Blog

  • पंजाबः 36.9 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

    पंजाबः 36.9 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

    फाजिल्का: पंजाब सीएम भगवंत मान के निर्देश पर शुरू की गई नशे के खिलाफ जारी निर्णायक जंग के दौरान पंजाब पुलिस ने फाजिल्का के गांव लालो वाली के इलाके से 36.9 किलोग्राम हेरोइन के 35 पैकेट बरामद कर चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को यहां दी। गिरफ्तार लोगों की पहचान मनप्रीत सिंह, जसपाल सिंह उर्फ गोपी, सुखदेव सिंह और दयालविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो सभी जिला तरनतारन के रहने वाले हैं। पुलिस ने सफेद हुंडई एलांट्रा (पीबी-02-डीपी-0717) और एक सिल्वर होंडा सिविक (पीबी-63-डी-2370) सहित दो सेडान कारें भी बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल राजस्थान से ड्रग्स की तस्करी के लिए किया जाता था।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राजस्थान से पंजाब में भारी मात्रा में हेरोइन आने की विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद फाजि़ल्का जि़ले की पुलिस टीमों ने गांव लालो वाली के इलाके में नहरी पुल के पास फाजि़ल्का-फिरोज़पुर रोड पर अभियान चलाया, जहां ये चार व्यक्ति ऊपर बताई गई कारों में बैठे हुए लोगों का इंतज़ार कर रहे थे। पुलिस टीम को देख आरोपितों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीमों ने उन्हें दबोच लिया।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा, ‘‘चैकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने 24.295 किलोग्राम वजऩ वाली हेरोइन के 23 पैकेट बरामद किए हैं, जो कार की खिड़कियों के कार्डबोर्ड के अंदर छिपाकर रखे गए थे।’’ अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों द्वारा बताए गए सटीक स्थान से 12 पैकेट हेरोइन का एक और हिस्सा बरामद किया गया, जिसका वजऩ 12.620 किलोग्राम है।

  • पंजाबः मिलिट्री स्टेशन पर हुई फायरिंग को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    पंजाबः मिलिट्री स्टेशन पर हुई फायरिंग को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    बठिंडाः मिलिट्री स्टेशन पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बठिंडा के एस.पी.(डी) अजय गांधी और एस एच ओ ने जानकारी देते हुए बताया कि चश्मदीदों के अनुसार फायरिंग करने वाले व्यक्ति सिविल कपड़ों में थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस वारदात को दो लोगों ने अंजाम दिया है। पुलिस को मौके से आई.एन.एस.ए.एस. राइफल के 19 खोल बरामद हुए हैं। एस.पी.(डी) ने जानकारी देते हुए बताया कि सो रहे जवानों पर फायरिंग की गई थी और आर्मी अफसरों के बयानों के आधार पर एफ.आई.आर. दर्ज की जा रही है। बता दें कि बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में आज सुबह करीब 4.35 बजे हुई फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई। फायरिंग किसके द्वारा की गई इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस और सेना द्वारा पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    वहीं दूसरी ओर फायरिंग मामले में आर्मी का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि सर्च आप्रेशन के दौरान आर्मी ने फिलहाल राइफल बरामद कर ली है, जिससे कि हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई थी। राइफल को फारिंसैंक जांच के लिए भेज दिया गया है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। राइफल में से कितने फायर किए गए, यह भी फारैंसिंक जांच में ही पता चल पाएगा। वहीं दर्ज एफ.आई.आर. में बताया गया है कि दोनों हमलावर चिट्टा कुर्ते-पजामे में थे और दोनों के मुंह ढंके हुए थे, ताकि किसी की पहचान न हो सके। इनमें से एक के पास राइफल व दूसरे का पास कुल्हाड़ी थी। 

  • बड़ी खबरः पंजाबी गायक मनकीरत औलख की बड़ी मुश्किलें, DGP को भेजी शिकायत

    बड़ी खबरः पंजाबी गायक मनकीरत औलख की बड़ी मुश्किलें, DGP को भेजी शिकायत

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक मनकीरत औलख की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में सिद्धू मूसेवाला के मामले में पूछताछ को लेकर मनकीरत औलख को पुलिस ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रोक लिया था। वहीं अब हथियारों और नशे को प्रमोट करने के मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। मनकीरत के खिलाफ केमिस्ट्री गुरु मनदीप सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। हाल ही में मनकीरत ने नया गाना राइज इन शाइन रिलीज किया है। इस गाने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है।

    केमिस्ट्री गुरु मनदीप सिंह ने शिकायत में हाईकोर्ट के आदेशों के उल्लंघन का किया जिक्र

    कहा जा रहा है कि यह गाना हथियारों और नशे को बढ़ावा देता है। शिकायतकर्ता मनदीप सिंह द्वारा दी गई खबर में माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के उल्लंघन का जिक्र करते हुए उन्होंने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को शिकायत मेल की है। बता दें कि मनकीरत औलख पहले भी कई विवादों में फंस चुके हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि मनकीरत औलख और बब्बू मान सहित कई अन्य कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस की विशेष टीमों के रडार पर हैं। पुलिस को कई कलाकारों के गैंगस्टरों से कनेक्शन की जानकारी मिली थी। अब देखना होगा कि इस मामले में पंजाब पुलिस उनके खिलाफ किस तरह की कार्रवाई करती है।

    केमिस्ट्री गुरु मनदीप सिंह ने इससे पहले हैप्पी रायकोटी के खिलाफ भी कराई थी शिकायत दर्ज

    गौर हो कि इससे पहले भी पंजाबी सिंगर और गीतकार हैप्पी रायकोटी के खिलाफ भी केमिस्ट्री गुरु मनदीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान रायकोटी के नए गाने के फोटोशूट में गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे। प्रोफेसर ने अपनी शिकायत में कहा था कि कोर्ट के आदेश और सरकार के निर्देश के बावजूद सिंगर हैप्पी ने अपने गाने में गन कल्चर को बढ़ावा देकर युवा पीढ़ी को गलत संदेश देने की कोशिश की है।

  • समयबद्ध तरीके से कृषि गणना का कार्य पूर्ण करें राजस्व अधिकारी – उपायुक्त 

    समयबद्ध तरीके से कृषि गणना का कार्य पूर्ण करें राजस्व अधिकारी – उपायुक्त 

    ऊना/ सुशील पंडित :  उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि गणना, कृषि मन्त्रालय एवं किसान कल्याण कृषि विभाग, भारत सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में की जाती है। इसका शत प्रतिशत खर्च भारत सरकार द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि भारत में यह गणना हर पाँच वर्ष के अन्तराल पर होती है। प्रथम कृषि गणना 1970-71 को संदर्भ वर्ष मान कर की गई थी। अब तक देश में 10 कृषि गणनाएं सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुकी है। ये सभी गणनाएं राजस्व विभाग के अधिकरियों एवं कर्मचारियों द्वारा मैनुअल की गई। 

    उन्हांेने बताया कि इन गणनाओं से प्राप्त आंकडो का समाज एवं भारत सरकार के विभिन्न विभागों में बड़ा स्वागत हुआ है। भारत सरकार की प्रधान मन्त्री किसान सम्मान योजना (पीएम एंड किसान) इसका एक बड़ा उदाहरण है। इसके फलस्वरूप भारत सरकार ने इसी क्रम में 11वीं  कृषि गणना जिसका संदर्भ वर्ष 2021-22 है, करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में यह पहली कृषि गणना है जो पूर्ण रुप से डिजीटल है। इसमें स्मार्ट फोन, टैबलैट, लैपटाॅप व्यक्तिगत कम्पयूटर जैसे हैड-हेल्ड डिवाईस का उपयोग करके ऐप/साफ्टवेयर के माध्यम से डाटा संग्रह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य दो चरणों में किया जाएगा। जिसका संदर्भ वर्ष भी अलग-2 होगा। इसमें हर स्तर पर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला कृषि गणना अधिकारी, समस्त उपमण्डलाधिकारी (ना.) उपमण्डल कृषि गणना अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, तहसील/उपतहसील     (ब्लाॅक अधिकारी), क्षेत्रीय कानूनगो को पर्यवेक्षक एंव पटवारी को प्रगणक नियुक्त किया गया है।

    उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिये प्रदेश सरकार ने उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया है। सभी स्तर पर यूजर्स आईडी और पासवर्ड तैयार किये जा चुके हैं। कृषि गणना का उद्देश्य प्रचालन जोतों की संख्या, क्षेत्रफल उनके 10 आकार, सामाजिक वर्णीकरण (एससी, एसटी एंव सामान्य) जोतों की किस्म (व्यक्तिगत, संयुक्त एंव संस्थागत) लिंगवार वर्णीकरण, स्वामित्व, भूमि उपयोग, फसल पेटर्न एवं आदान सम्बन्धी उपयोग के पेटर्न आदि के सम्बन्ध में आंकडे एकत्रित करना है ताकि आगामी विकासात्मक योजनाएं बनाने में सहायक हो। उन्होंने बताया कि यह आकंडे किसी भी न्यायालय में मान्य नहीं है। इस गणना के प्रथम चरण का क्षेत्रीय कार्य पूर्ण करने की अतिंम तिथि 30 अप्रैल, 2023 भारत सरकार द्वारा निर्धारित की है।

    उन्होंने कृषि गणना का कार्य राष्ट्रीय महत्व का होते हुए सभी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने जिला के समस्त भू-स्वामी एंव किसानों से इस गणना के कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

  • चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटकाः मेयर और डिप्टी मेयर सहित कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

    चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटकाः मेयर और डिप्टी मेयर सहित कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

    नई दिल्लीः कर्नाटक चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव में 189 सीटों पर प्रत्यासी घोषित कर दिए हैं। इस लिस्ट में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। इसके साथ ही 11 सिटिंग विधायकों के टिकट भी कटे हैं। आपको बता दें कि भाजपा के इस लिस्ट में के एस ईश्वरप्पा का भी है। जिन्होंने चुनावी लिस्ट आने से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि वे चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं।

    हालांकि ईश्वरप्पा ने बीजेपी के प्रति कोई नाराजगी जाहिर नहीं की, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।अब कर्नाटक बीजेपी के अंदर ईश्वरप्पा के चुनावी संन्यास के साइड इफेक्ट दिखने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार कई पार्टी नेताओं ने सामने से आकर इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं शिवमोगा में तो इस्तीफों की झड़ी लग गई है। बताया जा रहा है कि ईश्वरप्पा के चुनावी संन्यास के बाद 19 नगर निगम के सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, इसके साथ ही मेयर और डिप्टी मेयर ने भी पद छोड़ दिया है।

    इस्तीफों का दौरा इसी तरह जारी है, इस कड़ी में शिवमोगा के जिला अध्यक्ष ने भी ईश्वरप्पा के समर्थन में इस्तीफा दिया है। कई और नेता भी इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं। इसका मतलब एक नेता की वजह से पार्टी को चुनावी बड़ा नुकसान हो सकता है।

  • जालंधरः चुनमुन माल की मार्किट में हुए हंगामें के नेता से जुड़े तार

    जालंधरः चुनमुन माल की मार्किट में हुए हंगामें के नेता से जुड़े तार

    जालंधर/वरुणः चुनमुन माल की मार्किट अक्सर विवादों से घिरी रहती है। वहीं गत दिवस मार्किट में स्थित किंगडम स्पा सेंटर में पुलिस की रेड कर कई युवक-युवतियों को काबू किया था। दरअसल, उक्त स्पा सेंटर को लेकर पीड़ित लड़की ने गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने उक्त स्पा सेंटर में दबिश दी थी। इस दौरान कई युवतियां वहां से भागने लगी तो महिला कांस्टेबल ने युवतियों को काबू कर लिया। वहीं अब इस स्पा सेंटर को लेकर सनसनीखेज खुलासा सामने आया है।

    नेता से जुड़े मार्किट के तार 

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मॉल का मालिक एक नेता है। जिसने विधानसभा चुनाव लड़ने में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसी कारण मार्किट में होने वाले आपत्तिजनक कार्यों को लेकर प्रशासन की सख्ती दिखाई नहीं देती। गत दिवस हुए हंगामे का कारण मॉल की मार्किट में स्पा सैंटर चलाने की आड़ में लड़कियों का जबरदस्ती शारीरिक शोषण करवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि करीब डेढ़ माह पहले चुनमुन मॉल के स्पा सेंटर में वह काम करने के लिए आई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसी दौरान स्पा सेंटर में मसाज के लिए आए एक व्यक्ति के आगे उसे परोस दिया गया। स्पा की मालकिन ने मसाज कराने आए व्यक्ति से उसे संबंध बनाने को मजबूर किया और उसकी वीडियो जारी करने को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा था।

    जांच में जुटी पुलिस

    उधर, काबू किए गए युवक-युवतियों को लेकर पुलिस जांच के बाद पता चला कि स्पा सैंटर में काम करती 2 महिलाओं का आपस में ही किसी बात को लेकर तरकार होने के चलते लड़की द्वारा थाना 6 में शिकायत दी गई थी। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

    हुक्का बार को लेकर भी विवादों में घिर चुकी चुनमुन माल की मार्किट

    बता दें कि उक्त चुनमुन माल की मार्किट कई बार विवादों में घिर चुकी है। दरअसल, इसकी बेसमेंट में बने पब्बों में हुक्का गुड़गुड़ाने के शौकिनों को क्लब के संचालक सरेआम हुक्का परोसते रहते थे। जिसे लेकर कई बार पुलिस ने दबिश भी दी थी। लेकिन उक्त संचालकों द्वारा अलग-अलग फ्रैंचाइजिस खोलकर इस काम को जोरो शोरों से चलाया जाता रहा। जब मीडिया इस मामलों को प्रमुखता से उठाया तो प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए क्लब संचालकों पर एफआईआर दर्ज की थी। 

  • जिला ऊना के किसान/बागवान आसानी से कर सकेंगे ड्रैगन फ्रूट की खेती – उपायुक्त 

    जिला ऊना के किसान/बागवान आसानी से कर सकेंगे ड्रैगन फ्रूट की खेती – उपायुक्त 

    किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक से 3 लाख रूपये तक का ऋण 4 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर ले सकते हैं

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में प्रगतिशील बागवान किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती को अपना रहें हैं। ड्रैगन फ्रूट एक इग्जॉटिक फल है जिसके बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं। जिला ऊना का मौसम ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए अनुकूल है। इसे बेसहारा और जंगली जानवर नहीं खाते हैं और पानी की जरूरत कम होती है। पिछले दो वर्षों में जिला प्रशासन ऊना ने ड्रैगन फ्रूट की खेती को मनरेगा में प्रोत्साहित किया है जिसमें बागवान को 1 लाख तक की सहायता दी जाती है।

    ड्रैगन फ्रूट की खेती के शुरू में ट्रेलिस सिस्टम बनाने के कारण खर्चा अन्य फसलों की तुलना में ज्यादा आता है। इसके लिए बैंक ऋण अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाता था। ड्रैगन फ्रूट की खेती को बैंक ऋण के दायरे में लाने के लिए जिला प्रशासन ने 7 मार्च को स्केल ओफ फाइनैन्स अधिसूचित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था जिसमें 1 एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए 6 लाख 32 हज़ार 80 रूपये के ऋण की प्रस्तावना की गई थी। जिला प्रशासन के इस प्रस्ताव को राज्य स्तरीय तकनीकी कमेटी ने अनुमोदित कर दिया है । 

    उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि अब ऊना जिला के किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए 6 लाख 32 हज़ार 80 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से बैंक से ऋण ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 3 लाख रूपये तक का ऋण 4 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध है। इससे अधिक का ऋण सामान्य ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के इच्छुक किसान/बागवान ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए बैंक से ऋण की सुविधा ले सकते हैं जो पहले उपलब्ध नहीं थी। उपायुक्त ने बताया कि जिला ऊना में बेहड़ बिट्ठल में विश्व बैंक पोषित ड्रैगन फ्रूट प्रॉसेसिंग प्लांट का कार्य चला हुआ है जिसके लिए ड्रैगन फू्रट की जरूरत होगी। बैंक ऋण की सुविधा मिलने से जिले में ड्रैगन फ्रूट की खेती को प्रोत्साहन मिलेगा और बागवान इसकी खेती करके लाभान्वित होंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੀ.ਆਈ.ਐਸ. ਦੇ ਐਕਸੀਲੈਂਸ ਸੈਂਟਰਾਂ ਲਈ ਸਿਲੈਕਸ਼ਨ ਟਰਾਇਲ 18 ਤੇ 19 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਹੋਣਗੇ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੀ.ਆਈ.ਐਸ. ਦੇ ਐਕਸੀਲੈਂਸ ਸੈਂਟਰਾਂ ਲਈ ਸਿਲੈਕਸ਼ਨ ਟਰਾਇਲ 18 ਤੇ 19 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਹੋਣਗੇ

    ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਪੰਜਾਬ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ ਸਪੋਰਟਸ ਵਿੱਚ ਵਿੱਚ ਸਥਾਪਿਤ 13 ਐਕਸੀਲੈਂਸ ਸੈਂਟਰਾਂ (ਰੈਜੀਡੈਸੀਅਲ ਵਿੰਗਾਂ)  ਵਿੱਚ ਸਾਲ 2023-24 ਦੌਰਾਨ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੇ ਦਾਖਲੇ ਲਈ ਸਿਲੈਕਸ਼ਨ ਟਰਾਇਲ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਨਹਿਰੂ ਸਟੇਡੀਅਮ ਅਤੇ ਬਰਜਿੰਦਰਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ 18 ਅਤੇ 19 ਅਪ੍ਰੈਲ 2023 ਨੂੰ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਖੇਡ ਅਫ਼ਸਰ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਦਿੱਤੀ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ (ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆਂ) ਅੰਡਰ: 14,17 ਅਤੇ 19, ਬਾਸਕਿਟਬਾਲ (ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆਂ) ਅੰਡਰ:17,19 ਅਤੇ 21, ਫੁੱਟਬਾਲ (ਲੜਕੇ) 14,17 ਅਤੇ 19, ਜੂਡੋ (ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆਂ) ਅੰਡਰ: 14,17, 19 ਅਤੇ 21, ਵਾਲੀਵਾਲ (ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆਂ) ਅੰਡਰ: 14,17 ਅਤੇ 19, ਵੇਟਲਿਫਟਿੰਗ (ਲੜਕੀਆਂ) ਅੰਡਰ 12,15,17 ਅਤੇ 20, ਕੁਸ਼ਤੀ (ਲੜਕੇ) ਅੰਡਰ 14 ਅਤੇ 17, ਟੇਬਲ ਟੈਨਿਸ (ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆਂ ਅੰਡਰ: 12,14,17 ਅਤੇ 19, ਹੈਂਡਬਾਲ (ਲੜਕੀਆਂ) ਅੰਡਰ 17 ਦੇ ਸਿਲੈਕਸ਼ਨ ਟਰਾਇਲ ਐਥਲੇਟਿਕਸ ਨਹਿਰੂ ਸਟੇਡੀਅਮ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਹਾਕੀ (ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆਂ) ਅੰਡਰ 14, 17 ਅਤੇ 19, ਤੈਰਾਕੀ (ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆਂ) 12,14,17 ਅਤੇ 19 ਦੇ ਸਿਲੈਕਸ਼ਨ ਟਰਾਇਲ ਬਰਜਿੰਦਰਾ ਕਾਲਜ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਿਖੇ ਹੋਣਗੇ।

    ਸ੍ਰੀ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚਾਹਵਾਨ ਖਿਡਾਰੀ ਉਪਰੋਕਤ ਖੇਡਾਂ ਅਤੇ ਉਮਰ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲੈ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਟਰਾਇਲਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਵਾਲੇ ਖਿਡਾਰੀ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਦੇ ਵਸਨੀਕ ਹੋਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ/ਰਾਜ/ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਟੂਰਨਾਮੈਟਾਂ ਵਿੱਚ ਮੈਡਲ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ ਹੋਵੇ। ਟਰਾਇਲਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਵਾਲੇ ਖਿਡਾਰੀ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਅਧਾਰ ਕਾਰਡ, ਜਨਮ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਅਤੇ ਦੋ ਪਾਸਪੋਰਟ ਸਾਈਜ਼ ਫੋਟੋਆਂ ਲੈ ਕੇ ਸਵੇਰੇ 08.30 ਵਜੇ ਨਿਸ਼ਚਿਤ ਸਥਾਨ ਤੇ ਪਹੁੰਚਣ। ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ ਇਸ ਵੈੱਬ ਲਿੰਕ (http://www.pispunjab.org/wp-content/uploads/2023/03/Trials-1.pdf) ਤੇ ਵਿਜਿਟ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ।

  • संतो के मिलने से ही प्रभु भक्ति की धारा उत्पन्न होती है: आचार्य तरुण डोगरा

    संतो के मिलने से ही प्रभु भक्ति की धारा उत्पन्न होती है: आचार्य तरुण डोगरा

    झंबर में रामकथा के बीच आचार्य तरुण डोगरा ने भक्तजनों को जीवन में प्रभु सिमरन करते रहने का किया आह्वान 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला उपमंडल ऊना स्थित ग्राम पंचायत झंबर में चल रहे वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान में श्रीरामकथा महाज्ञान गंगा की धारा बहाते हुए क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य तरुण डोगरा ने असंख्या में बैठे भक्तजनों को श्री रामायण का मूल भाव बताते हुए इस मानव रूपी जीवन में प्रभु का सिमरन करते रहने का आह्वान किया। उन्होने उपस्थित सभी श्रोताओं को इस महाकुंभ में स्नान करने पर कहा कि जिसने भी इस महायज्ञ में श्रीराम कथा एवं यहां पर पहुंचे विभिन्न मठों के संतो व महान महापुरूषों द्वारा जो कुछ भी सुना है, उसे हमें भूलना नहीं चाहिए। हमें भगवान को ह्रदय की जोत जगाकर याद करना चाहिए, क्योंकि वह हमारे स्वयं के ह्रदय में वास करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में अपने संबंधों का निर्वहन करने हेतु हमें सबके समक्ष झुक जाना चाहिए, किन्तु राष्ट्र धर्म, संस्कृति एवं इंसानियत के मानबिन्दुओं के साथ कोई समझौता कभी नहीं करना चाहिए। क्योंकि समस्त धर्म की रक्षा करना ही अपने मानबिन्दुओं का सम्मान है। उन्होंने बताया कि सुख बाहर की नहीं, भीतर की संपदा है। यह संपदा धन से नहीं, धैर्य से प्राप्त होती है। हमारा सुख इस बात पर निर्भर नहीं करता कि हम कितने धनवान है, अपितु इस बात पर निर्भर करता है कि हम कितने धैर्यवान हैं। सुख और प्रसन्नता हम सबकी सोच पर निर्भर करती है।

    आचार्य तरुण डोगरा ने  अपने मुखरविंद से अमृत बर्षा करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन को सुधारने का प्रयास करना चाहिए और हमें इसी जन्म में अपने अगले जन्म को सुधार लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे हाथ में ही हमारा जीवन है हम उसे किस तरह जीते है और क्या कर्म करते है, इस पर ही हमारा अगला जन्म होता है। उन्होने कहा कि साधु संत ही हमें सच्चा मार्ग दिखाते हैं और संतो का सानिध्य सहज नहीं मिलता। हमें प्रभु भजन करने के लिए ही भगवान ने इस धरती पर जन्म देकर भेजा है। जब हम भजन करेगें तो भगवान हमें अवश्य ही मुक्ति देगें। उन्होने बताया कि रामायण से हमें जीने की सीख मिलती है और श्रीमदभागवत कथा हमें मरना सीखती है। क्योंकि ये मानव जीवन एक हवा का झोंका है जो आता है और चला जाता है। यदि हम चाहते हैं कि हमारा भगवान से मिलन से हो, तो हमें अपनी मृत्यु से डरना नहीं चाहिए। यदि हम कहीं भी रामकथा या भागवत कथा सुनने आते हैं तो हमें वहां से परम सौभाग्य लेकर जाना चाहिए। उन्होने बताया कि भगवान की प्रथा है कि संतो के मिलने से ही प्रभु भक्ति की धारा उत्पन्न होती है और वह समय इतना अनमोल होता है कि भगवान भी इसकी कीमत नहीं चुका सकते। भगवान की भक्ति करने का एकमात्र यही रास्ता है कि हम कथा सुनने के माध्यम से ही भगवान के साक्षात दर्शन कर सकते हैं। 

    उन्होने कहा कि हम कथा सुनते हैं और चले जाते हैं लेकिन भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ही एकमात्र हमारा सहारा है जो हमारी नैया पार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भक्तों का लक्ष्य ज्ञान नहीं बल्कि प्रेम है, भक्तों के प्रेम में भगवान खुद बंध जाते हैं। उन्होने बताया कि इस संसार पर हम स्वंय ही हावी हो चुके हैं और भगवान का नाम लेने से संकोच करते हैं। इसका कारण हम स्वंय नहीं यह सब कलयुग का प्रकोप है। क्योंकि ब्रह्मा द्वारा वेदों में यह लिखा भी गया है कि कलयुग में लोग पुण्य कम और पाप ज्यादा करेगें। उसी का परिणाम आज हम देख और सुन भी रहे हैं। उन्होने आज की युवा पीढ़ी को कथा के माध्यम से अच्छे कर्म करने का आग्रह भी किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को भक्तिमय संगीत से प्रभुभक्ति में मंत्रमुग्ध कर दिया।

  • पंजाब के लोगों को बड़ी राहतः CM मान ने इस टोल प्लाजा को किया बंद

    पंजाब के लोगों को बड़ी राहतः CM मान ने इस टोल प्लाजा को किया बंद

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने समाना टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। इससे पहले सीएम भगवंत मान ने किसानों को भी बड़ी राहत दी। उन्होंने फसल में नमी और टूटे दाने पर केंद्र की कटौती की भरपाई करने का एलान किया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 18 फीसदी तक सिकुड़े व टूटे गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 5.31 रुपये से लेकर 31.87 रुपये प्रति क्विंटल तक की कटौती का एलान किया है। सीएम मान ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी… हम हर मुश्किल घड़ी में साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के दाने में नमी और छोटे दानों के कारण दाम में कटौती का खर्चा पंजाब सरकार वहन करेगी।