Blog
-

आज का राशिफल ,25 सितम्बर 2023
मेष: तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।वृष:किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।मिथुन: व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।कर्क: कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।सिंह: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।कन्या: किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।तुला: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।वृश्चिक: कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।धनु: आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें।मकर: परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।कुंभ: थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है।मीन: जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। -

ਪੰਜਾਬ: ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਗੱਡੀ ਦੀ ਲਪੇਟ ਚ ਆਏ 2 ਨੌਜਵਾਨ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ: ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਾਊਥ ਸਿਟੀ ਰੋਡ ਤੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਦੂਸਰਾ ਨੌਜਵਾਨ ਜਖਮੀ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਓਧਰ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਦੱਸਣ ਮੁਤਾਬਿਕ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਗੱਡੀ ਨੇ ਟੱਕਰ ਮਾਰੀ ਹੈ। ਦੋਨੋ ਨੌਜਵਾਨ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸੀ ਕਿ ਟੱਕਰ ਹੋਣ ਨਾਲ ਇਕ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਓਧਰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਆਰੋਪੀ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਦੀ ਗਿਰਫਤਾਰੀ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਹੈ।
-

बिलना में युवक के साथ हुई मारपीट, मामला दर्ज
ऊना/ सुशील पंडित: थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव हलेड़ा बिलना में एक युवक ने उस के साथ मारपीट करने की शिकायत थाना हरोली में दर्ज करवाई है।पुलिस ने पीडि़त युवक की शिकायत के आधार पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार दविंद्र सिंह निवासी बिलना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार देर रात्रि अपनी मोटरसाइकिल से गाँव दुलेहड़ में एक टूर्नामेंट देखने के बाद घर वापसी लौट रहा था।जब यह गांव संदारा पहुंचा तो रोहित, शाम लाल, शानू तथा शेखू ने उसका रास्ता रोक कर उस से गाली गलौच किया तथा उसे धमकियाँ दी Iइस मारपीट में दविंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी हरोली मोहन रावत का कहना हैं कि पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं। -

नियमों की अवहेलना करने पर काटे 159 चालान
ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 159 वाहनों के चालान किए गए। जिन में से 05 का मौके पर निपटारा करके 4000/- रूपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए तथा अन्य माननीय अदालत भेजे गए। वहीं जिला पुलिस ऊना द्वारा अवैध माइनिंग करने पर एक वाहन का चालान कर माननीय अदालत भेजा गयाIइसी कड़ी में सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 13 व्यक्तियों के चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए तथा जुर्माने के रूप में 800/- रूपए वसूल किए गए। -

गुरु रविदास यूथ एकता महासभा की ऊना में विशेष बैठक आयोजित
ऊना/सुशील पंडित: महर्षि बाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा द्वारा रविवार को बचत भवन ऊना में बिशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रधान अमित कुमार दोधी द्वारा की गईं। जिसमें महर्षि बाल्मीकि की जयंती को लेकर चर्चा की गई व जिला स्तर पर भव्य शोभा यात्रा निकालने पर निर्णय लिया गया अमित दोधी ने बताया की रामपुर से लेकर ऊना बाजार मे शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें मनमोहक झाँकिया निकाली जाएगी।अमित ने बताया की इस बैठक मे एक अहम निर्णय लिया गया जिसमें एससी एसटी ओबीसी ट्रेड यूनियन बनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के उपरांत जिला उपायुक्त राघव शर्मा के आवास पर जाकर ज्ञापन दिया जिसमें हिमाचल व ऊना मे चल रही बुहे बारियां फ़िल्म को बेन करने का आग्रह किया गया व आईएसबीटी बस स्टेण्ड ऊना मे लगे बुहे बारियां बैनर को तुरंत हाटने की मांग की गईं। जिस पर तुरंत कार्यबाही करते हुए उपायुक्त के आदेश पर बस स्टेण्ड मे लगे बैनर को हटा दिया गया। इस अवसर पर महर्षि बाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा राज्य मुख्या सलाहकार बलराम महे, अधिवक्ता नरेश कुमार, रामजी, विवेक, ईशान धुगा, सन्नी गिल, गौरव हँस,सरदार चंचल सिंह, राजीव वाल्मीकि, मणि सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला इकाई का चुनाव सम्पन्न
किशोरी लाला दूसरी बार चुने गए जिला अध्यक्षऊना/सुशील पंडित: हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला ऊना का त्रिवार्षिक चुनाव सत्र 2023-2026 के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश गौतम व पर्यवेक्षक हाकम राणा की देखरेख में बीआरसी भवन ऊना में संपन्न हुए।यह चुनाव हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के दिशा निर्देशों के अनुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संवैधानिक तरीके से करवाए गए। नई कार्यकारिणी की कमान एक बार फिर डॉ० किशोरी लाल शर्मा को अध्यक्ष तथा महासचिव राजन शर्मा एवं वित्त सचिव अशोक कुमार के हाथों में सर्व सम्मति से निर्विरोध रूप से सौंपी गई। स्टेट चीफ पैटर्न मनोहर लाल, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट संजीव ठाकुर, जिला पैटर्न सोम लाल धीमान की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी के गठन से पहले पुरानी कार्यकारिणी के 3 साल पूरा हो जाने पर उसे भंग कर दिया गया और नई कार्यकारिणी का संवैधानिक तरीके से गठन किया गया।नई कार्यकारिणी में डॉ किशोरी लाल को अध्यक्ष राजन शर्मा को महासचिव अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष, रंजीत कुमार को सीनियर वाईस प्रेसिडेंट चुना गया। मीडिया से रूबरू होते हुए किशोरी लाल ने कहा की अध्यापकों के हितों की रक्षा व अधिकारों की लड़ाई के लिए सरकार के साथ वार्ता कर उन्हें हल करने की पूरी कोशिश की जाएगी। साथ में पुरानी पैशन बहाली के लिये पूरे हाउस में हिमाचल प्रदेश सरकार का सबने धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि आप सभी का साथ एवं सहयोग आपेक्षित है , जिससे हम छात्रहित एवं अध्यापक हित से संबंधित सभी समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन के समक्ष रख सकेगें। -

स्कूलों में छात्रों को खेलों का इतना नशा मन में भरें, कि युवा दूसरे नशे की न सोचें: देवेन्द्र भुट्टो
कुटलैहड़ के धमान्दरी स्कूल में जिला स्तरीय अंडर 14 गर्ल्ज प्रतियोगता शुरूऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों के डीपीई ओर पीटीआई व स्कूल स्टाफ अपने अपने स्कूल में पढ़ाई के साथ छात्रों के मन में खेलों के प्रति इस प्रकार का नशा भर दें कि हमारा कोई भी युवा खेलों के नशे को त्याग करके दूसरे नशे के दलदल में न जाएं। समाज को नशा मुक्त बनाने की मुहिम स्कूलों से शुरू हो यह शब्द कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला धमान्दरी में जिला स्तरीय अंडर 14 गर्ल्ज चार दिवसीय खेल प्रतियोगता के शुभारम्भ पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद मंच से सम्बोधन में कहे।
विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में हमने दस माह के कार्यकाल में ओर ज्यादा मजबूती देने का काम किया है और दस माह में हमने शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी अध्यापक को डिस्टर्ब नहीं किया है। बल्कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के जो अध्यापक बाहरी जिलों में थे हमने उन्हें कुटलैहड विस क्षेत्र में ज्वाइन करवाया है।उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने बीस वर्षो से कुटलैहड़ में चल रही लूट खसूट को खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दस माह में हमने कुटलैहड़ के हर स्कूल में जाकर उनकी समस्याओं को देखा है और हमने यह भी ठान लिया है। कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर सरकारी स्कूल के पास अपना खेल मैदान होगा और हमने उसके लिए गांव चताड़ा में 85 लाख की लागत से बनने वाले इंडोर ओर आउटडोर मैदान का शिलान्यास करके शुरुआत भी कर दी है।विधायक ने कहा कि आज बेटी दिवस पर जिला स्तरीय बेटियों की खेल प्रतियोगता का शुभारंभ करना मेरे लिए वड़े सौभाग्य की बात है उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया ओर शुभकामनाएं दीं। स्कूल परिसर में झंडा रस्म अदा करने पर स्कूली छात्रों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी दी और संस्कृति कार्यक्रम भी किया। बहीं स्कूल प्रिंसिपल व स्टाफ ने मुख्यतिथि को शाल टोपी ओर स्मृतिचिन्ह देंकर सम्मानित भी किया। विधायक ने 2,50 लाख कबड्डी मैट के लिए व संस्कृति कार्यक्रम के लिए 2100 व खेल प्रतियोगता के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।बहीं जिला स्तरीय इस खेल प्रतियोगता में बॉलीबॉल,कबड्डी, बास्केटबॉल,खो-खो, बैडमिंटन आदि मैच भी मुख्यतिथि ने देखे। इस मौके राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिंदर ठाकुर, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, डिप्टी डायरेक्टर दविंदर चंदेल,स्कूल प्रिंसीपल नवीन गुप्ता, सुमित शर्मा पंचायत समिति सदस्य शोभित गौतम ,पंचायत समिति सदस्य, सुनीता प्रधान धमान्दरी, डॉक्टर जसपाल सिंह, जीत भुल्लर, लक्की गिल युवा कांग्रेस, करनैल सिंह युवा कांग्रेस, मनीष शर्मा, शाम चंदेल, राकेश कुमार, सतीश लठ, लकी सैनी, अभिषेक शर्मा व अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।धमान्दरी स्कूल में बनेगा स्टेडियम ओर मैरिज पैलिस, विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने मंच से घोषणा करते हुए कहाकि धमान्दरी स्कूल में स्टेट स्तर का खेल मैदान बनेगा। उस पर चाहे एक करोड़ खर्च क्यों न हो और पंचायत में 60 लाख की लागत से मैरिज पैलिस बनाने की भी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के विकास के लिए धन की कमी नहीं आएगी और जो भी स्कूल की मांगें है उन्हें तत्काल पूरा करने का आश्वासन देता हूँ।उन्होंने कहा कि हमारे स्कूलों की जो भी मांग है उन्हें हमारी सरकार में शिक्षा मंत्री बड़े भाई रोहित ठाकुर तत्काल पूरा कर रहे है। और लोकनिवि के मन्त्री भाई विक्रमादित्य सिंह कुटलैहड़ में खेल मैदानों के लिए करोड़ों की धनराशि उपलब्ध करवा रहे है। -

राजकीय महाविद्यालय वंगाणा में मनाया 54 वां एनएसएस स्थापना दिवस
ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय वंगाणा में धूमधाम से 54 वां एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतिंदर कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का आगाज किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। मंच का संचालन विशाल और सबिता ने किया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता और छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए , जिसमें एकल गान ,पारंपरिक एकल नृत्य, पारंपरिक समूह नृत्य,। समूह नृत्य में प्रथम स्थान राजनीति विज्ञान विभाग ने तथा द्वितीय स्थान, सविता, एंड ग्रुप ने और तृतीय स्थान सेल्फ फाइनेंस डिपार्टमेंट ने प्राप्त किया। एकल गान में प्रथम स्थान शुभम ने ,द्वितीय स्थान, प्रीती ने और तृतीय स्थान कृष्ण गोपाल ने प्राप्त किया। एकल नृत्य में प्रथम स्थान कृति ने द्वितीय स्थान पमिता ने और तृतीय स्थान पायल सोनी ने प्राप्त किया।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निखिल ने, द्वितीय स्थान अंशु ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सविता और कामना ने राधाकृष्णन नृत्य कर दर्शकों को काफी मनोरंजन किया। इस अवसर पर बत्तौर मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एन एस एस वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए बताया कि एनएसएस का आदर्श वाक्य ‘मैं नहीं,बल्कि आप’ (Not Me But You) है जो लोकतांत्रिक भावना को दर्शाता है। इसलिए हमें हमेशा अपने से ज्यादा दूसरों की व समाज की भलाई के लिए काम करना चाहिए अपने जीवन में समाज सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफीसर प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद दिया और कहा कि एनएसएस देश के युवाओं में व्यक्तित्व विकास करने के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। यह हर साल 24 सितंबर को मनाया जाता है। इस इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतिंदर कुमार शर्मा , उप प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा, एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर , प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनसीसी केयर टेकर विनोद कुमार, प्रोफ़ेसर अनिल शर्मा, प्रोफेसर कृष्ण चंद ,प्रोफेसर संजय शर्मा और प्रोफेसर मुकेश, आदि मौजूद रहें। -

ਪੰਜਾਬ : ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਖ਼ੁਦਕੁਸ਼ੀ, FIR ਹੋਈ ਦਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਨਗਰ ਛੇਹਰਟਾ ਤੋਂ ਦੁਖਦਾਈ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਜਿਥੇ ਇਕ ਔਰਤ ਵੱਲੋਂ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਉਕਤ ਔਰਤ ਸਿਮਰਨ ਦੇ ਪੇਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਕਤਲ ਦਾ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਗਾਇਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਲੜਕੀ ਦਾ ਵਿਆਹ 2 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕੀਤਾ ਸੀ।ਅਤੇ ਕਈ ਵਾਰ ਰਾਜ਼ੀਨਾਮਾ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਸੋਹਰੇ ਛੱਡ ਆਂਦੇ ਸੀ।ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਿਮਰਨ ਨੂੰ ਤੇਜ਼ਾਬ ਪਿਲਾ ਕੇ ਉਸ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਹੈ।
ਮ੍ਰਿਤਕ ਸਿਮਰਨ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਕਸਰ ਹੀ ਕੁੜੀ ਦਾ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਉਸ ਦੀ ਧੀ ਨੂੰ ਦਾਜ ਲਈ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ‘ਚ ਕੁੜੀ ਦਾ ਘਰਵਾਲਾ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ, ਕੁੜੀ ਦੀ ਨਨਾਣ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਬਬਲੀ ਅਤੇ ਸੱਸ ਨਿਰਮਲ ਕੌਰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਉਸ ਨੂੰ ਦਾਜ ਲਈ ਖਰੀਆਂ-ਖਰੀਆਂ ਸੁਣਾਉਂਦੀਆਂ ਸਨ, ਜਿਸ ਦੇ ਚੱਲਦੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੀ ਧੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਜਾਂਚ ਕਰ ਕੁੜੀ ਦੇ ਘਰਵਾਲੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਨਨਾਣ ਅਤੇ ਸੱਸ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਕੀਤਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। -

पंजाब :दीपा हत्याकांड में आया नया मोड़, देखे वीडियो
कबड्डी खिलाड़ी नहीं, नशे का आदी था दीपा: एस.पी रमनिंदर सिंह
कपूरथला: ढिलवां के हरदीप सिंह दीपा हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। जिला पुलिस ने दावा किया है कि दीपा कबड्डी खिलाड़ी नहीं था, बल्कि नशे का आदी था और उसकी मौत आपसी गुटबाजी के चलते हुई थी। जबकि परिवार ने पुलिस के नशे के आदी होने के दावे को झूठा इल्जाम बताया है। इस मामले में थाना ढिलवां की पुलिस ने मुख्य आरोपी हैप्पी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी दावा किया है। इस मामले में थाना ढिलवां में दो महिलाओं समेत कुल नौ आरोप नामजद हैं। इसमें मुख्य आरोपी हैप्पी की मां भी शामिल है।
प्रेसवार्ता में एसपी-डी रमनिंदर सिंह व डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी ने दावा किया कि थाना ढिलवां के एसएचओ एसआई बलबीर सिंह ने गुरनाम सिंह निवासी पत्ती लाधू की ढिलवां की शिकायत पर दर्ज केस में बताया कि उसका बेटा हरदीप सिंह उर्फ दीपा खेतीबाड़ी करता था। उसके बेटे से हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी पत्ती लाधू की ढिलवां से लड़ाई-झगड़ा रहता था। इस कारण उसके बेटे पर थाना ढिलवां में केस दर्ज हैं और गिरफ्तारी के डर से वह घर से बाहर रहता था। 19 सितंबर की शाम पांच बजे घर आया, जोकि नशा करने का आदी था, और घर से बैंक की कापी लेकर चला गया था।
एसपी-डी ने कहा कि दीपा अपने एफजेड मोटरसाइकिल पर जिउना निवासी गांव बूटां के घर से नशा लेकर सुभानपुर की साइड जा रहा था, उस समय रात के करीब साढ़े आठ बजे थे। जहां आरोपी मलकीत सिंह उर्फ हैप्पी और उसकी पत्नी चरणजीत कौर उर्फ राज ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को फोन कर बताया कि हरदीप सिंह उर्फ दीपा नशा लेकर गांव से बाहर निकला है। इस पर हैप्पी अपनी स्कार्पियो गाड़ी से अपने साथियों के साथ उसका पीछा करके दीपा की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गया और दीपा डर के मारे धान के खेतों में जा छिपा और हैप्पी व उसके साथी उसे ढूंढने लग पड़े। आधे घंटे में उन्होंने दीपा को ढूंढ लिया और मारपीट की। फिर हरप्रीत हैप्पी, अमरूद्दीन उर्फ अमरू मुला व कैला उसे अगवाकर बाइक पर लादकर हरप्रीत की मोटर पर ले गए। जहां पर उसे बुरी तरह से पीटा और फिर रात करीब 10 :40 पर दीपा को जख्मी हालत में उसके घर के गेट के बाहर फेंक कर फरार हो गए।
एसपी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, अमरूद्दीन उर्फ अमरू मुला निवासी पत्ती मेहमद की ढिलवां, मानव मेहता उर्फ मानव निवासी पत्ती जल्लू की ढिलवां, नवजीत सिंह उर्फ गोरा निवासी पत्ती रामू की ढिलवां को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हरप्रीत हैप्पी की मां कुलविंदर कौर, मलकीत सिंह उर्फ हैप्पी, उसकी पत्नी चरणजीत कौर उर्फ राज, सुखविंदर सिंह उर्फ शुभम, शरण उर्फ कैला और रोहित कमार उर्फ रोनी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
मृतक दीपा की बहन हरप्रीत कौर ने कहा कि उसका बड़ा भाई वीरपाल सिंह प्रोफेशनल कबड्डी खिलाड़ी है, जोकि एक साल पहले अमेरिका चला गया। दीपा भी पहले कबड्डी खेलता था, लेकिन अब नहीं खेतीबाड़ी का काम संभालने की वजह से नहीं खेलता था, पर जिम जाता था। उसने दावा किया उसका भाई दीपा बिल्कुल नशा नहीं करता था। पुलिस उस पर झूठा इल्जाम लगा रही है। जब तक हैप्पी और उसकी मां समेत सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक दीपा का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। एसपी-डी रमनिंदर सिंह ने कहा कि दीपा की बहन विदेश से आई है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि दीपा नशे का आदी था।