Punjab News: JCB Operator की संदिग्ध परिस्थितियों में नहर किनारे मिली लाश, देखें वीडियो

गुरदासपुरः थाना घुम्मण कलां की पुलिस ने अपरबारी दुआब नहर की पटरी किनारे झाड़ियों में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद की है। मृतक युवक की पहचान सतबीर सिंह (35) पुत्र गुरनिंदर सिंह निवासी गांव कोटली सूरत मल्ली के रूप में हुई है, जो जेसीबी ऑपरेटर था।

मृतक युवक के पिता गुरनिंदर सिंह ने बताया कि बेटा सतबीर सिंह जेसीबी (पोकलेन) मशीन का ऑपरेटर था और रोजाना की तरह वह गांव विरक में जेसीबी मशीन चलाने आया था, लेकिन रात को वह अपने घर वापस नहीं पहुंचा। बेटे के घर न आने पर उसकी खोज करते रहे और आज जब गांव विरक आए तो पता लगा कि सतबीर सिंह रात को यहीं से गया था। सतबीर सिंह के संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि सतबीर सिंह मृत हालत में गांव बागोवाणी के पास से गुजरती अपरबारी दुआब नहर के किनारे पड़ा हुआ था। उन्होंने शक जताया कि सतबीर सिंह की हत्या की गई है। सतबीर उनका इकलौता बेटा था क्योंकि बड़ा बेटा पहले ही एक सड़क दुर्घटना में मर चुका है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

इस संबंध में थाना घुम्मण कलां के एसएचओ जगदीश सिंह ने कहा कि नहर की पटरी के पास रहस्यमय हालत में एक युवक की लाश मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और थाना घुम्मण कलां द्वारा धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *