Blog

  • पंजाब : बारातियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 7 लोग घायल

    पंजाब : बारातियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 7 लोग घायल

    तलवाड़ा : बारात की गाड़ियों पर मधुमक्खियों द्वारा हमला किए जाने से 7 लोग घायल हो गए। घायल हुए बारातियों को हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।जानकारी के अनुसार गांव देपुर से जसवीर सिंह पुत्र जगदीश की आज शादी थी। बारात गांव देपुर से गांव उल्लैहड़ियां हिमाचल गाड़ियों में जा रही थी। जब बारात की गाड़ियां मुकेरियां हाइडिल नहर के पास पहूुची तो मधु मक्खियों ने बारात की गाड़ियों पर हमला कर दिया। भारी संख्या में मधु मक्खियों गाड़ियों के शीशे खुले होने के कारण अंदर घुस गईं, जिस कारण गाड़ियों में सवार बारातियों को गाड़ियां छोड़ कर भागना पड़ा और सहायता के लिए आवाजे लगाने लगे।

    गांव के लोगों ने अपनी गाड़ियों में घायल लोगों को हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल लोगों की पहचान जसवीर सिंह, किरण, नेहा, पूजा, ऋषि पंडित, बच्चों में परी, वरुण, जानवी तथा राहगीर कमलजीत के रूप में हुई है। दूल्हे को प्राथमिक सहायता के पश्चात छुट्टी दे दी गई है।

  • पंजाब: जच्चा-बच्चा केंद्र में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, देखे वीडियो

    पंजाब: जच्चा-बच्चा केंद्र में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, देखे वीडियो

    मानसा : शहर के जच्चा बच्चा केंद्र में रविवार को डिलीवरी के दौरान एक मजदूर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक महिला के परिवार ने मौत के लिए डॉक्टरों की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। वहीं अस्पताल प्रशासन इसमें डॉक्टरों की लापरवाही को नकार रहा है। सेहत विभाग ने डिलीवरी के दौरान हुई मौत के कारणों की जांच के लिए कमेटी बिठा दी है। जानकारी के अनुसार गांव अतला कलां के मौजूदा पंच बलजिंदर सिंह मजदूरी करता है, ने बताया कि शनिवार की रात उसने अपनी पत्नी सपना कौर को डिलीवरी के लिए दाखिल करवाया था। उसकी पत्नी को हलका दर्द हुआ था, लेकिन डॉक्टरों ने सही तरीके से डिलीवरी करने के बजाय इस केस में लापरवाही की। उसने देखा कि डॉक्टरों ने उसकी पत्नी पर भार डाल दिया, जिस दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई।

    बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह गरीब परिवार से है। डॉक्टरों की लापरवाही से उसका घर उजड़ गया है। उसने कहा कि वह पहले एक बेटी का पिता है ओर अब दूसरे बच्चे ने घर में जन्म लेना था। गांव के सरपंच भूरा सिंह ने बताया कि वह भी इसकी जांच के लिए बलजिंदर सिंह के साथ हैं। बलजिंदर सिंह ने मांग की कि उसकी पत्नी की मौत के मामले में संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाए।

    सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. रुबी ने कहा कि महिला की डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों की ओर से कोई लापरवाही वाली बात सामने नहीं आई है। मौत होने कई कारण हो सकते हैं। जिसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजाें को डॉक्टर बढ़िया इलाज देते हैं और लापरवाही से किसी की जान नहीं लेते, लेकिन फिर भी वह अपने स्तर पर इसकी जांच करवाएंगे।

  • पंजाब: हलवाई की दुकान से चोरी कर रहा एम्बुलेंस चालक, देखी सीसीटीवी

    पंजाब: हलवाई की दुकान से चोरी कर रहा एम्बुलेंस चालक, देखी सीसीटीवी

    अमृतसर: शहर में चोरी की वारदात पर लगातार बढ़ रही है। वहीं देर रात खंडवाला इलाके के पिशोरी कैम्प में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां दीप हॉस्पिटल की एम्बुलेंस के ड्राइवर की ओर एक शिव शंकर हलवाई की दुकान से लाइट चुराई गई। लाइट चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    वायरल सीसीटीव की जांच की गई तो मामला अमृतसर के खंडवाला का बताया जा रहा है। घटना सुबह 6:40 बजे के करीब की है। शहर के जाने-माने अस्पताल की एक एंबुलेंस खंडवाला एरिया में स्थित शिव शंकर स्वीट शॉप के बाहर आकर रुकी। युवक गाड़ी से निकला और शॉप के बाहर खड़ा हो गया। इधर-उधर देखने के बाद युवक ने शॉप का बल्ब उतारा, जेब में डाला और निकल गया।

    शिव शंकर स्वीट शॉप के मालिक ने बताया कि इलाके में कई सारी दुकानें है। हर दुकानदार अपनी दुकान की सुरक्षा के लिए बल्ब लगाता है, ताकि चोर अंधेरे का फायदा उठा चोरी ना कर सकें, लेकिन इलाके में रोजाना एक दो दुकानों के बल्ब चोरी हो जाते हैं। रात के समय पीसीआर भी इलाके में चक्कर नहीं लगाती। यही कारण है कि इलाके में छोटी-मोटी चोरियां होती रहती हैं।

  • पिकनिक मनाने गए छात्रों की पलटी बस, 2 की मौत, कई घायल

    पिकनिक मनाने गए छात्रों की पलटी बस, 2 की मौत, कई घायल

    रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रविवार को छात्रों से भरी एक बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। रायगढ़ के खोपोली थाना क्षेत्र में 48 छात्रों को लेकर जा रही बस पलटी है। इस हादसे में अब तक 2 छात्रों की मौत हो चुकी है।

    हादसे में कई छात्र घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। सीनियर पुलिस निरीक्षक गौरी मोरे पाटिल ने कहा कि छात्र पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, तभी बस पलट गई। हादसे में दो छात्रों की जान चली गई, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ये बस मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ये बस मुंबई के चेंबूर से मावल के लिए निकली थी। यह बस मावल स्थित थीम पार्क में गई थी। मावल से लौटते समय बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ये छात्र किसी प्राइवेट कोचिंग सेंटर के हैं।

  • आज का राशिफल, 12  दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 12 दिसंबर 2022

    मेष: आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें।

    वृष: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी।अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

    मिथुन: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है।

    कर्क: कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

    सिंह: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।

    कन्या: वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा।

    तुला: कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।

    वृश्चिक: भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    धनु: आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। घर में तनाव रह सकता है।

    मकर: आय में निश्चितता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    कुंभ: विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी।

    मीन: मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।

  • जालंधर: रिवाल्वर साफ करते चली गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर

    जालंधर: रिवाल्वर साफ करते चली गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर

    जालंधर/ हर्ष कुमार: महानगर के गांव कंगनीवाल में रहने वाले मिसल शहीदां तरना दल के मुखी सौदागर सिंह गोली लगने से घायल हो गए। बता दे कि अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे कि अचानक चली और उनके सिर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गए परिवारिक सदस्यों ने उन्हें घायल अवस्था में जौहल अस्पताल दाखिल करवाया।

    जहां डॉक्टरों ने आपरेशन कर उनके सिर से गोली तो निकाल दी गई है, लेकिन उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना पतारा के एसआई जसपाल सिंह ने बताया कि स्वजनों का कहना था कि सौदागर सिंह अपनी 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे कि अचानक गोली चली और उनके सिर में जा लगी। बयान दर्ज कर लिए गए हैं और सौदागर सिंह के ठीक होने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधर : 6 साल की बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, परिवार का आरोप, देखे वीडियो

    जालंधर : 6 साल की बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, परिवार का आरोप, देखे वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमार : महानगर में बस्ती शेख स्थित कोर्ट मोहल्ले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां सिविल अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आए पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके रिश्तेदार बच्ची के चाचा ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है।

    पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया उनके घर में प्रोग्राम चल रहा था। उसी दौरान उनके रिश्तेदार भी वहां आए हुए थे और शराब पीने के बाद भी अंदर सो रहे थे कि अचानक उनकी बच्ची जोर जोर से चिल्लाने लगी। जब अंदर जाकर देखा तो वह बच्ची संदिग्ध हालात में पड़ी थी और रो रही थी।

    उसी दौरान उन्होंने उस व्यक्ति को काबू कर लिया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची थाना पांच के एएसआई हरीश कुमार ने बताया कि उन्होंने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवा मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया है।

  • शादी से 1 दिन पहले दुल्हन का अपहरण कर किया रेप

    शादी से 1 दिन पहले दुल्हन का अपहरण कर किया रेप

    डूंगरपुरः राजस्थान की डूंगरपुर पुलिस ने शादी से पहले दुल्हन का अपहरण कर उससे रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुल्हन का शादी से एक दिन पहले अपहरण कर ले गया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। अपहरण की इस वारदात के बाद शादी के घर में हंगामा खड़ा हो गया था। अगले दिन बारात भी दुल्हन के दरवाजे पर आ गई थी। लेकिन दुल्हन के नहीं मिलने से बारात ने वहां जमकर बखेड़ा कर दिया था और वह बैरंग लौट गई। दुल्हन के अपहरण और रेप का यह मामला डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना इलाके से जुड़ा हुआ है।

    डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वरलाल ने बताया कि बीते 4 दिसंबर को सीमलवाड़ा इलाके में दो बहनों की शादी इलाके के ही एक गांव के दो सगे भाइयो से शादी होनी थी। लेकिन शादी के एक दिन पहले 3 दिसंबर को छोटी दुल्हन गायब हो गई थी। उधर अगले दिन 4 दिसंबर को बारात दुल्हन के घर पहुंच गई। छोटी दुल्हन गायब होने की सूचना पर बारातियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। फिर बरात बैरंग लौट गई थी।

    परिजनों ने बाद में धम्बोला थाने में दुल्हन के गायब होने की रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू की। उसके बाद पुलिस ने दुल्हन को उदयपुर से दस्तयाब कर लिया। बाद में अपहृत दुल्हन ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि समीर नाम का युवक उसका अपहरण करके ले गया था। वह मूलतया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है लेकिन वर्तमान में सीमलवाड़ा में रहता है। दुल्हन ने बताया कि समीर उसका अपहरण कर उसे उदयपुर ले गया था।

    इस बीच समीर ने उसे उदयपुर मार्ग पर एक होटल में रखकर उसके साथ रेप किया था। पीड़िता ने समीर के खिलाफ अपहरण और रेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी समीर की तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी समीर से पूछताछ कर रही है।

  • होटल में पुलिस ने की छापेमारी, रंगरेलियां मनाते जोड़ों को किया काबू

    होटल में पुलिस ने की छापेमारी, रंगरेलियां मनाते जोड़ों को किया काबू

    जमुईः पुलिस ने शहर के एक होटल में छापेमारी कर दो युवती और दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। छापेमारी करने के बाद पकड़े गए युवक और युवतियों को पुलिस नगर थाना में ले जाकर पूछताछ कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई शहर के हरनाहा इलाके में लखीसराय जाने वाली सड़क मार्ग पर किया है। जानकारी के अनुसार डायल 112 वाहन से गश्ती कर रही पुलिस को किसी ने फोन कर जानकारी दी थी कि हरनाहा इलाके के होटल में युवक-युवती जाते देखे गए हैं, जो संदिग्ध हैं।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में कुछ युवक युवती अलग-अलग कमरे में आये हैं। सूचना के बाद महिला पुलिस के साथ होटल में छापेमारी शुरू हुई। फिर अलग-अलग दो कमरों से दो युवक और दो युवतियों को पकड़ा गया। पकड़े गए युवक और युवतियों को महिला पुलिस के साथ नगर थाना लाया गया जहां पुलिस अधिकारी चारों से पूछताछ कर रहे हैं। थाना लाए गए दो युवकों में एक जमुई शहर का जबकि दूसरा गिद्धौर का रहने वाला बताया गया है। पकड़े गये गिद्धौर के युवक ने बताया कि उसके साथ जो युवती है, वह उसकी मंगेतर है और उसकी शादी उसी के साथ होनी है, युवती उससे मिलना चाहती थी तो वह जमुई पहुंची और होटल में बुला ली थी।

    पकड़े गए दूसरे युवक ने बताया कि उसके साथ जिस युवती को पकड़ा गया है वह उसकी गर्लफ्रेंड है और कुछ बातचीत करने के लिए वो लोग होटल आए थे जहां 6 सौ रुपए में एक कमरा लिया था। जैसे ही वो लोग होटल में पहुंचे थे, तभी पुलिस पहुंच गई और उन्हें पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने पकड़े गए युवक और युवतियों के घरवालों को फोन कर इस बारे में जानकारी दी है।

    इस मामले में नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी कर दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लिया गया है। होटल में आने का उद्देश्य क्या है जिसकी जांच की जा रही है, परिवार वालों को सूचना दी गई है।

  • DJ पर गाने को लेकर हुई बहस, चली गोली

    DJ पर गाने को लेकर हुई बहस, चली गोली

    मुक्तसर: मुक्तसर के मलोट रोड पर स्थित एक पैलेस में शादी समारोह दौरान गोली चलने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार डी.जे. पर गाने के लेकर हुई मामूली विवाद के चलते यह गोली चली है। इस दौरान एक शख्स घायल भी हो गया है जिसे मुक्तसर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल व्यक्ति की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंच गई जिसने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। यहां पर सवाल यह खड़ा होता है कि शादी समारोह में हथियारों की मनाई के बावजूद व्यक्ति अंदर हथियार कैसे लेकर गया।