Blog

  • पंजाब : श्री हिंदू तख्त देश भर में हिंदू समुदाय को करेगा एक जुट, देखें वीडियो

    पंजाब : श्री हिंदू तख्त देश भर में हिंदू समुदाय को करेगा एक जुट, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : देश भर में हिंदू समुदाय को एक जुट करने के लिए श्री हिंदू तख्त द्वारा एक मुहिम का आगाज संत महात्माओं के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिसकों को लेकर श्री हिंदू तख्त के पंजाब प्रचारक अशीश वर्मा के नेतृत्व में नंंगल की अड्डा मार्केट में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महां मंडलेश्वर बंगलामुख्यी धाम स्वामी कृष्णा नंद जी व बैजनाथ धाम के महां मंडलेश्वर स्वामी प्रकाशा नंद जी व श्री हिंदु तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक सतीश कुमार भी विशेष तौर पर पधारे।

    इस मौके पर महां मंडलेश्वर बंगलामुख्यी धाम स्वामी कृष्णा नंद जी ने कहा कि देश भर में विभिन्न यातियों में विभाजित हिंदु समुदाय को एक जुट करने की मुहिम श्री हिंदु तख्त द्वारा की जा रही है। जिसके तहत बैठकों का दौर चल रहा है और जल्द ही देश भर में श्री हिंदू तख्त के अध्यक्ष की दिशा निर्देशों के तहत हिंदू जोड़ों यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा।

    इसके अलावा जिस जिस प्रदेश में चुनाव होने वाले है वहां भी संत महात्माओं के नेतृत्व में रथ यात्रा निकाल बूथ स्तर पर जाकर लोगों को समझाने का प्रयास किया जाएगा कि सनातन को मिटाने वाले नेताओं को करारी हार देने के लिए उनके खिलाफ मतदान किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन किसी राजनीतिक संगठन से नही मात्र सनातन को समापत करने की बात कहने वाले नेताओं व संगठनों के खिलाफ है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਝੋਨਾ ਲੈ ਕੇ ਪਹੁੰਚੇ ਕਿਸਾਨ, ਮੰਡੀਆਂ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਵਾਰੇ ਕਹੀ ਇਹ ਗੱਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਝੋਨਾ ਲੈ ਕੇ ਪਹੁੰਚੇ ਕਿਸਾਨ, ਮੰਡੀਆਂ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਵਾਰੇ ਕਹੀ ਇਹ ਗੱਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਐਲਾਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿ ਇਕ ਅਕਤੂਬਰ ਤੋਂ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ । ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਿਸਾਨ ਆਪਣੀ ਫਸਲ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ । ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਈਪਾਸ ਸਥਿਤ ਵੱਡੀ ਮੰਡੀ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੰਡੀ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਨਰਾਜ਼ਗੀ ਜਤਾਈ ਗਈ ਹੈ । ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਫਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਘੁੰਮ ਰਹੇ ਪਸ਼ੂ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਾ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਜਰੂਰ ਧਿਆਨ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਇਸ ਵਾਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕੁਦਰਤੀ ਆਫਤਾਂ ਦੀ ਮਾਰ ਪਈ ਹੈ। ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦੋ-ਦੋ ਵਾਰ ਝੋਨਾ ਲਾਉਣਾ ਪਿਆ ਹੈ । ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬਣਦਾ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦੇਵੇ ਅਤੇ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦੀ ਖਰੀਦ ਕਰੇ।

  • कपूरथलाः रिटायर्ड अधिकारी के घर से विदेशी शराब की बोतलों सहित लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः रिटायर्ड अधिकारी के घर से विदेशी शराब की बोतलों सहित लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पॉश एरिया अवि कॉम्प्लेक्स में एक पीआरटीसी के रिटायर्ड अधिकारी की बंद पड़ी कोठी को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपए का घरेलू सामान चोरी किया है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड अधिकारी अपनी पत्नी के साथ विदेश गए हुए थे। चोरी का खुलासा तब हुआ जब आज कामवाली घर में सफाई के लिए आई। क्योंकि कुछ ही दिनों में मालिक आने वाले है। पड़ोसियों दवारा चोरी की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

    जालंधर रोड पर स्थित अवि कॉम्प्लेक्स वासी बरिंदर सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसी रिटायर्ड PRTC अधिकारी मुकेश भल्ला अपनी पत्नी के साथ विदेश बच्चों के पास गए हुए है। और उनके घर देखरेख के लिए चाबी उनके पास ही है। आज मुकेश भल्ला का फोन आने पर पता लगा कि वह कुछ दिनों में भारत आने वाले हैं। इसलिए उनके कहने पर घर की सफाई के लिए जब कामवाली को बुलाया गया तो देखा कि घर के दरवाजे के साथ खिड़की का शीशा टुटा हुआ था और घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। घर में सभी बाथरूमों और रसोई में लगी सभी टूटियां, गीजर, सिलेंडर और अन्य सामान चोरी हो चुका है। कमरों के अलमारी और बेड का सामान भी बिखरा हुआ है। 

    घर के मालिक मुकेश भल्ला को वीडियो कॉल के माध्यम से इसकी जानकारी दी और घर की स्थिति दिखाई तो उन्होंने स्थिति को देखते हुए फिलहाल यही बताया कि सभी बाथरूम तथा रसोई में लगे टूटियां, ड्राइंग रूम में पड़ी विदेशी शराब की बोतलें, सिलेंडर, इन्वर्टर की बैटरी आदि चोरी हुई है। फ़िलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों का सामान चोरी हुआ है। इसके बाद चोरी की घटना की सूचना सिटी थाना अर्बन स्टेट को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई जोगिन्दर सिंह ने मौका मुआयना करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को भी खंगाला जा रहा हैं।

  • पंजाबः सैलून में बाल कटवाने आए व्यक्ति की चंद सैकेंड में बाइक लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    पंजाबः सैलून में बाल कटवाने आए व्यक्ति की चंद सैकेंड में बाइक लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    होशियारपुरः जिले में बेखौफ चोर आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं होशियापुर के मोहल्ला न्यू गोकुल नगर से ताजा मामला सामने आया है, जाहं सैलून की दुकान पर बाल कटवाने आए व्यक्ति का चोर स्पलेंडर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 युवक आते है और बिना किसी खौफ से दुकान के बाहर से बाइक लेकर फरार हो जाते है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले 2 युवक दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हैं और उनमें से एक मोटरसाइकिल से उतरकर पहले सड़क के दूसरी तरफ देखता है और उसके बाद मौका मिलते ही गली में खड़ी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मिनटों में नहीं बल्कि सेकेंडों में चोरी करके फरार हो जाता है। घटना के बारे में पीड़ित अर्जुन यादव को उस समय चलता है, जब वह दुकान से बाल कटवाकर बाहर आता है और देखता है कि दुकान के बाहर से बाइक गायब है। जिसके बाद अर्जुन आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर देता है।

    इस दौरान 2 चोर एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। हालांकि पीड़ित अरुण यादव ने इस घटना की जानकारी मॉडल टाउन पुलिस को दे दी है, लेकिन दिनदहाड़े चोरों का हौसला इतना बुलंद है कि उन्हें कानून और पुलिस का कोई डर नहीं है। अरुण यादव ने बताया कि होशियारपुर के मोहल्ला दशमेश नगर में किराए के मकान में रहता है और सोनालिका कंपनी में काम करता है। ऐसे में पीड़ित ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की अपील की है। 

  • थाने की खिड़की तोड़ फरार हुआ आरोपी

    थाने की खिड़की तोड़ फरार हुआ आरोपी

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के थाना वंगाणा में चोरी के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया । आरोपी युवक थाने के शौचालय की खिडक़ी तोडकऱ फरार हुआ है, जिसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  एक अक्तूबर को बंगाणा पुलिस ने विभिन्न चोरियों के मामले में पंजाब के जिला अमृतसर के संदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह गांव थोथडियां को बंगाणा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था, जो कि आज सुबह शौचालय की खिडक़ी तोडकऱ फरार हो गया। पुलिस फरार हुए चोर को काबू करने के लिए जगह-जगह छापे मारी कर रही है।
  • पंजाब : 100 रुपए की टिकट से निकली लाखों की लॉटरी, देखें वीडियो

    पंजाब : 100 रुपए की टिकट से निकली लाखों की लॉटरी, देखें वीडियो

    नंगल : एक कहावत है कि भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़ देता है, ये कहावत तब सच साबित हुई जब गढ़शंकर के चक फुलु गांव के रहने वाले इंदर प्रीत ने 10 लाख रुपये की लॉटरी जीती। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंद्रप्रीत ने बताया कि हाल ही में उन्होंने गढ़शंकर शहर के नंगल चौक पर राकेश कुमार शौरी से नागालैंड राज्य साप्ताहिक हिरण लॉटरी का टिकट 100 रुपये में खरीदा था।

    आज उन्हें राकेश कुमार शौरी का फोन आया कि आपका पहला इनाम 10 लाख रुपये लगा है। जिसके बाद वे लॉटरी स्टॉल पर पहुंचे। जहां लॉटरी विक्रेता द्वारा उनका मुंह मीठा कराकर बधाई दी गई। इंदरप्रीत ने बताया कि लॉटरी जीतने से उनके घर में खुशी का माहौल है और रिश्तेदार और पड़ोसी बधाई दे रहे है। उन्होंने कहा कि वह इस पैसे से जरूरतमंदों की जरूरतें पूरी कर उनकी मदद करेंगे।

    इस मौके पर राकेश कुमार प्रति ने इंदरप्रीत को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि इंदरप्रीत ने उनके द्वारा दिए गए लॉटरी टिकट से लॉटरी जीती है, जिससे वह अपनी जरूरतें पूरी करेंगे।

  • पंजाबः हाईवे पर हुए सड़क हादसे में ऑल्टो गाड़ी ने खाई कई पलटियां, एक की मौत, देखें वीडियो 

    पंजाबः हाईवे पर हुए सड़क हादसे में ऑल्टो गाड़ी ने खाई कई पलटियां, एक की मौत, देखें वीडियो 

    लुधियानाः लाडोवाल हाईवे पर आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आल्टो गाड़ी की टक्कर पोल से हो गई। दरअसल, ऑल्टो गाड़ी में 3 युवक सवार थे और लुधियाना से जालंधर जा रहे थे। लाडोवाल फ्लाईओवर के नीचे खंभे से टकराने के कारण गाड़ी ने दो से तीन पलटिया खाई। इस घटना में 3 लोगों को चोटें आईं। गाड़ी में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस में ईलाज के लिए फिल्लौर के सिविल अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में भारत नाम के युवक की ईलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि अन्य दो युवक मनी और मुकेश की हालत नाजुक होने के कारण जालंधर अस्पताल में रैफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक पता चला कि भारत नाम का युवक कुम्हार मंडी लुधियाना का रहने वाला है, जबकि दूसरा युवक फगवाड़ा का रहने वाला है और तीसरा युवक जालंधर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन फिल्लौर सिविल अस्पताल पहुंच गए है।

  • जालंधरः किसानों ने थाने के बाहर धरना, किया रोड जाम, देखें वीडियो 

    जालंधरः किसानों ने थाने के बाहर धरना, किया रोड जाम, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: किसानों द्वारा एक तरफ तो पूरे देश भर में लखीमपुरी मामले को लेकर भाजपा के कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंक प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अब नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई ना किए जाने को लेकर किसानों द्वारा थाने के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान किसानों ने सड़क जाम दी है। किसानों का कहना है कि नशे के खिलाफ ठीकरी पहरा दे रहे ग्रामीणों पर तस्करों द्वारा की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

    जिसके विरोध में गुस्साए लोगों ने शाहकोट थाने के बाहर धरना लगा दिया। लोगों का कहना है कि पुलिस को गोलियां चलाने वाले हमलावरों के बारे में बताया भी गया था, लेकिन फिर भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी तक सिर्फ नशा बेचने वाले बाप-बेटे को ही गिरफ्तार किया गया है। पिछले दिनों गांव के लोगों की एक मीटिंग हुई थी जिसमें उन्होंने शाहकोट पुलिस को 2 अक्टूबर तक गोलियां चलाने वाले नशा तस्करों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया था। लोगों ने कहा था कि यदि 2 अक्टूबर तक आरोपी नहीं पकड़े गए तो 3 अक्टूबर को वह थाने का घेराव करेंगे और पक्का मोर्चा लगाकर बैठ जाएंगे।

    अपने अल्टीमेटम के अनुसार उन्होंने थाने के बाहर धरना लगाया है। लोगों ने थाने के बाहर सड़क पर टैंट लगा दिया और सड़क पर दरिया बिछाकर बैठ गए हैं। लोगों के धरने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई है। लोगों का कहना है कि बार-बार पुलिस दिलासे दे रही है लेकिन आरोपियों को नहीं पकड़ा जा रहा। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पुलिस आरोपियों को पकड़ कर उन्हें दिखाएं, तभी वह धरना हटाएंगे।

  • पंजाबः सीएम भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को भेजा 50,000 करोड़ रुपये के कर्ज का ब्योरा 

    पंजाबः सीएम भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को भेजा 50,000 करोड़ रुपये के कर्ज का ब्योरा 

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को 50,000 करोड़ रुपये के कर्ज का ब्योरा भेजा दिया है। इस पत्र भी जारी किया गया है। इस चिट्‌ठी में सीएम भगवंत मान ने बताया कि 50 हजार करोड़ नहीं बल्कि 47 हजार करोड़ का कर्जा लिया है। जिसमें से पुरानी सरकारों के कर्ज के बदले करीब 27 हजार करोड़ का ब्याज चुकाया गया है। इसके अलावा पावर सब्सिडी, सरकारी स्कीमों का भी इसमें जिक्र किया गया है। इसमें GST आदि के बकाये के बारे में भी जानकारी दी गई है। सीएम ने गवर्नर को यह भी बताया कि पिछली सरकारों ने 3 लाख करोड़ का कर्ज लिया था।

    सीएम भगवंत मान ने लिखा कि 21 सितंबर को सरकार ने केंद्र से 5637 करोड़ का आरडीएफ रिलीज करवाने में हस्तक्षेप की मांग की थी। इसके जवाब में 22 सितंबर आपने पंजाब सरकार द्वारा लिए कर्जे का हिसाब मांगा था। सरकार ने 1 अप्रैल 2022 से 31 अगस्त 2023 तक 47,107 करोड़ का कर्ज लिया है। जिसमें सिर्फ मार्केट लोन नहीं बल्कि नाबार्ड के कर्ज भी शामिल हैं। इसमें केंद्र सरकार की तरफ से मंजूर किए गए प्रोजेक्टों से जुड़ा लोन भी शामिल है। सीएम भगवंत मान ने कर्जे की रकम को आगे इन्वेस्ट करने के आंकड़े देते हुए गवर्नर को कहा कि इसमें स्पष्ट है कि 27,016 करोड़ रुपए सिर्फ कर्जे के ब्याज के रूप में जा रहा है, जो आपकी सरकार को विरासत में मिला है। सरकार कर्जे और अपने सोर्सेज से स्कीम और संस्थाओं को फंड दे रही है। जिन्हें पिछली सरकारों ने नजरअंदाज किया था।

    सीएम मान ने गवर्नर को लिखा कि इस डिटेल से आप समझ पाएंगे कि आपकी सरकार विरासत में मिले कर्ज के चैलेंज से किस तरह जूझ रही है। इससे आप प्रधानमंत्री को कनवेंस कर पाएंगे कि पंजाब में सरकार कर्जे का सही यूज कर रही है। वहीं राज्य की वित्तीय हालत सुधारने की पूरी कोशिश कर रही है। यह सब उस दौरान हुआ, जब हमने पंजाब में 36 हजार युवाओं को नौकरी दी है। मान ने गवर्नर से कहा कि अब वह पीएम से पेंडिंग आरडीएफ रिलीज करवाने के लिए उन्हें कनवेंस करें। बता दें कि बीते दिन पटियाला दौरे के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा था कि उनकी सरकार राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को राज्य सरकार द्वारा लिए गए ऋण में से खर्च किए गए धन का ब्योरा दे दिया जाएगा।

    इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों से ऋण का विवरण नहीं मांगने के लिए राज्यपाल की आलोचना भी की। दरअसल, पुरोहित ने मान सरकार से राज्य सरकार द्वारा उधार लिए गए 50,000 करोड़ रुपये के व्यय के बारे में विवरण मांगा था। मुख्यमंत्री ने 550 करोड़ रुपये के ‘सेहतमंद पंजाब’ अभियान के उद्घाटन के बाद यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मंगलवार को राज्यपाल को जवाब भेजा जाएगा। जिसके बाद आज उन्होंने जवाब भेज दिया है। मान ने कहा, ‘‘उन्होंने पूछा है कि पैसा कहां खर्च किया गया। हालांकि, उन्होंने पिछली सरकारों से कभी एक से डेढ़ लाख करोड़ रुपये के कर्ज और उसके खर्च के बारे में नहीं पूछा।’’

  • पंजाबः बड़ी सफलता, घर से 3 किलो हेरोइन बरामद 

    पंजाबः बड़ी सफलता, घर से 3 किलो हेरोइन बरामद 

    फिरोजपुर: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। वहीं सीमावर्ती गांव चक्क भंगे वाला में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक घर में 3 किलो के 3 पैकेट हेरोइन फैंकी गई और मकान मालिक द्वारा तुरंत बीएसएफ की 136 बटालियन की बीओपी गट्टी हयात के कंपनी कमांडर गोबिंदा बाला को इस बात की सूचना दी गई। बीएसएफ और थाना ममदोट की पुलिस ने हेरोइन कब्जे में लेकर पैकेट फैंकने वाले नशा तस्करों  की तलाश शुरू कर दी है। उक्त जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि थाना ममदोट की पुलिस को दी लिखती सूचना में बीएसएफ 136 बटालियन के कंपनी कमांडर ने बताया है कि जगराज सिंह पुत्र टहल सिंह वासी गांव चक्क भंगेवाला के घर में कोई अज्ञात व्यक्ति 3 पैकेट  हेरोइन के फैंक कर चला गया है और जगराज सिंह द्वारा इस संबंधी उन्हें जानकारी दी गई है।

    उन्होंने बताया कि बीएसएफ अधिकारियों और थाना ममदोट के एएसआई हरमीत चंद के नेतृत्व  पैकेट खोलकर देखे गए तो उनमें 3 किलो हेरोइन थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जाती है। एस.पी. रणधीर कुमार ने बताया कि यह हेरोइन किन तस्करों द्वारा इस घर में फैंकी गई थी और कहां से लाई गई ? इस बात का बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर पता लगाया जा रहा है और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि थाना ममदोट में कंपनी कमांडर द्वारा दी गई लिखती सुचना के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।