Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟੇਰਾ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 4 ਆਰੋਪੀ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟੇਰਾ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 4 ਆਰੋਪੀ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਸਪੂਰ :  ਧਾਰੀਵਾਲ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਲੁਟੇਰਾ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 4 ਮੇਮ੍ਬਰਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸ.ਐਚ.ਓ ਧਾਰੀਵਾਲ ਰਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਧਾਰੀਵਾਲ ਤੇ ਆਸ ਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿਚ ਚੋਰੀ ਤੇ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆ ਘਟਨਾਵਾਂ ਹੋਇਆ  ਸਨ।

    ਇਹਨਾਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਨੂੰ ਧਾਰੀਵਾਲ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿੰਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ,ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ ਰਵਾਇਤੀ ਹਥਿਆਰ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ । ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿਚੋਂ ਦੋ ਨੇ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਧਾਰੀਵਾਲ ਵਿਖੇ ਹੀ ਦੋ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਖੋਹ ਦੀਆ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਜਦਕਿ ਬਾਕੀ ਦੋ ਵੀ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਕਈ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਮਾਮਲਿਆਂ ਚ ਨਾਮਜਦ ਕਰ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰ ਜੈਲ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਦੀ ਕੋਰਟ ਚ ਦਾਖ਼ਲ ਜਮਾਨਤ ਅਰਜੀ ਤੇ ਗਰਮਾਈ ਸਿਆਸਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਦੀ ਕੋਰਟ ਚ ਦਾਖ਼ਲ ਜਮਾਨਤ ਅਰਜੀ ਤੇ ਗਰਮਾਈ ਸਿਆਸਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    “ਜੋ ਕਰਨਗੇ ਸੋ ਭਰਨਗੇ ਤੈ ਕਿਓ ਪਓ ਓਦਾਸ”: ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ

    ਬਠਿੰਡਾ: ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਕੋਰਟ ਵਿਚ ਸਾਬਕਾ ਖ਼ਜ਼ਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵਲੋ ਪਲਾਟਾਂ ਦੀ ਖਰੀਦ- ਫਰੋਖਤ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਬਲੈਂਕਟ ਜ਼ਮਾਨਤ ਅਰਜ਼ੀ ਦਾਖ਼ਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਖਦਸ਼ਾ  ਹੈ ਕਿ  ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ  ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਜਿਸ  ਕਰਕੇ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਅਦਾਲਤ ਦਾ ਰੁੱਖ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।


    ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਵਧੀਕ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ  ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਰਾਮ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ ਦੀ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਿਜ਼ੀਨਸ ਨੂੰ ਨੋਟਿਸ ਭੇਜ ਕੇ ਜਾਂਚ ਦੇ ਰਿਕਾਰਡ ਲੈਕੇ 26 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਹੋਣ ਦਾ ਹੁਕਮ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕਰਤਾ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਸਰੂਪ ਸਿੰਗਲਾ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣਾ ਪ੍ਰਤੀਕਰਮ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਕਿਹਾ “ਜੋ ਕਰਨਗੇ ਸੋ ਭਰਨਗੇ ਤੈ ਕਿਓ ਪਓ ਓਦਾਸ” ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਨੇ ਮਾੜਾ ਕਰਮ ਕੀਤਾ ਸੀ ਇਸ ਕਰਕੇ ਉਹ ਭਰਨਗੇ ਕਾਨੂੰਨ ਨੇ ਆਪਣਾ ਕੰਮ ਕਰਨਾ ਹੈ ਪਰ ਕੀ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸਹੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕਰ ਪਾਵੇਗੀ ,ਇਹ ਤਾਂ ਹਜੇ ਵੇਖਣ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੋਵੇਗੀ ਕਿਉਂਕਿ ਹਾਲੇ ਤਾਂ ਪੂਣੀ ਵੀ ਨਹੀਂ ਕੱਤੀ ਗਈ। 

    ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਅਤੇ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਦੀ ਤਲਖੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦੌਰਾਨ ਹੋਈ ਸੀ। ਉਸ ਸਮੇਂ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਕਾਂਗਰਸ ਤੋਂ ਅਤੇ ਸਰੂਪ ਦਾ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਪਾਰਟੀ ਤੋਂ ਚੋਣ ਲੜ ਰਹੇ ਸੀ। ਪਰ ਹੁਣ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਤੇ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਇੱਕੋ ਪਾਰਟੀ ਭਾਜਪਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ।  ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦਿੰਦੇ ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਚੰਗਾ ਕਰਮ ਕਰ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਵੱਧਣ, ਪਰ ਜੋ ਮਾੜਾ ਕੰਮ ਉਹਨਾ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਉਹ ਤਾਂ ਭਰਨਾ ਹੀ ਪਵੇਗਾ।

  • Rahul Gandhi का बड़ा दावाः इन राज्यों में बीजेपी का सूपड़ा साफ करेगी कांग्रेस 

    Rahul Gandhi का बड़ा दावाः इन राज्यों में बीजेपी का सूपड़ा साफ करेगी कांग्रेस 

    नई दिल्लीः मध्य प्रदेश, राजस्थान छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इन्हीं चुनावों के मद्दे कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा में पार्टी की जीत की संभावना को लेकर कहा है कि कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नैरेटिव सेट हो रहा है और राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ कोई गुस्सा नहीं है।

    जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि एमपी और छत्तीसगढ़ में पक्का जीत रहे हैं। राजस्थान में काफी क्लोज हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने राजस्थान सरकार की योजनाओं को लेकर कहा कि राजस्थान को स्वास्थ्य सेवा समाधानों में बढ़त हासिल है।छत्तीसगढ़ में हम पारंपरिक विनिर्माण गतिविधियों और किसानों को जोड़ रहे हैं, नवाचार का नेतृत्व कर रहे हैं। अभी हम शायद तेलंगाना में जीत रहे हैं। हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में जीत रहे हैं, हम राजस्थान में भी बहुत करीब हैं।हमें लगता है कि हम इन सभी राज्यों को जीतने में सक्षम होंगे।

    इसके साथ ही राहुल गांधी ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भी बात की ये कोई बड़ी बात नहीं है। ये केवल बीजेपी की ध्यान भटकाने की रणनीति है। अब बीजेपी जमीनी मुद्दों के ऊपर चुनाव नहीं लड़ सकती है। यह सब ध्यान भटकाने वाला मुद्दा है और कुछ नहीं महिला आरक्षण से जुड़े एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि सत्ता में आए तो तुरंत महिला आरक्षण लागू करेंगे। ‘ये BJP की ध्यान भटकाने वाली रणनीति है। अब, BJP मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ सकती है। यह सब ध्यान भटकाने वाला है। महिला आरक्षण से जुड़े एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि सत्ता में आए तो तुरंत महिला आरक्षण लागू करेंगे।

  • होटल में 11 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपए का कैश जब्त

    होटल में 11 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपए का कैश जब्त

    रायपुर : पुलिस ने जुआ सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बीते दिनों रायपुर के तेलघानी नाका राजपुताना होटल के पीछे स्थित गैरेज पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के शिकंजे में जुआ खेलते 11 जुआरी गिरफ्तार हुए। ढाई लाख नगदी समेत 9 मोबाइल जब्त किया गया। वहीं इन जुआरियों पर पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि यह मामला रायपुर के गंज थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਘਰ ਚੋਂ ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਸੋਨਾ ਲੈ ਕੇ ਚੋਰ ਹੋਏ ਫਰਾਰ

    ਪੰਜਾਬ: ਘਰ ਚੋਂ ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਸੋਨਾ ਲੈ ਕੇ ਚੋਰ ਹੋਏ ਫਰਾਰ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਅਤੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਇਸ ਕਦਰ ਵਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਕਿ ਹੁਣ ਕਿਸੇ ਦਾ ਕੁਝ ਦੇਣ ਲਈ ਘਰੋਂ ਬਾਹਰ ਜਾਣਾ ਵੀ ਸੌਖਾ ਨਹੀਂ ਰਿਹਾ। ਥਾਣਾ ਤਿਬੜ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਗੋਹਤ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਪੰਜ ਘੰਟੇ ਲਈ ਆਪਣਾ ਘਰ ਛੱਡ ਕੇ ਨਾਨਕੇ ਘਰ ਜਾਣਾ ਮਹਿੰਗਾ ਪੈ ਗਿਆ ਕਿਉਕਿ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿੱਛੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜ ਕੇ ਲੱਖਾਂ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਏ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵਿੱਚ ਜੋਰਾਵਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਗੋਹਤ ਪੋਖਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੀ ਸਵੇਰ 10 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਉਹ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਕੋਰ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਰਵਿੰਦਰ ਕੋਰ ਨਾਲ ਘਰ ਤਾਲਾ ਲਗਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਨਾਨਕਿਆ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਕਿਲਾ ਨੱੱਥੂ ਸਿੰਘ ਗਏ ਸਨ ਪਰ ਜਦੋਂ ਦੁਪਹਿਰ ਬਾਅਦ ਤਿੰਨ ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਵਾਪਸ ਘਰ ਵਾਪਸ ਆਏ ਤਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਮੇਨ ਦਰਵਾਜੇ ਦਾ ਤਾਲਾ ਟੁੱੱਟਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। 

    ਜਦੋਂ ਕਮਰਿਆਂ ਵਿੱੱਚ ਜਾ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ 2 ਗੋਦਰੇਜ ਦੀਆ ਅਲਮਾਰੀਆ ਦੇ ਤਾਲੇ ਟੁੱਟੇ ਸੀ ਜਿਹਨਾਂ ਵਿਚੋ 2 ਕੜੇ ਸੋਨਾ ਵਜਨੀ ਕਰੀਬ 2 ਤੋਲੇ, ਇੱਕ ਕਿੱਟੀ ਸੈੱਟ ਸੋਨਾ ਵਜਨੀ 1-1/4 ਤੋਲਾ,  ਇੱਕ ਕਿੱਟੀ ਸੈੱਟ ਸੋਨਾ ਵਜਨੀ ਕਰੀਬ ਇਕ ਤੋਲਾ ,ਇਕ ਮੁੰਦਰੀ ਸੋਨਾ ਲੇਡੀਜ ਵਜਨੀ ਕਰੀਬ ½ ਤੋਲਾ ,ਇਕ ਹਾਰ ਸੋਨਾ ਵਜਨੀ ਕਰੀਬ 2-1/2 ਤੇ 2 ਚੂੜੀਆ ਸੋਨਾ ਵਜਨੀ ਕਰੀਬ 2 ਤੋਲੇ ਕੋਈ ਨਾ ਮਲੂਮ ਵਿਅਕਤੀ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਲੈ ਗਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਇਹਨਾਂ ਗਹਿਣਿਆਂ ਦਾ ਕੁੱਲ ਵਜ਼ਨ ਕਰੀਬ 93 ਗਰਾਮ ‌ ਅਤੇ ਕੀਮਤ ਗਰੀਬ ਸਾਢੇ ਪੰਜ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਬਣਦੀ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਥਾਣਾ ਤਿਬੜ ਵਿਚ ਪੀੜਤ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਤੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਚੋਰਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • जालंधरः इस पार्टी के नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत 

    जालंधरः इस पार्टी के नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत 

    जालंधर, ENS: नागरा रोड पर रहते बीजेपी के पूर्व युवा नेता राहुल चोपड़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार राहुल पहले बीजेपी में थे लेकिन अब वह आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि राहुल एक किताबे बनाने वाली मशहूर कंपनी में सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव थे। वह काम के चलते हिमाचल प्रदेश गए हुए थे। दो दिन पहले जब राहुल हिमाचल में थे तो उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उनके चाचा अनिल चोपड़ा उसे इलाज के पी.जी.आई. ले गए लेकिन राहुल वहां दाखिल नहीं हुआ और वापिस जालंधर आ गया। गत रात जब वह अपने घर पर था तो अचानक उनकी हालत बिगड़ गई।

    उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज दौरान उनकी मौत गई। राहुल के शरीर पर इंजेक्शन की सरिंज के काफी निशान पाए गए हैं। डॉक्टरों ने रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण नशे की ओवरडोज लिखा है लेकिन इसके बारे में जब थाना 1 के प्रभारी सुखदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इलाज दौरान राहुल को काफी इंजेक्शन लगे थे। जालंधर के अस्पताल वालों को राहुल के परिजनों ने उसकी कोई हिस्ट्री नहीं बताई। इसके चलते उन्होंने ओवरडोज लिख दिया लेकिन राहुल की मौत किसी बीमारी के चलते हुई है।

  • पुलिस कर्मियों का गांजा पीते वीडियो हुआ वायरल 

    पुलिस कर्मियों का गांजा पीते वीडियो हुआ वायरल 

    अंबिकापुर : आज के समय में सोशल मीडिया पर चीजें काफी तेजी से वायरल हो जाती है। ऐसे में कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज-कल पुलिस वालों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते जिसमे वे कुछ ऐसा कर रहे होते हैं, जो उनको परेशानी में ला सकता है। ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर जिले से सामने आया है। 

    यहां, लुंड्रा थाने में पदस्थ दो पुलिस कर्मियों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पुलिस कर्मियों को गांजा पीते देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस कर्मी वर्दी में है और दुसरा सिविल ड्रेस में है। दोनों पुलिसकर्मी एक रूम जैसी जगह में बैठक गांजा पी रहे हैं। वहां मौजूद किसी ने दोनों पुलिसकर्मियों की ये हरकत कैमे में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

  • जालंंधरः मामला मशहूर कपल की वायरल वीडियो का, देखें वीडियो

    जालंंधरः मामला मशहूर कपल की वायरल वीडियो का, देखें वीडियो

    आरोपी लड़की का मैडिकल करवाने सिविल लाई पुलिस

    जालंधर, ENS: मशहूर कपल की वायरल हुई आपत्तिजनक वीडियो के मामले में गिरफ्तार की गई लड़की का  मेडिकल करवाने के लिए पुलिस सिविल अस्पताल में लेकर आई है । इस दौरान जब मीडिया  ने पुलिस से इस मामले को लेकर बात करनी चाहिए तो पुलिस कर्मियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बता दे की कुछ दिन पहले मशहूर कपल की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसको लेकर पुलिस ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान मशहूर कपल रोड ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर लोगों से वीडियो डिलीट करने की अपील की थी।

    जिसको लेकर पुलिस ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान मशहूर कपल रोड आने सोशल मीडिया पर लाइव होकर लोगों से वीडियो डिलीट करने की अपील की थी।

  • सड़क हादसे में गाड़ी के खुले एयरबैग, डॉक्टर दंपत्ति की हालत गंभीर

    सड़क हादसे में गाड़ी के खुले एयरबैग, डॉक्टर दंपत्ति की हालत गंभीर

    जगदलपुर: आज सुबह शहर से 10 किमी दूर पंडरीपानी मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी पर जा रहे डॉक्टर दंपत्ति को ठोकर मार दी। इस घटना में दोनों पति-पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि आंध्रप्रदेश निवासी डॉ. के. स्वर्णलता (33 वर्ष) व उनके पति डॉ. अनंत नारायण रविवार की सुबह अपनी स्कूटी में सवार होकर चर्च जा रहे थे। जैसे ही पंडरीपानी मोड़ के पास पहुंचे की जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से ठोकर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही कार में लगा एयर बैग भी खुल गया। इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दूसरे वाहन की मदद से मेकाज लाया गया, जहां दोनों के घायल होने की जानकारी लगते ही मेकाज अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू के साथ ही अन्य डॉक्टरों की टीम मौके पर आ पहुंची, घायलों को बेहतर उपचार के लिए एसआईसीयू में भर्ती किया गया है।

  • पंजाब: CM MANN को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू का आया बड़ा बयान

    पंजाब: CM MANN को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू का आया बड़ा बयान

    अमृतसर: पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी डॉ. नवजोत कौर के ठीक हो जाने के बाद एक बार फिर पंजाब सरकार की तरफ मुख मोड़ लिया है। सिद्धू ने वीडियो जारी कर पंजाब सरकार पर कर्जे और खजाने में आ रहे पैसों के कहीं ओर जाने वाले सवाल खड़े किए हैं। इतना ही नहीं, सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को आने वाले समय में संभालने के लिए कह दिया है। नवजोत सिद्धू ने कहा- गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के सवाल सही हैं। उन्होंने बहुत ही स्टीक सवाल पूछे हैं। 2 सालों में आपने 50 हजार करोड़ रुपए कर्जा लिया है। अगर छमाही लगाएं तो 17 हजार करोड़ और है। अगले साल जब बजट पेश करेंगे तो यह रकम 70 हजार करोड़ रुपए होगी।

    अकाली दल की बात करें तो उन्होंने 15 हजार करोड़। 2007 में जब कैप्टन सरकार गई तो 30 हजार करोड़ रुपए कर्जा था। अकाली दल ने 10 सालों में डेढ़ लाख करोड़ चढ़ाया। कांग्रेस ने 5 सालों में 1 लाख करोड़ चढ़ा दिया। लेकिन जिस रफ्तार में आप कर्जा ले रहे हो। पंजाब कंगाल हो जाएगा। इतना ही नहीं, अगर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने लिमिट तय कर दी, आपको कर्जा लेने योग्य ही नहीं छोड़ा, तो क्या करोगे। यह सरकार इनकम से नहीं चल रही । आप हवाई मुख्यमंत्री हैं। जरा देखो राज्य का क्या हाल हो गया है। कल को नई पीढ़ी सवाल पूछेगी तो क्या जवाब दोगे। हमें तो जेल में डाल दोगे, लेकिन इस गुरुओं की धरती पर कोई न कोई तो सवाल पूछेगा ।

    नवजोत सिंह सिद्धू ने इस दौरान CAG की रिपोर्ट का भी जिक्र किया है। सिद्धू का कहना है कि पहले जो राज्य एक नंबर पर था, आज ये आखिर में आ गया है। अगर इसी तरह चलता रहा तो आने वाले 5-10 सालों में पंजाब दिवालिया हो जाएगा। सिद्धू ने कहा कि PSPCL को गिरवी रख बिजली फ्री दी जा रही है। 18 हजार करोड़ रुपए बैंकों की देनदारी है, 9 हजार करोड़ रुपए मीटरों के ले लिए, प्रयोग कहां किए किसी को पता नहीं। RBI ने जो रोका, उन्होंने पूछा- प्रयोग कहां किए, यह तो बताएं। 5 हजार करोड़ रुपए डिपार्टमेंट्स की देन दारी है। इसके साथ ही 4 हजार करोड़ रुपए फ्री में देने के लिए लगा दिया।
    सिद्धू ने आरोप लगाया है कि इनकम से स्टेट नहीं चल रही है। स्टेट की इनकम जेब में डाल रहे हैं। पंजाब सरकार ने इन-डायरेक्ट टैक्स बढ़ दिए हैं, जो 15-20 हजार करोड़ रुपए है। नमक, तेल, डीजल-पेट्रोल पर टैक्स लगाया गया, एक्साइज सब डयूटी कितनी बढ़ा दी है। जिसकी शादी है, उससे डबल वसूला जा रहा । आप शादियां स्टेट के खजानों से कर रहे हैं।