Blog

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना में टेक्निकल वर्कशॉप का उद्धघाटन 

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना के एम सी ऐ विभाग में होने जा रही पंद्रह दिवसीय टेक्निकल वर्कशॉप का उद्धघाटन किया गया।  इस उपलक्ष पर प्राचार्या डॉ मीता शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और अपने करकमलों से इस वर्कशॉप का उद्धघाटन किया। विभाग के कोऑर्डिनेटर प्रो पुनीत प्रेम कँवर ने बताया कि इस वर्कशॉप का आयोजन एम् सी ऐ विभाग के दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थिओं के लिए किया गया है। 

    वाइज टेक्नो के एम डी डॉ जसप्रीत सिंह ने विद्यार्थिओं को “नोड जे इस और मोंगो डी बी” बैक एन्ड डेवलपमेंट से अवगत कराया।  इस वर्कशॉप को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है जिसमे विद्यार्थिओं को जावा स्क्रिप्ट लाइब्रेरीज, डाटाबेसिस विद नोड जे एस, डाटा बेसिस विद मोंगो डी बी, फ्रेमवर्क डेवलपमेंट के बारे में सिखाया जाएगा। इस टेक्नोलॉजी को सीखकर विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते है जैसे कि फुल स्टैक डेवलपर , डेवोपस इंगिनीर्स, क्वालिटी ऐशोरेन्स टेस्टर , फ्रीलांसर्स इत्यादि।  

    इस उपलक्ष पर कॉलेज प्राचार्या डॉ मीता शर्मा, विभाग के कोऑर्डिनेटर प्रो पुनीत प्रेम कँवर, प्रो शशि कँवर , डॉ सुरेश कुमार , एम् सी विभाग के प्रो उपासना शर्मा, प्रो लव जस्वाल , प्रो रजनी कौशल , प्रो मानव ठाकुर , प्रो तनु शर्मा उपस्थित रहे।

  • चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से स्वीप टीमें प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रही 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से स्वीप टीमें प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डी.सी. जतिन लाल के निर्देशानुसार ये टीमें रोचकता व मनोरंजन से भरपूर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को उपमंडल बंगाणा के सुकुरियल और हटली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार को स्वीप नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी के नेतृत्व में आई.आर.बी.एन. बनगढ़ के एकलव्य कलामंच ने सुक्रियाल पंचायत के गुगा मंदिर और राम नाटक कल्ब हटली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मताधिकार के प्रयोग के बारे में जागरूक किया।

    उन्होंने सभी मतदाताओं से चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करने को कहा। साथ ही भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने  इस नाटक के माध्यम से एक जागरूक नागरिक होने तथा लोकतंत्र में उसकी भूमिका को भी परिभाषित कर किया। इस अवसर पर स्वीप के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान  हस्ताक्षर अभियान किया गया और लोगों को जानकारी देते हुए मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

    उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर  असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर सोनू गोयल जी के दिशा निर्देश के अनुसार अब तक जनमानस को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह गतिविधियां और कार्यक्रम हो चुके हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर बलबीर प्राशर, सेक्टर ऑफिसर प्रोफ़ेसर अरविंद रत्न, ब्लॉक लेवल आफिसर , सपना और आशा कुमारी आदि मौजूद रहे।

  • श्री रामचरित मानस  कथा का गुणगान करेंगे अयोध्या के कथा व्यास विजय शर्मा 

    भदसाली में कल से धार्मिक समागम शुरू 

    17 अप्रैल  तक चलेगा धार्मिक समागम 

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र  के  गांव  भदसाली  के  ठाकुरद्वारा मंदिर में श्री राम नवमी हिंदू नव वर्ष के  उपलक्ष्य मे मंगलबार से श्री राम चरितमानस कथा सप्ताह व विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । मंदिर कमेटी के प्रधान प्रदीप कुमार,सेवादार मोहन लाल जसवाल, कुशल कुमार , कर्ण जसवाल,रोहित जसवाल, कांता देवी व सुषमा देवी आदि ने बताया कि  धार्मिक समागम के शुभारंभ अवसर पर  9 अप्रैल को सुबह  मंदिर भदसाली से सलोह तक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी । जो वापिस मंदिर में आकर समाप्त होगी । 

    मंगलबार 9 अप्रैल से 17 अप्रैल  तक प्रतिदिन कथा सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर पौने दो बजे तक होगी । कथा उपरांत लंगर की व्यवस्था की गई है। सप्ताह दौरान मंदिर में  सायं 7 बजे संध्या आरती एवम कीर्तन की रस वर्षा होगी । उन्होंने बताया कि दूसरे नवरात्रे के अवसर पर 10 अप्रैल को श्री दुर्गा जी का विशाल जागरण भी रात आठ बजे से शुरू होगा । 17 अप्रैल को कथा समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा   । कथा सप्ताह के दौरान अयोध्या के  कथाव्यास विजय शर्मा अपने मुखरविंद से संगतो को निहाल करेंगे।

    उन्होंने बताया कि स्थानीय गांव वासियों के अमूल्य सहयोग से  गांव भदसाली  में हर बर्ष  की तरह इस बर्ष भी ठाकुरद्वारा मंदिर में  साप्ताहिक कथा का आयोजन किया जा रहा है । मंदिर  सेबको ने  सभी से कथा का पुण्य लाभ  उठाने का निमंत्रण दिया है।

  • उपायुक्त ने टाहलीवाल में तेल टैंकर दुर्घटना स्थल का किया दौरा

    नुकसान का लिया जायजा, प्रभावितों को दिया हर सम्भव मदद का भरोसा


    रविवार को तेल से भरा टैंकर पलटने से पेश आया था खौफनाक हादसा


    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में तेल से भरा टैंकर पलटने के हादसे में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सोमवार को दुर्घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने प्रभावितों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों को मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता अनुरूप  सुधारात्मक कदम उठा जा सकें जिससे आगे इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।


    इस दौरान एसडीएम हरोली राजीव कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उनके साथ रहे।गौरतलब है कि रविवार को टाहलीवाल चौक में तेल से भरा एक टैंकर सड़क में पलटने से उसमें भीषण आग लग गई थी।  इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई , जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। वहीं आग की चपेट में आने से करीब 15 दुकानों और वाहनों को भारी नुकसान हुआ है।


    उपायुक्त ने कहा कि दुर्घटना प्रभावितों को नियमों के अनुसार फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है तथा स्वास्थ्य विभाग को उनकी अच्छी से अच्छी देखभाल और बेहतर उपचार  को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।

  • मतदान में सौ फीसदी भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर लगातार दिए जा रहे संदेश

    ऊनासुशील पंडित: लोकसभा चुनावों और विधानसभा उप चुनावों में सौ फीसदी भागरीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न जगहों पर गीत-संगीत व लघु नाटकों के जरिए लोगों को मतदाता जागरूकता संदेश दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरोली बस अड्डा, आईटीआई पंड़ोगा व ऊना की ग्राम पंचायत रामपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।


    अपना कीमती वोट डालकर जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश
    स्वीप सदस्य कविता चंदेल की अगुवाई में बस अड्डा हरोली में लोगों और आईटीआई पंडोगा में पूर्वी कलामंच जलग्रां के कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता संदेश दिया। उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों व प्रशिक्षुओं को जागरूकत करते हुए अपील की कि अंगुली पर लगी स्याही सिर्फ निशानी नहीं, बल्कि लोकतंत्र की पहचान है। इसलिए मतदान के दिन अपना कीमती वोट डालकर एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।


    एसएचजी और ग्राम संगठन भी कर रहे मतदान के लिए प्रेरित
     स्वयं सहायता समूह(एसएचजी)और ग्राम संगठनों ने सोमवार को ऊना की ग्राम पंचायत रामपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संदेश दिया कि सभी की भागीदारी जरूरी है जो भी युवक एवं युवती 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके हैं उन्हें वोट बनवाने तथा अपने मत का सही प्रयोग करने की अपील की।

  • गाड़ी चोरी और खरदीने वाले चार सदस्य गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियाना : पुलिस ने गाड़ी लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 14 मार्च की रात में कोचर मार्किट में गाड़ी स्नेंचिग हुई थी। जिसमें महिला भी सवार थी। जिसके बाद महिला को बचा लिया था। लेकिन लुटेरे गाड़ी को लूट कर ले गए।

    पुलिस ने कार लूट गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान गुरदेव सिंह उर्फ गैरी और हरदेव सिंह उर्फ शैरी के निवासी फिरोजपुर के तौर पर हुई है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह गाड़ी को चोरी कर कबाड़ कर बेच देते थे।

    आरोपियों ने लूट में शामिल अपने साथियों के बारे में भी बताया। पुलिस ने गाड़ियों को कबाड़ के रुप में खरीदने वाले 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से एक गाड़ी और 4 मोटरसाइकिल बरामद किए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • हरोली में दो युवकों से चिट्टा बरामद

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना पुलिस ने 40.97 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम हरोली पुलिस की पंडोगा चौकी की पुलिस टीम ने ट्रैफिक चेकिंग के दौरान ट्रक से 40.97 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। जिसमें एक ट्रक संख्या ( एचपी 69-5930)होशियारपुर से पंडोगा की और आ रहा था जिसे ट्रैफिक के कर्मचारियों ने रूटीन चैकिंग हेतू रोका जो उक्त ट्रक से एक युवक तुरंत उतर कर भाग गया, जिसपे ट्रक के अन्दर अवैध वस्तु छुपाई होने का संदेह हुआ और पुलिस ने अन्य दो युवकों को  मौका पर रोक लिया ,जिस पर चौकी इंचार्ज गुरधियान अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक के अंदर से 40.97 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों यूवकों को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को कब्जा में लेकर आगामी कार्यावाही शुरु कर दी है। 

    आरोपित युवकों की पहचान दिनेश कुमार(36) पुत्र रिखी राज निवासी गांव चोखना डा0 ढंगार तह0 घुमारंवी जिला बिलासपुर,व कृष्ण कुमार पुत्र रुमाल सिंह(28) निवासी गांव लालडी डा0 मोहीं वार्ड न0 11 तह0 व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। वहीं चैकिंग के दौरान ट्रक के अंदर से ड्रग मनी के रूप में 18000/- रुपये भी बरामद हुए हैं । इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है 

  • पंजाब : ICICI बैंक में लूट के मामले में 3 गिरफ्तार

    अमृतसर : तरनतारन रोड़ पर स्थित ICICI BANK में दिन दहाड़े बंदूक के बल पर 3 लुटेरों ने बैंक से 20 लाख रूपए की लूट की थी। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। पुलिस ने ICICI बैंक में हुई लूट का मामला सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

    बता दें कि गत दिवस दिन दहाड़े 3 लुटेरे हथियारों के बल पर उक्त वारदात को लुटेरों ने अंजाम देने के लिए बैंक में घुसे थे। जहां लाखों रुपए चोरी कर फरार हो गए थे। उक्त सारी घटना वहां लगे कैमरों में कैद हो गई, जिसकी मदद से पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। 

  • पंजाब : ई-रिक्शा को बचाते ट्रांसफार्मर से टकराई गाड़ी, चालक अस्पातल में भर्ती, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बरियार लोकल बाइपास के पास प्रबोध चंदन नगर सुए के पास एक ई-रिक्शा चालक को बचाने की कोशिश में एक महिंद्रा एसयूवी सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। जिससे ट्रांसफार्मर और दो बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके बाद देर रात से इलाके में बिजली बंद है। पावरकॉम कर्मचारी ने वाहन मालिक से नुकसान की भरपाई करने की बात कर रहे है।

    उधर, गाड़ी के मालिक वनीत गोतम ने बताया कि वह अपने एक दोस्त और परिवार के एक सदस्य के साथ गुरदासपुर से बरियार बाईपास पर एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे, तभी अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। एक ई-रिक्शा चालक को साइड लगने से बचाने के दौरान वह सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर व खंभों से जा टकराया। टक्कर से कोई जनहानि तो नहीं हुई। लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि पावरकॉम का ट्रांसफार्मर और खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए और ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गया।

    उन्होंने कहा कि वे घायल ई-रिक्शा चालक का इलाज भी कर रहे हैं और पावरकॉम के नुकसान की भरपाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।  उधर इलाके के जेई पावरकॉम ने बताया कि हादसे से पावरकॉम को 3 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई गाड़ी मालिक से की जाएगी और पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के कारण इलाके की बिजली भी प्रभावित हुई है। लेकिन कुछ इलाकों की बिजली चालू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हादसे से गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

  • पंजाब : सिख युवक की पगड़ी उतरने को लेकर विवादों में घिरा ASI,  वीडियो वायरल

    अमृतसर: जिले में ट्रैफिक पुलिस के एएसआई विवादों में घिरता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एएसआई ने एक सिख युवक की पगड़ी उतार दी । जिसके बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। वहीं एएसआई ने कहा कि मैंने पगड़ी नहीं उतारी, सिर्फ युवक के कानों में लगे हुए हेडफोन उतारे। वहीं जब मौके पर लोग जमा होने लगे तो एएसआई ने लोगों से हाथ जोड़ माफी मांग ली। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।