Stock Market में रफ्तार सुस्त, Sensex के 30 में 11 शेयरों में बढ़त

Written by

in

बिजनेसः गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में फ्लैट शुरुआत की। आज बीएसई सेंसेक्स 56.53 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 82,571.67 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 ने 23.05 अंकों की तेजी के साथ 25,164.45 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि बुधवार को बाजार ने लाल निशान में कारोबार शुरू किया था।

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 17 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 21 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 29 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

इनके अलावा, आज सनफार्मा के शेयर 0.66 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.65 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.47 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.44 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.36 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.28 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.20 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.16 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.11 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। भारतीय स्टेट बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले।

दूसरी तरफ, एचसीएल टेक के शेयर 0.56 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.54 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.48 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.45 प्रतिशत, एटरनल 0.35 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.35 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.34 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.30 प्रतिशत, टीसीएस 0.24 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.21 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.18 प्रतिशत, आईटीसी 0.13 प्रतिशत, टाइटन 0.13 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.10 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.07 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.01 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *