Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਘਰ ਚੋਂ ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਸੋਨਾ ਲੈ ਕੇ ਚੋਰ ਹੋਏ ਫਰਾਰ

    ਪੰਜਾਬ: ਘਰ ਚੋਂ ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਸੋਨਾ ਲੈ ਕੇ ਚੋਰ ਹੋਏ ਫਰਾਰ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਅਤੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਇਸ ਕਦਰ ਵਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਕਿ ਹੁਣ ਕਿਸੇ ਦਾ ਕੁਝ ਦੇਣ ਲਈ ਘਰੋਂ ਬਾਹਰ ਜਾਣਾ ਵੀ ਸੌਖਾ ਨਹੀਂ ਰਿਹਾ। ਥਾਣਾ ਤਿਬੜ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਗੋਹਤ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਪੰਜ ਘੰਟੇ ਲਈ ਆਪਣਾ ਘਰ ਛੱਡ ਕੇ ਨਾਨਕੇ ਘਰ ਜਾਣਾ ਮਹਿੰਗਾ ਪੈ ਗਿਆ ਕਿਉਕਿ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿੱਛੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜ ਕੇ ਲੱਖਾਂ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਏ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵਿੱਚ ਜੋਰਾਵਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਗੋਹਤ ਪੋਖਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੀ ਸਵੇਰ 10 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਉਹ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੋਰ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਰਵਿੰਦਰ ਕੋਰ ਨਾਲ ਘਰ ਤਾਲਾ ਲਗਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਨਾਨਕਿਆ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਕਿਲਾ ਨੱੱਥੂ ਸਿੰਘ ਗਏ ਸਨ ਪਰ ਜਦੋਂ ਦੁਪਹਿਰ ਬਾਅਦ ਤਿੰਨ ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਵਾਪਸ ਘਰ ਵਾਪਸ ਆਏ ਤਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਮੇਨ ਦਰਵਾਜੇ ਦਾ ਤਾਲਾ ਟੁੱੱਟਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। 

    ਜਦੋਂ ਕਮਰਿਆਂ ਵਿੱੱਚ ਜਾ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ 2 ਗੋਦਰੇਜ ਦੀਆ ਅਲਮਾਰੀਆ ਦੇ ਤਾਲੇ ਟੁੱਟੇ ਸੀ ਜਿਹਨਾਂ ਵਿਚੋ 2 ਕੜੇ ਸੋਨਾ ਵਜਨੀ ਕਰੀਬ 2 ਤੋਲੇ, ਇੱਕ ਕਿੱਟੀ ਸੈੱਟ ਸੋਨਾ ਵਜਨੀ 1-1/4 ਤੋਲਾ,  ਇੱਕ ਕਿੱਟੀ ਸੈੱਟ ਸੋਨਾ ਵਜਨੀ ਕਰੀਬ ਇਕ ਤੋਲਾ ,ਇਕ ਮੁੰਦਰੀ ਸੋਨਾ ਲੇਡੀਜ ਵਜਨੀ ਕਰੀਬ ½ ਤੋਲਾ ,ਇਕ ਹਾਰ ਸੋਨਾ ਵਜਨੀ ਕਰੀਬ 2-1/2 ਤੇ 2 ਚੂੜੀਆ ਸੋਨਾ ਵਜਨੀ ਕਰੀਬ 2 ਤੋਲੇ ਕੋਈ ਨਾ ਮਲੂਮ ਵਿਅਕਤੀ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਲੈ ਗਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਇਹਨਾਂ ਗਹਿਣਿਆਂ ਦਾ ਕੁੱਲ ਵਜ਼ਨ ਕਰੀਬ 93 ਗਰਾਮ ‌ ਅਤੇ ਕੀਮਤ ਗਰੀਬ ਸਾਢੇ ਪੰਜ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਬਣਦੀ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਥਾਣਾ ਤਿਬੜ ਵਿਚ ਪੀੜਤ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਤੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਚੋਰਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • जालंधरः इस पार्टी के नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत 

    जालंधरः इस पार्टी के नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत 

    जालंधर, ENS: नागरा रोड पर रहते बीजेपी के पूर्व युवा नेता राहुल चोपड़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार राहुल पहले बीजेपी में थे लेकिन अब वह आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि राहुल एक किताबे बनाने वाली मशहूर कंपनी में सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव थे। वह काम के चलते हिमाचल प्रदेश गए हुए थे। दो दिन पहले जब राहुल हिमाचल में थे तो उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उनके चाचा अनिल चोपड़ा उसे इलाज के पी.जी.आई. ले गए लेकिन राहुल वहां दाखिल नहीं हुआ और वापिस जालंधर आ गया। गत रात जब वह अपने घर पर था तो अचानक उनकी हालत बिगड़ गई।

    उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज दौरान उनकी मौत गई। राहुल के शरीर पर इंजेक्शन की सरिंज के काफी निशान पाए गए हैं। डॉक्टरों ने रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण नशे की ओवरडोज लिखा है लेकिन इसके बारे में जब थाना 1 के प्रभारी सुखदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इलाज दौरान राहुल को काफी इंजेक्शन लगे थे। जालंधर के अस्पताल वालों को राहुल के परिजनों ने उसकी कोई हिस्ट्री नहीं बताई। इसके चलते उन्होंने ओवरडोज लिख दिया लेकिन राहुल की मौत किसी बीमारी के चलते हुई है।

  • पुलिस कर्मियों का गांजा पीते वीडियो हुआ वायरल 

    पुलिस कर्मियों का गांजा पीते वीडियो हुआ वायरल 

    अंबिकापुर : आज के समय में सोशल मीडिया पर चीजें काफी तेजी से वायरल हो जाती है। ऐसे में कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज-कल पुलिस वालों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते जिसमे वे कुछ ऐसा कर रहे होते हैं, जो उनको परेशानी में ला सकता है। ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर जिले से सामने आया है। 

    यहां, लुंड्रा थाने में पदस्थ दो पुलिस कर्मियों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पुलिस कर्मियों को गांजा पीते देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस कर्मी वर्दी में है और दुसरा सिविल ड्रेस में है। दोनों पुलिसकर्मी एक रूम जैसी जगह में बैठक गांजा पी रहे हैं। वहां मौजूद किसी ने दोनों पुलिसकर्मियों की ये हरकत कैमे में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

  • जालंंधरः मामला मशहूर कपल की वायरल वीडियो का, देखें वीडियो

    जालंंधरः मामला मशहूर कपल की वायरल वीडियो का, देखें वीडियो

    आरोपी लड़की का मैडिकल करवाने सिविल लाई पुलिस

    जालंधर, ENS: मशहूर कपल की वायरल हुई आपत्तिजनक वीडियो के मामले में गिरफ्तार की गई लड़की का  मेडिकल करवाने के लिए पुलिस सिविल अस्पताल में लेकर आई है । इस दौरान जब मीडिया  ने पुलिस से इस मामले को लेकर बात करनी चाहिए तो पुलिस कर्मियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बता दे की कुछ दिन पहले मशहूर कपल की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसको लेकर पुलिस ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान मशहूर कपल रोड ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर लोगों से वीडियो डिलीट करने की अपील की थी।

    जिसको लेकर पुलिस ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान मशहूर कपल रोड आने सोशल मीडिया पर लाइव होकर लोगों से वीडियो डिलीट करने की अपील की थी।

  • सड़क हादसे में गाड़ी के खुले एयरबैग, डॉक्टर दंपत्ति की हालत गंभीर

    सड़क हादसे में गाड़ी के खुले एयरबैग, डॉक्टर दंपत्ति की हालत गंभीर

    जगदलपुर: आज सुबह शहर से 10 किमी दूर पंडरीपानी मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी पर जा रहे डॉक्टर दंपत्ति को ठोकर मार दी। इस घटना में दोनों पति-पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि आंध्रप्रदेश निवासी डॉ. के. स्वर्णलता (33 वर्ष) व उनके पति डॉ. अनंत नारायण रविवार की सुबह अपनी स्कूटी में सवार होकर चर्च जा रहे थे। जैसे ही पंडरीपानी मोड़ के पास पहुंचे की जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से ठोकर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही कार में लगा एयर बैग भी खुल गया। इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दूसरे वाहन की मदद से मेकाज लाया गया, जहां दोनों के घायल होने की जानकारी लगते ही मेकाज अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू के साथ ही अन्य डॉक्टरों की टीम मौके पर आ पहुंची, घायलों को बेहतर उपचार के लिए एसआईसीयू में भर्ती किया गया है।

  • पंजाब: CM MANN को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू का आया बड़ा बयान

    पंजाब: CM MANN को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू का आया बड़ा बयान

    अमृतसर: पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी डॉ. नवजोत कौर के ठीक हो जाने के बाद एक बार फिर पंजाब सरकार की तरफ मुख मोड़ लिया है। सिद्धू ने वीडियो जारी कर पंजाब सरकार पर कर्जे और खजाने में आ रहे पैसों के कहीं ओर जाने वाले सवाल खड़े किए हैं। इतना ही नहीं, सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को आने वाले समय में संभालने के लिए कह दिया है। नवजोत सिद्धू ने कहा- गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के सवाल सही हैं। उन्होंने बहुत ही स्टीक सवाल पूछे हैं। 2 सालों में आपने 50 हजार करोड़ रुपए कर्जा लिया है। अगर छमाही लगाएं तो 17 हजार करोड़ और है। अगले साल जब बजट पेश करेंगे तो यह रकम 70 हजार करोड़ रुपए होगी।

    अकाली दल की बात करें तो उन्होंने 15 हजार करोड़। 2007 में जब कैप्टन सरकार गई तो 30 हजार करोड़ रुपए कर्जा था। अकाली दल ने 10 सालों में डेढ़ लाख करोड़ चढ़ाया। कांग्रेस ने 5 सालों में 1 लाख करोड़ चढ़ा दिया। लेकिन जिस रफ्तार में आप कर्जा ले रहे हो। पंजाब कंगाल हो जाएगा। इतना ही नहीं, अगर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने लिमिट तय कर दी, आपको कर्जा लेने योग्य ही नहीं छोड़ा, तो क्या करोगे। यह सरकार इनकम से नहीं चल रही । आप हवाई मुख्यमंत्री हैं। जरा देखो राज्य का क्या हाल हो गया है। कल को नई पीढ़ी सवाल पूछेगी तो क्या जवाब दोगे। हमें तो जेल में डाल दोगे, लेकिन इस गुरुओं की धरती पर कोई न कोई तो सवाल पूछेगा ।

    नवजोत सिंह सिद्धू ने इस दौरान CAG की रिपोर्ट का भी जिक्र किया है। सिद्धू का कहना है कि पहले जो राज्य एक नंबर पर था, आज ये आखिर में आ गया है। अगर इसी तरह चलता रहा तो आने वाले 5-10 सालों में पंजाब दिवालिया हो जाएगा। सिद्धू ने कहा कि PSPCL को गिरवी रख बिजली फ्री दी जा रही है। 18 हजार करोड़ रुपए बैंकों की देनदारी है, 9 हजार करोड़ रुपए मीटरों के ले लिए, प्रयोग कहां किए किसी को पता नहीं। RBI ने जो रोका, उन्होंने पूछा- प्रयोग कहां किए, यह तो बताएं। 5 हजार करोड़ रुपए डिपार्टमेंट्स की देन दारी है। इसके साथ ही 4 हजार करोड़ रुपए फ्री में देने के लिए लगा दिया।
    सिद्धू ने आरोप लगाया है कि इनकम से स्टेट नहीं चल रही है। स्टेट की इनकम जेब में डाल रहे हैं। पंजाब सरकार ने इन-डायरेक्ट टैक्स बढ़ दिए हैं, जो 15-20 हजार करोड़ रुपए है। नमक, तेल, डीजल-पेट्रोल पर टैक्स लगाया गया, एक्साइज सब डयूटी कितनी बढ़ा दी है। जिसकी शादी है, उससे डबल वसूला जा रहा । आप शादियां स्टेट के खजानों से कर रहे हैं।

  • बस की चपेट में आई स्कूली छात्रा, हालात नाजुक

    बस की चपेट में आई स्कूली छात्रा, हालात नाजुक

    राजनांदगांव: जिले के अर्जुनी में खराब सड़क के चलते स्कूली छात्रा हादसे का शिकार हो गई। गड्ढे में साइकिल जाने से छात्रा नीचे गिर पड़ी, इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, ग्राम बरसनटोला में रहने वाली छात्रा किरण सोनकर शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने पर घर लौट रही थी। तभी सड़क पर मौजूद गड्ढे में उसकी साइकिल का पहिया आ गया। इससे किरण साइकिल समेत सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान पीछे से आ रही नीरज पब्लिक स्कूल की बस ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया।

    हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को अर्जुनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। इधर गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। इससे कई गाड़ियां जाम में फंस गई।

  • राघव चड्ढा की शादी में पहुंचे हरभजन सिंह, देखें वीडियो

    राघव चड्ढा की शादी में पहुंचे हरभजन सिंह, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज शादी के बंधन में बध जाएंगे। वह उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेंगे। वहीं शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता पहुंची है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 20 सितंबर को सूफी नाइट रखी थी। उसमें भी पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह पार्टी में शामिल हुए थे। उनके अलावा, परिणीति की आंटी और प्रियंका चोपड़ा की मां मधू चोपड़ा को भी राघव के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

    वहीं इस शादी से पहले ही पंजाब में सियासत गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने शादी में पंजाब पुलिस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। हरसिमरत ने ट्वीट किया-शादी अरविंद केजरीवाल के चहेते की है लेकिन उनकी सेवा में पंजाब के सीएम भगवंत मान के सैंकड़ों सुरक्षाकर्मी, बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर को लगाया गया है। वाह! इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि पंजाब के गवर्नर सही पूछ रहे हैं कि पंजाब के रुपये कहां हैं। पिछले 18 महीनों में लिए गए 50,000 करोड़ रुपये के कर्ज खर्च किए जा चुके हैं।  

    कड़ी सुरक्षा में शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी उदयपुर पहुंच गए हैं। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अभिनेत्री भाग्यश्री समारोह में पहुंचे हैं। शादी के लिए पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

    शनिवार सुबह चूड़ा सेरेमनी हुई। इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। इसके बाद मेहमानों के सम्मान में दोपहर का भोजन आयोजित किया गया जबकि रात को 90 के दशक की थीम पार्टी की भी योजना बनाई गई है। इसमें राघव और परिणीति के परिजन भी शामिल हुए। यह जोड़ा अपनी रिस्पेशन पार्टी चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित करेगा। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इनका कार्ड वायरल हुआ था।

  • खालिस्तानी आतंकियों की NIA ने जारी की नई लिस्ट

    खालिस्तानी आतंकियों की NIA ने जारी की नई लिस्ट

    नई दिल्ली: भारत और कनाडा विवाद के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एक्शन मोड़ पर आ गई है। NIA ने 19 खालिस्तानी आतंकियों की एक नई लिस्ट जारी की है, जो विदेशी धरती पर बैठकर भारत विरोधी साजिश रचते हैं। अब इन आतंकियों की कमाई के स्रोत और भारत में स्थित संपत्ति पर एजेंसी कड़ी कार्रवाई करेगी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने नई लिस्ट अमरीका में बैठे भारत में बैन संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के चीफ गुरुपतवंत सिंह पन्नू की संपत्ति पर कार्रवाई के बाद जारी की है। इस लिस्ट में 19 ऐसे खालिस्तानियों के नाम शामिल हैं, जो कनाडा, दुबई, अमरीका, मलेशिया,ब्रिटेन जैसे देशों में बैठकर भारत विरोध साजिश रचते हैं।

    NIA की लिस्ट में 1.परमजीत सिंह पम्मा- ब्रिटेन, 2.वाधवा सिंह बब्बर- पाकिस्तान, 3.कुलवंत सिंह मुठड़ा- ब्रिटेन, 4.जेएस धालीवाल- अमरीका, 5.सुखपाल सिंह- ब्रिटेन, 6.हरप्रीत सिंह उर्फ राना सिंह- अमरीका, 7.सरबजीत सिंह बेनूर- ब्रिटेन, 8.कुलवंत सिंह उर्फ कांता- ब्रिटेन, 9.हारजप सिंह उर्फ जप्पी सिंह- अमरीका, 10.रणजीत सिंह नीता- पाकिस्तान, 11.गुरमीत सिंह उर्फ बग्गा बाबा- कनाडा, 12.गुरप्रीत सिंह उर्फ बागी- ब्रिटेन, 13.जसमीत सिंह हकीमजादा- दुबई, 14.गुरजंत सिंह ढिल्लन- ऑस्ट्रेलिया, 15.लखबीर सिंह रोड़े- कनाडा, 16.अमरदीप सिंह पूरेवाल- अमरीका, 17.जतिंदर सिंह ग्रेवाल- कनाडा, 18.दुपिंदर जीत- ब्रिटेन, 19.एस. हिम्मत सिंह- अमरीका के नाम शामिल हैं।

  • गणेश चतुर्थी पर युवक को बुर्का पहनकर डांस करना पड़ा महंगा

    गणेश चतुर्थी पर युवक को बुर्का पहनकर डांस करना पड़ा महंगा

    तमीलनाडु : वेल्लोर में  गणेश चतुर्थी पर को बुर्का पहनकर कार्यक्रम में नाचने की वीडियो तेजी से वायरल हो रही थी।  जिस पर करवाई करते हुए पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया।  कालीचूर नाम के एक शख्स ने विरुथमपट्टू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दौरान बुर्का पहनकर एक व्यक्ति का डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है।  जिस पर शिकायत कर्ता  ने कार्रवाई की मांग की थी। 

    शिकायत के आधार पर काटपाडी डीएसपी पलानी के नेतृत्व में एक टीम ने जांच शुरू की और पाया कि कलिनचूर का रहने वाला आरोपी अरुण कुमार बुर्का पहनकर गणेश चतुर्थी पर डांस कर रहा है। पुलिस आरोपी पर मामला दर्ज कर ,इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। 

    पुलिस ने इस वीडियो को लेकर सख्त चेतावनी भी जारी की है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।