पंजाबः सैलून में बाल कटवाने आए व्यक्ति की चंद सैकेंड में बाइक लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

होशियारपुरः जिले में बेखौफ चोर आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं होशियापुर के मोहल्ला न्यू गोकुल नगर से ताजा मामला सामने आया है, जाहं सैलून की दुकान पर बाल कटवाने आए व्यक्ति का चोर स्पलेंडर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 युवक आते है और बिना किसी खौफ से दुकान के बाहर से बाइक लेकर फरार हो जाते है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले 2 युवक दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते हैं और उनमें से एक मोटरसाइकिल से उतरकर पहले सड़क के दूसरी तरफ देखता है और उसके बाद मौका मिलते ही गली में खड़ी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मिनटों में नहीं बल्कि सेकेंडों में चोरी करके फरार हो जाता है। घटना के बारे में पीड़ित अर्जुन यादव को उस समय चलता है, जब वह दुकान से बाल कटवाकर बाहर आता है और देखता है कि दुकान के बाहर से बाइक गायब है। जिसके बाद अर्जुन आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर देता है।

इस दौरान 2 चोर एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। हालांकि पीड़ित अरुण यादव ने इस घटना की जानकारी मॉडल टाउन पुलिस को दे दी है, लेकिन दिनदहाड़े चोरों का हौसला इतना बुलंद है कि उन्हें कानून और पुलिस का कोई डर नहीं है। अरुण यादव ने बताया कि होशियारपुर के मोहल्ला दशमेश नगर में किराए के मकान में रहता है और सोनालिका कंपनी में काम करता है। ऐसे में पीड़ित ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की अपील की है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *