Blog

  • Sonakshi Sinha की Marriage को लेकर बड़ी खबर आई सामने,  शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा…

    Sonakshi Sinha की Marriage को लेकर बड़ी खबर आई सामने,  शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा…

    मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा औऱ जहीर इकबाल की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी की 22 जून को सगाई होगी और 23 को  23 को रिसेप्शन प्रार्टी होगी। वहीं काफी दिनों से शादी की खबरों को लेकर सोनाक्षी सिन्हा चर्चाओं में बनी हुईं हैं। साथ ही हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता से लेकर राजनेता का सफर तय करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और सोनाक्षी सिन्हा काफी लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस 23 जून को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। हालांकि, दोनों के परिवार वालों ने इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोनाक्षी के कुछ करीबी दोस्तों ने इसकी पुष्टि की है।

    कुछ फिल्म जगत से जुड़े लोग शादी की खबरों पर मुहर लगा रहे हैं। हालांकि, ऐसी भी कई अफवाहें उड़ रही हैं कि सोनाक्षी के पिता, शत्रुघ्न जाहिर तौर पर उनसे नाराज हैं, क्योंकि उन्होंने बताया था कि सोनाक्षी की शादी के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा था कि आजकल के बच्चे पूछते नहीं सीधे बताते हैं। इसी बीच सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। 

  • Punjab : अचानक टायर फटने से पलटा छोटा हाथी, लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab : अचानक टायर फटने से पलटा छोटा हाथी, लगी आग, देखें वीडियो

    कपूरथला। शहर के में गोइंदवाल रोड पर एक छोटा हाथी का अचानक टायर फटने से पलट गया। जिससे आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर व उसके साथी ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया है। लेकिन तब तक छोटा हाथी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था। बताया जा रहा है कि छोटा हाथी में गोइंदवाल साहिब से जालंधर सब्जी लेकर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए ड्राइवर बलविंदर सिंह पुत्र बीर सिंह वासी गोइंदवाल साहिब ने बताया कि वह अपने दो साथियों संग सब्जियां लोड कर जालंधर मंडी में जा रहे थे। लेकिन जब वह गांव नवांपिंड भट्ठे के पास पहुंचे तो अचानक छोटे हाथी का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई। जिसके बाद अचानक आग लग गई।

    घटना बारे फायर ब्रिगेड टीम कर्मी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। परंतु जबतक आग पर काबू पाया गया तबतक छोटा हाथी जलकर खाक हो गया।

  • तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार PM MODI पहुंचे वाराणसी, किसानों को देंगे बड़ी सौगात

    तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार PM MODI पहुंचे वाराणसी, किसानों को देंगे बड़ी सौगात

    वाराणसी। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद तीसरी बार बने प्रधानमंत्री पहली बार आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं। पीएम मोदी का पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में दो दिन रहेंगे। यहां पीएम मोदी सबसे पहले किसानों से संवाद करेंगे। इस दौरान किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त भी जारी करेंगे। इसके बाद बाबा विश्वनाथ के मंदिर में जाकर मत्था टेकेंगे। फिर गंगा आरती में भी शामिल होंगे। 

    8

    कृषि मंत्री व सीएम योगी ने किया पीएम मोदी का स्वागत
    पीएम मोदी का जनसभा स्थल पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। शिवराज सिंह चौहान व सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंग वस्त्र देकर पीएम को सम्मानित किया। इसके बाद वहीं, तीन किसानों ने भी पीएम मोदी को सम्मानित किया। 

  • 40 Airports को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा 

    40 Airports को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा 

    पटना : देश में एक बार फिर धमकी भरा मेल आया है। इस बार पटना एयरपोर्ट समेत 40 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसकी सूचना मिलते ही एयरपोर्टों पर हड़कंप मच गया। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जांच एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं और सघन छानबानी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ईमेल के जरिए मंगलवार को एयरपोर्टों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

    इस पर सुरक्षा बलों को एक्टिव कर दिया गया और जवानों ने चप्पे-चप्पे की जांच शुरू कर दी। इस ईमेल में देश के 40 एयरपोर्टों को निशाना बनाने की बात कही गई है। हालांकि, अभीतक कहीं से कुछ भी नहीं मिला है। गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट पर बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। राजस्थान के जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला। एजेंसियों की ओर से एयरपोर्ट पर छानबीन की जा रही है। इसे लेकर पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर का कहना है कि पटना एयरपोर्ट को बम की धमकी वाला ईमेल मिला है।

    एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की तलाशी ली जा रही है। साथ ही एयरपोर्ट के आसपास वाले इलाकों में भी सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात कर दिया गया है। जांच एजेंसियां अब यह पता चला लगा रही हैं कि धमकी में कोई सच्चाई या किसी ने शरारत की है। एयरपोर्ट पर जांच पड़ताल से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली एनसीआर के स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन जांच में कहीं से कुछ भी नहीं मिला था।

  • Hotel के बाहर खड़ी Punjab नंबर की गाड़ियों के तोड़ गए शीशे, देखें वीडियो 

    Hotel के बाहर खड़ी Punjab नंबर की गाड़ियों के तोड़ गए शीशे, देखें वीडियो 

    नूरपुरः पंजाब और हिमाचल के लोगों के बीच विवाद के अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज कई दिनों से वायरल हो रहे हैं। पंजाब के लोगों का आरोप है कि हिमाचल में स्‍थानीय लोग उन्‍हें परेशान कर रहे हैं। ताजा वायरल वीडियो हिमाचल के नूरपुर इलाके का है, जहां एक होटल के बाहर खड़ी पंजाब नंबर की गाड़ियों को निशाना बनाया गया। गाडि़यों के शीशे तोड़ दिये गए। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि पंजाबियों को हिमाचल में निशाना बनाया जा रहा है। 

    दरअसल, बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के बाद से हिमाचल में हो रही घटनाओं को इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। पिछले दिनों कंगना को चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात महिला सुर‍क्षाकर्मी ने थप्‍पड़ मारा था। कंगना हिमाचल के मंडी से सांसद चुनी गई हैं। हिमाचल पुलिस ने हालांकि, पंजाब के लोगों को निशाना बनाने की बात से इनकार करते हुए सोमवार को एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि पंजाबियों को निशाना नहीं बनाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि एनआरआई से मारपीट के मामले का कंगना रनौत पर हुए हमले से कोई लेना-देना नहीं है।

    बता दें कि हिमाचल के चंबा में पिछले दिनों एक पंजाबी एनआरआई को निशाना बनाया गया। पंजाब पुलिस ने रविवार को पंजाब मूल के एनआरआई पर कथित हमले के संबंध में जीरो एफआईआर दर्ज की है। अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज करा रहे कवलजीत सिंह ने दावा किया कि 11 जून के हमले के दौरान उन्हें इसलिए निशाना बनाया गया कि वह एक पंजाबी थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चंबा जिले के डलहौजी शहर में पार्किंग को लेकर लोगों के एक समूह ने उसकी पिटाई कर दी थी। पिछले 25 साल से स्पेन में रह रहे कवलजीत अपनी स्पेनिश पत्नी के साथ हाल ही में पंजाब लौटे थे और कुछ दिन पहले डलहौजी के खज्जर गए थे। हिमाचल प्रदेश सरकार के एक बयान में सोमवार को कहा गया कि सुक्खू ने घटना की निंदा की और विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया।

  • Punjab: बस और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: बस और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुलतानपुर लोधी मार्ग पर एक निजी बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर करने की घटना घटी है।  जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची हुसैनपुर चौकी पुलिस ने जाँच शुरू करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए चौंकी इंचार्ज ASI पूरनचन्द ने बताया कि बस ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। और जल्द ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

    पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव ढुढ़ियाँवाल वासी जतिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह घर से बाइक दवारा गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर स्थित आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गया था। इसी दौरान सुलतानपुर लोधी की तरफ से आ रही एक निजी बस ( PB-08-CB-7811) ने उसको टक्कर मार दी। हालांकि मौके पर मौजूद बस में सवार यात्रियों तथा बस चालक दवारा घायल जतिंदर सिंह को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुँचाया। लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसको मर्त घोषित कर दिया। 

    वही हुसैनपुर चौकी इंचार्ज ASI पूरनचन्द ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाँच शुरू कर दी है। और बस ड्राइवर जुगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जहां पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। और आरोपी बस ड्राइवर को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

  • उद्घाटन से पहले 12 करोड़ की लागत से बना पुल गिरा, देखें वीडियो

    उद्घाटन से पहले 12 करोड़ की लागत से बना पुल गिरा, देखें वीडियो

    अररियाः बिहार के अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर बना पुल मंगलवार को गिरकर ध्वस्त हो गया। बताया जाता है कि बकरा नदी पर बने इस पुल का उद्घाटन किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही करोड़ों की लागत से बना यह पुल धड़ाम से गिर गया। सिकटी प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया घाट पर पुल का निर्माण किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पड़रिया पुल का निर्माण किया गया था। मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया। पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और प्रशासन की टीम भी आ गई है।

    सिकटी विधायक विजय मंडल के अनुसार  जिले के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा यह पुल तैयार किया गया था। जमीन पर ही पिलर गाड़कर तैयार किया गया था। एप्रोच रोड भी नहीं बना था। करीब 12 करोड़ की लागत वाली करीब 100 मीटर का यह पुल था। इसका उद्घाटन नहीं हुआ था, पूरी तरह से कंप्लीट भी नहीं था। बिहार में पुलों का गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। पिछले साल ही जून में सुल्तानगंज में गंगा नदी पर बन रहा पुल गिर गया था। उसके बाद इस साल मार्च में सुपौल में कोसी नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिर गया था।

    इसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी। अब अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर बना पुल गिर कर ध्वस्त हो गया। 2023 के जून महीने में ही भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा नदी पर बन रहा पुल गिर गया था। बताया जाता है कि इस पुल की लागत पहले 600 करोड़ थी, बाद में पुल की लागत बढ़कर 1700 करोड़ हो गई थी। इससे पहले भी यही पुल 2022 में भी गिर गया था। बिहार के ही सुपौल में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत कोसी नदी पर बन रहा देश के सबसे लंबे पुल का एक बड़ा स्लैब गिर गया था। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई थी। वहीं 10 लोग जख्मी हो गए थे।

  • Punjab : अब इस मामले में Kangana Ranaut आई चर्चाओं में

    Punjab : अब इस मामले में Kangana Ranaut आई चर्चाओं में

    चंडीगढ़ : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद कंगना रनोट पंजाब को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री से राजनेत्री बनीं कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने छोटे भाई की शादी की जानकारी शेयर की थी। अब छोटे भाई और भाभी को दिए गिफ्ट की वजह से कंगना रनौत ध्यान खींच रही हैं। कंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले अपने चचेरे भाई वरुण रनौत की सगाई से फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

    एक्ट्रेस ने न्यूली वेड कपल को नई जिंदगी को लेकर बधाई भी थी। वहीं, अब उन्होंने गिफ्ट की अपडेट दी है। एक बार भी कंगना चर्चा में हैं, जिन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की और श्री गुरु नानक देवी जी को याद किया। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल कुछ फोटो शेयर किए, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि उन्होंने अपने चचेरे भाई वरुण को उनकी शादी पर एक घर गिफ्ट किया है।

     कंगना में स्टोर शेयर कर लिखा- गुरुनानक देव जी ने कहा था कि हमारे पास जो कुछ भी है, हमें उसे साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा लगता है कि हमारे पास पर्याप्त नहीं है, फिर भी हमें उसे साझा करना चाहिए और मुझे लगता है कि इससे बड़ी कोई खुशी नहीं है। फिर आखिरी में कंपना ने कहा- हमेशा अपनी हर चीज मेरे साथ साझा करने के लिए धन्यवाद।

  • Punjab : स्पेनिश जोड़े से हुई मारपीट के मामले में किसान जत्थेबंदियों का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab : स्पेनिश जोड़े से हुई मारपीट के मामले में किसान जत्थेबंदियों का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर : हिमाचल में स्पेनिश जोड़े से हुई मारपीट के मामले में किसान जत्थेबंदियां पीड़ित परिवार के हक में उतरे। किसान जत्थेबंदियों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है और हिमाचल सरकार से इस मामले की जांच करने की अपील की है। इस मौके पर जानकारी देते हुए नेता सुखजिंदर सिंह माहू ने कहा कि कंगना रनोट मामले को लेकर कुछ सांप्रदायिक लोगों ने आतंक का माहौल बनाया है।

     उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार कई दिनों से अस्पताल में इलाज करवा रहा है। इस संबंधी पंजाब सरकार और हिमाचल सरकार को संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से अपील की गई कि इस घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ बनती कार्रवाही की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जाए। ताकि हिमाचल, जो कि पंजाब से छोटा है। उसके और पंजाब के बीच कोई दरार न पड़े।

  • सरेआम प्रेमिका का किया कत्ल, फिर लाश के पास बैठकर करने लगा बातें, देखें वीडियो  

    सरेआम प्रेमिका का किया कत्ल, फिर लाश के पास बैठकर करने लगा बातें, देखें वीडियो  

    महाराष्ट्रः पालघर में आज सुबह सरेआम प्रेमी में प्रेमिका का कत्ल कर दिया। प्रेमी ने 20 साल की लड़की की पाना मारकर हत्या कर दी। वसई के चिंचपाड़ा इलाके में सुबह 8.30 बजे हुई इस हत्या की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस वीडियो में आरोपी रोहित यादव पीछे से दौड़ता हुआ आता दिखाई देता है। बाद में वह लड़की के सिर पर 30 सेकंड में करीब 15 बार पाना मारता है। सिर पर लोहे का पाना ( नट-बोल्ट कसने वाला औजार) पड़ने से लड़की बेहोश हो जाती है। इसके बावजूद आरोपी रोहित उसे मारता रहता है। इतना ही थोड़ी देर बाद वह लाश के पास बैठकर बातें करने लगता है।

    सरेआम हुई हत्या को लेकर वालिव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि रोहित और आरती दोनों साथ में काम पर जा रही थी, तभी बीच रास्ते में उनका झगड़ा हो गया। इसके बाद वह कहीं से पाना लेकर दौड़ता हुआ आया और पीछे से आरती के सिर पर जोरदार वार कर दिया। आरोपी, आरती के सिर पर तब तक मारता रहा, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। जब रोहित ने आरती के सिर पर पहली बार हमला किया था, तो इसे देखकर पास से गुजरता हुआ एक आदमी उसे बचाने आगे आया। 

    उसने रोहित को पकड़कर और वार करने से रोकना चाहा। लेकिन रोहित ने उस आदमी पर ही हमला कर दिया। बाद में वह आदमी अपनी जान बचाते हुए आरोपी से दूर हो गया। हालांकि बाद में वहां मौजूद कुछ लोग आरती की लाश के पास जाते दिखे। कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे। आरोपी रोहित आरती को मारने के बाद भागा नहीं, बल्कि वहीं बैठकर उसकी लाश से बातें करता नजर आया। बाद में पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।