Punjab News: बर्खास्त कांस्टेबल अमनदीप कौर को विजिलेंस ने किया काबू, पूछताछ जारी, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः जिले में बर्खास्त कांस्टेबल अमनदीप कौर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने बर्खास्त कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। विजिलेंस द्वारा अमनदीप कौर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कांस्टेबल अमनदीप कौर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है, जिसे पहले ड्रग्स मामले में निलंबित किया गया था। विजिलेंस ब्यूरो ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अमनदीप कौर अपनी आलीशान जीवनशैली के लिए चर्चा में रही हैं, जिसमें रोलेक्स घड़ी, थार एसयूवी और आलीशान घर शामिल है।

दरअसल, पिछले दिनों बठिंडा पुलिस ने महिला कांस्टेबल को उस समय हिरासत में लिया था जब वह अपनी थार गाड़ी में सवार होकर जा रही थी। जब उसकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस खबर के बाद उच्च अधिकारियों ने महिला को बर्खास्त कर दिया। महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर मूल रूप से मानसा में तैनात थी और उस समय बठिंडा पुलिस लाइन में ड्यूटी पर थी। उसका गांव बठिंडा जिले के चक फतेह सिंह वाला में है। गिरफ्तारी के बाद उसके एक साथी बलविंदर सिंह को भी नामजद किया गया और एक दिन बाद पुलिस ने उसकी भी गिरफ्तारी कर ली। इस प्रकार मामला ट्रायल के लिए अदालत में चला गया।

आखिरकार अदालत ने दोनों को जमानत दे दी, लेकिन अमनदीप कौर की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं क्योंकि गिरफ्तारी के बाद लगातार सुर्खियों में बनी रही, क्योंकि उसके पास बठिंडा में आलीशान कोठी के अलावा महंगी-महंगी गाड़ियां और घड़ियां आदि होने की खबरें चलती रहीं। जिसकी भनक विजिलेंस को भी लग गई। इस मामले की जांच के लिए अब विजिलेंस ने अमनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला के खिलाफ जांच की जा रही है कि उसके पास साधनों से अधिक संपत्ति कैसे आ गई। इस जांच से क्या निकलेगा यह तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन एक बार फिर अमनदीप कौर कानून के शिकंजे में फंस चुकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *