Punjab News: पार्षद ने रोकी कूड़े की ट्रॉली, ड्राइवर ने दी धमकी, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, वार्ड नंबर 10 में बीजेपी पार्षद शरुती विज ने नगर निगम की ट्रॉली में खुले हुए कूड़े को ले जाने का विरोध किया। इस दौरान ट्रॉली चालक ने पार्षद के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकियां दीं। मामले की जानकारी देते हुए पार्षद शरुती ने कहा कि जब वह ट्रॉली की वीडियो बना रही थीं, तो ड्राइवर ने उनके साथ बहस करनी शुरू कर दी।

ड्राइवर ने वीडियो बनाने पर पार्षद को धमकी दी। जिसके बाद कहा कि वीडियो बनाओ, जो मन चाहे करो। पार्षद ने कहा कि एक दिन पहले भी उन्होंने इसी तरह की ट्रॉली की वीडियो बनाई थी। उन्होंने बताया कि खुली ट्रॉली में कूड़ा ढोने की वजह से कूड़ा रास्ते में गिरता रहता है। पार्षद ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत का सपना है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत अमृतसर को भी काफी फंड मिलते हैं। फिर भी अगर कूड़ा इकट्ठा करने वाली वाहनों की यह हालत है तो शहर को कैसे साफ रखा जा सकता है।

उन्होंने नगर निगम कमिश्नर और मेयर मोती भाटिया से मांग की है कि सभी कूड़ा इकट्ठा करने वाली ट्रॉली को ढका जाए। उन्होंने कहा कि अमृतसर गुरुओं की धरती है और यहां हर रोज लाखों पर्यटक आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ड्राइवरों को महिला पार्षद के साथ सही व्यवहार करने के निर्देश दिए जाने चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *