Blog

  • पंजाबः बड़ी सफलता, घर से 3 किलो हेरोइन बरामद 

    पंजाबः बड़ी सफलता, घर से 3 किलो हेरोइन बरामद 

    फिरोजपुर: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। वहीं सीमावर्ती गांव चक्क भंगे वाला में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक घर में 3 किलो के 3 पैकेट हेरोइन फैंकी गई और मकान मालिक द्वारा तुरंत बीएसएफ की 136 बटालियन की बीओपी गट्टी हयात के कंपनी कमांडर गोबिंदा बाला को इस बात की सूचना दी गई। बीएसएफ और थाना ममदोट की पुलिस ने हेरोइन कब्जे में लेकर पैकेट फैंकने वाले नशा तस्करों  की तलाश शुरू कर दी है। उक्त जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि थाना ममदोट की पुलिस को दी लिखती सूचना में बीएसएफ 136 बटालियन के कंपनी कमांडर ने बताया है कि जगराज सिंह पुत्र टहल सिंह वासी गांव चक्क भंगेवाला के घर में कोई अज्ञात व्यक्ति 3 पैकेट  हेरोइन के फैंक कर चला गया है और जगराज सिंह द्वारा इस संबंधी उन्हें जानकारी दी गई है।

    उन्होंने बताया कि बीएसएफ अधिकारियों और थाना ममदोट के एएसआई हरमीत चंद के नेतृत्व  पैकेट खोलकर देखे गए तो उनमें 3 किलो हेरोइन थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जाती है। एस.पी. रणधीर कुमार ने बताया कि यह हेरोइन किन तस्करों द्वारा इस घर में फैंकी गई थी और कहां से लाई गई ? इस बात का बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर पता लगाया जा रहा है और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि थाना ममदोट में कंपनी कमांडर द्वारा दी गई लिखती सुचना के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

  • जालंधरः ऑपत्तिनजनक फोटो वायरल की धमकी देकर व्यक्ति ने ठगे पैसे

    जालंधरः ऑपत्तिनजनक फोटो वायरल की धमकी देकर व्यक्ति ने ठगे पैसे

    डर के कारण परेशान युवक हुआ लापता

    जालंधर, ENS: आजकल ठगी और ब्लैकमेलिंग के मामलों में लगातार बढ़ौतरी होती देखने को मिल रही है। वहीं ऐसा ही एक मामला मेहतपुर से सामने आया है। जहां रेहान को वय्क्ति ने ब्लैकमेल कर पैसे ठग लिए। इस ब्लैकमेलिंग से आहत होने के बाद से रेहान पुत्र इंद्रजीत खान लापता हो गया। लापता व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि रेहान मेहतपुर में आरके बुटिक की दुकान पर काम करता है। लेकिन अचानक दुकान में काम करने के दौरान वह वहां से लापता हो गया। वहीं दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक सुखवीर सिंह ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में दुकान से बाहर गया था लेकिन उसके बाद वह वापिस नहीं लौटा। इस दौरान वह अपना पर्स और मोबाइल दुकान में छोड़ गया।  दुकान मालिक ने कहा कि काफी देर तक तालाश करने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। 

    दुकान मालिक ने कहा कि इस मामले को लेकर जब उसके भाई के मोबाइल की तालाशी ली गई। इस दौरान भाई के मोबाइल पर उसकी चैट के जरिए पता लगा कि किसी ने उसे वेबसाइड के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर किसी ने एडिट करके उसकी आपत्तिजनक फोटो उन्हें भेजकर धमकी दी थी। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने धमकी में कहा कि अगर वह पैसे नहीं देंगे तो वह उक्त फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान रेहान काफी डर गया और उसने 4 बार 4500 रुपए करके उक्त व्यक्ति को भेजे थे।

    जिसके बाद उक्त व्यक्ति रेहान को डराकर और पैसों की मांग करता रहा। इस घटना को लेकर रेहान काफी परेशान चल रहा था। जिसके बाद दुकान पर काम करने के दौरान रेहान अपना पर्स और फोन वहीं पर छोड़कर कहीं चला गया। जिसके बाद रेहान की दुकान मालिक ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। लेकिन अभी तक रेहान के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि रेहान को ढूंढने के लिए तालाश की जा रही है। वहीं परिजनों ने रेहान को ढूंढने के लिए 8699200259, 7814797806 नंबर जारी किए है। इस दौरान परिजनों ने ढूंढने वाले व्यक्ति के लिए 50 हजार रुपए का ईनाम रखा है।

  • दर्दनाक हादसाः आग से झुलसने से पिता-पुत्र की हुई मौत

    दर्दनाक हादसाः आग से झुलसने से पिता-पुत्र की हुई मौत

    कन्नौज : छिबरामऊ कोतवाली के मोहल्ला बिरतिया में पिता-पुत्र की आग से झुलसने से मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार मोमबत्ती कारोबारी पिता-पुत्र की मौत आग के झुलसने से हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा मोमबत्ती के लिए मोम बनाते वक्त हुआ है।

    आग इतनी भयानक थी कि पिता-पुत्र बुरी तरह झुलस गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि यह हादसा शार्ट सर्किट की वजह से हुआ है।

  • महिला और पुलिसकर्मी में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

    महिला और पुलिसकर्मी में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

    मथुरा : धर्मनगरी में एक पुलिसकर्मी और महिला के बीच सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। मामला सोमवार का ही बताया जाता है। वीडियो में पुलिसकर्मी महिला पर लात चलाते दिखता है, जिसके बाद महिला उसे चप्पल से पीटती है। मारपीट का यह वीडियो चर्चा में हैं। अब पुलिस के आलाधिकारी इस घटना की जांच कराने की बात कह रहे हैं। वृंदावन क्षेत्र की रहने वाली महिला सोमवार दोपहर अपने मकान के लिए टाइल्स लेकर ऑटो से जा रही थी। तभी कैलाश नगर मोड़ पर तैनात पुलिसकर्मी चंद्रवीर ने उसे रोका।

    बताते हैं कि पुलिसकर्मी की महिला से कहासुनी हो गई। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी महिला पर लात-घूंसे चलाता दिखता है। इसके बाद महिला ने भी उसे चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिसकर्मी और महिला के बीच मारपीट होते देख चौराहे पर भीड़ लग गई। लोगों ने बीच-बचाव भी किया। इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया। महिला ने पुलिसकर्मी पर तमाम आरोप लगाए हैं। पुलिसकर्मी चंद्रवीर वृंदावन कोतवाली में तैनात बताया जाता है।

    एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। मामले की जानकारी की जा रही है. वीडियो में महिला एक पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी और मारपीट कर रही है। इस मामले में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस घटना का वीडियो आम लोगों के साथ ही पुलिस महकमे में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • जालंधरः किसानों ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा, फूंका पुतला, देखें वीडियो 

    जालंधरः किसानों ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा, फूंका पुतला, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: किसानों द्वारा देहात में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान किसानों ने लखीमपुरी मामले को लेकर भाजपा के खिलाफ जमकर निशाना साधा। दरअसल, किसानों ने आज अजय मिश्रा टेनी का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता ने कहा कि 3 अक्टूबर को थार गाड़ी के नीचे देकर कुचल दिया था। किसानों ने कहा कि अजय मिश्रा टेनी आज भी भाजपा में कैबिनेट मंत्री के पद पर तैनात है। उसने बेटे आशीष मिश्रा ने थार के नीचे कुचल दिया था। जिसके कारण आज देहात में अजय टेनी का पुतला फूंक कर दिया। इस दौरान किसान नेता ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा को अजय टेनी को जब तक पार्टी से अलग नहीं किया जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

    किसान नेता ने कहा कि यह प्रदर्शन लखीमपुरी मामले में इंसाफ ना मिलने के कारण किसानों द्वारा भाजपा के खिलाफ किया जा रहा है। इस दौरान किसान जत्थेबंदिया आज के दिन को पंजाब सहित पूरे देश में काला दिवस के रूप में मना रही है और किसानों द्वारा अर्थी फूंक प्रर्दशन किया जा रहा है। बता दें कि दूसरी ओर इस मामले को लेकर आज किसान संघर्ष मजदूर कमेटी के सरवन सिंह पंढेर और गुरबचन सिंह चब्बा ने बताया कि पंजाब समेत पूरे देश में किसान संगठन लखीमपुर खीरी मामले में आरोपियों को जेल में डालने के लिए विरोध प्रदर्शन कर 3 अक्टूबर को काला दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर 2021 को भाजपा सरकार ने लखीमपुर खीरी में किसानों का नरसंहार किया था, जिसका मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा भी खुलेआम घूम रहा है। पंधेर ने कहा कि इन आरोपियों को जेल पहुंचाने के लिए किसान संगठन पूरे देश में प्रदर्शन किया जा रहा हैं।

    बता दें कि 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया थाना क्षेत्र में हिंसा के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना तब हुई जब केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के क्षेत्र के दौरे का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी ने 4 किसानों को कुचल दिया, जिसमें आशीष मिश्रा भी सवार थे। इस घटना के बाद गुस्साए किसानों ने कथित तौर पर ड्राइवर और 2 बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। इस हिंसा में एक पत्रकार की भी मौत हो गई थी।

  • बेअदबी मामला :  नर्सों ने प्लास्टिक के दस्तानों से बांधी सिख मरीज की दाढ़ी

    बेअदबी मामला : नर्सों ने प्लास्टिक के दस्तानों से बांधी सिख मरीज की दाढ़ी

    नई दिल्ली : ब्रिटेन के लंदन में नर्सों ने एक सिख मरीज की दाढ़ी को प्लास्टिक के दस्तानों से बांध दिया और उसे उसके ही पेशाब में छोड़ दिया। इसके बाद उसे वो खाना दिया गया, जो वो धार्मिक कारणों से नहीं खा सकता था। ये दावा यूके के शीर्ष नर्सिंग वॉचडॉग के एक वरिष्ठ व्हिसलब्लोअर ने किया है। नर्सिंग एंड मिडवाइफरी काउंसिल (NMC) की ओर से द इंडिपेंडेंट को लीक किए गए एक डोजियर में कहा गया कि सिख व्यक्ति ने एक नोट में भेदभाव की शिकायत करने के बावजूद इन नर्सों को काम करने की अनुमति दी गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि नर्सिंग नियामक संस्था 15 सालों से नस्लवाद का समाधान करने में विफल रहा है, जिसने NMC कर्मचारियों को भेदभावपूर्ण विचारों के आधार पर असंगत मार्गदर्शन लागू करने पर अनियंत्रित होने की अनुमति दी है।

    सिख मरीज की पगड़ी फर्श पर पड़ी मिली। द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक सिख मरीज के परिवार को उसकी पगड़ी फर्श पर पड़ी मिली और उसकी दाढ़ी रबर के दस्तानों से बंधी हुई थी. साथ ही बताया गया कि उसका मामला, जिसे शुरू में NMC की स्क्रीनिंग टीम ने बंद कर दिया था, अब फिर से मूल्यांकन किया जा रहा है। एक सूत्र ने बताया कि जांच को आगे न बढ़ाने का फैसला लेने के लिए NMC के स्टाफ जिम्मेदार है। वो मरीज के लिखे गए शिकायत वाले नोट के जवाबों पर ठीक से विचार करने में विफल रहे।

    मरीज की मौ’त हो चुकी है। पंजाबी में लिखे नोट में दावा किया गया है कि नर्सों ने उस पर हंसा था, उसे भूखा रखा था और उसकी कॉल बेल का जवाब नहीं दिया, इससे वह गीला हो गया और अपने ही पेशाब में गिर गया। NMC के भीतर खतरनाक नस्लवाद के दावे पहली बार 2008 में उठाए गए थे। दस्तावेजों से पता चलता है कि कैसे काले और जातीय अल्पसंख्यक कर्मचारियों को डर है कि अगर वे नस्लवाद के बारे में बोलेंगे, तो वे बेनकाब हो जाएंगे। दस्तावेजों से पता चला है कि NMC के भीतर भय का माहौल है, जिसके कारण कर्मचारी नर्सिंग नियामक को अपनी चिंताओं को रिपोर्ट करने से डरते है।

  • पंजाब: किसानों ने थाने का किया घेराव, SHO और ASI ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    पंजाब: किसानों ने थाने का किया घेराव, SHO और ASI ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    बठिंडा: गांव जीदा में हुई लड़ाई के मामले में कार्रवाई के लिए थाना नहियांवाला पहुंचे व्यक्ति ने एएसआई पर जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया है। जिसके बाद थाने के बाहर लोगों जमकर हंगामा कर दिया। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने एएसआई पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाना नहियांवाला का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची एसएचओ करमजीत कौर ने पहले खुद माफी मांगी। लेकिन इस पर प्रदर्शनकारी संतुष्ट नहीं हुए।

    किसान यूनियन एएसआई से ही माफी मंगवाने पर अड़ी हुई थी । इसी बीच एएसआई ने सामने आकर अपनी गलती मानते हुए सबके सामने माफी मांगी। इसके बाद किसान यूनियन ने धरना हटा लिया। जिसके बाद किसानों द्वारा धरना खत्म कर दिया गया। बता दें कि बीते दिन हुई मारपीट के मामले में एक किसान अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा था। जहां उसे एएसआई ने जाति सूचक शब्द बोले। जिसके बाद किसानों ने धरना लगा दिया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਾਂਗਰਸ ਨੇਤਾ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਅੱਜ ਫਿਰ ਇਕ ਵਾਰ ਪਹੁੰਚੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਾਂਗਰਸ ਨੇਤਾ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਅੱਜ ਫਿਰ ਇਕ ਵਾਰ ਪਹੁੰਚੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਤਕ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੇਵਾ ਕਰਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਏ ਅੰਮ੍ਰਿਤਰ ਦੌਰੇ ਮੌਕੇ ਉਹ ਤਿੰਨ ਵਾਰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਉਥੇ ਪਹਿਲਾਂ ਭਾਂਡੇ ਧੋਣ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿਚ ਛਬੀਲ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮਗਰੋਂ ਰਾਤ 11 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਨੂੰ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਰਸਤੇ ਦੇ ਰੇਲਿੰਗ ਦੀ ਕੱਪੜੇ ਦੇ ਨਾਲ ਸਫਾਈ ਕਰਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ।

    ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨੇ ਪਾਲਕੀ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਵੀ ਕੀਤੇ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਅੱਜ ਇਕ ਵਾਰ ਫਿਰ 10 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਥੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਉਹ ਸੱਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਗਰ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਨਗੇ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿਚ ਪਵਿੱਤਰ ਸਰੋਵਰ ’ਚ ਇਸ਼ਨਾਨ ਵੀ ਕਰਨਗੇ। ਇਸ ਸਮੇਂ ਉਹ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਇਕ ਹੋਟਲ ਵਿਚ ਠਹਿਰੇ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਲਈ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਸਖ਼ਤ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ।

  • चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, देखें वीडियो

    चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, देखें वीडियो

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1090 चौराहे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया है। लेकिन, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। ये हादसा गोमती नगर थाना क्षेत्र में हुआ है। सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि भीमराव अम्बेडकर पार्क की तरफ जा रही आई 20 कार बेकाबू होकर पलट जाती है।

    मौके पर भारी भीड़ का जमावड़ा लग जाता है और देखते ही देखते ही अफरा तफरी का माहौल बन जाता है। लेकिन, कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच जाते हैं और एक बड़ा हादसा होने से टल जाता है। गनीमत रही अन्य कोई व्यक्ति इस कार हादसे का शिकार होने से बच गया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने कार को सीधा किया। हालांकि इस मामले पर अभी पुलिस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

  • पंजाब : पुलिस हुई हाईटेक, महंगे मोबाइल फोन किए बरामद, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस हुई हाईटेक, महंगे मोबाइल फोन किए बरामद, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : पुलिस को अलग अलग शहरों से गुम हुए 3 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए है। चंदन बजाज ने बताया कि हमारा मोबाइल करीब एक महीने पहले गिर गया था, हमें फोन मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन फोन आया के आपका फोन मिल गया। हम अपना खोया हुआ और महंगा मोबाइल फोन पाकर बहुत खुश हैं। पंजाब पुलिस और उनकी तकनीकी टीम को धन्यावाद। जिन्होंने हमारे फोन ढूंढे।

    डीएसपी कोटकपूरा ने कहा कि पंजाब पुलिस आपके लिए हमेशा तैयार है, आप हमें कभी भी कॉल कर सकते है। अगर आपका कोई महत्वपूर्ण सामान खो जाता है या चोरी हो जाता है तो हमसे संपर्क करें। पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी चीजों की खरीद-बिक्री से परहेज करें, जिस पर संदेह हो। नशेड़ियों से बिल्कुल भी खरीदारी न करें, कल को जांच का सामना करना पड़ेगा।