कपूरथलाः रिटायर्ड अधिकारी के घर से विदेशी शराब की बोतलों सहित लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

कपूरथलाः पॉश एरिया अवि कॉम्प्लेक्स में एक पीआरटीसी के रिटायर्ड अधिकारी की बंद पड़ी कोठी को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपए का घरेलू सामान चोरी किया है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड अधिकारी अपनी पत्नी के साथ विदेश गए हुए थे। चोरी का खुलासा तब हुआ जब आज कामवाली घर में सफाई के लिए आई। क्योंकि कुछ ही दिनों में मालिक आने वाले है। पड़ोसियों दवारा चोरी की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

जालंधर रोड पर स्थित अवि कॉम्प्लेक्स वासी बरिंदर सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसी रिटायर्ड PRTC अधिकारी मुकेश भल्ला अपनी पत्नी के साथ विदेश बच्चों के पास गए हुए है। और उनके घर देखरेख के लिए चाबी उनके पास ही है। आज मुकेश भल्ला का फोन आने पर पता लगा कि वह कुछ दिनों में भारत आने वाले हैं। इसलिए उनके कहने पर घर की सफाई के लिए जब कामवाली को बुलाया गया तो देखा कि घर के दरवाजे के साथ खिड़की का शीशा टुटा हुआ था और घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। घर में सभी बाथरूमों और रसोई में लगी सभी टूटियां, गीजर, सिलेंडर और अन्य सामान चोरी हो चुका है। कमरों के अलमारी और बेड का सामान भी बिखरा हुआ है। 

घर के मालिक मुकेश भल्ला को वीडियो कॉल के माध्यम से इसकी जानकारी दी और घर की स्थिति दिखाई तो उन्होंने स्थिति को देखते हुए फिलहाल यही बताया कि सभी बाथरूम तथा रसोई में लगे टूटियां, ड्राइंग रूम में पड़ी विदेशी शराब की बोतलें, सिलेंडर, इन्वर्टर की बैटरी आदि चोरी हुई है। फ़िलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों का सामान चोरी हुआ है। इसके बाद चोरी की घटना की सूचना सिटी थाना अर्बन स्टेट को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई जोगिन्दर सिंह ने मौका मुआयना करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को भी खंगाला जा रहा हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *