Blog
-

हरे कृष्णा गौशाला में मनाई राधा अष्टमी
सचिन बैंसल/बददी : मलकूमाजरा स्थित हरे कृष्णा गौशाला में शनिवार को राधा अष्टमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर गौशाला में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना, कीर्तन व भडारे का आयोजन किया गया। मंदिर को इस पर्व के लिए काफी सजाया हुआ था। राधा अष्टमी पर्व के लिए शनिवार सुबह मंदिर में आचार्य मनोहर लाल, कृष्ण दत्त शर्मा, महेश शर्मा ने राधा कृष्ण का पूजन किया। उसके आचार्य मनोहर लाल व तबला वादक राजेश कुमार ने राधा माता के भजन सुनाए। हम हाथ उठा कर कहते है हम हो गए राधा रानी, बिना पिए नशा हो जाता है जब राधा रानी को गाता है समेत दर्जनों भजन सुनाई जिस पर उपस्थित दर्शक झूमने पर विवश हो गए। राधा व कृष्ण के रूप में दो युवाओं ने झांकी निकाली।आचार्य मनोहर लाल ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के पंद्रह दिन के बाद भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधा माता का जन्म दिन होता है। जिसे राधा अष्टमी के रूप में मनाते है। हरे कृष्णा गौशाला में हर वर्ष इस पर्व को बड़े चाव के साथ मनाया जाता है। राधा रानी राजा वृषभान व कृति की बेटी थी। लेकिन इनका जन्म नहीं होती यह स्वयं प्रकट हुई थी। राजा वृषभान के संतान नहीं थी। और भगवान का तप करने के बाद माता लक्ष्मी के रूप में राधा रानी पैदा हुई थी। कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गौ सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कृष्ण कुमार कौशल, राजेश गुप्ता, राम आसरा, चमन ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, संजय शर्मा, गुरमुख सिंह, शीला कौशल समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -

मां ने बच्चों संग खाया जहरीला पदार्थ, 2 की मौत
पानीपत : सोनीपत जिले के गन्नौर कस्बे में एक बड़ी घटना हो गई। जहां एक मां ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे तीनों की हालत बिगड़ गई। हालत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत पानीपत के निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान मां और बेटी की मौत हो गई जबकि बेटे की हालत बहुत नाजुक है। यह घटना गन्नौर के गांव अटायल की है।

जहां रहने वाली 38 वर्षीय महिला सोनिया ने अपनी 15 वर्षीय बेटी पलक और 9 वर्षीय बेटे प्रदीप के साथ शनिवार सुबह जहर पी लिया। परिजन उन्हें पानीपत के 2 निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे। एक अस्पताल में मां और बेटी को भर्ती करवाया गया था। जबकि दूसरे निजी अस्पताल में बेटे को भर्ती करवाया गया है। मां और बेटी की दोपहर को इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बेटा वेंटिलेटर पर है।

-

iPhone 15 की डिलवरी को लेकर ग्राहक और दुकानदार में जमकर चले लात घूसे, वीडियो वायरल
नई दिल्लीः दिल्ली के कमला नगर इलाके में iPhone 15 की डिलवरी में कथित देरी के बाद ग्राहकों और मोबाइल दुकान के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। हालाकि बाद में दिल्ली पुलिस ने ग्राहकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। इस बीच मोबाईल दुकानदार और ग्राहकों के बीच हुई इस झड़प का वीडियो जमकर वायरल रहा है। इस विवाद के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के कमला नगर इलाके में iPhone 15 की आपूर्ति में कथित देरी के बाद ग्राहकों और मोबाइल दुकान के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मोबाइल शॉप पर दुकान के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच बवाल इस कदर बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। इस वायरल वीडियो की पुष्टि खुद दिल्ली पुलिस ने की है। दिल्ली पुलिस ने इस विवाद के बाद ग्राहकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
-

पंजाबः मिठाई के गोदाम में सेहत विभाग की दबिश, भरे सैंपल
संगरूरः लहरागागा में पुलिस को एक मिठाई की दुकान में भारी मात्रा में मिठाइयां जमा करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न मिठाइयों के सैंपल भरे। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि इसके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं, जिसकी रिपोर्ट 1 महीने बाद आएगी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अगर इसमें कोई गड़बड़ी पाई गई तो उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर मिठाइयों का भंडारण किया जा रहा है और इसी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद सैंपल लिए गए।
वहीं दूसरी ओर गोदाम मालिक का कहना है कि उनका काम थोक का है और उनकी मिठाइयों में कोई मिलावट नहीं होती है। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि उनकी मिठाइयों के सैंपल सही आएंगे, इसमें कोई दिक्कत की बात नहीं है, जांच हो रही है, कोई दिक्कत नहीं है, हमारा काम नंबर वन वाला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में पहुंचे डॉ. बलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने मिठाई गोदाम में अलग-अलग जगहों से 5 सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद कुछ भी गलत होने पर कार्रवाई की जाएगी।
-

पंजाब : फ्लाई ओवर खोल देने के उपरांत वाहन चालकों को मिली राहत, देखें वीडियो
नंगल/संदीप शर्मा : फ्लाई ओवर आम जनता के लिए खोल देने के उपरांत शहर वासियों व चंडीगढ़ से हिमाचल की और जाने वाले हलके वाहन चालकों को भारी राहत मिली है। नंगल जाम मुक्त होने लगा है।जिससे नंगल के व्यापार के भी पटरी पर लौटने की उम्मीदें दुकानदारों को लगने लगी है। डीएसपी सतीश कुमार शर्मा खुद अन्य पुलिस कर्मीयों के साथ फ्लाई ओवर से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए व्यवस्था बनाते नजर आए।
फिलहाल हलके वाहन ही चंडीगढ़ से हिमाचल जाने वाले है, उनके लिए ही इस फ्लाई ओवर को खोला गया है। जो हिमाचल से चंडीगढ़ कि और जाने वाले वाहन पहले की ही तरह नंगल डैंम पुल अथवा भलाण होते हुए जाएंगे। उन्होने साफ किया कि फ्लाई ओवर से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए स्पीड़ लिमिट 40 किलो मीटर प्रति घंटा रखी गई है। जो वाहन चालक इससे अधिक स्पीड़ से चलेंगे उनके चालान किए जाएंगे।
-

पंजाब : कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान की हत्या मामले में परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे सुखपाल खैरा, देखें वीडियो
मोगा : गांव डाला में बीते दिन कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बल्ली की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने से जिले में माहोल सहम गया है। वही पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार द्वारा अभी तक बलजिंदर सिंह बल्ली का अभी तक संस्कार भी नहीं किया गया है। आज बलजिंदर सिंह बल्ली के परिवार के साथ दुःख साँझा करने के लिए पंजाब कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैरा डाला पहुंचे। उन्होंने कहा की बलजिंदर सिंह बल्ली कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान थे और मेहनती वर्कर थे और यह बहुत दुखदाई घटना हुई है। उन्होंने कहा की पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बहुत ही खराब चल रही है। भगवंत मान भले कुछ ही कहे की पंजाब में लॉ एंड आर्डर सही है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। हर रोज लूट पाट, कत्ल और फिरौती की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार खामोश है।
-

पंजाबः इस मामले में दुल्हन और पिता पर FIR दर्ज
बठिंडाः रामपुरा के एक व्यक्ति ने शादी के बाद 35 लाख रुपए खर्च कर पत्नी को कनाडा भेज दिया। पत्नी के पीआर होने के बाद जब पति ने उसे विदेश बुलाने के लिए फाइल लगाने को कहा तो पत्नी ने फाइल लगाने की बजाय पति से तलाक लेने के लिए कागजात भेज दिए। ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके पिता के खिलाफ सिटी रामपुरा में मामला दर्ज कर लिया है। रामपुरा सिटी पुलिस को दिए बयान में हिंमाशु वासी रामपुरा ने बताया कि उसकी शादी शबनम के साथ हुई थी।
उसने पत्नी को कनाडा भेजने के लिए 35 लाख रुपए खर्च किए थे। जब उसकी पत्नी वहां पीआर हो गई तो, उसने उसे भी विदेश में बुलाने के लिए कहा। इतने में उसने उसे तलाक के कागजात भेज दिए। आरोपी शबनम ने अपने पिता अश्विनी ग्रोवर के साथ मिलकर उसके साथ ठगी की। जांच के बाद पुलिस ने दोनों बाप-बेटी पर केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जिसमें किसी लड़की से ऐसा किया हो। इसी खेल में पहले भी कई नौजवानों का जान तक जा चुकी है। मगर फिर भी लोग ठगी की उड़ान भर रहे हैं।
-

कपूरथलाः कबड्डी खिलाड़ी की मौत मामले में भड़का परिवार, संस्कार करने से किया इंकार, देखें वीडियो
कपूरथलाः बीते दिनी कपूरथला जिले के ढिल्लवां शहर में कुछ लोगों ने एक कबड्डी खिलाड़ी की तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी। जिसकी पहचान हरदीप सिंह दीपा के रूप में हुई है। अब परिवार इस मांग पर अड़ा है कि जब तक मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह हैप्पी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक मृतक दीपा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस मुख्य आरोपी को कब गिरफ्तार करती है और कब दीपा का अंतिम संस्कार किया गया।परिवार का आरोप है कि हमलावरों में से एक हरप्रीत सिंह हैप्पी हमारा पड़ोसी है और हरदीप सिंह बीते कुछ समय से दीपा के साथ रंजिश रखता था। कुछ देर के लिए दीपा कल जैसे ही हरदीप सिंह दीपा घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।
परिजनों ने बताया कि हरदीप सिंह दीपा को रात में आरोपियों ने घायल अवस्था में घर के बाहर फेंक दिया और हमारे घर का गेट खटखटाया और कहा कि मार दित्ता शेर पुत्त। परिवार वालों ने कहा कि इस दौरान हम डर गये और घर से बाहर ना निकले। लेकिन लोगों द्वारा शोर मचाने के बाद जब हमने घर के बाहर देखा तो दीप घायल अवस्था में तड़प रहा था। जिसे तुरंत जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी उल्लेखनीय है कि मृतक हरदीप सिंह दीपा और कथित आरोपी हरप्रीत सिंह हैप्पी के बीच पिछले कुछ समय से पुरानी दुश्मनी थी और दोनों पहले भी एक-दूसरे पर जानलेवा हमले कर चुके हैं, जिसके संबंध में पुलिस में मामले भी दर्ज हैं। मामले की जांच कर रहे थाना प्रमुख ढिल्लवां बलवीर सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह हैप्पी और 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-

पंजाब : कैब ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर की गुंडागर्दी, देखें CCTV
मोहाली : ये दर्दनाक तस्वीरें पंजाब के मोहाली की है। जहां कैब ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुंडागर्दी की है। एक नोजवान पर जानलेवा हमला कर दिया है। तस्वीरों में आप देख सकते है कि किस प्रकार एक नोजवान को घेरकर 7-8 हमलावर गाड़ियों में आते है और हमला कर फरार हो जाते है। पीड़ित युवक हेयर सैलून में काम करता है। उसने बाताया कि अपना काम खत्म कर घर जाने के लिए कैब बुक की।
कैब में बैठने के लिए थोड़ा समय लग जाने पर कैब वाले ने जाने से मना कर दिया। इतने में कैब नई बुक कर ली और इस बात से नाराज हुए कैब ड्राइवर ने अपने साथियों को बुलाकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर तब तक लोहे का रॉड से हमला करते रहे, जब तक पीड़ित नोजवान बुरी तरह जख्मी नही हो गया। जखमी हालत में नोजवान को अस्पताल में करवाया गया। मोहाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमलावर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
-

पंजाब : संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से अरब देशों में फंसी लड़कियां वतन लौटीं, देखें वीडियो
कपूरथला : रोजी रोटी कमाने के इरादे से मस्कट गई लड़कियों को ट्रैवल एजेंटों ने भारी वेतन देने का झांसा देकर वहां फंसा लिया। पिछले कई महीनों से मारपीट और अन्य पीड़ा झेल रही ये लड़कियां राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के पास पहुंचीं। उन्होंने लड़कियों के मामले को गंभीरता से लिया। ओमान में भारतीय दूतावास से संपर्क किया और उनकी घर वापसी सुनिश्चित की। संत सीचेवाल के प्रयासों से अब तक करीब 38 लड़कियां अरब देशों से वापस आ चुकी है। आज निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी में इन 5 लड़कियों ने अपना दुख व्यक्त किया और अपील की कि माता-पिता अपनी लड़कियों को इन अरब देशों में भेजने से बचें। विदेश से लौटी लड़कियां जालंधर, फिरोजपुर, मोगा और कपूरथला जिलों से संबंधित है।
जालंधर जिले से लौटी लड़की ने बताया कि वह पिछले 8 महीने से ओमान में थी, जहां उससे घर का काम करवाया जा रहा था। लेकिन जब वह बीमार पड़ी तो उसे प्रताड़ित किया गया। वहां उसका इलाज नहीं किया जा रहा था। पीड़ित लड़की ने बताया कि अभी भी कई लड़कियां वहां फंसी हुई है। ट्रैवल एजेंट उन्हें वापस भेजने के लिए 3 से 5 लाख रुपये मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब की एक लड़की को मारने की भी कोशिश की गई। फिरोजपुर की युवती ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने उसे दुबई के एक मॉल में काम दिलाने का आश्वासन दिया था और 35 से 40 हजार रुपये देने का वादा किया था। लेकिन एजेंट ने उसे कुछ दिन दुबई में रखने के बाद मस्कट भेज दिया। जहां उससे घर का काम करवाया जाता था, वहां उसे बहुत कम पैसे दिए जाते थे और हमेशा जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
इसी तरह जालंधर से आई एक अन्य लड़की ने कहा कि 1,60,000 रुपये देने के बावजूद उसके एजेंट उसे वापस नहीं भेज रहे है। वहां उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा दिया गया। ओमान के मस्कट में भारतीय दूतावास को धन्यावाद देते हुए पर्यावरणविद् और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने लोगों से उनके द्वारा रचे गए इस जाल से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक यह सब बंद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त के बाद से भारत सरकार और दूतावास के अधिकारियों के सहयोग से लगभग 15 लड़कियां अरब देशों से वापस लौट आई हैं। इनमें से 13 मस्कट ओमान से और 2 इराक से हैं। लौटी लड़कियों में 2 लड़कियां पश्चिम बंगाल, मुंबई, गुजरात और केरल से लौटी है।