Blog

  • पंजाब : कोर्ट कंपलेक्स के पास माल गोदाम में हुआ धमाका, देखें वीडियो

    पंजाब : कोर्ट कंपलेक्स के पास माल गोदाम में हुआ धमाका, देखें वीडियो

    लुधियाना: कोर्ट कंपलेक्स के पास धमाका होने का मामला सामने आया है। यह हादसा एक माल गोदाम में हुआ है।बताया जा रहा है कि माल गोदाम में सफाई के दौरान आज सुबह अचानक हुए धमाके के साथ अफरा-तफरी मच गई जिस कारण खिड़कियां के शीशे भी टूट गए।

    पुलिस अनुसार यह घटना सुबह 9:00 बजे के करीब उस समय हुई जब माल गोदाम की सफाई का काम चल रहा था। इस दौरान पूरे गोदाम को आग लगा गई और तापमान बढ़ने के कारण कांच की बोतले फट गई ,जिस कारण शीशे का कुछ हिस्सा स्वीपर के पैर में लग गया और वह जख्मी हो गया। स्वीपर को इलाज के लिए हस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है ।

  • आज का राशिफल, 8 जून 2023

    आज का राशिफल, 8 जून 2023

    आज का राशिफल, 8 जून 2023

    मेष: स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें।
    वृष: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।
    मिथुन: बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।
    कर्क: थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।
    सिंह: विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।
    कन्या: उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।
    तुला: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।

    वृश्चिक: दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
    मकर: वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।
    कुंभ: मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा।
    मीन: बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।
  • भाजपा नेता की नवविवाहित बेटी का बेरहमी से कत्ल

    भाजपा नेता की नवविवाहित बेटी का बेरहमी से कत्ल

    देपालपुर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महू में बीजेपी नेता की बेटी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति ने की है। पत्नी पर हमला करने के बाद उसने खुद पर हमला कर घायल कर लिया। पूरा घर खून से लाल हो गया। 16 दिन पहले दोनों की शादी हुई थी, लेकिन अचानक पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि उसने ऐसा कदम उठा लिया। इस घटना के बाद से खुशियों का माहौल मातम में पसर गया है।

    दरअसल घटना इंदौर के पास महू का है। पुलिस के अनुसार कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के धारनाका में महेश यादव काका के बेटे विक्रम यादव की 21 मई को देपालपुर के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भारत यादव की बेटी अंजलि यादव से शादी हुई थी। पिता भारत यादव का परिवार बहुत खुश नजर आ रहा था। उन्हें क्या पता था की उनकी यह ख़ुशी कुछ ही दिनों बाद मातम में बदल जाएगी। उनकी लाड़ली बेटी जिसे वह विदा कर रहे हैं। उसकी ऐसे दर्दनाक हत्या कर दी जाएगी। आज सुबह पता चला कि उनकी नवविवाहिता बेटी अंजलि की पत्नी ने हत्या कर दी है।

    जिसके बाद से भाजपा नेता के घर और देपालपुर में शोक की लहर छा गई। व्यापारियों ने अपने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए और अंजलि को नम आंखों से विदाई दी। वहीं कुछ दिनों पहले हुई शादी समारोह में उसके नाचते झूमते हुए का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो डांस करती नजर आ रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशि कान्त कनकाने का कहना है कि विक्रम यादव ने अपने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। उसने खुद पर भी वार किया है, जिससे घायल हो गया है। आरोपी का इलाज कराए जाने के बाद हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

  • शादी के पंडाल में लगी आग, दुल्हन की बहन समेत 7 झुलसे

    शादी के पंडाल में लगी आग, दुल्हन की बहन समेत 7 झुलसे

    मुरादाबाद: थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव में बुधवार की सुबह शादी समारोह में चाय बनाने के दौरान सिलेंडर लीकेज की वजह से आग लग गई। आग से दुल्हन की बहन झुलस गई। उसे बचाने के प्रयास में पांच अन्य भी झुलस गए। उन्हें पहले सीएचसी में और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दुल्हन की बहन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    थाना मूंढापांडे क्षेत्र के लालपुर तितरी निवासी उमेश सिंह की बेटी रीनू की बारात कुंदरकी थाना क्षेत्र के बसेरा से मंगलवार रात आई थी। आज सुबह करीब नौ बजे विदाई की रस्म चल रही थी। मंडप के पास मौजूद हलवाई ने गैस चूल्हे पर चाय का पानी रखकर जैसे ही माचिस जलाई, इसी दौरान गैस सिलिंडर लीकेज की वजह से आग भड़क गई। पास में खड़ी दुल्हन की बहन मीनू उससे झुलस गई। बरातियों ने बालू व पानी डालकर कर एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।

    मीनू को पहले पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम तक उसकी हालत गंभीर होने पर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। मीनू को बचाने में उसके पिता उमेश सिंह, नेत्रपाल सिंह, गुड्डो, नरेश, बराती रिंकू और पंडित झुलस गए थे उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इसके शादी की अन्य रस्में पूरी कर बारात भी दोपहर बाद विदा कर दी गई।

  • जालंधरः सट्टेबाज और ट्रैवल एजेंट करते थे ब्लैकमेलिंग, तंग आकर ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत

    जालंधरः सट्टेबाज और ट्रैवल एजेंट करते थे ब्लैकमेलिंग, तंग आकर ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत

    जालंधर, वरुण/हर्ष : ट्रैवल एजेंटों और सट्टेबाजों की ठगी और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 30 वर्षीय युवक ने फिल्लौर रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान फगवाड़ा निवासी हिमांशु टंडन के रूप में हुई है। युवक की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हो गया। मृतक हिमांशु टंडन की पत्नी प्रभजोत ने बताया कि फगवाड़ा के रहने वाले ट्रैवल एजेंट हरजिंदर सिंह ने उसके पति को अमेरिका में सेटल करवाने का झांसा देकर अन्य ट्रैवल एजेंट प्रीत से मिलवा कर 35 लाख रुपये में बात तय कर ली।

    16 लाख रुपये से एडवांस में दे दिए और बकाया राशि त उन्हें विदेश पहुंचने के बाद देनी थी। एजेंट उसके पति को पांच महीने तक कुछ देशों में घुमाते रहे। फिर उसके उसे अमेरिका के बार्डर के पास एक शहर में कुछ महीने छिपा कर रखने के बाद परिवार वालों को फोन कर बोल दिया कि उनका लड़का अमेरिका पहुंच गया है। इसके बाद उनसे बकाया रकम भी ले गए।

    पांच महीने बाद उसका पति घर आ गया। उसने बताया कि ट्रैवल एजेंटों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ धोखा किया है। उसे अमेरिका नहीं भेजा गया था। जब भी उसका पति एजेंटों से रुपये मांगता। तो वो जान से मरवाने की धमकियां देते थे। इसके चलते वो परेशान रहने लगा। उसके पति की इसी परेशान का फायदा उठाकर सट्टेबाजों इशांत, लाली और करण ने अपने जाल में फंसा लिया। सट्टेबाज उसे झूठे दिलासे देते रहे कि वह सट्टा लगाए, उसके सभी घाटे पूरे हो जाएंगे।

    ऐसा कर उन्होंने उसके पति से लाख रुपये ठग लिए। उसके बाद पति को ब्लैकमेल कर और रुपये मांगने लगे। सट्टेबाज भी उसे फोन कर धमकाते थे। उसका पति इन बातों से दुखी होकर मंगलवार रात घर से चला गया और फिल्लौर पहुंच उसने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। वहीं दूसरी तरफ़ पुलिस ने ट्रैवल एजेंट हरजिंदर सिंह, प्रीत, सट्टेबाज इशांत, लाली और करण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • जालंधर : नशीले पाउडर और झगड़ें के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर : नशीले पाउडर और झगड़ें के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर, वरुण/हर्ष : थाना रामामंडी की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 10 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान धनोवाली निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। थाना रामामंडी के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई बलजिंदर सिंह ने विकास को धनोवाली के पास से दबोच कर उसके क़ब्ज़े से 10 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया।

    पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ करेगी ताकि यह पता चल सके ताकि इस नशे के कारोबार में उसके और साथियों के बारे में पता चल सके। 

    इसी तरह थाना रामामंडी की टीम ने एएसआई रूपलाल ने मुक़दमा नंबर 278 323, 324, 326, 341, 148, 149 और 506 के तहत थाना रामा मंडी में दर्ज किया गया था। पुलिस जाच में आरोपी पाए गए वीरू निवासी तल्हन रोड, जालंधर को लधेवाली से गिरफ़्तार किया है और वारदात में मौजूद अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाब : IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब : IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी हुए आदेशों के मुताबिक 2 आईएस और 5 पीसीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए है। देखें लिस्ट

  • जालंधर PAP में तैनात AIG नरेश डोगरा का बेटा कनाडा पुलिस में हुआ भर्ती 

    जालंधर PAP में तैनात AIG नरेश डोगरा का बेटा कनाडा पुलिस में हुआ भर्ती 

    जालंधर/वरुण : पंजाब के जालंधर के पीऐपी में पंजाब पुलिस मैं बतौर AIG तैनात नरेश डोगरा के सुपुत्र अनीश डोगरा को कनाडा पुलिस ने सेवा देने के लिए चुना गया है।बेटे के कनाडा पुलिस में चयन होने बाद पिता नरेश डोगरा बहुत खुश है और उन्हें सुबह से लोग बधाई दे रहे है। बातचीत करते हुए कहा की उनके बेटे ने उनका ही नही बल्कि देश और पंजाब का नाम रोशन किया है।

    अपने बेटे की इस उपलब्धि के बारे में AIG डोगरा ने कहा की उनकी सीख और दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए अपने तजुर्बे से अनीश डोगरा ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। पंजाब पुलिस में तैनात  AIG नरेश डोगरा ने कहा कई वर्षो से देश और पंजाब के लिए अपनी ईमानदारी से ड्यूटी निभा रहे है और अब उनका बेटा कनाडा में अपनी ड्यूटी निभाएंगे।

    उनको यकीन है जैसे वह अपनी मेहनत और ईमानदारी से ड्यूटी निभाकर एक उच्च अधिकारी बने है वैसे ही उनका बेटा अनीश अपनी काबिलियत के दम पर एक दिन नाम रोशन कर कनाडा पुलिस में बड़ा अधिकारी बनेगा और उस दिन उनका सिर फक्र से ऊंचा होगा।उन्होंने बताया अभी तीन महीने पहले उनके बेटे का चयन कनाडा पुलिस में किया गया था और तब से अनीश डोगरा अपनी ड्यूटी कर रहा है।

  • जालंधरः 190 नशीली गोलियों के साथ एक गिरफतार 

    जालंधरः 190 नशीली गोलियों के साथ एक गिरफतार 

    जालंधर/हर्ष: थाना फिलौर की पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान राज पाल निवासी संतोखपूर थाना फिलौर, जालंधर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 190 नशीली गोलियों बरामद की है। पुलिस ने बताया कि ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जाच में सामने आया कि आरोपित काफ़ी लंबे समय से फिलौर शहर में लुक छिप कर नशा तस्करी का कारोबार करता था, पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि और ख़ुलासे हो सके।

  • शादी के 10 दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म…

    शादी के 10 दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म…

    कानपुरः यूपी के कानपुर स्थित रूरा इलाके में पिछले महीने 15 मई को हुई एक शादी टूटने के कगार पर आ गई है। दरअसल शादी होने के बाद जब नवविवाहिता दुल्हन जब अपने मायके आई तब उसे 25 मई को पेट में दर्द हुआ। जिसके अगले दिन यानी 26 मई को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। नवजात बच्ची कमजोर थी इसलिए कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। लेकिन जैसे ही इस बच्ची के जन्म और मृत्यु की जानकारी उसके पति और ससुरालवालों को हुई तब उन्होंने दुल्हन को अपनाने से इनकार कर दिया।

    पुलिस कंप्लेन के बाद शादी के 10 दिन में बच्चा पैदा होने का ये मामला सुर्खियों में है। इस केस में पीड़िता ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो लोग दंग रह गए। पीड़िता ने बताया कि गांव के रहने वाले अरुण पाल और विनय पाल ने उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया था, और किसी को ये बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अब पीड़िता की शिकायत पर 6 जून को अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ़ दुष्कर्म और SC-ST एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

    इस मामले में हैरान करने वाली बात ये भी है कि शादी तय होने से लेकर फेरों और चौथी में बहू को घर भेजने तक आखिर किसी को उसकी प्रेग्नेंसी का पता क्यों नहीं चल सका? 

    अब रूरा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ़ 374 D,506 और 3(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया, वहीं दूसरी और आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।