Blog

  • जत्थे के साथ ननकाना साहिब माथा टेकने गए जालंधर के श्रद्धालु की मौत, देखें तस्वीरें

    जत्थे के साथ ननकाना साहिब माथा टेकने गए जालंधर के श्रद्धालु की मौत, देखें तस्वीरें

    जालंधर/वरुणः पाकिस्तान के ननकाना साहिब से एक दुखद खबर सामने आई है। दो दिन पहले ननकाना साहिब में माथा टेकने गए एक भारतीय सिख श्रद्धालु जोगिंदर सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 03.15 बजे भगवान सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर, जालंधर जिनका पासपोर्ट नवंबर पीपी#N4162995 उम्र 71/वर्ष है उनका अचानक कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

    उल्लेखनीय है कि गुरुद्वारा जन्म स्थान ननकाना साहिब में बैसाखी समारोह में भाग लेने के लिए भारतीय तीर्थयात्री 09 अप्रैल को भारत से पहुंचे थे। गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान कमरा नं. उन्हें 256 (ब्लॉक नंबर 5) में दिल का दौरा पड़ा। जहां उन्हें उपचार के लिए पाकिस्तान औकाफ बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा डीएचक्यू अस्पताल ननकाना साहिब अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। मृतक जोगिंदर सिंह को लेकर पाकिस्तान गए साथियों का कहना है कि वह सांस की बीमारी से पीड़ित था। जिसकी वजह से उनका निधन हुआ।

  • ਤਲਵਾੜਾ: ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਸਕੂਟਰੀ ਦਾ ਟਾਇਰ ਬਦਲਦੇ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਟਿੱਪਰ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ, ਇਕ ਦੀ ਮੋਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡੀਓ 

    ਤਲਵਾੜਾ: ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਸਕੂਟਰੀ ਦਾ ਟਾਇਰ ਬਦਲਦੇ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਟਿੱਪਰ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ, ਇਕ ਦੀ ਮੋਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡੀਓ 

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਤਲਵਾੜਾ ਊਨ੍ਹਾਂ ਰੋਡ ਤੇ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ ਤੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਗਭੀਰ ਜਖਮੀ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਦਸ ਦਈਏ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਭੰਬੋਤਾੜ ਵਿੱਖੇ ਇੱਕ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸ਼ਾ ਵਾਪਰਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੋਤ ਹੋ ਗਈ ਤੇ ਦੂਜਾ ਵਿਅਕਤੀ ਗਭੀਰ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਪਾ੍ਪਤ ਜਾਨਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਦੋ ਵਿਆਕਤੀ ਐਕਟਿਵਾ ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋਕੇ ਆਪਣੇ ਨਿਜੀ ਕੰਮ ਅਪਣੇ ਪਿੰਡ ਤੋਂ ਤਲਵਾੜਾ ਵੱਲ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸਕੂਟਰੀ ਪੰਚਰ ਹੋ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਕੂਟਰੀ ਨੂੰ ਠੀਕ ਕਰਵਾਣ ਲਈ ਇੱਕ ਸਾਇਡ ਤੇ ਲਾਕੇ ਟਾਇਰ ਬਦਲਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ। ਇਸੇ ਦੋਰਾਨ ਇੱਕ ਟਿੱਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿਕਤੀਆਂ ਵੱਲ ਆ ਵਜਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੋਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੋਤ ਹੋ ਗਈ ਤੇ ਦੂਜੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ BBMB  ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ। ਜਿਥੇ ਦੂਜੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਨਾਜ਼ੁਕ ਹਾਲਤ ਨੂੰ ਦੇਖ ਦੇ ਹੋਏ ਤਲਵਾੜਾ BBMB ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਦੁਜੇ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਰੇਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

  • ਦਸੂਹਾ: ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਸੋਹਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਦੁਖੀ ਹੋ ਕੇ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕੀਤੀ ਆਤਮਹਤਿਆ, 2 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਹੋਇਆ ਸੀ ਵਿਆਹ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡੀਓ 

    ਦਸੂਹਾ: ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਸੋਹਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਦੁਖੀ ਹੋ ਕੇ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕੀਤੀ ਆਤਮਹਤਿਆ, 2 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਹੋਇਆ ਸੀ ਵਿਆਹ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡੀਓ 

    ਦਸੂਹਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਕੇ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਿਆਂ ਦੇ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਅਨੰਤਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾ ਤੋ ਦੁੱਖੀ ਹੋ ਕੇ ਜਹਰੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਨਿਗਲ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜੀਵਨ ਲੀਲਾ ਸਮਾਪਤ ਕਰ ਲਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਿਤਾ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਉਹਨਾ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਵਿਆਹ 17 ਜਨਵਰੀ 2021 ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕਪੂਰਾ ਥਾਣਾ ਸੂਰੀਆ ਇਨਕਲੇਵ ਜਲੰਧਰ ਨਾਲ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾ ਦੇ ਕਹਿਣ ਤੇ ਰੌਜਾਨਾ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਲੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਸੀ ।ਜਿਸ ਦੇ ਚੱਲਦੇ ਉਹਨਾ ਦੇ ਲੜਕੇ ਨੇ ਜਹਰੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਨਿਗਲ ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਲੜਕੇ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ ਪਰ ਕੁੱਝ ਸਮੇ ਬਾਅਦ ਲੜਕੇ ਨੇ ਦਮ ਤੌੜ ਦਿੱਤਾ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੇ ਲੜਕੀ ਨੇ ਝੂਠ ਬੋਲ ਕੇ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ  ਐਨ ਆਰ ਆਈ ਦੱਸ ਕੇ ਸਾਡੇ ਲੜਕੇ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਇਆ ਸੀ। ਜਦੋ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾ ਦੀ ਨੂੰਹ ਵੱਲੋ ਘਰ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਨਾਲ ਕਲੇਸ਼ ਕਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਲੜਕੇ ਵੱਲੇ ਸ਼ੱਕ ਹੋਣ ਤੇ ਉਸ ਨੇ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਦੀਆ ਕੁੱਝ ਫੋਟੋਆ ਮਿਲਣ ਤੋ ਬਾਅਦ ਪੂਰੀ ਤਫਦੀਸ਼ ਕੀਤੀ। ਉਸ ਨੂੰ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਕੀ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ ਦੇ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਕਈ ਵਿਆਹ ਹੋਏ ਸਨ। ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਲੜਕੇ ਵੱਲੋ ਆਪਣੀ ਪਤੀ ਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਿਆ ਤਾਂ ਲੜਕੀ ਵੱਲੋ ਪਹਿਲਾ ਸਾਫ ਮਨਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਮੰਨਣ ਤੋ ਬਾਅਦ ਕੀ ਉਸ ਦੇ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਵਿਆਹ ਹੋਏ ਹਨ।

    ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਪਹਿਲਾ ਤਾਂ ਲੜਕੀ ਵੱਲੋ ਕਈ ਬਹਾਨੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਲੜਕੀ ਵੱਲੋ ਇੱਕ ਮੈਡਿਕਲ ਰਿਪੋਰਟ ਬਣਾ ਕੇ ਦਾਵਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਕੀ ਉਹ ਗਰਭਪਤੀ ਹੈ ਤੇ ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਲੜਕੀ ਵੱਲੋ ਲੜਕੇ ਤੇ ਲੜਕੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋ ਪੈਸੇ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਲੜਕਾ ਲਗਾਤਾਰ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਰਹਿਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਤੇ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਮ੍ਰਿਤਕ ਲੜਕੇ ਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਵਿੱਚ ਤਰਕਰਾਰ ਤੋ ਬਾਅਦ ਲੜਕੇ ਨੇ ਜਹਿਰ ਖਾ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜਾਣ ਦੇ ਦਿੱਤੀ।ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਤਨੀ ਘਰ ਤੋ ਭੱਜ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਲੜਕੀ ਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾ ਖਿਲਾਫ ipc ਧਾਰਾ 306,120B ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ ਤੇ ਗਿਰਫਤਾਰੀ ਹੱਲੇ ਬਾਕੀ ਹੈ।

  • पंजाबः पढ़े अहम खबर, किसानों ने इस हाईवे को किया बंद, सरकार के खिलाफ शुरू की नारेबाजी

    पंजाबः पढ़े अहम खबर, किसानों ने इस हाईवे को किया बंद, सरकार के खिलाफ शुरू की नारेबाजी

    लुधियाना : किसानों ने समराला बाईपास पर लुधियाना-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से बंद कर सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध शुरू कर दिया है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लगाई गई है लेकिन फिर भी किसानों ने इसका उल्लंघन करते हुए हाईवे पर धरना लगा दिया है। इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बार-बार किसानों को धरना देने और राजमार्ग जाम करने से रोकने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित किसानों ने उनकी फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए अधिकारियों  की तरफ से कोई कार्रवाई न करने का भारी विरोध करते हुए  सैकड़ों की संख्या में जुटे किसानों ने हाइवे को घेर लिया।

    जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप्प हो गया और पुलिस द्वारा फिलहाल सभी यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन कादिया के जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह गियासपुरा के नेतृत्व में हाईवे जाम कर प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि मुख्यमंत्री के बार-बार ऐलान के बाद भी एक भी अधिकारी उनकी फसलों को हुआ नुकसान की गिरदावरी करने एक भी किसान के खेत तक नहीं आया है।

    किसान इस बात का भी विरोध कर रहे थे कि राज्य की मंडियों में सरसों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे बिक रही है और उन्हें डर है कि मंडियों में गेहूं खरीदते समय भी किसानों की लूट हो जाएगी। जिसके लिए सरकार को अभी से ठोस कदम उठाना चाहिए और गेहूं की फसल में नमी की मात्रा में 16 प्रतिशत की छूट देने सहित बदरंग अनाज की छूट को बढ़ाकर 7 प्रतिशत करना चाहिए।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने उम्मीदवार का किया ऐलान

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने उम्मीदवार का किया ऐलान

    जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और आप पार्टी के बाद जहां अकाली-बसपा गठजोड़ ने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। वहीं शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने आज जालंधर उपचुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशी का ऐलान करते हुए कहा कि उनके निजी सचिव गुरजंट सिंह कट्टू पार्टी के उम्मीदवार होंगे। जिसके लिए पूरी पार्टी प्रचार करेगी। विरोधी दलों को कड़ी चुनौती मिलेगी और शानदार जीत हासिल होगी। उन्होंने पंजाब के सिख युवकों पर मामले दर्ज कर उन्हें अन्य राज्यों की जेलों में भेजने की पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि वह स्वयं असम के डिब्रूगढ़ जाकर सिख युवकों से मिलेंगे। उनकी हिम्मत बढ़ाई जाएगी, इसलिए जल्द ही असम के मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी देंगे।

  • पंजाबः किसानों ने कृषि दफ्तर के कर्मियों को बंधक बनाकर दी चेतावनी, सरकार और विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

    पंजाबः किसानों ने कृषि दफ्तर के कर्मियों को बंधक बनाकर दी चेतावनी, सरकार और विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

    जलालाबाद : मांगे नहीं माने जाने से नाराज चल रहे किसानों ने आज राजस्व विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों को बंधक बना लिया। किसानों का आरोप है कि सरकार ने राजस्व विभाग और कृषि विभाग की ड्यूटी लगाई है, लेकिन इन विभागों के बीच तालमेंल की कमी होने के कारण अधिकारी किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच रहे हैं। किसानों का आरोप है कि राजस्व विभाग के पटवारी कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही बता रहे हैं, वहीं कृषि विभाग के अधिकारी इसके लिए पटवारियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

    किसानों ने पंजाब सरकार और कृषि विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

    जिसके बाद किसानों ने विरोध स्वरूप आज जलालाबाद के ब्लाक कृषि कार्यालय में कृषि पदाधिकारी को मांग पत्र पेश करने का निर्णय लिया। जब किसान यहां पहुंचे तो विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि ब्लाक कृषि पदाधिकारी छुट्टी पर हैं, इस बीच किसानों का आरोप है कि यहां मौजूद कर्मचारियों के कहने पर भी उन्हें पीने का पानी नहीं दिया गया। जिसके बाद किसानों ने पंजाब सरकार और कृषि विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कृषि कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए।

    किसानों ने दफ्तर के कर्मचारियों को बनाया बंधक

    इस दौरैन किसानों ने कहा कि जब तक अधिकारी आकर उनसे मांग पत्र नहीं लेते तब तक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को बाहर नहीं जाने देंगे। किसानों ने करीब 3 से 4 घंटे तक कर्मचारियों को कार्यालय में बंदी बनाकर रखा। जिसके बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों से मांग पत्र लिया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को इस मांग पत्र के रूप में सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद किसानों द्वारा धरना समाप्त किया गया।

  • इनोसेंट हार्ट्स में ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम

    इनोसेंट हार्ट्स में ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन एवं लोहारा ब्रांच में 2023-24 के सत्र में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों हेतु इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को रोल नंबर और टाइम टेबल दिए गए। दिशा काउंसलिंग सत्र के तहत प्रोफ़ेसर राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर, स्कूल्स कॉलेजिस) ने अभिभावकों को मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स व ह्यूमैनिटीज के बाद चुने जाने वाले कोर्सेज एवं कॉलेजों के बारे में बताया।
    राजीव पालीवाल (प्रिंसिपल, ग्रीन मॉडल टाऊन) व कुमारी शालू सहगल (प्रिंसिपल, लोहारां) तथा प्रोफ़ेसर जितेन ने अकादमिक सत्र के टाइम-टेबल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों को पावर पॉइंट के माध्यम से सीबीएसई के दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया, समय-समय पर बोर्ड में आने वाले बदलावों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को उनको पढ़ाने वाले स्टाफ से मिलवाया गया। समूह स्टाफ ने विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। मंच का संचालन सुखराज कौर (ग्रीन मॉडल टाऊन) व निमिषा (लोहारां) द्वारा किया गया।
  • जालंधरः रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में फंसा युवक, मचा हड़कंप

    जालंधरः रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में फंसा युवक, मचा हड़कंप

    जालंधर/वरुण: कैंट रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आज पीड़ित युवक परिवार सहित लुधियाना से अमृतसर जा रहा था इस दौरान वह कैंट रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरा था। इस दौरान जल्दबाजी में ट्रेन पर चढ़ते समय युवक का पैर फिसल गया और वह बुरी तरह खड़ी ट्रेन के नीचे गिर गया। जिस दौरान वहां पर उसके बुरी तरह ट्रेन में फंसने दौरान वहां पर हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि कड़ी मशक्कत के बाद युवक को मौत को मुंह से बचाकर निकाला गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन गोरखपुर से अमृतसर जा रही थी। वहीं रेलवे पुलिस ने घायल युवक को तुरंत कैंट स्टेशन से 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

  • जालंधरः अकाली-बसपा ने लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का किया ऐलान, इस विधायक को दी टिकट 

    जालंधरः अकाली-बसपा ने लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का किया ऐलान, इस विधायक को दी टिकट 

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज अकाली-बसपा गठजोड़ ने अपने लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बंगा से अकाली दल के विधायक सुखविंदर सुखी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। बता देंकि इससे पहले आज सुखविंद सुखी के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इन खबरों के बाद आज सुखबीर बादल ने प्रेस वार्ता के जरिए अकाली-बसपा गठजोड़ के उम्मीदवार का ऐलान करके सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि दोनों पार्टियों की सहमति से डॉक्टर सुखी को लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित किया गया है।

    उन्होंने आप सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि सीएम मान ने जनता को झूठ बोलकर सरकार बना ली है। पंजाब में गुंडाराज चल रहा है। सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल और बसपा का मुख एजेंडा पंजाब में अमन शांति बनाए रखना है। देश में सभी धर्मों के लोग रहते है। अगर कोई क्लेम करता है कि किसी एक धर्म का है तो यह गलत है। हमारी गठबंधन पार्टी की सोच यही है कि सभी धर्मों को एकसाथ रखे।अकाली दल से सुखविंदर सुखी ने विधानसभा चुनावों में बंगा में जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि कांग्रेस, आप और अकाली-बसपा गठजोड़ ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। हालांकि भाजपा की ओर से उम्मीदवार का ऐलान किया जाना अभी बाकी है। 

  • जालंधरः Spa Center Kingdom में पुलिस रेड, 5 लड़कियों सहित 3 युवक काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः Spa Center Kingdom में पुलिस रेड, 5 लड़कियों सहित 3 युवक काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में चुनमुन माल के ग्राउंड माल में स्थित स्पा सेंटर किंगडम में पुलिस ने दबिश देकर 5 से 6 लड़कियों सहित 3 युवकों को काबू किया है। पीड़ित युवती ने आज मीडिया से बातचीत दौरान बताया कि करीब डेढ माह पहले स्पा सेंटर किंगडम में वह काम करने के लिए आई थी। पीड़ित का आरोप है कि उसी दौरान स्पा सेंटर में काम करने वाली मालिक के द्वारा वहां पर मसाज करने आए उक्त व्यक्ति से उसके संबंध बनवाने को मजबूर किया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद उक्त मालिक के द्वारा उसकी वीडियो बनाकर उससे ब्लैकमेल किया जा रहा था। वहीं उसे जातिसूचक शब्द भी कहे गए।

    पीड़िता ने काल्पिक नाम सुनिता, राधा, सुष्मा पर आरोप लगाए है कि उक्त तीनों उसे ब्लैकमेल कर मजबूर करती थी। जिससे परेशान होकर आज उसने उक्त स्पा सेंटर को लेकर पुलिस को शिकायत दी। वहीं दूसरी ओर थाना 6 के प्रभारी पीड़ित की शिकायत मिलने पर टीम सहित मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्पा सेंटर में दबिश दी। इस दौरान स्पा सेंटर के अंदर मौजूद कई लड़कियां पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगी। जिन्हें पुलिस की महिलाकर्मी  काबू कर स्पा सेंटर में ले गई। मौके पर पुलिस ने अंदर से 5 से 6 लड़कियों सहित 3 युवकों को काबू किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।