Blog

  • पंजाबः घरेलू क्लेश के चलते खौफनाक कदम उठाने जा रही महिला के लिए मसीहा पुलिस, देखें वीडियों

    फाजिल्काः पुलिस ने आत्महत्या करने जा रही एक महिला को उस समय मौके पर पहुंचकर बचाया। जब वे किसी कारण गांव इस्लामवाला के पास गंग नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रही थी। जिसके बाद उसे पहले थाना अरनी वाला ले जाया गया और बाद में उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया। जानकारी मुताबिक महिला ने घरेलू कलेश के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। सूत्रों से पता चला है कि उस उस महिला और उसके पति ने प्रेम विवाह किया था और उनके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की हैं। उनका घरेलू घरेलू क्लेश की वजह से उसने ऐसा कदम उठाना चाहा, लेकिन एसएसएफ की टीम द्वारा उसे बचा लिया गया।

    इसकी जानकारी देते हुए एएसआई देवी दयाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला इस्लाम वाला गैंग नहर में आत्महत्या करने के लिए कूदने जा रही है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उसे ऐसा करने से रोका। वहीं एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नंबर 112 पर सूचना मिली थी कि एक महिला नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में सड़क सुरक्षा बल को एक राहगीर से सूचना भी मिली थी। जिसके बाद पुलिस स्टेशन अरनीवाला की पुलिस और सड़क सुरक्षा बल की टीम ने तकनीकी सेल से तकनीकी माध्यम से उक्त महिला की सटीक लोकेशन प्राप्त की और तुरंत उस स्थान पर पहुंचकर उक्त महिला की जान बचाई और उसे पुलिस स्टेशन अरनीवाला के हवाले कर दिया गया।

    इस टीम में सड़क सुरक्षा बल से एएसआई देवी दयाल, कांस्टेबल बॉबी कुमार और जतिंदर सिंह और महिला कांस्टेबल चरणजीत और प्रिया रानी शामिल थे, जबकि अरनीवाला पुलिस स्टेशन से एएसआई सुभाष चंद्र वरिष्ठ कांस्टेबल वीरपाल और पंजाब होम गार्ड के जवान गुरजंत सिंह और नछत्तर सिंह शामिल थे। उक्त महिला श्री मुक्तसर साहिब जिले के एक गांव की बताई जा रही है। इस मौके पर जिला पुलिस प्रमुख डॉ. प्रज्ञा जैन ने कहा कि कोई भी सूचना पुलिस विभाग के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 112 पर दी जा सकती है।

  • पंजाब : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    चंडीगढ़: पंजाब के स्कूलों में 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए सेशन के लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। 1 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल गया है। शिक्षा विभाग के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार आज से प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।

    बताया जा रहा है कि सितंबर तक स्कूल का समय यही रहेगा। बता दें कि पहले प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक था, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक था।

  • पंजाबः दिन दहाड़े नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    अमृतसरः गांव बंडाला में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर आनंदपुर साहिब जा रहा था। इस दौरान 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसे गोली मार दी। परिवार ने बताया कि नौजवान उनके साथ ट्रैक्टर ट्रॉली पर आनंदपुर साहिब जा रहे थे, इस दौरान यह घटना घट गई। मृतक की पहाचन जजबीर के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने बताया कि 4 गोलियां उसके पति को लगी। पति को घायल अवस्था में अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने बताया कि उनकी पड़ोसियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी।

    उसके चलते उन्होंने उसके पति की गोलियां मरवा दी है। पीड़ित परिवार ने इंसाफ की मांग की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक जजवीर गांव दाऊके थाना घरिंडा के रहने वाला हैं। यह ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर आनंदपुर साहिब जा रहा था और बताया जाता है कि बुंढाले गांव के पास दो अज्ञात युवकों ने इसे गोलियां मार दी। बताया जा रहा है कि 4 गोलियां युवक को लगी है। जिस पर उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

  • महबूबा करती थी स्पा में काम, बॉयफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट

    कर्नाटक-कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक अजीब मामला सामने आया है यहां एक व्यक्ति ने अपनी 42 वर्षीय महबूबा का उसकी नौकरी से नाखुश होकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 32 वर्षीय गिरीश को गिरफ्तार किया है जो की एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी है। यह वारदात जयनगर के शालिनी मैदान की है। पुलिस ने मृतक की पहचान पास के ही एक लॉज में रहने वाली कोलकाता की फरीदा खानम के रूप में की है।

    पुलिस ने बताया कि फरीदा एक स्पा में काम करती थी और गिरीश और वो दोनों रिलेशनशिप में थे। महिला का मित्र उसकी नौकरी से नाखुश था। इस वजह से उन दोनों के बीच विवाद पैदा हो गया। शनिवार को इसी बात पर बहस के बाद गिरीश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

    पुलिस ने बताया कि कुछ राहगीरों ने उसे खून से लथपथ देखा और अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को संदेह है कि यह सुनियोजित हत्या है क्योंकि उसके पास चाकू था। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

  • पंजाब : आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद

    108 खरीद केंद्रों में व्यापक इंतजाम

    लुधियाना : आज से गेहूं की खरीद शुरू होगी। जिला प्रशासन लुधियाना में सुचारू और परेशानी मुक्त गेहूं खरीद सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रशासन की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। साहनी ने कहा कि लुधियाना की अनाज मंडियों में 8.11 लाख मीट्रिक टन गेहूं आने की उम्मीद है और उपज का एक-एक दाना खरीदा जाएगा क्योंकि यह किसानों की 6 महीने की कड़ी मेहनत का फल है।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सभी 108 मंडियों में गेहूं की फसल की सुचारू और निर्बाध खरीद के लिए पूरे इंतजाम किए हैं। साहनी ने कहा कि सभी खरीद केंद्रों पर उठान के उचित प्रबंध करने के अलावा पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता है। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं कि किसानों की फसल को अनाज मंडियों से तुरंत उठाया जाए।

    उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी उपज बेचते समय किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उप मंडल मजिस्ट्रेटों और सभी खरीद एजेंसियों के प्रमुखों को खरीद कार्यों की निगरानी करने के लिए कहा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि खाद्य उत्पादकों की सुविधा के लिए अनाज मंडियों में पीने के पानी, सफाई, शेड, शौचालय, फ्लड लाइट की व्यवस्था की गई है।

  • पंजाब : करियाना दुकान के बाहर गुंडागर्दी, देखें वीडियो

    तेजधार हथियारों से किया हमला, 6 घायल

    लुधियाना :  करियाना दुकान के बाहर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रूप नगर इलाके में एक करियाना की दुकान के बाहर कुछ बदमाशों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर दुकानदार के साथ सामान के पैसे देने को लेकर बहस रहे थे। दुकान पर खड़े एक अन्य ग्राहक युवक ने उन्हें समझाया, लेकिन उन लोगों ने गुस्से में आकर उसके सिर पर चाकू मार कर मौके से फरार हो गए।

    घायल युवक राजन जब अपने घर गया तो परिवार के लोग हमलावरों के घर उन्हें शिकायत देने गए। इतने में हमलावरों ने फिर से युवक के परिजनों से मारपीट की। तलवारें और ईंटों के साथ उन्हें घायल कर दिया। मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी एक युवती के भी बदमाशों ने पत्थर मारा। घायलों की पहचान सतनाम सिंह, राहुल, गुरमेल सिंह, किरण कौर, हरदीप सिंह गिल व राजन के तौर पर हुई है।

    जानकारी देते हुए घायल राजन ने कहा कि हमलावर कुल 8 लोग है, सभी पड़ोस की गली में रहते है। बदमाश दुकानदार से बदतमीजी कर रहे थे। उन्हें जब रोका गया, तो नशे की हालत में उन बदमाशों ने उस पर हमला किया। परिवार के सदस्य जब उनसे लड़ाई का कारण पूछने गए तो नशेड़ियों ने उन पर भी हमला कर दिया। राजन मुताबिक उसके सिर पर करीब 8 से 10 टांके लगे है। परिवार के बाकी सदस्यों के भी चोटें आई है। थाना सदर की पुलिस को उन्होंने शिकायत लिखवाई है।

  • जालंधरः

    जालंधर, ENS:

  • तस्करी के लिए व्यक्ति ने निगल लिए 11 करोड़ के कोकीन कैप्सूल, लिया हिरासत में

    नई दिल्ली : मुंबई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां राजस्व खुफिया निदेशालय ने एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है जिसके पेट से 11 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद हुई है। आरोपी पश्चिम अफ़्रीकी देश सिएरा लियोन का रहने वाला है जो अपने पेट में कोकीन के 74 कैप्सूल (1108 ग्राम) में छिपाकर इनकी तस्करी करने में जुटा था। इस कोकीन की कीमत 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    जानकारी के आधार पर डीआरआई मुंबई के अधिकारियों ने 28 मार्च को सीएसएमआई हवाई अड्डे, मुंबई पर ड्रग्स ले जाने के संदेह में सिएरा लियोन के एक नागरिक को रोका। तस्कर ने पकड़े जाने के डर से कोकीन के 74 कैप्सूलों को निगल लिया था। पूछताछ करने पर यात्री ने भारत में तस्करी के लिए ड्रग्स युक्त कैप्सूल निगलने और उसे अपने शरीर में ले जाने की बात स्वीकार की।

    उसकी बॉडी में कुल 1108 ग्राम के 74 कैप्सूल मिले जिनमें कोकीन भरी हुई थी। इसकी कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 30 मार्च को को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत यह कोकीन जब्त कर ली गई और उक्त यात्री को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

  • पंजाबः आप को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता आज कांग्रेस में हो सकता है शामिल

    पटियालाः लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में पंजाब के पटियाला से पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। 2014 में धर्मवीर गांधी ने आम आदमी पार्टी की टिकट पर पटियाला से लोकसभा चुनाव जीता था। इसके बाद धर्मवीर गांधी आप से दूर हो गए थे। सोमवार को दिल्ली में दोपहर 12 बजे धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल होंगे। धर्मवीर गांधी 2014 में पटियाला सांसद परनीत कौर को हराया था।

    हृदय रोग विशेषज्ञ धर्मवीर गांधी ने 2013 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। आप की टिकट पर 2014 में पटियाला से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जल्द ही धर्मवीर गांधी का पार्टी से मोहभंग हो गया और उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली। परनीत कौर को 2014 के लोकसभा चुनाव में धर्मवीर गांधी ने करारी मात दी थी। धर्मवीर गांधी को 3, 65,671 वोट और परनीत कौर को 3,44,729 वोट मिले थे। उन्होंने 20,942 वोटों से जीत दर्ज की थी।

    इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले धर्मवीर गांधी ने अपनी एक अलग पार्टी बना ली थी। इस पार्टी का नाम नवां पंजाब रखा गया। इन चुनावों में वे तीसरे नंबर पर रहे। धर्मवीर गांधी के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही उनकी पार्टी भी कांग्रेस में मर्ज हो जाएगी। पटियाला सांसद परनीत कौर के बीजेपी में चले जाने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। लेकिन, अब धर्मवीर गांधी के कांग्रेस ज्वाइन करने से पटियाला में पार्टी को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस उन्हें पटियाला से टिकट दे सकती है। धर्मवीर गांधी पटियाला के ही रहने वाले हैं और उनकी इस इलाके में अच्छी पकड़ भी है।  

  • दिन दहाड़े घर में घुसा तेंदुआ, 5 लोगों को किया घायल

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुराड़ी के जगतपुर गांव में तेंदुआ घुस गया। जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक तेंदुए ने कई लोगों पर हमला भी किया और वो घायल हो गए।

    गांव में दहशत का माहौल हो जाने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और घटना के बारे में वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। बता दें कि गांव के लोगों ने तेंदुए को एक घर के अंदर कैद कर लिया गया और घायल हुए 4-5 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।