पंजाब : सीवरेज जाम समस्या से परेशान मोहल्ला निवासियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

मोगा : वार्ड नंबर 32 के वार्ड वासियों को उस समय अपने ही वार्ड में धरना लगाना पड़ गया, जब उनके वार्ड में सीवरेज के गंदे पानी ने कोहराम मचा दिया। गंदे पानी ने छप्पड़ का रूप धारण कर लिया है। वही यह कोई पहली बार नहीं हुआ। पहले भी कई बार इसी तरह से गंदे पानी खड़े होने से मोहल्ला निवासी परेशान होते दिखाई दिए है। वही इस बार जब नगर निगम ने नहीं सुनी तो वार्ड वासियों ने धरना लगा दिया। धरने की सूचना मिलते ही नगर निगम के मेयर और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

इस समस्या का जल्दी हल निकालने की बात की और लीक हो रहे पानी को बंद करवाने के लिए काम शुरू करवाया गया। नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह ने बताया कि यहां पर खेतों को सिंचाई के लिए पानी देने की व्यवस्था है। यहाँ पर पहले पानी को ट्रीटमेंट किया जाता है और यह बहुत पुराना प्लांट बना हुआ है। वही इसकी पाइप भी बहुत सालों से बदली नहीं गई और ज्यादा पुरानी होने के कारन यह लीक हो जाती है। इसके बारे में पहले भी जल विभाग को लिख कर दिया जा चुका है। जल्दी ही इस समस्या का हल निकाल दिया जाएगा। वही अब इसकी रेपैयेर का काम शुरू कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *