लुधियाना: पंजाब में जिला लुधियाना के कस्बा खन्ना के गांव हौल में पालतू कुत्तों को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मी का तेजधार हथियारों से घायल कर दिया है। अस्पताल में उपचार दौरान पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस गांव में पुलिस कर्मचारी रहता था उसी गांव के तीन लोगों ने उस पर गाड़ी में आते समय हमला कर दिया था। मरने वाले पुलिस कर्मचारी की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने हमला किया उन्होंने पालतू कुत्ते रखे हुए हैं। कुत्तों के कारण पहले किसी बात की आरोपियों के साथ सुखविंदर की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दो दिन पहले सुखविंदर शाम के समय जब गाड़ी से आ रहा था तो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उस पर तेजधार हथियारों आदि से हमला कर दिया। मरने वाला मुलाजिम पुलिस लाइन में तैनात था।
आरोपियों पर पहले 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब सुखविंदर की मौत हो जाने के बाद आरोपियों पर 302 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। जानकारी देते हुए डीएसपी वीलियम जैजी ने बताया कि आरोपियों में से अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के दो आरोपी सुखचैन सिंह और गुरविंदर सिंह की तालाश के लिए छापामारी जारी है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
Blog
-

पंजाब: कुत्तों को लेकर हुआ विवाद, तेजधार हथियारों से पुलिसकर्मी का किया कत्ल
-

पंजाब: कोहली इलेक्ट्रानिक्स शॉप में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां
अमृतसर: कोहली इलेक्ट्रॉनिक शॉप में सोमवार सुबह आग लगने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी पड़ोस के होटल स्टाफ ने फायर ब्रिगेड व शॉप मालिक को दी। शॉप के मालिक के पहुंचने से पहले फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। अभी भी आग को बुझाने का प्रयास जारी है। प्लास्टिक व गत्ता अधिक होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह तकरीबन 6 बजे आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। टाउन हॉल फायर ब्रिगेड ऑफिस से एक गाड़ी 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई। दो फायर ब्रिगेड व एक सेवा समिति की गाड़ी आग पर काबू पाने में जुटी गई। आग बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में लगी है। तीसरी मंजिल पर इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान, टीवी, कूलर, वाशिंग मशीन आदि रखे हुए हैं।

तकरीबन दो घंटे से लगी आग को फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने नीचे जाने से रोका है। अगर आग दूसरी मंजिल पर पहुंच जाती तो और भी अधिक नुकसान हो सकता था। प्लास्टिक के कारण पानी डालने के बाद आग फिर फैल रही है। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का कहना है कि आग को कंट्रोल कर लिया गया है, जल्द ही इसे पूरी तरह से काबू कर लिया जाएगा।
-

मोरबी में नदी पर बना सस्पेंशन ब्रिज गिरा,132 लोगों की मौत
गुजरात: मोरबी में रविवार को मच्छू नदी पर बना एक सस्पेंशन ब्रिज गिर गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पुल पर मौजूद कई लोग नदी में गिर गए हैं। मच्छू नदी पर बना एक सदी पुराना ये सस्पेंशन ब्रिज रविवार को टूट गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग नदी में गिर गए. कई लोगों के नदी में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
गुजरात के गृह मंत्री मंत्री हर्ष सिंह सांघवी ने कहा है कि रात एक बजे तक 68 लोगों के शव निकाल लिए गए थे। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी था और कई लोग लापता बताए गए हैं। सोमवार सुबह गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सिंह सांघवी ने कहा है कि अब मरने वालों की संख्या 132 हो गई है। इससे पहले देर रात राजकोट से बीजेपी सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंडरिया ने बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा से कहा है कि अब तक 68 शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने भी हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
उनका कहना है, “घायलों की संख्या अभी कम है, लेकिन अभी पानी में डूबे लोगों की तलाश का काम जारी है।” बीजेपी सांसद ने ये भी बताया कि मरने वालों में अधिकतर बच्चे हो सकते हैं। कुंडरिया का कहना है कि 50 से अधिक एंबुलेस 15 मिनट के भीतर ही घटनास्थल पर पहुंच गई थीं। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि पुल पर अधिक संख्या में लोग हो गए थे जिस कारण पुल टूट गया। पुल पर जाने के लिए कितने टिकट काटे गए हैं अभी उसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।” मिली जानकारी के अनुसार पुल के गिरने के वक़्त उस पर क़रीब 400 लोग मौजूद थे। राजकोट ज़िलाधिकारी के दफ़्तर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई कि मोरबी के झूलते पुल पर हुई दुर्घटना स्थल के लिए राजकोट ज़िले से 22 एंबुलेंस, 7 दमकल और छह नावें भेजी गई हैं। यह पुल सालों से बंद था। हाल ही में मरम्मत के बाद इसे जनता के लिए फिर से खोल दिया गया था। दिवाली के बाद गुजराती नव वर्ष पर इस नए पुल को खोला गया था।
दिवाली की छुट्टियों और रविवार होने के कारण पुल पर लोगों की बड़ी भीड़ थी। हालांकि एक सदी पुराना ये पुल किस कारण गिरा अब तक इसका पता नहीं चल सका है। पुल गिरने के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। प्रशासन फिलहाल बचाव और राहत कार्य में जुटा है। एनडीआरएफ के डायरेक्टर जनरल अतुल करवाल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि एनडीआरएफ की तीन टीमें घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गई है। दो टीमें गांधीनगर और एक बड़ौदा से भेजी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया, “मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज के गिरने से मुझे दुख हुआ है। अधिकारियों द्वारा राहत और बचाव अभियान जारी है। मैंने घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मैं इस संबंध से लगातार ज़िला प्रशासन के संपर्क में हूं।”
-

राशिफल (सोमवार 31 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष: विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी। धनार्जन सुगम होगा।
वृष: वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।
मिथुन: आज धन का निवेश न करें। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
कर्क: लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
सिंह: रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।
कन्या: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।
तुला: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।
वृश्चिक: नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।
धनु: बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।
मकर: आज धन का निवेश न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।
कुंभ: कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें।
मीन: भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
-

मोरबी में बड़ा हादसा, केबल ब्रिज टूटने से 400 लोग नदी में गिरे
5 दिन पहले हुआ था रिनोवेशन
गुजरात: गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हो गया। यहां मच्छु नदी पर बने केबल ब्रिज के टूटने से करीब 400 लोगों के नदी में गिरने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ केबल पुल पर करीब 500 लोग मौजूद थे। मालूम हो कि यह पुल मच्छु नदी पर बना है। यह केबल ब्रिज काफी पुराना था और इसे हेरिटेज ब्रिज में शुमार किया जाता था। मरम्मत के बाद इस पुल को थोड़े ही दिन पहले आम लोगों के लिए दोबारा खोला गया था।
पीएम मोदी ने भी घटना को लेकर अधिकारियों से तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि वे इस घटना पर नजर रख रहे हैं। एंबुलेंस को तुरंत रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।
-

इस जगह मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल, चेक करें रेट
नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल की कीमतें लोगों के लिए काफी मायने रखती है। पेट्रोल और डीजल की खपत भी देश में बड़े पैमाने पर होती है। ऐसे में इनकी कीमत भी लोगों पर काफी असर डालती है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटने या बढ़ने से बड़े स्तर पर लोग प्रभावित होते हैं। वहीं दूसरी चीजों के दाम भी इससे काफी प्रभावित होते हैं। हालांकि आज हम आपको बताने वाले हैं कि देश में कहां-कहां सस्ता पेट्रोल-डीजल मिल रहा है।
ईंधन की कीमतों पर केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार भी टैक्स लगाती है। राज्य सरकार की तरफ से लगाया जाने वाला टैक्स अलग-अलग होता है। ऐसे में ईंधन की कीमतें भी हर राज्य में अलग-अलग होती है। आइए जानते हैं उन 10 राज्यों के बारे में जहां सबसे कम कीमत में एक लीटर पेट्रोल और एक लीटर डीजल मिल रहा है।
पेट्रोल की कीमतः
उत्तर प्रदेश- 96.53
दिल्ली- 96.72
उत्तराखंड- 95.28
असम- 96.01
गुजरात- 96.31
पंजाब- 96.50
हिमाचल प्रदेश- 97.58
हरियाणा- 97.34
जम्मू और कश्मीर- 99.81
झारखंड- 99.81डीजल की कीमत:
हिमाचल प्रदेश- 83.36
जम्मू और कश्मीर- 85.15
असम- 83.94
कर्नाटक- 87.49
पंजाब- 85.71
उत्तर प्रदेश- 89.71
दिल्ली- 89.62
उत्तराखंड- 90.29
गुजरात- 92.06
मध्य प्रदेश- 93.93 -

बस का इंतजार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, 3 की हालत गंभीर…
बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के हाफिजगंज क्षेत्र के बायपास पर एक अनियंत्रित पिकअप ने लगभग एक दर्जन लोगों को राउंड दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब लोग बस का इंतजार कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सड़क से उठाकर किनारे किया। उसके बाद घायल लोगों को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक पिकअप चालक घटना के समय नशे की हालत में था। उसने कई ठेलों को भी टक्कर मारी। पिकअप द्वारा हादसे का शिकार लोगों में भगदड़ मच गई। लोग चीखने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पिकअप चालक को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
बताया गया कि घटना उस वक्त हुई जब काफी लोग सड़क किनारे खड़े होकर बरेली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने बायपास पर खड़े लोगों को हिट करना शुरू कर दिया। जिसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुखार मच गई। लोगों ने हिम्मत दिखाकर बरेली की ओर भागने की कोशिश कर रहे पिकअप चालक को उसके तीन साथियों के साथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को रोड से उठाया और अस्पताल ले गए। लोगों ने घटना की सूचना रिठौरा पुलिस चौकी को दी। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को अपनी जीप में बैठाकर बरेली के जिला अस्पताल भेजा। हादसे में घायल इंतखाब, आशु गंगवार सहित एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने काफी देर तक हंगामा भी किया। पुलिस ने पिकअप के ड्राइवर सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
-

चोर बना भला इंसान, वापिस किया मंदिर से चुराया सामान
बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक चोर ने एक मंदिर से कुछ दिन पहले चुराए गये चांदी और पीतल के सामान को माफीनामे के साथ लौटा दिया है। इस पत्र में चोर ने लिखा है, ‘इस चोरी से मुझे बहुत नुकसान हुआ है.’ बालाघाट जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने रविवार को बताया कि थाना लामटा के बाजार चौक स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से 24 अक्टूबर की रात को अज्ञात चोर ने चांदी के नौ छत्र समेत इस महंगी धातु के दस सामान एवं पीतल की तीन चीजें चुरा ली थीं।
उन्होंने कहा कि चोरी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुये जांच प्रारंभ की, जिसमें क्षेत्र में गश्त एवं बारीकी से साक्ष्य जुटाकर पूर्व के चोरी के आरोपियों एवं संदिग्धों पर लगातार दबाव बनाया। डाबर ने बताया कि इससे घबराकर आरोपी इस मंदिर से चुराये गये सभी छत्र आदि सामान माफीनामा के साथ ग्राम पंचायत के नल पर एक थैले में रख गया था, जिसे पानी भरने के लिए गये एक जैन परिवार के व्यक्ति ने शुक्रवार को देखा और इसकी सूचना जैन समाज के पदाधिकारियों व पुलिस विभाग को दी। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने चुराये गये सारे सामान को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
-

पंजाब: अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, रेत से लदे 2 टिपर किए जब्त
मोगा: पुलिस ने जिले के धर्मकोट अनुमंडल में अवैध खनन रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए रेत से लदे दो टिपर जब्त किए हैं। एक गुप्त सूचना पर, एक पुलिस दल ने फिरोजवाला बड़ा गांव के बाहरी इलाके में एक विशेष ‘नाका’ बिछाया और रेत से लदे तीन टिपरों को रोक दिया। पुलिस जहां दो चालकों से पूछताछ कर रही थी, वहीं बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले ट्रक का तीसरा चालक मौके से फरार हो गया।
सब-इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि बाद में उसकी पहचान कोट इसे खां के तोती सिंह के रूप में हुई। अन्य दो टिपरों के चालकों – लोंगीविंड गांव के गुरसेवक सिंह और गागरा गांव के जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि वे सभी अवैध खनन में लिप्त थे और सतलुज से टिपर लाद रहे थे। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 व 411 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं नियमन) अधिनियम-1957 की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-

छठ घाट पर सफाई के दौरान हादसा, 2 बच्चों की मौत
बिहार: बिहार की राजधानी पटना में छट घाट पर सफाई के दौरान बड़ा हादसा हुआ। पटना के फतुहा प्रखंड स्थित जैतिया पंचायत के अंडारी गांव में छठ पर्व को लेकर दरधा नदी पर बने घाट की सफाई करने के दौरान 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. इस दौरान छठ की खुशियां मातम में बदल गई. बताया जाता है कि दोनों मृतक बच्चे अंडारी गांव के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान राजकुमार (10 साल) और विशाल कुमार (8 साल) के रूप में हुई है।
यह दोनों बच्चें घाट की सफाई के दौरान अचानक दरधा नदी के गहरे पानी में चला गए और जिससे दोनों डूब गए . स्थानीय लोगों की मदद से दोनों का शव निकाला गया, यह घटना आज रविवार को लगभग दिन के 2:00 बजे की है। इस घटना के काफी देर बाद मौके पर गौरीचक थाना पुलिस और फतुहां अंचलाधिकारी पल्लवी मिश्रा घटना स्थल पहुंचे। जिसे देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।छठ की खुशियां मातम में हुईं तब्दील
वहीं अंचलाधिकारी ने आक्रोशित लोगों को काफी समझाया और आपदा के तहत मिलने वाली सहायता राशि को देने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक राजकुमार की मां भी छठ की हुईं थी लेकिन अचानक घर छठ की खुशियों के बजाय मातम में तब्दील हो गया और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सूर्य को दिया अर्घ्य
चार दिवसीय सुप्रसिद्ध छठ पर्व को लेकर लोगों में काफी आस्था रहती है और इस पर्व के लिए लोग अपने घर मनाने आते हैं. इसके साथ ही विदेशों में रहने वाले बिहार के लोग वहां भी छठ पर्व मनाते हैं. वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन पर्व पर पटना के मीनार घाट पर छठव्रतियों के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया.