Blog

  • पंजाब : नशा तस्करी के मामले में मां- बेटा गिरफ्तार, देखे वीडियो 

    बठिंडा : पंजाब में नशे की सप्लाई रुकने का मन नहीं ले रही है। पहले तो नशा तस्कर ही नशे की सप्लाई करते थे , लेकिन अब इस कारोबार को लोगो ने पारिवारिक बना लिया है। अकसर बाप-बेटा, सगे भाई या चाचा भतीजे को नशे की खेप के साथ पकड़ने का मामला सामने आता है। लेकिन इस बार मां और बेटे को नशा तस्करी के आरोप मे पकड़ने का मामला सामने आया है।  

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला और उसका बेटा नशा तस्करी करते हैं। जिसके चलते बठिंडा के मॉडल टाउन बिल्लू ढाबे के पास से इन दोनों को काबू  किया।  पुलिस को आरोपियों से हीरोइन बरामद हुई है। आरोपी महिला के ऊपर पहले भी फिरोजपुर में एनडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

  • पंजाब: पराली से भरी ट्रॉली में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखे वीडियो 

    गुरदासपुर: बब्बेहाली पुल पर पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लगने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सड़क पर यातायात रुक गया और जाम की स्थिति बन गई। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन दवरा एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर  यातायात बहाल करवाया गया। ट्रॉली मे लदी पराली जल कर राख हो गई।

  • सुप्रीम कोर्ट पहुंची मशहूर एक्ट्रेस, अश्लील वीडियो लीक करने के लगे आरोप

    नई दिल्लीः मशहूर एक्ट्रेस और बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत एक बार फिर अपने पूर्व पति आदिल दुर्रानी को लेकर कानूनी विवाद में फंस गई हैं। कुछ दिनों पहले आदिल ने बिग बॉस 12 फेम सोमी दुर्रानी से दूसरी शादी की, जिसके बाद उन्होंने राखी सावंत पर गंभीर आरोप लगाए थे।  आदिल दुर्रानी का आरोप है राखी सावंत ने उनके कुछ निजी वीडियो लीक किए हैं. इसे लेकर उन्होंने FIR दर्ज कराई थी. इस केस के सिलसिले में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए राखी ने अग्रिम जमानत की याचिका दाखिला की थी. लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने राखी की इस याचिका को खारिज कर दिया था. 

    अब राखी सावंत इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं और अग्रिम जमानत की मांग की है। राखी ने बॉम्बे हाईकोर्ट के एक फैसले और गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। आदिल दुर्रानी ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है कि राखी सावंत ने उनके अश्लील वीडियो लीक किए हैं। इस मामले में राखी सावंत की गिरफ्तारी भी हो सकती है, जिससे बचने के लिए उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया।

  • ED ने रिटायर्ड IAS को बेटे सहित किया गिरफ्तार, जाने मामला

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। अनिल टुटेजा अपने बेटे के साथ बयान दर्ज करवाने के लिए एसीबी/ईओडब्ल्यू ऑफिस पहुंचे थे। वहां पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने दोनों को अपने गिरफ्त में ले लिया है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।

    अनिल टुटेजा अपने बेटे के साथ बयान दर्ज करवाने के लिए आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू)/भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के ऑफिस पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक साल 2003 बैच के आईएएस अधिकारी रहे अनिल टुटेजा को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। मजिस्ट्रेट के सामने पेश करके ईडी उन्हें रिमांड में लेने की कोशिश करेगी। अनिल टुटेजा पिछले साल ही रिटायर्ड हुए थे।

    सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में आयकर विभाग की शिकायत पर आधारित अपनी पिछली एफआईआर को रद्द करने के बाद ईडी ने शराब घोटाला मामले में एक नया मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। ईडी ने इस मामले में अपनी जांच का विवरण राज्य ईओडब्ल्यू/एसीबी के साथ साझा किया था।

  • जालंधर: सीपी स्वपन शर्मा ने गैंगस्टरो की गिरफ्तारी पर किए खुलासे, देखे Live

    जालंधर (ENS):  सीआईए स्टाफ की टीम ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 3 गैंगस्टरो को गिरफ्तार किया है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ललित , पारस और निखिल को काबू किया है। 

    सी.पी शर्मा ने बताया कि उक्त आरोपियों ने विरोधी गिरोह को खतम करने के लिए मध्य प्रदेश से हथियार मंगवाए थे। कुछ दिन पहले आरोपियों ने  साथियो सहित दूसरे गिरोह के सदस्यों का पीछा भी किया था। आरोपी गैंगवार करने की तैयारी मे थे। 

    Live देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    जिन्हे सूचना के आधार पर काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से 3 वेपन भी बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों का  4 दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपी पारस और निखिल के खिलाफ 20 के करीब मामले दर्ज है।

    जिनमे से हाल ही मे अमृतसर थाने के सामने हुए हत्याकांड का मामला शामिल है। प्रेसवार्ता में CP स्वपन शर्मा के साथ ADCP आदित्य वार्रिएर, ACP परमजीत सिंह , इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार व् अन्य पुलिस मुलाजिम मौजूद थे।

  • पंजाब : गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाने वाला पति गिरफ्तार , देखे वीडियो 

    अमृतसर:  मामूली घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहा एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि  महिला के गर्भ में जुड़वाँ बच्चे थे। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को जलाने से पहले बिस्तर से बांध दिया, ताकि वह अपनी जान बचाने की कोशिश भी न कर सके। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    मृतक महिला की पहचान पिंकी (23) और आरोपी पति की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है।  पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बाबा बकाला साहिब के गांव बूले नंगल की है। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। 

    दोनों अक्सर छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से झगड़ते रहते थे। घटना की जानकारी देते हुए मृतिका की मां ज्योति ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती थी। ब्यास थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट से  2 दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

  • किसान की बेरहमी से की ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    हरियाणा : सोनीपत जिला अपराधिक मामलों की राजधानी बनाता हुआ नजर आ रहा है। जिले में आज फिर एक किसान की हत्या से सनसनी फैल गई है। खरखोदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिसाना के खेतों में रणधीर नाम के किसान की अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर डाली।

    वारदात की सूचना मिलते ही सोनीपत खरखोदा थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई। हालांकि अभी तक ये खुलासा नहीं हो पाया है कि रणधीर की हत्या किस कारण हुई है, लेकिन क्राइम ब्रांच और खरखोदा थाना पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गए हैं।

    रणधीर हत्याकांड की जानकारी देते हुए खरखौदा थाना प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गांव सिसाना के खेतों में एक शख्स की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई।

  • अमृतसर: SSSS MODERN SCHOOL की मैनजमेंट पर लगे गंभीर आरोप, देखे वीडियो

    स्कूल परिसर की आधी जमीन बेचने का मामला गरमाया  

    अमृतसर: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर एक व्यक्ति ने अपनी सारी संपत्ति लगभग 30 किले जमीन स्कूल के नाम पर निवेश कर दी।  ताकि पंजाब के लोगों को फायदा हो सके, लेकिन स्कूल मैनेजमेंट टीम द्वारा मोटा घोटाला कर बेचने के आरोपों का मामला सामने आया है। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    इस मुद्दे को एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाते हुए स्कूल प्रशासन पर आरोप लगा कहा कि यह जमींन स्कूल को चलाने के लिए दान की गई है।  स्कूल प्रशासन इसे बेच नहीं सकता है और न ही किसी और को दे सकता है। इस मामले मे कोर्ट केस भी किया हुआ है। स्कूल की जमीन से करीब 30 कीलो का लगभग आधा हिस्सा बेच दिया है और उनके मकानों को बड़ा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इसे नहीं रोका गया तो शायद ये पुश्तैनी जमीनें बेच कर खा ली जायेंगी। 

    वहीं निहंग सिंह संगठनों ने मौके पर पहुंचकर पूरी जगह का निरीक्षण किया और निरीक्षण के बाद प्रशासन से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर जमीन बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। इस संबंध में वह एक बार फिर अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर से मिलेंगे और इस सारे मुद्दे को प्रशासन के सामने उठाएंगे। निहंग जत्थेबंदी के नेता ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति  गुरुओं की जमीन बेचता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया जाएगा। 

    स्कूल प्रशासन ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि जमीन को बेचा नहीं गया। स्कूल को बड़े स्तर पर विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही मैनेजमेंट द्वारा नए स्कूल भी शुरू करने का प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू किया जा रहा है। वह कई बार स्कूल के दस्तावेज लेकर और पत्र लिख कर डिप्टी कमिश्नर से मिलने गए है , लेकिन अफसरों के ट्रांसफर के कारण उनका संपर्क नहीं हो पाया। इस मामले में अदालत में एक केस चल रहा है। जिसका फिसला मैनेजमेंट को अपने हक़ मे होने की उम्मीद है।

  • जालंधर: जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, देखे वीडियो 

    अमृतसर मे थाने के सामने हुए हत्याकांड मे भी संलिप्त है आरोपी  

    जालंधर (ENS): पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा के निर्देशों पर सीआईए स्टाफ की टीम ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 3 गैंगस्टरो को  गिरफ्तार किया है। इनमें से दो अमृतसर के राजदीप हत्याकांड में वांछित थे। जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    उकत आरोपियों ने राजदीप की हत्या कर दी थी। आरोपी अमृतसर मे वारदात को अंजाम देकर जालंधर आ जाते थे। जहा इनका साथी उन्हें पनाह देता था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से  हथियारों का जखीरा बरामद किया है।  जिसे गिरोह के सदस्यों ने दूसरे गुटों को खत्म करने के लिए ख़रीदा था।

  • महिला ने नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या, जाने वजह

    रेवाड़ीः कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर झगड़ोली के समीप से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में छलांग लगाकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान कनीना विकास खंड के गांव रसूलपुर वासी चमेली देवी (73 वर्ष) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते महिला ने यह कदम उठाया। 

    महिला दोपहर डेढ़ बजे बस में सवार होकर नहर के समीप उतरी और करीब 200 गज उसके साथ-साथ चलने के बाद कपड़े, चप्पल, हाथ में लेने की छड़ी व नाम-पता मोबाइल नम्बर लिखी पर्ची किनारे पर रखकर नहर में कूद गई। ग्रामीण ने पर्ची पर लिखे नम्बरों से परिजनों को सूचना दी।

    जिससे के बाद वे मौके पर पहुंचे। शव अभी तक बरामद नहीं हो सका। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार मदनलाल शर्मा, पटवारी बाबर व जीएस कर्ण सिंह सहित गोताखोर एवं एसडीआरएफ मधुबन की टीम बोट के माध्यम से तलाशती रही।