Blog

  • Ishan Kishan की दुल्हनिया बनेगी जयपुर की ये मॉडल, दादाजी ने खोला क्रिकेटर के दिल का राज

    Ishan Kishan की दुल्हनिया बनेगी जयपुर की ये मॉडल, दादाजी ने खोला क्रिकेटर के दिल का राज

    खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के निजी जीवन को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने मीडिया से बातचीत में इस विषय पर खुलकर बात की और परिवार की सोच के बारे में जानकारी दी। दादा अनुराग पांडे ने क्या बताया अनुराग पांडे ने बताया कि ईशान ने अपने परिवार को बताया था कि अदिति हुंडिया ने एक इंटरव्यू में उनकी काफी तारीफ की थी। उन्होंने हंसते हुए यह भी कहा कि अदिति ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि ईशान के दादा बहुत स्मार्ट दिखते हैं और उनके चेहरे पर अलग ही चमक है। दादा ने यह भी साफ किया कि परिवार में माहौल खुला है और हर सदस्य को अपने जीवन के फैसले लेने की पूरी आज़ादी दी जाती है। परिवार बच्चों के फैसलों का करता है सम्मान ईशान के दादा ने बताया कि उनका परिवार हमेशा बच्चों की पसंद का सम्मान करता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ईशान के बड़े भाई ने भी अपनी पसंद से पल्लवी से शादी की थी और परिवार ने खुशी-खुशी उस फैसले को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि परिवार की यही परंपरा आगे भी जारी रहेगी और ईशान अपने जीवन से जुड़े फैसले खुद लेने के लिए स्वतंत्र हैं। कौन हैं अदिति हुंडिया अदिति हुंडिया जयपुर के एक बड़े कारोबारी परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है।
    • वे Femina Miss India की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।
    • वे Miss Diva 2018 की विजेता भी रही हैं।
    • सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और वे काफी एक्टिव रहती हैं।
    कैसे शुरू हुई रिश्ते की चर्चा ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते की चर्चा सबसे पहले 2019 में Indian Premier League (आईपीएल) के दौरान शुरू हुई थी। उस समय मैच के दौरान स्टैंड में अदिति की मौजूदगी को लेकर उन्हें “मिस्ट्री गर्ल” कहा गया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। बाद में सोशल मीडिया पर लाइक्स, कमेंट्स और हल्के-फुल्के इंटरैक्शन से इन खबरों को और बल मिला। अब परिवार की ओर से मिले संकेतों के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।    
  • PM Modi का बड़ा बयान, कहा- सेना की ताकत बढ़ाने के लिए हर कदम उठाएंगे

    PM Modi का बड़ा बयान, कहा- सेना की ताकत बढ़ाने के लिए हर कदम उठाएंगे

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालिया इंटरव्यू में बजट, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA), रक्षा क्षेत्र और MSME सेक्टर को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों, निवेश बढ़ाने और देश को विकसित बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों पर विस्तार से चर्चा की। देश को विकसित बनाने की दिशा में बजट प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल का बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि देश आज ऐसे दौर में है जहां “अभी नहीं तो कभी नहीं” का समय है। उनके अनुसार, यह मौका मजबूरी में नहीं आया है, बल्कि देश की तैयारी, मेहनत और प्रेरणा का परिणाम है। सरकार का लक्ष्य है कि देश तेजी से आर्थिक विकास करे और दुनिया में मजबूत पहचान बनाए। FTA से MSME सेक्टर को मिलेगा फायदा प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन समझौतों का मुख्य उद्देश्य छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) को फायदा पहुंचाना है। इससे इन सेक्टरों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने उत्पाद बेचने का ज्यादा मौका मिलेगा। FTA से जिन क्षेत्रों को खास लाभ मिलेगा:
    • कपड़ा उद्योग
    • चमड़ा उद्योग
    • केमिकल सेक्टर
    • हस्तशिल्प उद्योग
    • रत्न और आभूषण क्षेत्र
    • अन्य छोटे उद्योग
    प्रधानमंत्री के अनुसार, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर भारत को व्यापार समझौतों में बेहतर स्थिति में रखते हैं। रक्षा क्षेत्र को आधुनिक बनाना सरकार की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सरकार रक्षा क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। देश की सेना को मजबूत करने और नई तकनीकों से लैस करने के लिए जो भी जरूरी होगा, सरकार वह कदम उठाएगी। UPA सरकार की आर्थिक नीतियों पर आलोचना प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व की United Progressive Alliance (UPA) सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि उस समय आर्थिक कुप्रबंधन के कारण देश आत्मविश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बातचीत करने की स्थिति में नहीं था। बातचीत शुरू होती थी, लेकिन अक्सर बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हो जाती थी।      
  • Mahashivratri 2026: महादेव के 10 दिव्य गुण जो अपनाते ही मिलेगा सुख, शांति और सफलता

    Mahashivratri 2026: महादेव के 10 दिव्य गुण जो अपनाते ही मिलेगा सुख, शांति और सफलता

    Mahashivratri 2026: भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। वे केवल विनाश के देवता नहीं हैं, बल्कि दया, त्याग, प्रेम, संतुलन और आध्यात्मिक शक्ति के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सही तरीके से जीने की प्रेरणा देता है। यदि हम उनके गुणों को अपने जीवन में अपनाएं, तो हम एक बेहतर और संतुलित जीवन जी सकते हैं। महादेव का आशीर्वाद पाने का सबसे सच्चा तरीका यही है कि हम उनके गुणों को अपने व्यवहार में उतारें। आइए भगवान भोलेनाथ के 10 दिव्य गुणों को विस्तार से समझते हैं।
    1. सरलता (सादगी का महत्व)
    भगवान शिव सादगी का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। वे साधारण वेशभूषा में रहते हैं और उन्हें किसी प्रकार का दिखावा या आडंबर पसंद नहीं है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची महानता सादगी में ही होती है। जीवन में कैसे अपनाएं:
    • दिखावा और अहंकार से दूर रहें।
    • सरल जीवन जीने की आदत बनाएं।
    • अपनी पहचान सादगी से बनाएं।
    1. धैर्य (शांत रहने की शक्ति)
    भगवान शिव अत्यंत शांत और धैर्यवान हैं। चाहे परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो, वे हमेशा संतुलित रहते हैं। धैर्य हमें सही निर्णय लेने में मदद करता है। जीवन में कैसे अपनाएं:
    • जल्दबाजी में निर्णय न लें।
    • कठिन समय में शांत रहने की कोशिश करें।
    • हर समस्या को समझदारी से हल करें।
    1. करुणा (दूसरों के लिए दया)
    जब समुद्र मंथन से विष निकला और पूरे संसार पर संकट आया, तब भगवान शिव ने दुनिया को बचाने के लिए स्वयं विष पी लिया। यह उनकी करुणा और त्याग का सबसे बड़ा उदाहरण है। जीवन में कैसे अपनाएं:
    • जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
    • दूसरों के दुख को समझने की कोशिश करें।
    • दयालु और सहानुभूतिपूर्ण बनें।
    1. संतुलन (जीवन में सामंजस्य)
    भगवान शिव सृजन और विनाश दोनों के देवता हैं। यह हमें सिखाता है कि जीवन में हर चीज का संतुलन जरूरी है। जीवन में कैसे अपनाएं:
    • काम और परिवार के बीच संतुलन रखें।
    • सफलता मिलने पर भी विनम्र रहें।
    • जीवन के हर क्षेत्र में संतुलित सोच रखें।
    1. क्षमा (माफ करने का गुण)
    भगवान शिव अपने भक्तों की गलतियों को आसानी से क्षमा कर देते हैं। क्षमा करने से मन शांत रहता है और रिश्ते मजबूत बनते हैं। जीवन में कैसे अपनाएं:
    • मन में द्वेष और नफरत न रखें।
    • दूसरों की गलतियों को माफ करना सीखें।
    • सकारात्मक सोच बनाए रखें।
    1. आत्मसंयम (खुद पर नियंत्रण)
    भगवान शिव गहन तपस्या और ध्यान में लीन रहते हैं, जो उनके आत्मसंयम को दर्शाता है। आत्मसंयम हमें गलत रास्ते पर जाने से बचाता है। जीवन में कैसे अपनाएं:
    • अपनी इच्छाओं और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
    • अनुशासन में रहकर जीवन जिएं।
    • गलत आदतों से दूर रहें।
    1. निर्भीकता (निडर बनने की सीख)
    भगवान शिव को भस्म और नागों के साथ दिखाया जाता है, जो उनकी निडरता का प्रतीक है। वे हमें सिखाते हैं कि डरकर नहीं, बल्कि साहस से जीवन जीना चाहिए। जीवन में कैसे अपनाएं:
    • चुनौतियों से भागें नहीं, उनका सामना करें।
    • आत्मविश्वास बढ़ाएं।
    • सही काम करने में डरें नहीं।
    1. समानता (सबको एक समान देखना)
    भगवान शिव के लिए सभी समान हैं — देव, दानव और मानव। वे किसी के साथ भेदभाव नहीं करते। जीवन में कैसे अपनाएं:
    • जाति, धर्म या स्थिति के आधार पर भेदभाव न करें।
    • सभी के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें।
    • समानता की भावना रखें।
    1. ध्यान और आध्यात्मिकता (मन की शांति का मार्ग)
    भगवान शिव ध्यान और योग के प्रतीक माने जाते हैं। ध्यान से मन शांत होता है और जीवन में स्पष्टता आती है। जीवन में कैसे अपनाएं:
    • रोज कुछ समय ध्यान करें।
    • आत्मचिंतन की आदत डालें।
    • मानसिक शांति को प्राथमिकता दें।
    1. त्याग और समर्पण (निस्वार्थ जीवन)
    भगवान शिव का जीवन त्याग और समर्पण का संदेश देता है। वे हमेशा दूसरों की भलाई के लिए कार्य करते हैं। जीवन में कैसे अपनाएं:
    • स्वार्थ से ऊपर उठकर सोचें।
    • परिवार और समाज के लिए योगदान दें।
    • सेवा भावना रखें।
    भगवान शिव के ये गुण हमें जीवन को सही दिशा देने की प्रेरणा देते हैं। यदि हम सादगी, धैर्य, करुणा, क्षमा, संतुलन और आत्मसंयम जैसे गुणों को अपने जीवन में अपनाते हैं, तो हमारा जीवन सफल, शांत और सुखी बन सकता है। यही महादेव की सच्ची भक्ति है।      
  • क्या रुस से तेल खरीदेगा भारत? अमेरिका के विदेश मंत्री को S. Jaishankar ने दिया जवाब

    क्या रुस से तेल खरीदेगा भारत? अमेरिका के विदेश मंत्री को S. Jaishankar ने दिया जवाब

    नई दिल्ली : जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बार फिर दोहराया है कि भारत ने वांशिगटन को आश्वसन दिया है कि वह रुस से अतिरिक्त तेल नहीं खरीदेगा। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उसी सम्मेलन के अगले सत्र में इसका जवाब देते हुए कहा कि भारत रणनीतिक स्वायत्ता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे में भारत बाहरी दबाव के बिना स्वतंत्र रुप से अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार, फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध है।

    भारत रुस से तेल नहीं खरीदेगा

    मार्को रुबियो ने 14 फरवरी को रुस पर अमेरिकी प्रतिबंधों की बात कही है क्योंकि यूरोपीय देश यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका पर दबाव डाल रहा था। रुबियो के अनुसार, भारत ने रुस से एक्स्ट्रा तेल नहीं खरीदने का आश्वासन दिया है इसका अर्थ है कि वर्तमान में जो तेल का ऑर्डर प्रक्रिया में है वो प्रभावित नहीं होगा लेकिन इस बारे में अभी फैसला नहीं हुआ है। रॉयटर्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों सहित भारतीय कंपनियों अप्रैल में डिलीवरी के लिे रुसी थेल खरीद से बेच रहे हैं। एस जयशंकर का कहना है कि भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्ता की नीति के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और देश की ऊर्जा खरीद, लागत, जोखिम और उपलब्धता जैसे कारकों से यह चीज तय होगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक ऊर्जा का बाजार जटिल है और भारत की तेल कंपनियां वही फैसले लेंगी जो उन्हें अपने हित में लगेगा। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के पास ऐसे फैसले लेने का ऑप्शन मौजूद है जो पश्चिमी विचारधारा से मेल न खाते हो। अमेरिका ने रुसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर जो एक्स्ट्रा 25 फीसदी टैरिफ लगाया था। उसको हटा दिया ट्रंप ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव को भारतीय तेल खरीद पर नजर रखने का दायित्व दिया है। यदि अमेरिका को पता चलेगा कि भारत ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से रुसी तेल का आयात फिर से शुरु कर दिया है तो 25 फीसदी का दंडात्मक शुल्क दोबारा लगाया जा सकता है।  
  • फूल तोड़ने गई बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

    फूल तोड़ने गई बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

    लखीसराय। मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के देवघरा गांव में रविवार को एक बेहद शर्मनाक और दर्दनाक घटना सामने आई। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा के लिए फूल तोड़ने गई 7 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।

    फूल देने का झांसा देकर घर ले गया आरोपी
    जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9 बजे बच्ची पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थी। तभी गांव के रतिकांत मिश्रा उर्फ बच्चन बाबा के बेटे गोपाल मिश्रा (35) ने बच्ची को फूल देने का बहाना बनाकर अपने घर बुलाया। आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

    किसी तरह भागकर घर पहुंची बच्ची
    घटना के बाद बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। वह नग्न अवस्था में और खून से लथपथ थी। बच्ची की हालत देखकर उसकी मां घबरा गई और जब उसने बच्ची से पूछा तो बच्ची ने पूरी घटना बताई और आरोपी का नाम बताया।

    मां ने ग्रामीणों और पुलिस को दी जानकारी
    बच्ची की मां ने तुरंत आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

    पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
    सूचना मिलते ही मेदनी चौकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से बच्ची के खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं और एफएसएल टीम जांच में जुटी हुई है।

    बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी
    पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए लखीसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।

    पिता बाहर मजदूरी करते हैं
    बच्ची की मां ने बताया कि उसके पति मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु गए हुए हैं। वह गांव में अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। घटना के समय बच्ची अकेले फूल लेने गई थी।

    पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
    घटना की जानकारी मिलने पर लखीसराय के एसडीपीओ शिवम कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं

     

  • डंपिंग ग्राउंड को लेकर किसानों और पुलिस के बीच झड़प, 60 लोग घायल

    डंपिंग ग्राउंड को लेकर किसानों और पुलिस के बीच झड़प, 60 लोग घायल

    गाजियाबाद। हिंदू मीरपुर गांव में डंपिंग ग्राउंड के विरोध को लेकर किसानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। किसान लंबे समय से गांव में डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने का विरोध कर रहे थे और इसी को लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया।

    पुलिस और किसानों के बीच बहस से बिगड़ा माहौल
    प्रदर्शन के दौरान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच कहासुनी शुरू हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ गाली-गलौज की, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

    किसानों ने किया पथराव 
    बहस बढ़ने पर आक्रोशित किसानों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को वहां से हटाने की कोशिश की। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

    कई किसान और महिलाएं घायल
    गांव के लोगों का कहना है कि लाठीचार्ज के दौरान करीब 50 से 60 किसान और महिलाएं घायल हो गए। एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा किसानों ने आरोप लगाया कि एक ग्रामीण का कूल्हा भी टूट गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    किसान नेता के पहुंचने की सूचना
    घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के मौके पर पहुंचने की भी सूचना है। उनके आने के बाद आगे की रणनीति तय की जा सकती है।

     

     

  • IND vs PAK : पाकिस्तान ने जीता टॉस, जानें कौन टीम पहले करेगी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

    IND vs PAK : पाकिस्तान ने जीता टॉस, जानें कौन टीम पहले करेगी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

    IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग ली है। भारत की पहले बैटिंग आई है। ठीक सात बजे टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो जाएगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है।

    भारत की प्लेइंग-11

    अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

    Image

    पाकिस्तान की प्लेइंग-11

    सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

     

     

     

  • उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर, बाथड़ी में की पूजा-अर्चना

    उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर, बाथड़ी में की पूजा-अर्चना

    ऊना(15 फरवरी) सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाथड़ी में आयोजित भव्य  कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर बाथड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें आध्यात्मिक ऊर्जा, संयम और सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को बेहतर और सुलभ सुविधाएं प्राप्त हों, पारंपरिक पूजा-पद्धति की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे तथा मंदिरों का विकास आधुनिक, डिजिटल एवं सुव्यवस्थित स्वरूप में किया जाए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
       
  • गरीब परिवारों की बेटियों के लिए संबल बनी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना

    गरीब परिवारों की बेटियों के लिए संबल बनी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना

    ऊना जिले में तीन वर्षों में 325 परिवारों को मिला डेढ़ करोड़ से अधिक का सहयोग

    ऊना, (15 फरवरी) सुशील पंडित: बेटी का विवाह हर परिवार के लिए भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण होता है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी बन जाता है। ऐसे परिवारों को सम्मानपूर्वक सहयोग देने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान कर बेटियों के विवाह को गरिमा और आत्मसम्मान के साथ संपन्न कराने में सहायक बन रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है, ताकि कमजोर वर्गों को वास्तविक राहत मिल सके और समाज में समान अवसर सुनिश्चित हो सकें। योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की सहायता दी जाती है, जिससे वंचित वर्गों को महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।

    तीन वर्षों में 325 परिवारों को मिला लाभ

    जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना, नरेंद्र कुमार ने बताया कि बीते तीन वर्षों के दौरान ऊना जिले के 325 पात्र परिवारों को कुल 1 करोड़ 65 लाख 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत प्रदान की जा चुकी है। यह योजना जिले में सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभा रही है।

    जिला प्रशासन की निगरानी में प्रभावी क्रियान्वयन

    ऊना जिले में उपायुक्त जतिन लाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन योजना के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित कर रहा है। प्रशासन पात्र परिवारों की समय पर पहचान और सरल प्रक्रिया के माध्यम से लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। फील्ड स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार जागरूकता अभियान चलाकर पात्र परिवारों को योजना की जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं।

    ये हैं योजना के पात्रता मानदंड

    मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बेसहारा लड़कियां जिनके पिता का निधन हो चुका हो, नारी सेवा सदन की पूर्व प्रवासिनियां या उपेक्षित, परित्यक्त अथवा तलाकशुदा महिलाओं की पुत्रियां अथवा वे कन्याएं जिनके पिता शारीरिक या मानसिक दिव्यांगता के कारण आजीविका अर्जित करने में असमर्थ हों और कन्या के संरक्षक की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो शामिल हैं। योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करना होता है, जिसके साथ संबंधित तहसीलदार से सत्यापित आय प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

    आवेदन प्रक्रिया सरल और सुगम

    इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक पात्र लाभार्थी जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक अथवा नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन विवाह की तिथि से दो माह पूर्व से लेकर विवाह के छह माह बाद तक किया जा सकता।
  • तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे PM मोदी, जानें अब कौन जाएगा Bangladesh

    तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे PM मोदी, जानें अब कौन जाएगा Bangladesh

    नई दिल्ली। बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भारत सरकार ने अपनी आधिकारिक जानकारी साझा की है। इस कार्यक्रम में भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष शामिल होंगे। आइए इसे आसान भाषा में विस्तार से समझते हैं। भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष करेंगे प्रतिनिधित्व भारत का विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत सरकार की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी 2026 को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार के लिए आयोजित किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती, साझा इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पीएम मोदी क्यों नहीं जाएंगे बांग्लादेश पहले चर्चा थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। लेकिन व्यस्त कार्यक्रमों के कारण उनका दौरा संभव नहीं हो सका।
    • भारत में एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन
    • कई अंतरराष्ट्रीय मेहमानों का आगमन
    • 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पहले से तय द्विपक्षीय बैठक
    इन कारणों से प्रधानमंत्री समारोह में शामिल नहीं होंगे। किन देशों को मिला आमंत्रण राजनयिक सूत्रों के अनुसार, इस शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों को निमंत्रण दिया गया है, जिनमें शामिल हैं:
    • भारत
    • चीन
    • पाकिस्तान
    • सऊदी अरब
    • तुर्की
    • संयुक्त अरब अमीरात
    • कतर
    • मलेशिया
    • ब्रुनेई
    • श्रीलंका
    • नेपाल
    • मालदीव
    • भूटान
    यह कार्यक्रम संसद के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा। 13वें राष्ट्रीय चुनाव में भारी जीत हाल ही में हुए बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की। कुल 300 सीटों में से 212 सीटें बीएनपी को मिलीं। जमात-ए-इस्लामी गठबंधन ने 77 सीटें जीतीं। इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश को 1 सीट मिली।