Blog

  • टैरेस गार्डन के समीप बूथ की छत गिरने एक मौत, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

    टैरेस गार्डन के समीप बूथ की छत गिरने एक मौत, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

    चंडीगढ़ः सेक्टर 33 टैरेस गार्डन के समीप में बूथ की छत गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 मजदूर दब गए, जिसमें एक मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस बूथ में मजदूर रिपेयरिंग का काम कर रहे थे, जहां छत गिर गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर रेनोवेशन के दौरान बूथ की छत गिरने से हुए हादसे की चंडीगढ़ प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार सुरिंदर और बूथ किरायेदार आयुष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में देर रात दोनों को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। आयुष सेक्टर 32 का रहने वाला है। जांच के बाद मामले में कई अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

    इनमें घायल मजदूर अरुण तिवारी और छोटेलाल को वहां मौजूद लोगों ने तुरंत बाहर निकाला। इसलिए दोनों की जान बच गई। उन्हें सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीसरे मजदूर मंचन यादव को पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने कटर से मलबा काटकर बाहर निकाला। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मंचन यादव ड्रिल मशीन से लिंटर में छेद कर रहा था। उसे हीटर के अंदर से एसी के बाहर तक पाइप लगाना पड़ा। जब वह लिंटर पर ड्रिल मशीन चलाने लगा तो बूथ का लिंटर नीचे गिर गया। इससे वह नीचे गिर गये।

    मिली जानकारी के मुताबिक जिस बूथ पर हादसा हुआ है, वह पिछले 6 महीने से खाली पड़ा था। जुलाई के दूसरे हफ्ते में हुई भारी बारिश के दौरान इसके बेसमेंट में भी पानी भर गया था। दो साल पहले भी इन बूथों पर शराब बेची जाती थी। ठेकेदार ने ही उनके बीच की दीवार हटाकर दोनों के लिए बूथ बना दिया था। जिसके लिए नगर निगम से कोई मंजूरी नहीं ली गई। बताया जा रहा है कि इस बूथ में कॉफी हाउस खुलने वाला था। उसी को लेकर मरम्मत चल रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ है। दमकल कर्मियों और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम ने दो मजदूरों को जल्दी निकाल लिया था। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में ईलाज चल रहा है। 

  • Jalandhar: Travel Agent Vinay Hari की बढ़ी मुश्किलें, वाल्मीकि समाज ने जताया रोष

    Jalandhar: Travel Agent Vinay Hari की बढ़ी मुश्किलें, वाल्मीकि समाज ने जताया रोष

    जालंधर, ENS: विनय हरि को लेकर बढ़ी खबर सामने आई है। दरअसल, विनय हरि द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई थी। जिसे लेकर फाइट अगेंस्ट करप्शन सोसायटी ने विनय हरि की इस विवादित पोस्ट को लेकर आपत्ति जताते हुए रोष पाया जा रहा है। इस दौरान सोसायटी के प्रधान मनीष गिल ने कहा कि विनय हरि ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है।

    जिसमें उसने श्री राम जी की फोटो में वाल्मीकि महाराज जी की तस्वीर को एडिट करके रखा हुआ दर्शाया है। विनय हरि की सोशल मीडिया पर डाली गई इस पोस्ट को लेकर वाल्मीकि समाज को काफी ठेस पहुंची है। इस दौरान उन्होंने विनय हरि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर पुलिस द्वारा विनय हरि के खिलाफ उचित कार्रवाई ना की गई तो मजबूर होकर उनके द्वारा सड़कों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

  • संजय सिंह की गिरफ्तारी पर AAP का प्रदर्शन,  पुलिस ने कई लिए हिरासत में

    संजय सिंह की गिरफ्तारी पर AAP का प्रदर्शन, पुलिस ने कई लिए हिरासत में

    नई दिल्ली :  कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के अलावा, मुंबई और पुणे में भी आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़कर पार जाने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस उन्हें रोकने में जुटी है। आप कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यकर्ता लगातार पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

    इसके साथ ही सांसद संजय सिंह और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। दिल्ली शराब नीति मामले में AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली बीजेपी के नेता राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह कहते हैं कि यह गांधी जी का स्मारक है, जिन्होंने हमेशा शराब का विरोध किया था। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने बात नहीं मानी। मुझे लगता है कि गांधी जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से यह हो रहा है। खुलासा हो रहा है और उनके (आप) नेता एक के बाद एक जेल जा रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब शराब नीति के मास्टरमाइंड अरविंद केजरीवाल भी जेल जाएंगे।

     AAP के विरोध प्रदर्शन पर स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर देपेंद्र पाठक का कहना है कि यह आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन है। भीड़ धीरे-धीरे जमा हो रही है। पेशेवर तरीके से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस यहां मौजूद है। हम प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे। AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि आंकड़ों को देखें तो पिछले 5-7 वर्षों में ED का जो तथाकथित एक्शन हुआ है वह 95% उन लोगों पर हुआ है जो सरकार के खिलाफ रहे हैं। जब चुनाव से ठीक पहले ऐसी कार्रवाई होती है।

  • डाक्टरों ने नवजात शिशु को मृत किया घोषित, निकला जिंदा, अस्पताल के खिलाफ FIR

    डाक्टरों ने नवजात शिशु को मृत किया घोषित, निकला जिंदा, अस्पताल के खिलाफ FIR

    नई दिल्ली : असम के सिलचर शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने जिस नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया था, अंतिम संस्कार के दौरान वह जीवित पाया गया। गर्भवती महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों को उनकी प्रसव प्रक्रिया में समस्याएं आ रही थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चे में से किसी एक को ही बचाया जा सकता है। बच्चे के पिता ने बताया कि डॉक्टरों के कहने पर उन्होंने प्रसव कराने की इजाजत दे दी थी। हालांकि कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया है।जिसके बाद उन्हें बच्चे का शव और मृत्यु प्रमाण पत्र दिया गया।

    डॉक्टरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
    बच्चे के पिता ने बताया कि सिलचर पहुंचने के बाद जब उन्होंने शव वाला पैकेट खोला तो उसमें बच्चा रो रहा था। इस घटना के बाद मालिनीबिल इलाके के निवासियों ने डॉक्टरों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। एक स्ठानीय नागरिक ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने बिना पता लगाए ही बच्चे को मृत घोषित कर दिया और उसे कूड़े की तरह पैकेट में भर रखा था।

    अस्पताल ने इस पर सफाई पेश करते हुए बताया कि शिशु को मृत घोषित करने के 8 घंटे बाद तक निगरानी में रखा गया था। एक कर्मचारी ने बताया कि बच्चे का बार-बार निरिक्षण भी किया गया था। इस घटना के बाद बच्चों के परिवारवालों ने अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

  • पंजाबः SYL मुद्दे को लेकर सीएम भगवंत मान का आया बड़ा बयान

    पंजाबः SYL मुद्दे को लेकर सीएम भगवंत मान का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के निर्माण को लेकर एक बार फिस से राजनीतिक गरमा गई है। दरअसल, बीते दिन इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बयान सामने आया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से पंजाब की राजनीति गरमा गई है। इस मामले के बाद आज सीएम भगवंत सिंह मान ने अपने आवास पर कैबिनेट की मीटिंग बुलाई। मीटिंग के बाद सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा- आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई… बैठक में एसवाईएल के मुद्दे पर भी चर्चा हुई… किसी भी कीमत पर एक बूंद भी अतिरिक्त पानी किसी भी राज्य को नहीं दिया जाएगा… बैठक में जल्द ही मानसून बैठक बुलाने पर भी विचार किया गया।

    सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि एसवाईएल पर पंजाब सरकार का रुख स्पष्ट है और पंजाब एक बूंद भी अतिरिक्त पानी दूसरे राज्यों को देने की स्थिति में नहीं है। आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि 50 साल पहले पंजाब में जो पानी की स्थिति थी, अब वह नहीं है। आज पंजाब खुद पानी की समस्याओं से जूझ रहा है। पिछले दिनों नॉर्थ जोन काउंसिल की बैठक में भी मुख्यमंत्री ने यह बात कही थी कि पंजाब दूसरे राज्यों को अतिरिक्त पानी नहीं दे सकता। 

    पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब के पास किसी को भी देने के लिए एक बूंद पानी नहीं है। कांग्रेस के सीनियर नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा है कि इस गंभीर मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। बाजवा ने कहा कि इस एजेंडे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना चाहिए ताकि आगे की रणनीति तय की जा सके। 

  • मशहूर मयूर ग्रुप के 35 ठिकानों पर 150 से अधिक IT अफसरों की Raid, देखें वीडियो

    मशहूर मयूर ग्रुप के 35 ठिकानों पर 150 से अधिक IT अफसरों की Raid, देखें वीडियो

    कानपुरः बड़ी वनस्पति तेल कंपनी मयूर ग्रुप पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने वीरवार सुबह तड़के मयूर ग्रुप के 35 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 150 से अधिक आयकर अफसरों ने कानपुर के सिविल लाइन, शक्करपट्टी समेत 20 और मध्य प्रदेश के 15 प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की। कानपुर स्थित आवास ,कार्पोरेट कार्यालय, फैक्टरी में कार्रवाई की गई। सुबह छह बजे से कार्रवाई जारी है। इसके बाद सभी परिसर सील कर दिए गए हैं। सोर्स के मुताबिक, करीब 1 हजार करोड़ की टैक्स चोरी का मामला बताया जा रहा है।

    सिविल लाइन स्थित मयूर ग्रुप की कोठी 5 मंजिला बेहद आलीशान बनाई गई है। सूत्रों के मुताबिक यहां 2 दर्जन से अधिक आयकर अधिकारियों की टीमें मौजूद हैं। आयकर अधिकारियों ने तब छापेमारी की है, जब कंपनी के दोनों डायरेक्टर इसी आलीशान कोठी में मौजूद हैं। बता दें कि मयूर ग्रुप वनस्पति तेल, फूड आइटम्स और पैकेजिंग का काम करते हैं।

    कानपुर देहात के रनियां क्षेत्र में मयूर ग्रुप की सबसे बड़ी फैक्ट्री है। मयूर ग्रुप ने फैक्ट्री के आसपास भी 1000 एकड़ से ज्यादा जमीनों की खरीद फरोख्त की है। वहीं आयकर सूत्रों के मुताबिक कंपनी में बड़े पैमाने पर आयकर चोरी की जा रही थी। करीब 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का आयकर चोरी की बात फिलहाल सामने आ रही है। हालांकि अधिकारियों ने दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया हैं। रनियां स्थित फैक्ट्री में भी आयकर की टीम मौजूद है।

    बता दें कि कानपुर में मयूर वनस्पति के ठिकानों 30 दिसंबर 2021 को भी DGGI लखनऊ के छापे में आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई थी। चार साल पुराने इस मामले में कंपनी के मालिक सुनील गुप्ता और सुरेश गुप्ता भी फंसे थे। वर्ष 2019 में डीआरआई ने (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने मयूर वनस्पति पर छापा मारकर कंपनी के एक निदेशक को गिरफ्तार भी किया था।

    गौरतलब है कि 25 फरवरी 2019 को डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) कोलकाता और लखनऊ की टीमों ने मयूर वनस्पति के निर्माता सुनील गुप्ता और सुरेश गुप्ता के सिविल लाइंस स्थित आवास पर संयुक्त रूप से छापा मारा था। इसमें पता चला था कि कारोबारी बांग्लादेश के रास्ते थाईलैंड से कच्चा माल (वनस्पति ऑयल) मंगाते थे। थाईलैंड से सीधे आयात पर टैक्स अधिक है, इसलिए इस रास्ते का इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले में कंपनी के एक संचालक को गिरफ्तार भी किया गया था। 

  • बड़ा झटकाः चुनावों से पहले ये 3 बड़े नेता कांग्रेस में हुए शामिल

    बड़ा झटकाः चुनावों से पहले ये 3 बड़े नेता कांग्रेस में हुए शामिल

    रायपुरः छत्तीसगढ़ में कुछ ही दिनों के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जोरो-शोरो से जुट गई है। ऐसे में पार्टियों के दल-बदल का दौर भी लगातार जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि JCCJ के 3 प्रत्याशियों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस बीच जोगी कांग्रेस के तीन बड़े नेता जो कि इस बार भी अपनी सीटों पर विधानसभा का चुनाव लडऩे की तैयारी में थे कि अचानक कांग्रेस में शामिल हो गए।

    पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने इन नेताओं का स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी करवायी। शामिल होने वाले नेता हैं -खुज्जी से जनरैलसिंह भाटिया,मानपुर से संजीव ठाकुर व चंद्रपुर से गीतांजलि पटेल है। ये नेता शुरू से जोगी खेमे से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि इनके साथ इनके समर्थकों ने भी पिछली पार्टी को अलविदा कह दिया है।

  • पंजाब : आढ़तियों ने भाजपा नेता के दफ्तर का किया घेराव, देखें वीडियो

    पंजाब : आढ़तियों ने भाजपा नेता के दफ्तर का किया घेराव, देखें वीडियो

    मोगा : आढ़तियों ने अपनी मांगो को लेकर भाजपा दफ्तर के बाहर घेरा कर हंगामा किया। जानकारी देते हुए आढ़तियों ने बताया की उनकी ओर से गेहूं की एफसीआई की खरीद का कमीशन जो केंद्र सरकार की ओर करीब साढे 3 करोड़ रुपए बकाया रहता है और दूसरी ओर ईपीइफ जो उन पर लागू नहीं होता। उसमे 3 प्रतिशत की कटौती की गई है।

    उन्होंने कहा की पहले भी भाजपा के कई मंत्रियों को मिल चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती और कोई हल नहीं निकला। उन्होंने कहा की अगर सरकार ने उनका बनता बकाया और कमीशन नहीं दिया तो 11 अक्टूबर से आनिषित काल के मंडिया बंद कर दी जाएगी और धान की खरीद नहीं होगी।

    वही भाजपा जिला प्रधान डाक्टर सीमांत ने बताया की हमारे संगठन के नेता निवासुल मोगा पहुंचे थे और आढ़तियों ने अपनी मांग उनके पास रखी थी। आढ़तियों ने उनका घेराव भी किया। करीब एक घंटा उन्होंने इनको भरोसा दिया है की इनकी मांग के बारे में पियूष गोयल से बात कर इनका कोई हल निकाल लेंगे।

  • जालंधरः विवादों में घिरा Guru Nanak Public School, लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधरः विवादों में घिरा Guru Nanak Public School, लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: गुरु नानक पब्लिक स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रिंसीपल पर गंभीर आरोप लगे है। दरअसल, टीचर ने स्कूल की प्रिंसीपल पर उसे निकालने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए जसविंदर कौर ने कहा कि वह 22 साल से टीचर के पद पर सेवाएं निभा रही है। पीड़ित ने कहा कि आज तक उसके खिलाफ कोई भी शिकायत नहीं आई है। कोरोना काल में ऑनलाइन क्लासें लगाई गई, इस दौरान किसी भी अभिवावक की ओर से भी किसे तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। पीड़िता का कहना है कि बच्चों को पढ़ाने के दौरान भी कोई शिकायत नहीं आई है, बल्कि तारीफ ही की गई है। 

    पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब जब से स्कूल में नई प्रिंसीपल परमप्रीत कौर आई है, उनके द्वारा टीचरों के परेशान करके निकाला जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि 20 से 22 सालों से काम कर रहे टीचरों को पिछले एक साल में 10 से 12 टीचरों को अवैध तरीके से निकाला गया है। इस दौरान पीड़ित का कहना है कि उसके द्वारा किसी भी तरह का इस्तीफा नहीं दिया गया है। पीड़िता ने कहा कि प्रिंसीपल द्वारा कहा गया है कि बच्चों के अभिवावकों की ओर से पढ़ाने को लेकर उनके खिलाफ शिकायत आई है।

    पीड़िता ने कहा कि जब उन्होंने कहा कि इस शिकायत को लेकर उन्हें कोई सबूत दिया जाए। पीड़िता ने कहा कि स्कूल द्वारा मुझे किसी भी तरह का कोई सबूत नहीं दिया गया। लेकिन उन्हें 15 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया। पीड़ित ने कहा कि शो कॉज नोटिस जारी करने से पहले उन्होंने मैनेजमैंट को प्रिंसीपल के खिलाफ शिकायत दी थी। इस दौरान पीड़िता ने कहा कि शो कॉज नोटिस का जवाब भी उन्होंने अपने वकील के द्वारा दिलाया था लेकिन उसके बाद भी उसे बहाल नहीं किया गया।

    जिसके बाद पीड़िता द्वारा डीईओ को मामले को लेकर शिकायत की गई। पीड़िता का कहना है कि इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री और सीएम भगवंत मान को शिकायत दी थी। पीड़िता का कहना है कि आज तक इस मामले को लेकर प्रिंसीपल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और ना ही इस मामले का अभी तक कोई हल निकला है। पीड़िता ने कहा कि इस मामले की जांच को लेकर सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल लंबा पिंड के प्रिंसीपल को अपाइंट किया गया था। लेकिन जब इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने आरटीए के जरिए पता लगा कि उसके फर्जी बयान टाइप करके दाखिल कर दिए गए। इस मामले को लेकर पीड़ित ने उचित कार्रवाई की मांग की है।

  • घर से निकले से पहले पढ़ें अहम खबर, ये फोरलेन हाईवे आज रहेंगा बंद

    घर से निकले से पहले पढ़ें अहम खबर, ये फोरलेन हाईवे आज रहेंगा बंद

    मनालीः चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हाईवे आज यानि गुरुवार को साढ़े 3 घंटे वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। नेशनल हाईवे आथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने हाईवे की मरम्मत के चलते सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक और शाम चार बजे से 5:30 बजे तक हाईवे को बंद रखने का फैसला लिया है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हाईवे पर मंडी जिले में छह मील नामक जगह पर बड़ी-बड़ी चट्टानें हवा में लटकी हैं। इस खतरे को भांपते हुए फोरलेन को बंद कर इन चट्‌टानों को हटाने का फैसला लिया गया है। इसी तरह कुछ स्थानों पर फोरलेन हाईवे को अभी भी वन-वे चलाया जा रहा है।

    इन जगहों से भी मलबा वगैरह हटाकर हाईवे की दोनों लाइनों को ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा। मंडी पुलिस ने स्थानीय लोगों और टूरिस्टों को जाम से बचने के लिए अल्टरनेटिव सड़क से आवाजाही की सलाह दी है। फोरलेन पर जब यातायात बंद होगा, उस दौरान मंडी से कुल्लू के लिए छोटे वाहन वाया कमांद-कटोला-बजौरा सड़क से भेजे जाएंगे। इस सड़क से हैवी व्हीकल को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी। बसें भी 32 सीटर या इससे कम यात्रियों वाली इस रूट से भेजी जाएगी। अन्य हैवी व्हीकल को फोरलेन बहाल होने तक का इंतजार करना होगा।

    कमांद-कटोला सड़क पर दोनों दिशाओं में ट्रैफिक दिन-रात चलता रहेगा। मानसून के दौरान भारी बारिश की वजह से मंडी के चार मील, छह मील और नौ मील भी कई बार फोरलेन बाधित हो गया था। बता देंकि 9 अगस्त की रात को चलती कार पर पत्थर गिरने से 5 साल के मासूम की मौत हो गई थी। इसके बाद भी कई गाड़ियों पर चट्टानें गिरी। इसे देखते हुए NHAI अब खतरनाक चट्टानों को हटा रहा है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बंद होने से देश के विभिन्न भागों से मनाली आने वाले पर्यटकों को आज हल्की असुविधा हो सकती है। खासकर बड़ी बसों में आने वाले पर्यटकों को आज दिन में फोरलेन बहाल होने का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं छोटे वाहनों में आने वाले पर्यटकों को अल्टरनेटिव सड़क से आवाजाही करनी होगी।