Blog

  • शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, 6 दिन नहीं मिलेगी शराब, सरकार ने जारी की नई लिस्ट

    शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, 6 दिन नहीं मिलेगी शराब, सरकार ने जारी की नई लिस्ट

    नई दिल्लीः दिल्ली में अब दिवाली समेत 6 दिन नहीं मिलेगी शराब, सरकार ने जारी की ड्राई डे की नई लिस्ट दिल्ली में अब साल में 6 दिन शराब नहीं मिलेगी। दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति के तहत ड्राई डे की नई लिस्ट जारी की है। इसके तहत साल में 6 दिन शराब नहीं मिलेगी। केजरीवाल सरकार की जिस नीति पर विवाद हुआ था, उसमें तीन दिन ही ड्राई डे घोषित किया गया था। दिल्ली में इस साल अब 6 दिन शराब नहीं मिलेगी। दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति के तहत ड्राई डे की नई लिस्ट जारी की है. इसके तहत साल में 6 दिन शराब नहीं मिलेगी. केजरीवाल सरकार की जिस नीति पर विवाद हुआ था, उसमें तीन दिन ही ड्राई डे घोषित किया गया था।

    दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 2022 के बाकी दिनों के लिए नई ड्राई डे लिस्ट जारी की है। सरकार के मुताबिक, 5 अक्टूबर यानी दशहरा, मिलाद उन नबी (पैंगबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन) 9 अक्टूबर, महर्षि बाल्मीकि जयंती (9 अक्टूबर), दिवाली 24 अक्टूबर, गुरु नानक जयंती 8 नवंबर और गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस 21 नवंबर को ड्राई डे घोषित किया गया है. यानी इन दिनों शराब नहीं मिलेगी। दिल्ली में पिछले साल केजरीवाल सरकार ने नई शराब नीति लागू की थी. इसमें कई बड़े बदलाव किए गए थे. लेकिन यह नीति भ्रष्टाचार के आरोप के चलते सवालों में आ गई. इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। विवादों में आने के बाद सरकार ने इस नीति को वापस ले लिया. इसके बाद 1 सितंबर से दिल्ली में एक बार फिर से पुरानी शराब नीति लागू की गई है।

  • पंजाबः मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों को जारी किए ये सख्त निर्देश, जाने मामला

    पंजाबः मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों को जारी किए ये सख्त निर्देश, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा है कि कोई भी प्रशासनिक सचिव बिना पूर्वानुमति के अपना मुख्यालय स्टेशन नहीं छोड़ेगा। मुख्य सचिव ने जारी आदेश में कहा है कि यह भी देखा गया है कि कुछ प्रशासनिक सचिव अवकाश के दिन स्टेशन पर मौजूद नहीं रहते हैं और बिना छुट्टी मंजूर किये ही स्टेशन से निकल जाते हैं।

    अतः सभी प्रशासनिक सचिवों को लिखा जाता है कि कोई भी प्रशासनिक सचिव निम्न हस्ताक्षर की पूर्वानुमति के बिना अपना मुख्यालय/स्टेशन नहीं छोड़े। इसके अलावा कार्यालय सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कुछ प्रशासनिक सचिव मुख्य सचिव पंजाब की बैठकों की कार्यवाही को निम्न हस्ताक्षर की ओर से स्वीकृति देने से पहले इन ड्राफ्टों को व्यक्तिगत रूप से पढ़ने और ठीक से जाच करने के बाद नहीं भेजते हैं।

    इससे कार्यालय का कीमती समय बैठक के इन मिनटों को संपादित करने में बर्बाद हो जाता है। इसलिए समस्त प्रशासनिक सचिवों को लिखा जाता है कि भविष्य में किसी भी बैठक की कार्यवाही के प्रारूप की अपने स्तर पर गहनता से जांच कर निम्न हस्ताक्षर के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाए।

  • जालंधरः युवती ने की सरेआम फायरिंग, उड़ाई नियमों की धज्जियां

    जालंधरः युवती ने की सरेआम फायरिंग, उड़ाई नियमों की धज्जियां

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में फेस्टिवल सीजन को लेकर पुलिस कमिश्नर ने शहर में चौकसी बढ़ाई हुई है। शरारती अनसरों पर नकेल कसने के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। लेकिन इन सबके के बावजूद एक घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जो काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो में सरेआम एक लड़की हवा में फायर करती दिखाई दे रही है। वीडियो में लड़की के पिस्तौल से फायर दौरान उसके पीछे किसी पुरुष की आवाज भी आ रही है जोकि उसको फायर के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

    इस घटना की जो तस्वीरें सामने आई है उसमें महंगी गाड़ी और शराब की बोतल भी नजर आ रही है। अब इस घटना ने पुलिस की उस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है जिसके कई दावे किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अभी तक इस वायरल हुई वीडियो को लेकर कोई कार्यवाही तो नहीं की परंतु इतना पता चला है कि लड़की एनआरआई परिवार से संबंधित है और वह भी जल्द विदेश जाने वाली है।

    ऐसे में अब सवाल ये पैदा होता है कि शहर में सरेआम गन कल्चर को प्रमोट किया जा रहा है। अगर ऐसे सरेआम गोलियां चलती रही तो कभी भी शहर में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो में जिस तरह कार से लड़की निकलती है उसमें कार में विदेशी शराब और भारतीय रिवाल्वर साफ दिखाई दे रही है।

    इस वीडियो के वायरल होने से प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन की शहर में की गई चौकसी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक बड़े ट्रैवल एजेंसी के मालिक की बेटी है। वहीं बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की यह रिवाल्वर है पुलिस अभी भी उसे पकड़ने में लाचार दिखाई दे रही है।

  • पंजाबः गैंगस्टर के पीए ने जिला कंज्यूमर कमिश्नर से मांगी फिरौती, दी जान से मारने की धमकी

    पंजाबः गैंगस्टर के पीए ने जिला कंज्यूमर कमिश्नर से मांगी फिरौती, दी जान से मारने की धमकी

    रोपड़ः पंजाब में वीआईपी लोगों के पिछले काफी समय से गैंगस्टरों द्वारा धमकी भरे फोन कॉल आ रहे है। गैंगस्टरों के नाम से वीआईपी लोगों से फोन पर धमकी देकर फिरौती मांगने के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं अब गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से रोपड़ के जिला कंज्यूमर कमिश्नर को धमकी भरा फोन आया है। गैंगस्टर ने गोल्डी बराड़ के नाम से कमिश्नर से 25 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है।

    वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस में हलचल मच गई है और मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फोन करन वाले व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का पीए बताया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसने कमिश्नर से फोन कर 25 लाख की फिरौती मांगी है। फिरौती न देने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी है। जानकारी के अनुसार जिस नंबर से धमकी भरा फोन आया है वह अमेरिका का नंबर है। फिलहाल इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण कमीशन के प्रधान कम जज रणजीत सिंह को रंगदारी के लिए विदेशी नंबर से काल पहले भी आई थी। लेकिन तब जज ने काल को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन हद इस बात की है कि जिला पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। जज रणजीत सिंह जिला पुलिस मुखी डा.संदीप गर्ग को निजी तौर पर भी मिल चुके हैं। जज ने जिला पुलिस मुखी से सुरक्षा मुहैया करवाने की अपील भी की। लेकिन शिकायत देने के एक दिन बीत जाने के बाद भी जज को अभी तक सुरक्षा मुहैया नहीं हो सकी है।

    जज रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें 23 सितंबर सुबह उन्हें विदेशी नंबर से काल आई थी और उन्होंने तब उसे गंभीरता से नहीं लिया। उसके बाद 29 सितंबर की शाम सवा सात बजे काल आई और काल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ का पीए बताया और पच्चीस लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। रंगदारी मांगने वाले ने धमकी दी कि अगर मांगी गई राशि नहीं दी गई तो दो दिन के भीतर सिद्धूमूसेवाला जैसा हश्र करेंगे। जज ने बताया कि काल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वो दिल्ली पहुंच चुका है और अगले दो दिन में पंजाब आकर उसको देख लेगा।

  • जालंधरः फैक्ट्री में व्यक्ति को बंधक बनाकर लाखों का सामान लूटकर लुटेरे फरार

    जालंधरः फैक्ट्री में व्यक्ति को बंधक बनाकर लाखों का सामान लूटकर लुटेरे फरार

    जालंधर/वरुण: महानगर में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। बेखौफ लुटेरों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। वहीं देर रात चोरों ने मकसूदां के अंतर्गत आते गांव रंधावा मसंदा के समीप एक फैक्ट्री में वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है करीब 5 लुटेरों ने जेएल इंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री में लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

    लुटेरे फैक्ट्री की दीवार फांदकर घुसे और अंदर रहते एक व्यक्ति को रस्सियों से बांधकर पहले बंधक बनाया फिर फैक्ट्री के अंदर पड़ा सामान लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लुटेरे करीब 3 लाख का सामान लेकर फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। उक्त बंधक बनाए गए व्यक्ति से पूछताछ कर बयान दर्ज कर लिए गए। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े मामूली विवाद को लेकर ठेकेदार ने कबड्डी खिलाड़ी पर चलाई गोली, फरार

    पंजाबः दिन-दिहाड़े मामूली विवाद को लेकर ठेकेदार ने कबड्डी खिलाड़ी पर चलाई गोली, फरार

    बटालाः पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। आए दिन पंजाब के अलग-अलग जिलों में गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज गोली चलने का मामला बटाला की सब्जी मंडी से सामने आया है। सब्जी मंडी में पार्किंग की पर्ची को लेकर कबड्डी खिलाड़ी और पार्किंग ठेकेदार में हुए विवाद के बाद ठेकेदार ने कबड्डी खिलाड़ी के पैरों में गोली चला दी।

    गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फिलहाल गोली चलाने वाला ठेकेदार जो पूर्व फौजी बताया जा रहा है फरार है। इस दौरान कबड्डी खिलाड़ी जर्मनजीत सिंह पुत्र मुख्तार सिंह वासी हसनपुर कला ने बताया कि उसके घर पर बेटे के जन्मदिन की खुशी का प्रोग्राम रखा था। जिसको लेकर वह बटाला सब्जी मंडी में सब्जी लेकर अपने गांव की तरफ वापस जा रहे थे।

    इसी दौरान पार्किंग के ठेकेदार मंजीत जो पूर्व फौजी है ने उसे पार्किंग की पर्ची कटवाने के लिए कहा। लेकिन जब जर्मनजीत सिंह ने कहा कि वे अपने घर के लिए सब्जी लेकर जा रहा है। तो पार्किंग ठेकेदार की तरफ से उन्हें गालियां निकाली गई और इस दौरान पार्किंग ठेकेदार की तरफ से उनके पैरों में गोलियां भी चलाई दी। गनीमत यह रही कि कोई भी गोली उनको नहीं लगी। इस दौरान सब्जी मंडी का ठेकेदार फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी सिटी ललित कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर जाकर जांच में जुट गए है।

  • पंजाबः पुलिस ने 1 किलो के अधिक हेरोइन की बरामद, अज्ञात पर केस दर्ज

    पंजाबः पुलिस ने 1 किलो के अधिक हेरोइन की बरामद, अज्ञात पर केस दर्ज

    तरनतारन: भारत-पाक बार्डर पर लगातार नशीले पदार्थों के खेप बीएसएफ बरामद कर रही है। लेकिन फिर भी पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। लगातार बार्डर से ड्रोन के जरिये नशीले पदार्थ की खेप भेज रहा है। वहीं थाना खेमकरण की पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सरहद नजदीक से ड्रोन द्वारा फैंकी गई 1 किलो 134 ग्राम हैरोइन बरामद की है।

    डीएसपी भिखीविंड प्रीतइंद्र सिंह द्वारा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को स्पैशल ऑप्रेशन के दौरान राऊंडअप करते हुए बीते रविवार देर रात की जा रही पूछताछ में पता चला कि पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा रविवार देर रात भारत में सरहद नजदीक लगती चौकी कलस में दस्तक दी गई थी।

    पाक ड्रोन भारतीय क्षेत्र में नशीला पदार्थ फैंकने के बाद वापस लौट गया था। इसके बाद थाना खेमकरण की पुलिस ने जब डीएसपी के नेतृत्व मेें सर्च ऑप्रेशन चलाया तो पीले रंग का पैकेट बरामद हुआ, जिसमें 1 किलो 134 ग्राम हैरोइन थी। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है।

  • पंजाबः एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी सहित तस्कर काबू

    पंजाबः एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी सहित तस्कर काबू

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने विदेशी करेंसी की तस्करी करने वाले को पकड़ा है। अमृतसर कस्टम विभाग ने लंदन से लौटे एक विदेशी यात्री से लाखों की विदेशी व भारतीय करेंसी जब्त की है। कस्टम विभाग ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर लंदन की फ्लाइट लैंड हुई। पैसेंजर्स के सामान की एक्स-रे चैकिंग के दौरान लंदन के एक नागरिक के सामान में करेंसी दिखी। जब उसके सामान की चैकिंग की गई तो उसमें से विदेश यूरो और भारतीय करेंसी दोनों मिले। कस्टम विभाग ने विदेशी यात्री से नोटों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी, लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ था। इसके बाद विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया।

    आरोपी से 12 हजार यूरो करंसी बरामद 

    कस्टम विभाग ने जब नोटों की गिनती की तो पैसेंजर के बैग से तकरीबन 12 हजार यूरो और 1.50 लाख रुपए की भारतीय करेंसी मिली। विदेशी नोटों में सबसे अधिक 20-50 के यूरो नोट थे। विदेशी करेंसी की भारतीय वैल्यू 10,14,560 रुपए आंकी गई है।

    दो सप्ताह पहले पकड़ी थी 6.4 करोड़ की विदेशी करेंसी 

    एक महीने में विदेशी करेंसी के पकड़े जाने की यह दूसरी घटना है। दो सप्ताह पहले अमृतसर कस्टम ने दुबई जा रहे युवक से 6.4 करोड़ रुपए की विदेशी करेंसी पकड़ी थी, जिसमें तकरीबन 7.55 लाख अमेरिकी डॉलर थे। इसके अलावा काफी गिनती में रियाल और कुवैत के दिनार भी थे।

  • पंजाब:विस्फोटक सामग्री और हथियारों सहित 1 गिरफ्तार, जल्द करेंगी पुलिस खुलासा

    पंजाब:विस्फोटक सामग्री और हथियारों सहित 1 गिरफ्तार, जल्द करेंगी पुलिस खुलासा

    मोगा: पंजाब के मोगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां से सीआईए बाघापुराणा ने 1 व्यक्ति को बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। सूत्रों अनुसार पकड़े गए व्यक्ति के विदेश में बैठे गैंगस्टरों के साथ संबंध बताए जा रहे हैं। वहीं कुछ ही देर में इस मामले को लेकर पुलिस के बड़ी प्रैंस कांफ्रैंस करने जा रहे हैं।

  • जम्मू कश्मीर में DG की हत्या, इस संगठन किया हमले का दावा

    जम्मू कश्मीर में DG की हत्या, इस संगठन किया हमले का दावा

    जम्मू: जम्मू कश्मीर में सोमवार (3 अक्टूबर) देर रात राज्य के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की उनके निवास पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन पीएएफएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इसको लेकर एक कथित लेटर सामने आया है। पीएएफएफ आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है। हालांकि, पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में अधिकारी के एक घरेलू सहायक पर मुख्य आरोपी होने का शक जताया है।
    पुलिस ने अपने बयान में कहा है, ”डीजी जेल एचके लोहिया की मौत के मामले की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि रामबन निवासी एक घरेलू सहायक यासिर अहमद मुख्य आरोपी है। घटना स्थल से एकत्र किए गए कुछ सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आरोपी को वारदात के बाद भागते हुए देखा गया है। वह पिछले करीब छह महीनों से घर में काम कर रहा था। शुरुआती जांच से पता चला कि वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और सूत्रों के मुताबिक, वह डिप्रेशन में भी था।

    आतंकी घटना है या नहीं? पुलिस ने यह बताया

    पुलिस के बयान में आगे कहा गया, ”प्रारंभिक जांच के मुताबिक, अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह कोई आतंकी घटना है लेकिन जब तक जांच चल रही है, किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार और आरोपी की मानसिक स्थिति बताने वाले कुछ दस्तावेजी सबूत जब्त कर लिए हैं। संदिग्ध आरोपी की तस्वीरें साझा की जा रही हैं। जिस किसी को भी उसकी कोई सूचना मिले, वह फौरन पुलिस को इत्तला दे। इससे पहले वारदात को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। अपराध स्थल की पहली जांच में यह संदिग्ध हत्या का मामला लग रहा है। अधिकारी के यहां काम करने वाला घरेलू सहायक फरार है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।” एक और ट्वीट में राज्य की पुलिस ने बताया, ”फॉरेंसिक टीम और अपराध शाखा दल मौके पर है। जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस परिवार अपने वरिष्ठ अधिकारी की मृत्यु पर संवेदना प्रकट करता है और गहरा दुख जताता है।”

    बताया जा रहा है कि अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने भी कहा कि घरेलू सहायक घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस वारदात को ऐसे वक्त अंजाम दिया गया जब जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। उन्होंने हेमंत लोहिया मर्डर के मामले में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी से पूरी रिपोर्ट ली है। इसके साथ ही, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

    1992 बैच के आईपीएस

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) ने बताया कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमंत लोहिया (52 साल) शहर के बाहरी इलाके में अपने उदयवाला निवास स्थान पर मृत मिले हैं। जब पुलिस की टीम सूचना के बाद मौके पर पहुंची थी तो उनका गला रेता हुआ था। वारदात स्थल को प्रथम दृष्टया देखकर लग रहा है कि यह संदिग्ध हत्या है। फिलहाल लोहिया का नौकर फरार है। उसकी तलाश की लिए कई टीमें लगाई गईं हैं। वहीं, लोहिया के घर पर फॉरेंसिंक एवं अपराध जांच दल ने भी निरीक्षण किया। जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, उनके कमरे से टूटी हुई बोतल मिली है।