Blog

  • पंजाबः पुलिस कर्मचारी की गोली लगने से मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस कर्मचारी की गोली लगने से मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियाना के कृष्णा नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। कर्मी कृष्णा नगर के पीजी में रहता है, ओर पुलिस लाइन में तैनात था, मामला शकी है, गोली क्यों चली, कैसे चली, खुद मारी या किसी और ने मारी यह अभी तक रहस्य ही बना हुआ है। मनप्रीत सिंह 2016 में भर्ती हुआ था। मनप्रीत मोगा का रहने वाला था। 

    बताया जा रहा है कि गोली मृतक के माथे में लगी है लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, फिलहाल पुलिस ने मनप्रीत की मृतक देह को सिविल अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतक के परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई है।

  • आप पार्टी सांसद संजय सिंह आबकारी घोटाले में गिरफ्तार

    आप पार्टी सांसद संजय सिंह आबकारी घोटाले में गिरफ्तार

    नई दिल्ली: आबकारी घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। करीब 10 घंटे पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਦੇ ਚਲਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਕੋਰਟ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖਾਦਾ ਜ਼ਹਿਰ, ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਦੇ ਚਲਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਕੋਰਟ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖਾਦਾ ਜ਼ਹਿਰ, ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਭਰਾਵਾਂ ਨਾਲ ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕੋਰਟ ਚ ਚਲ ਰਹੇ ਕੇਸ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕੋਰਟ ਚ ਤਾਰੀਕ ਭੁਗਤਨ ਆਏ ਵਿਅਕਤੀ ਵਲੋਂ ਸਥਾਨਕ ਨਿਊ ਜੁਡੀਸ਼ੀਅਲ ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿਖੇ ਜ਼ਹਿਰ ਖਾ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜੀਵਨਲੀਲਾ ਸਮਾਪਤ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਦੋ ਭਰਾਵਾਂ ਖਿਲਾਫ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਮਰ ਕਰੀਬ 52 ਸਾਲ ਪੁੱਤਰ ਗੁਰਮੁੱਖ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਅੱਲੋਵਾਲ ਦੇ ਚਚੇਰੇ ਭਰਾ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸਾਲੇ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਆਪਣੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨਾਲ ਜ਼ਮੀਨੀ ਝਗੜਾ ਸੀ ਅਤੇ 2021 ਵਿਚ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ ਵਿਖੇ ਧਾਰਾ 326 ਤਹਿਤ ਕੇਸ ਦਰਜ ਸੀ।

    ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਸ ਕੇਸ ਦੀ ਤਾਰੀਕ ਭੁਗਤਨ ਲਈ ਨਿਊ ਜੁਡੀਸ਼ੀਅਲ ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਆਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਉਸਨੇ ਕੋਈ ਜ਼ਹਿਰੀਲੀ ਚੀਜ਼ ਖਾਣ ਕਾਰਨ ਉਸਦੀ ਸ਼ਹਿਤ ਵਿਗੜਨ ਲੱਗ ਪਈ। ਉਸਦੇ ਭਰਾ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਘਰ ਲੈ ਗਏ ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਇਕੱਲੇ ਘਰੇ ਛੱਡ ਕੇ ਖੁੱਦ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਸਦੇ ਬਾਅਦ ਅਸੀਂ ਜਸਵਿੰਦਰ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਲੈ ਗਏ। ਜਿਥੇ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਚੌਕੀ ਇੰਚਾਰਜ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਤਨੀ ਹਰਜੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਦੋ ਭਰਾਵਾਂ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖਿਲਾਫ ਧਾਰਾ 306 ਆਈ.ਪੀ.ਸੀ ਤਹਿਤ ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ ਵਿਖੇ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

  • रजत राणा को फिर से भारतीय जनता युवा मोर्चा हरोली का अध्यक्ष पद 

    रजत राणा को फिर से भारतीय जनता युवा मोर्चा हरोली का अध्यक्ष पद 

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता युवा मोर्चा हरोली का फिर से अध्यक्ष बनाए जाने के लिए रजत राणा ने प्रो राम कुमार का मुंह मीठा करा कर धन्यवाद किया व कहा कि जो पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी है उसपर वह खरा उतरेंगे । उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं का भी धन्यवाद किया जिन्होंने उन पर विश्वास दिखाते हुए उन्हें इस दायित्व को फिर सौंपा है   । उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी को हरोली से बढ़त दिलाना लक्ष्य है व हमीरपुर लोकसभा से अनुराग ठाकुर एक बार फिर अपना परचम लहराएंगे तथा केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी  के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी ।
  • पंजाब : तीन दिवसीय कोर्स कर लोटे विद्यार्थी, सम्मान समारोह किया आयोजित, देखें वीडियो

    पंजाब : तीन दिवसीय कोर्स कर लोटे विद्यार्थी, सम्मान समारोह किया आयोजित, देखें वीडियो

    सुजानपुर : शाहिद अरुण सिंह जसरोटिया सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर के विद्यार्थी तीन दिवसीय कोर्स आईआईटी दिल्ली से लौटे तो प्रिंसिपल लता शर्मा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया। जानकारी देते हुए प्रिंसिपल लता शर्मा ने बताया कि पंजाब में मात्र उनके स्कूल के बच्चों के लिए सौभाग्य की बात है कि उनको आईआईटी दिल्ली में 3 दिवसीय विज्ञान कोर्स करने का मौका मिला उन्होंने बताया कि इनियास संस्था द्वारा इस कोर्स का प्रबंध किया गया था।

    जिसमें प्रोफेसर आर.एस ढाका चेयरपर्सन तथा वेद कृष्णा सचिव द्वारा सरकारी तौर पर उनका पूरा खर्च उठाया। उन्होंने बताया कि आईआईटी दिल्ली में उनके स्कूल से 9th से लेकर 12वीं तक के बच्चे गए हुए थे। जिनको अलग-अलग यूनिवर्सिटिययों के प्रोफेसर्स द्वारा विज्ञान संबंधी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सुजानपुर का एक बच्चा जो वहां पर विज्ञान में पीएचडी कर रहा था। माधव शर्मा उसने भी विद्यार्थियों को अपने बहुमूल्य ज्ञान से अवगत कराया। इस अवसर पर लेक्चर भुवनेश्वर चंद्र तथा साइंस मिस्ट्रेस रेणुका महाजन उपस्थित थे।

  • पंजाब : सीवरेज जाम समस्या से परेशान मोहल्ला निवासियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    पंजाब : सीवरेज जाम समस्या से परेशान मोहल्ला निवासियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    मोगा : वार्ड नंबर 32 के वार्ड वासियों को उस समय अपने ही वार्ड में धरना लगाना पड़ गया, जब उनके वार्ड में सीवरेज के गंदे पानी ने कोहराम मचा दिया। गंदे पानी ने छप्पड़ का रूप धारण कर लिया है। वही यह कोई पहली बार नहीं हुआ। पहले भी कई बार इसी तरह से गंदे पानी खड़े होने से मोहल्ला निवासी परेशान होते दिखाई दिए है। वही इस बार जब नगर निगम ने नहीं सुनी तो वार्ड वासियों ने धरना लगा दिया। धरने की सूचना मिलते ही नगर निगम के मेयर और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

    इस समस्या का जल्दी हल निकालने की बात की और लीक हो रहे पानी को बंद करवाने के लिए काम शुरू करवाया गया। नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह ने बताया कि यहां पर खेतों को सिंचाई के लिए पानी देने की व्यवस्था है। यहाँ पर पहले पानी को ट्रीटमेंट किया जाता है और यह बहुत पुराना प्लांट बना हुआ है। वही इसकी पाइप भी बहुत सालों से बदली नहीं गई और ज्यादा पुरानी होने के कारन यह लीक हो जाती है। इसके बारे में पहले भी जल विभाग को लिख कर दिया जा चुका है। जल्दी ही इस समस्या का हल निकाल दिया जाएगा। वही अब इसकी रेपैयेर का काम शुरू कर दिया गया है।

  • बेहरमी से पुलिस ने व्यक्ति को पीटा, वीडियो वायरल

    बेहरमी से पुलिस ने व्यक्ति को पीटा, वीडियो वायरल

    टूंडलाः सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक को बुरी तरह लात-घूसों व डंडों पीट रहे हैं। पुलिस के वायरल वीडियो के इस मामले में एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच बैठाई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक को तीन पुलिसकर्मी उसकी छाती पर चढ़कर लात-घूसों से पीट रहे हैं। इतना ही नहीं गाली-गलौज करते हए उसे बांस व डंडे से पीट रहे हैं। मारपीट का यह दृश्य रात्रि का एक मकान की छत का है। पुलिसकर्मी जब उस व्यक्ति को पीट रहे होते हैं, तब परिवार के कुछ सदस्य भी वहां इर्द-गिर्द खड़े दिखाई दे रहे हैं। प्रसारित वीडियो से प्रतीत हो रहा है कि वीडियो परिवार की महिलाओं द्वारा ही बनाया गया है।

    वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद का है, जो पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया है कि जानकारी मिली है कि डायल-112 पर कॉल आने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिस पर बताया गया था कि सतीश नामक एक युवक घर में परिजन से मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने पीसी पुलिस से हाथापाई ही नहीं पुलिसकर्मी का मोबाइल भी तोड़ दिया। इससे परिजन के कहने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी।

    वहीं इस मामले को लेकर फिरोजाबाद के एसएसपी आशीष त्रिपाठी ने कहा कि वायरल वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति नशे में लड़ाई झगड़ा कर था, जिसकी सूचना पर 112 पुलिस पहुंची थी। वीडियो में पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया जा रहा है। उसको लेकर विभागीय जांच सौंपी गई है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

    टूंडलाः सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक को बुरी तरह लात-घूसों व डंडों पीट रहे हैं। पुलिस के वायरल वीडियो के इस मामले में एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच बैठाई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक को तीन पुलिसकर्मी उसकी छाती पर चढ़कर लात-घूसों से पीट रहे हैं। इतना ही नहीं गाली-गलौज करते हए उसे बांस व डंडे से पीट रहे हैं। मारपीट का यह दृश्य रात्रि का एक मकान की छत का है। पुलिसकर्मी जब उस व्यक्ति को पीट रहे होते हैं, तब परिवार के कुछ सदस्य भी वहां इर्द-गिर्द खड़े दिखाई दे रहे हैं। प्रसारित वीडियो से प्रतीत हो रहा है कि वीडियो परिवार की महिलाओं द्वारा ही बनाया गया है।

    वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद का है, जो पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया है कि जानकारी मिली है कि डायल-112 पर कॉल आने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिस पर बताया गया था कि सतीश नामक एक युवक घर में परिजन से मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने पीसी पुलिस से हाथापाई ही नहीं पुलिसकर्मी का मोबाइल भी तोड़ दिया। इससे परिजन के कहने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी।

    वहीं इस मामले को लेकर फिरोजाबाद के एसएसपी आशीष त्रिपाठी ने कहा कि वायरल वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति नशे में लड़ाई झगड़ा कर था, जिसकी सूचना पर 112 पुलिस पहुंची थी। वीडियो में पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया जा रहा है। उसको लेकर विभागीय जांच सौंपी गई है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब :  8 साल की बच्ची की मारपीट का मामला आया सामने, देखें वीडियो

    पंजाब : 8 साल की बच्ची की मारपीट का मामला आया सामने, देखें वीडियो

    बच्ची ने चिट्ठी भी लिखी

    लुधियाना : सोशल मीडिया पर दो वीडियो क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक मां अपनी ही 8 साल की बेटी से बड़ी बेरहमी के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है, वहीं पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह वीडियो लुधियाना के बलदेव नगर की बताई जा रही है। वहीं वीडियो क्लिप के साथ साथ एक चिट्ठी भी वायरल हो रही है। जोकि पीड़ित लड़की द्वारा लिखी गई बताई जा रही है।

    चिट्ठी में लिखी बातें भावुक करने वाली है। बताया जा रहा है कि बच्ची को उसकी मां आए दिन ऐसे ही मारपीट करती है। इसी संबंध में जब थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया था। लेकिन पीड़ित लड़की की मां ने लिखती रूप में माफी मांग ली है। अब जिक्रयोग बात यह है की बेशक पीड़ित बच्ची की मां ने माफी मांग ली लेकिन गुनाह तो हुआ है। 8 साल की बच्ची से दरिंदगी के साथ मारपीट करना कहां तक जायज है ओर इस बात की क्या गारंटी है, कि वह फिर से बच्ची के साथ मारपीट नही करेगी।

  • इस जगह बरपा रहा डेंगू का कहर, 1000 से ज्यादा मौत

    इस जगह बरपा रहा डेंगू का कहर, 1000 से ज्यादा मौत

    नई दिल्लीः डेंगू एक खतरनाक बीमारी है जो दुनिया भर में फैली हुई है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, हर साल डेंगू से लगभग 35-36 हजार से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। भारत और बांग्लादेश समेत कई देशों में इन दिनों डेंगू के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। बांग्लादेश में बीते 9 महीनों में डेंगू से 1,017 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए है।

    जानकारी के मुताबिक, डेंगू से हुई मौत के आंकड़े पिछले साल की तुलना से 4 गुना ज्यादा हैं। मरने वालों में 112 बच्चे ऐसे हैं, जिनकी उम्र 15 साल से कम है। बताया जा रहा है कि डेंगू के मरीजों को अस्पतालों में इलाज मिलना मुश्किल हो गया है। डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में भर्ती होने वाले अधिकतर मरीजों को दूसरी या तीसरी बार डेंगू हुआ है। यही कारण हैं कि उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई है।

    भारत के कई राज्यों में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। दिल्ली और कोलकाता जैसे शहरों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में आने वाले मरीजों में से आधे मरीज डेंगू के पाए जातें है। यह एक गंभीर बिमारी है, जिससे सभी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में इस साल डेंगू से संक्रमित मरीजों की संख्या 38 हजार से ज्यादा हो गई है।

    डेंगू के लक्षण में बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द और उल्टी शामिल हैं। गंभीर मामलों में, डेंगू रक्तस्राव, अंगों की विफलता और यहां तक कि मौत का कारण बन सकता है।

    डेंगू से बचाव?

    1.  संक्रमित मच्छरों के काटने से बचें।
    2.  सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
    3.  अपने शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
    4.  मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
    5.  मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का इस्तेमाल करें।
    6.  अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में मच्छरों को पनपने से रोकें।
    7.  पानी को जमा न होने दें।
    8.  टायर, कूलर, गमलों और अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने दें।
    9.  घर के अंदर और बाहर साफ-सफाई रखें।
  • रिशु ने भारतीय थल सेना कैंप में भाग ले महाविद्यालय बंगाणा का नाम रोशन किया

    रिशु ने भारतीय थल सेना कैंप में भाग ले महाविद्यालय बंगाणा का नाम रोशन किया

    ऊना/ सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के एनसीसी के कैडेट रिशु ने भारतीय थल सेना  कैंप दिल्ली में भाग लेकर महाविद्यालय बंगाणा का नाम रोशन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार शर्मा  ने रिशु को इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एनसीसी के केयरटेकर डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस बार के गणतंत्र दिवस पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट श्रुति शर्मा ने शिमला के और से परेड में हिस्सा लिया जोकि इस महाविद्यालय और क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ा हर्ष का विषय है। इस उपलब्धि के लिए एचपी 6 कंपनी ऊना को इसका श्रेय जाता है। इस अवसर पर रिशु ने इस उपलब्धि का श्रय महाविद्यालय प्रशासन को , एनसीसी के केयर टेकर डॉ.विनोद कुमार और एचपी 6 कंपनी ऊना को जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार शर्मा, एनसीसी केयर टेकर डॉ. विनोद कुमार, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी और एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।