Blog

  • इनोसेंट हार्ट्स में ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम

    इनोसेंट हार्ट्स में ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन एवं लोहारा ब्रांच में 2023-24 के सत्र में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों हेतु इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को रोल नंबर और टाइम टेबल दिए गए। दिशा काउंसलिंग सत्र के तहत प्रोफ़ेसर राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर, स्कूल्स कॉलेजिस) ने अभिभावकों को मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स व ह्यूमैनिटीज के बाद चुने जाने वाले कोर्सेज एवं कॉलेजों के बारे में बताया।
    राजीव पालीवाल (प्रिंसिपल, ग्रीन मॉडल टाऊन) व कुमारी शालू सहगल (प्रिंसिपल, लोहारां) तथा प्रोफ़ेसर जितेन ने अकादमिक सत्र के टाइम-टेबल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों को पावर पॉइंट के माध्यम से सीबीएसई के दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया, समय-समय पर बोर्ड में आने वाले बदलावों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को उनको पढ़ाने वाले स्टाफ से मिलवाया गया। समूह स्टाफ ने विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। मंच का संचालन सुखराज कौर (ग्रीन मॉडल टाऊन) व निमिषा (लोहारां) द्वारा किया गया।
  • जालंधरः रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में फंसा युवक, मचा हड़कंप

    जालंधरः रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में फंसा युवक, मचा हड़कंप

    जालंधर/वरुण: कैंट रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आज पीड़ित युवक परिवार सहित लुधियाना से अमृतसर जा रहा था इस दौरान वह कैंट रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरा था। इस दौरान जल्दबाजी में ट्रेन पर चढ़ते समय युवक का पैर फिसल गया और वह बुरी तरह खड़ी ट्रेन के नीचे गिर गया। जिस दौरान वहां पर उसके बुरी तरह ट्रेन में फंसने दौरान वहां पर हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि कड़ी मशक्कत के बाद युवक को मौत को मुंह से बचाकर निकाला गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन गोरखपुर से अमृतसर जा रही थी। वहीं रेलवे पुलिस ने घायल युवक को तुरंत कैंट स्टेशन से 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

  • जालंधरः अकाली-बसपा ने लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का किया ऐलान, इस विधायक को दी टिकट 

    जालंधरः अकाली-बसपा ने लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का किया ऐलान, इस विधायक को दी टिकट 

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज अकाली-बसपा गठजोड़ ने अपने लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बंगा से अकाली दल के विधायक सुखविंदर सुखी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। बता देंकि इससे पहले आज सुखविंद सुखी के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इन खबरों के बाद आज सुखबीर बादल ने प्रेस वार्ता के जरिए अकाली-बसपा गठजोड़ के उम्मीदवार का ऐलान करके सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि दोनों पार्टियों की सहमति से डॉक्टर सुखी को लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित किया गया है।

    उन्होंने आप सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि सीएम मान ने जनता को झूठ बोलकर सरकार बना ली है। पंजाब में गुंडाराज चल रहा है। सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल और बसपा का मुख एजेंडा पंजाब में अमन शांति बनाए रखना है। देश में सभी धर्मों के लोग रहते है। अगर कोई क्लेम करता है कि किसी एक धर्म का है तो यह गलत है। हमारी गठबंधन पार्टी की सोच यही है कि सभी धर्मों को एकसाथ रखे।अकाली दल से सुखविंदर सुखी ने विधानसभा चुनावों में बंगा में जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि कांग्रेस, आप और अकाली-बसपा गठजोड़ ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। हालांकि भाजपा की ओर से उम्मीदवार का ऐलान किया जाना अभी बाकी है। 

  • जालंधरः Spa Center Kingdom में पुलिस रेड, 5 लड़कियों सहित 3 युवक काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः Spa Center Kingdom में पुलिस रेड, 5 लड़कियों सहित 3 युवक काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में चुनमुन माल के ग्राउंड माल में स्थित स्पा सेंटर किंगडम में पुलिस ने दबिश देकर 5 से 6 लड़कियों सहित 3 युवकों को काबू किया है। पीड़ित युवती ने आज मीडिया से बातचीत दौरान बताया कि करीब डेढ माह पहले स्पा सेंटर किंगडम में वह काम करने के लिए आई थी। पीड़ित का आरोप है कि उसी दौरान स्पा सेंटर में काम करने वाली मालिक के द्वारा वहां पर मसाज करने आए उक्त व्यक्ति से उसके संबंध बनवाने को मजबूर किया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद उक्त मालिक के द्वारा उसकी वीडियो बनाकर उससे ब्लैकमेल किया जा रहा था। वहीं उसे जातिसूचक शब्द भी कहे गए।

    पीड़िता ने काल्पिक नाम सुनिता, राधा, सुष्मा पर आरोप लगाए है कि उक्त तीनों उसे ब्लैकमेल कर मजबूर करती थी। जिससे परेशान होकर आज उसने उक्त स्पा सेंटर को लेकर पुलिस को शिकायत दी। वहीं दूसरी ओर थाना 6 के प्रभारी पीड़ित की शिकायत मिलने पर टीम सहित मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्पा सेंटर में दबिश दी। इस दौरान स्पा सेंटर के अंदर मौजूद कई लड़कियां पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगी। जिन्हें पुलिस की महिलाकर्मी  काबू कर स्पा सेंटर में ले गई। मौके पर पुलिस ने अंदर से 5 से 6 लड़कियों सहित 3 युवकों को काबू किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

  • मानसून को लेकर IMD ने की भविष्यवाणी, जानें इस साल कितना बरसेगें बादल

    मानसून को लेकर IMD ने की भविष्यवाणी, जानें इस साल कितना बरसेगें बादल

    नई दिल्ली: देश में बढ़ती गर्मी के मौसम से लोग हलकान होने लगे हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानसून सामान्य रहेगा। IMD ने बताया कि इस साल देश में जून से सितंबर तक के महीनों में 83.5 मिलीलीटर बारिश (Rain) होगी। विभाग के अनुसार इस साल जून से लेकर सितंबर तक 96 फीसदी बारिश रिकॉर्ड दर्ज होने की संभावना है। यह सामान्य बारिश की कैटगरी में आता है।

    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम. रविचंद्रन के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान भारत में सामान्य बारिश होगी। साथ ही इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान, उत्तर पश्चिम भारत, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सामान्य से लेकर कम बारिश हो सकती है। वहीं प्रायद्वीपीय क्षेत्र, इससे सटे पूर्वी, पूर्वोत्तरी क्षेत्रों के कई हिस्सों में तथा उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है।

    रविचंद्रन ने आगे बताया कि इस साल अल निनो का प्रभाव भी देखने को मिलेगा, यानी सूखे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक अल निनो की स्थितियां मानसून के दौरान विकसित हो सकती हैं और मानसून के दूसरे चरण में इसका असर महसूस हो सकता है। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि बारिश कम होगी। बीते कुछ सालों में अल निनो के दौरान सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश भी देखने को मिली है।

  • पंजाबः CM भगवंत मान ने गुरु तेग बहादर म्यूजियम किया लोकार्पित, देखें वीडियो

    पंजाबः CM भगवंत मान ने गुरु तेग बहादर म्यूजियम किया लोकार्पित, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/ संदीपः पंजाब के सीएम भगवंत मान आज हिंद की चादर गुरु तेग बहादर जी के प्रकाश पर्व पर श्री आनंदपुर साहिब में आए। उन्होंने पहले श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेका, इसके बाद वह गुरुघर श्री भौरा साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिख संगतों को गुरु तेग बहादर जी के म्यूजियम की सौगात दी है।

    सीएम ने गुरु तेग बहादर म्यूजियम लोगों को समर्पित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब में ही बनाए जा रहे पंज प्यारा पार्क के चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि पार्क में जो पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं, वह सारे वही हैं जिनका श्री गुरु ग्रंथ साहिब में जिक्र है। भगवंत मान ने कहा कि रोपड़ चमकौर साहिब से लेकर श्री आनंदपुर साहिब के इलाके को टूरिस्ट पॉइंट ऑफ व्यू से इस तरह विकसित करेंगे कि टूरिस्ट यहां पर आकर रुकें।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल में कुल्लू मनाली, माता नयना देवी इत्यादि पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर जाने वाले को खालसा की पवित्र धरती की तरफ आकर्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर पर्यटन को विकसित करने के लिए और भी कई योजनाएं अभी पाइप लाइन में हैं। धीरे-धीरे सभी को जमीन पर उतारा जाएगा। उन्होंने पूर्व सरकारों पर आरोप लगाया कि पर्यटन की दृष्टि से इलाके को उभारने के लिए अकाली और कांग्रेस की सरकारों ने कोई प्रयास नहीं किए। बल्कि अकाली दल ने तो पंथ के नाम की कमाई को लूटा है।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, घर का लैंटर गिरने से राजमिस्त्री सहित 2 मजदूरों की मौत

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, घर का लैंटर गिरने से राजमिस्त्री सहित 2 मजदूरों की मौत

    अमृतसरः जिले के हलका मजीठा से दुखद खबर सामने आई है। जहां गांव रामदिवाली में एक घर में लैंटर डाला जा रहा था जो कि अचानक गिर गया। इस मलबे में दबकर 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलकार सिंह पुत्र गुलजार सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव मटेवाल कॉलोनी व जसपाल सिंह पुत्र सोखा सिंह निवासी गांव रामदिवाली के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना मतेवाल के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रामदीवाली पर एक जमींदार के घर में लैंटर लगाने का काम खत्म करने के बाद नीचे निगरानी के दौरान एक राजमिस्त्री और दो मजदूर शटरिंग के नीचे एक लकड़ी का बल्ला लगाने लगे, लेकिन बदकिस्मती से बल्ला ठीक करते वक्त पूरी शटरिंग हिल गई और लैंटर नीचे गिर गया। इस हादसे के दौरान मलवा गिरने से एक राजमिस्त्री समेत दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। 

  • जालंधर लोकसभा उपचुनावः भाजपा में शामिल हो सकता है अकाली दल का यह विधायक! 

    जालंधर लोकसभा उपचुनावः भाजपा में शामिल हो सकता है अकाली दल का यह विधायक! 

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियां जोड़तोड़ में लगी हुई है। बीते दिन ही आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व विधायक सहित दर्जन पार्षद और पूर्व पार्षदों को पार्टी में शामिल करवाया था। वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अकाली के विधायक सुखविंदर सुखी भाजपा में शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है कि भाजपा सुखविंदर सुखी को लोकसभा का उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है। बता दें कि बंगा विधानसभा सीट अनुसूच‍ित जात‍ि श्रेणी के ल‍िए आरक्ष‍ित है। विधानसभा चुनाव दौरान इस सीट पर शि‍रोमणि अकाली दल से सुखविंदर सिंह सुक्खी ने जीत दर्ज की थी। 

  • केंद्र ने किसानों को दी बड़ी राहत:  अब एजेंसियों द्वारा इतने फीसदी दाने की खरीद पर नहीं लगेगा वेल्यू कट

    केंद्र ने किसानों को दी बड़ी राहत:  अब एजेंसियों द्वारा इतने फीसदी दाने की खरीद पर नहीं लगेगा वेल्यू कट

    चंडीगढ़ः पंजाब में मार्च में हुई बे-मौसमी बारिश के कारण फसलों का काफी नुकसान हुआ था। इस वजह से किसानों को चिंता सता रही थी कि आखिर उनकी फसल कैसे बिकेगी। पंजाब सरकार द्वारा केंद्र सरकार को लिखे गए पत्र के बाद अब किसानों के लिए राहत की खबर आई है। केंद्र ने फसल की खरीद को लेकर नियमों में थोड़ी राहत दी है। अब पंजाब में छह फीसदी तक सिकुड़े-टूटे दाने पर सीधे एजेंसियां खरीद करेंगी। इसके बाद 18 फीसदी तक वेल्यू कट के साथ राहत मिलेगी। दाने की चमक लस्टर लॉस के मामले में 10 फीसदी तक राहत दी गई है। इसके बाद 80 फीसदी तक वेल्यू कट लगेगा।  

    पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि उनकी तरफ से इस बारे में केंद्र को लिखा गया था। उन्हें उम्मीद है कि अब फसल की खरीद में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। किसानों को इससे फायदा होगा। खरीद एजेंसियां किसी तरह की आनकानी नहीं कर पाएंगी। इससे पहले 23 मार्च से जब बारिश शुरू हुई थी। उसके बाद पंजाब सरकार ने अपने स्तर पर स्पेशल गिरदावरी शुरू की थी। पहली बार मंत्री, विधायक व अफसर सीधे खेतों में गए थे।

    इसमें सामने आया था कि फसल को काफी नुकसान हुआ है। दाना काला पड़ गया है। ऐसे में खरीद प्रभावित होगी, किसानों को नुकसान होगा। इसके बाद पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। साथ ही मांग की थी कि केंद्र की टीमें पंजाब भेजी जाए। साथ ही फसल को हुए नुकसान का सही आंकलन किया जाए। इसके बाद टीमों ने पंजाब के 12 जिलों का दौरा किया। साथ ही जिन एरिया में फसल मंडी में नहीं आई थी वहां पर टीमें खेतों में गई। इस दौरान कुल 165 सैंपल लिए गए। इसके बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को दी। इसी रिपोर्ट के आधार यह सारी कार्रवाई हुई है।

  • पंजाबः पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने दो दुकानों से लूटी नगदी, देखें CCTV

    पंजाबः पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने दो दुकानों से लूटी नगदी, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर के मजीठा रोड़ बाईपास से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां चोरों ने दो दुकानों में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ अज्ञात नकाबपोश लुटेरे चिकन की और दूध की डेयरी की दुकान में आते है और पिस्तौल के बल पर दुकान से नकदी लेकर फरार हो जाते है। मिली जानकारी के मुताबिक एक दुकान से 60 हजार रुपए और दूसरी दुकान से 45 हजार रुपए की नगदी लेकर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस को इस घटना सबंधी जानकारी दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई कर रही है।