानदेही पर राज महिंदर सिंह उर्फ राजा निवासी अमृतसर को पकड़ा गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *