Blog

  • सामान्य पर्यवेक्षक ने कुटलैहड़ विस के मतदान केन्द्रों व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

    सामान्य पर्यवेक्षक ने कुटलैहड़ विस के मतदान केन्द्रों व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

    राजनैतिक दलों के साथ की बैठक, आदर्श आचार संहिता पालन का किया आग्रह

    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा ऊना, कुटलैहड़, हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किये गये सामान्य पर्यवेक्षक मुकेश कुमार ने शनिवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों व स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनावों के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

    इस दौरान मुकेश कुमार ने निर्वाचन अधिकारी विस कुटलैहड़, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक आम बैठक की तथा सभी से भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उनकी सेवाएं उपलब्ध हैं तथा किसी भी समय उनके फोन नम्बर 7649981625 पर सम्पर्क करके अपनी समस्या उठा सकते हैं। इसके अलावा जिला मुख्यालय में 11 से 12 बजे तक चन्द्रलोक कालोनी स्थिति जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के सैट नम्बर 2 में भी मिल सकते हैं। उनकी शंकाओं और समस्याओं को सुना जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि मतदान को अपनी प्राथमिकता बनाने हुए 12 नवम्बर को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
  • जालंधर: चंडीगढ़ मार्का की अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर: चंडीगढ़ मार्का की अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने अवैध शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जरनैल सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गुरु अर्जुन नगर मिट्ठु बस्ती के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि  बस्ती मिट्ठू में शराब तस्कर जरनैल सिंह अवैध शराब बेचने का धंधा कर रहा है। जिस पर कारवाई करते हुए तस्कर के घर  छापामारी कर उसे 4 पेटियां चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब सहित काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब: मूसेवाला के पिता ने इंसाफ न मिलने पर सरकार को दिया अल्टीमेटम

    पंजाब: मूसेवाला के पिता ने इंसाफ न मिलने पर सरकार को दिया अल्टीमेटम

    मानसा: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को एक सभा के दौरान कहा कि मूसेवाला की हत्या हुए 5 महीने का समय हो चुका है, लेकिन सरकार से इंसाफ नहीं मिल रहा। मुझे कानून पर भरोसा था, इसी कारण अभी तक कहीं कोई धरना आदि नहीं दिया, लेकिन अब सरकार सुनवाई नहीं कर रही। मूसेवाला ने अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में रहने की बजाए अपने देश में रहने का फैसला किया था, लेकिन पंजाब में गैंगस्टरों ने जाल बुनने शुरू कर दिए और उसे शिकार बना लिया। बलकौर सिंह ने कहा कि यदि 25 नवंबर तक इंसाफ न मिला तो वह बेटे शुभदीप मूसेवाला के कत्ल की एफआईआर डीजीपी से बात करके वापस ले लेंगे। जिस रास्ते पर मेरा बेटा गया मैं भी उसी रास्ते पर जाऊंगा।

    मूसेवाला के पिता ने कहा कि एनआइए भी अब उन लोगों को सम्मन कर रही है जो सिद्धू के हक में खड़े हैं। सिद्धू का मोबाइल, पिस्टल व अन्य सामान एनआइए के पास ही है जैसे मर्जी चैक करे। मूसेवाला का गैंगस्टरों के साथ कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन एजेंसियां उसका नाता गैंगस्टरों से जोड़ने पर तुली है। मूसेवाला एक शो का सवा करोड़ रुपए विदेश में लेता रहा है। वह चंद पैसों के लिए गैंगस्टरों के साथ क्यों रिश्ता रखेगा। सीआईए इंचार्ज गैंगस्टरों के साथ पार्टियां करता रहा है, लेकिन सरकार आंखें बंद करके बैठी हैं। वहीं, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कोई कलाकार खुलकर मूसेवाला के हक में नहीं आया, अगर कोई आया है तो सिर्फ 2 लड़कियां। अफसाना और जैनी को इस तरह एनआइए द्वारा सम्मन करना गलत है। एनआइए ने अभी तक लॉरेंस के खास जो दिल्ली में रहते हैं, उनसे पूछताछ तक नहीं की । बलकौर सिंह ने कहा कि सीआईए इंचार्ज को वह भगवान मानते थे, लेकिन उसने धोखा दे दिया।

  • जालंधर: हथियारों सहित 3 गैंगस्टर गिरफ्तार

    जालंधर: हथियारों सहित 3 गैंगस्टर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः जालंधर देहाती एसएसपी स्वर्णदीप सिंह के दिशा-निर्देश पर गैंगस्टरों के खिलाफ छेड़े स्पेशल अभियान तहत फिल्लौर थाने की टीम ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर 2 पिस्टल, 32 बोर, 2 मैगजीन, 4 राऊंड जिंदा व एक कार बरामद की। सरबजीत सिंह बाहिया पीपीएस ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि डीएसपी फिल्लौर जतिंदर सिंह, सुरिंदर कुमार थाना प्रमुख फिल्लौर की देखरेख में फिल्लौर थाने के मुख्य अधिकारी को सूचना मिली कि एक गैंगस्टर किसान से बंदूक की नोक पर मोटरसाइकिल छीन कर ले गया व 2 गैंगस्टरों को लोगों ने गन्ने के खेत में हथियार समेत छुपे हुए हैं जिनकी मदद के लिए गांव से एक व्यक्ति आया हुआ था। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए गन्ने के खेत को चारों तरफ से घेर लिया और पुलिस को सूचना दी जिस पर जतिंदर सिंह पीपीएस उप-पुलिस अधीक्षक निरीक्षक सुरिंदर कुमार मुख्य अधिकारी फिल्लौर थाना ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई की और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र शिंदरपाल सिंह निवासी ग्राम चरण थाना सदर नवांशहर जिला शहीद भगत सिंह नगर, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र जसविंदर सिंह निवासी ग्राम धमई थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर को गन्ने के खेत से पकड़ लिया।

    पुलिस ने लगभग 1 घंटे की मेहनत के बाद इन लोगों को आत्मसमर्पण के लिए मना लिया। इनसे .32 बोर की 2 पिस्टल, 2 मैगजीन, 4 राऊंड जिंदा, चोरी की एक कार बरामद हुई है। वहीं गांव लसाड़ा के वरिंदर उर्फ टोनी पुत्र सतनाम सिंह जो इन गैंगस्टरों की मदद के लिया आया था उसको आई-20 कार के साथ गिरफ्तार करके आगे की पूछताछ की जा रही है। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पिछले 5 साल से भगौड़ा है। टोनी हमें लेने आया था पर गांव वासी हम पर हावी हो गए थे और स्टीफन मौका देख कर भाग गया था। अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र जसविंदर सिंह निवासी ग्राम घुमाई थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर ने पूछताछ में बताया कि मेरे खिलाफ गोला बारूद अधिनियम तहत थाना चबेवाल में मामला दर्ज गया है। उक्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी अपने अन्य साथियों के साथ चाबेवाल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वरिंदर उर्फ टोनी पुत्र सतनाम सिंह पर 11 मुकद्दमें दर्ज हैं।

  • पंजाब: अमृतपाल सिंह ने खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू का किया समर्थन

    पंजाब: अमृतपाल सिंह ने खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू का किया समर्थन

    राकेश टिकैत और विकी थॉमस को दी यह हिदायत

    अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से रविवार को गोल्डन टेंपल में अमृत संचार का आयोजन किया था। इस अमृत संचार में इस साल वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह भी सिख श्रद्धालुओं को लेकर शामिल होने वाले थे। इसलिए अमृतपाल सिंह शनिवार देर रात ही समर्थकों के साथ गोल्डन टेंपल पहुंच गए। जिनमें कुछ समर्थक हथियारों के साथ उनके साथ-साथ चले। गोल्डन टेंपल पहुंचे अमृतपाल सिंह ने शनिवार श्री अकाल तख्त साहिब के नीचे एकत्रित लोगों को संबोधित भी किया। अमृतपाल सिंह का इतने अधिक श्रद्धालुओं के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचना और संबोधन करना, उस समय था, जब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी भारत से बाहर पाकिस्तान में थे।

    गोल्डन टेंपल परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमृतपाल सिंह ने खुलकर खालिस्तान और गुरपतवंत सिंह पन्नू का समर्थन करते हुए कहा कि वह उस हर इंसान के साथ हैं, जो खालिस्तान का समर्थन करता है। इतना ही नहीं पन्नू को भारत सरकार द्वारा आतंकी घोषित किए जाने पर जवाब देते हुए कहा कि सरकारें किसी को भी आतंकी और किसी को भी साधु घोषित कर देती हैं। 

    किसान नेता राकेश टिकैत के पंजाब का माहौल खराब ना करने के उन पर दिए बयान पर अमृतपाल ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि टिकैत गैर पंजाबी हैं, ऐसे में उन्हें पंजाब के मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। वहीं उन्होंने विक्की थौमस को भी सिख मसलों से दूर रहने की हिदायत दी है। अमृतपाल का कहना है कि थौमस गैर सिख है और कोई भी गैर-सिख सिख मसलों से दूर रहे तो अच्छा है।

  • नहीं मिला लोगो को  होली, दीवाली पर फ्री सिलेंडर, सपा के निशाने पर बीजेपी

    नहीं मिला लोगो को  होली, दीवाली पर फ्री सिलेंडर, सपा के निशाने पर बीजेपी

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने रविवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर विधानसभा चुनाव के दौरान उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में एक-एक गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा ने सपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
    सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को ट्वीट किया, ‘‘झूठे वादे करने में योगी सरकार नंबर एक। चुनाव के समय उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने मुफ्त में सिलेंडर नहीं दिया.’’।
    सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को ट्वीट किया, ‘‘झूठे वादे करने में योगी सरकार नंबर एक. चुनाव के समय उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने मुफ्त में सिलेंडर नहीं दिया.” साथ ही सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा से बड़ा झूठा और धोखेबाज कोई नहीं है।

    सपा ने ट्वीट में कानपुर देहात का एक वीडियो साझा किया है जिसमें उज्जवला योजना के लाभार्थी यह कहते सुने जा रहे हैं कि उन्‍हें होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर नहीं मिला और वह लोग घर में चूल्हे पर खाना पका रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सपा पर पलटवार करते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘योगी सरकार गांव-गरीब-किसान के लिए काम कर रही है और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाया गया है.”।

    उन्‍होंने कहा, ‘‘जनता से किए गए वादों को पूरा करने में देश में नम्बर एक पर है उत्तर प्रदेश सरकार।” शुक्‍ला ने सपा प्रमुख यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि झूठ बोलने के मामले में अखिलेश यादव के आदर्श अरविन्द केजरीवाल बन गये हैं. भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया, ‘‘वादों को पूरा करने के मामले में प्रदेश सरकार का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है, सरकार दोबारा पांच साल के लिए बनी है और धीरे-धीरे सभी वादे पूरे होंगे.”

  • पिता ने 15 लाख में नाबालिग बेटी को बेचा, खरीदार ने किया घिनौना काम…

    पिता ने 15 लाख में नाबालिग बेटी को बेचा, खरीदार ने किया घिनौना काम…

    बूंदीः राजस्थान के बूंदी जिले में एक पिता ने ही अपनी बेटी का 15 लाख रुपए में सौदा कर डाला। उसके बाद खरीदार ने युवती को जिस्मफरोशी के घिनौने काम में धकेल दिया। उसने कई दिन तक युवती को अपने पास रखकर फिर आगे अपने दोस्त को बेच दिया। युवती के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पिता और युवती के पहले खरीदार को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला बूंदी के दबलाना थाना इलाके से जुड़ा हुआ है। पुलिस इस मामले की गहराई जांच में जुटी है।

    दबलाना थाना प्रभारी के रामेश्वर जाट ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है। उसकी मां ने बीते 6 सितंबर को थाने आकर आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद हरकत में आई दबलाना पुलिस ने टीम बनाकर नाबालिग की तलाश शुरू की। पुलिस उसकी तलाश करते हुए महाराष्ट्र पहुंची। वहां पुलिस ने चिखली पुणे से युवती को बरामद कर लिया।

    पुलिस ने बाद में पीड़िता से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसे दो वर्ष पूर्व सवाईमाधोपुर निवासी शिवराज कंजर को 15 लाख रुपए में बेच दिया था। शिवराज कंजर ने 15 लाख रुपए की वसूली के लिए उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। उससे जबरन जिस्मफरोशी करवाई जाती थी। शिवराज रोजना उसके पास 15 से 20 ग्राहक भेजने लगा। जिस्मफरोशी के लिए मना करने पर उससे मारपीट की जाती थी।

    पीड़िता ने बताया कि उसके बाद आरोपी शिवराज ने उसे रामनगर निवासी अपने दोस्त संजय कंजर को बेच दिया। वह उससे महाराष्ट्र के चिखली पुणे में फिर जिस्मफरोशी का गंदा काम करवाने लग गया। पुलिस ने मुखबीर के जरिए प्राप्त हुई सूचना के आधार पर युवती को बरामद किया है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता और सवाईमाधोपुर निवासी शिवराज कंजर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पीड़िता को बूंदी बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे कोटा नारी शाला भिजवा दिया गया। पीड़िता काफी डरी और सहमी हुई है।

  • पंजाब: विजय इंदर सिंगला की बढीं मुश्किलें, विजिलेंस ने मांगा आय का हिसाब

    पंजाब: विजय इंदर सिंगला की बढीं मुश्किलें, विजिलेंस ने मांगा आय का हिसाब

    चंडीगढ़: पिछली कांग्रेस सरकार के एक और पूर्व मंत्री पंजाब सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के रडार पर आ गए हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस ने पूर्व मंत्री के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस टीम ने सूत्रों से अधिक आय के मामले में कांग्रेस के पूर्व लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी की कांग्रेस सरकारों के दौरान विजय इंदर सिंगला लोक निर्माण विभाग के मंत्री थे।

    सतर्कता के इस ऑपरेशन के बाद ये हैं कांग्रेस के 5 पूर्व मंत्री जो सतर्कता के राडार पर आ गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले साधु सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजियानी, भारत भूषण आशु और सुंदर शाम अरोड़ा को सजा मिल चुकी है। सूत्रों के मुताबिक सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व लोक निर्माण मंत्री के खिलाफ कई तरह की शिकायतें मिली थीं। विजिलेंस ने यह भी जानकारी दी है कि स्रोतों से अधिक आय की जांच के दौरान सभी संस्थानों की पिछली आय का हिसाब मांगा गया है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व लोक निर्माण मंत्री के खिलाफ चल रही जांच को निष्पक्ष तरीके से पूरा कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। स्पष्ट है कि कल आयकर विभाग की टीम ने पठानकोट के भोआ निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के आवास, फार्महाउस और क्रशर पर छापा मारा था। पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के आसपास के घरों में भी आयकर छापे मारे गए। पूर्व विधायक जोगिंदर पाल अपने कार्यकाल के दौरान अक्सर सुर्खियों में रहते थे।

  • राजधानी मोगादिशु में ट्विन बम ब्लास्ट, 100 लोगों की मौत

    राजधानी मोगादिशु में ट्विन बम ब्लास्ट, 100 लोगों की मौत

    नई दिल्लीः सोमालियाई शहर किसमायु में एक कार बम विस्फोट और गोलीबारी में 9 लोगों की मौत के कुछ दिनों बाद, शनिवार दोपहर कैपिटल सिटी मोगादिशु में 2 अलग-अलग कारों में विस्फोट की घटना घटी। सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख ने स्थानीय केबल टीवी से बातचीत में बताया कि विस्फोट में अब तक मरने वालों की संख्या लगभग 100 है और 300 से ​अधिक घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

    मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दो कार बम विस्फोटों ने सोमालिया के शिक्षा मंत्रालय की इमारत को निशाना बनाया। रॉयटर्स ने एक स्थानीय नागरिक के हवाले से कहा, ‘दो कार बमों ने K5 स्ट्रीट के किनारे शिक्षा मंत्रालय की इमारत को निशाना बनाया।’ मंत्रालय की रखवाली करने वाले एक पुलिस अधिकारी, जिसने अपना नाम हसन बताया, ने रॉयटर्स को बताया कि उसने विस्फोट के तुरंत बाद कम से कम 12 शव देखे और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल पड़े थे।

    बम विस्फोट के दृश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए हैं और विस्फोट के बाद मोगादिशु शहर के ऊपर बादल उठते दिख रहे हैं। अन्य वीडियो में धमाके वाली जगह के आस-पास और दूर-दराज के घरों के शीशे टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं। आतंकवादी संगठन अल-शबाब के इस बम धमाके के पीछे होने की सूचना है, जो सोमालियाई सरकार के खिलाफ हिंसक, सशस्त्र लड़ाई लड़ रहा है। सोमाली सुरक्षाबलों का कहना है कि उन्होंने हाल के हफ्तों में स्थानीय आत्मरक्षा समूहों के साथ लड़ते हुए अल-शबाब के खिलाफ युद्ध के मैदान में बढ़त हासिल की है, लेकिन इस आतंकी समूह ने घातक हमले करना जारी रखा है।

    पुलिस प्रवक्ता सादिक दूदीश ने रॉयटर्स से कहा, ‘दोपहर दो बजे अल-शबाब के आतंकवादियों ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित नागरिकों को निशाना बनाते हुए दो विस्फोट किए।’ इससे पहले किस्मायू में सोमवार को 9 लोग आतंकियों के शिकार बने थे। सुरक्षाबलों ने उन्हें मार गिराया था। बंदरगाह शहर के तवाकल होटल के गेट में विस्फोटकों से लदे एक वाहन के टकराने के बाद गोलियां चलीं। जुबलैंड के सुरक्षा मंत्री युसुफ हुसैन धूमल ने रॉयटर्स को बताया, ‘विस्फोट में छात्रों और नागरिकों सहित नौ लोग मारे गए और 47 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।’

  • आज के मैच में भारत की जीत के लिए  दुआ कर रहा है पाकिस्तान, जानिए क्यों ?

    आज के मैच में भारत की जीत के लिए  दुआ कर रहा है पाकिस्तान, जानिए क्यों ?

    भारत औऱ साउथ अफ्रीकाय़ (Ind vs SA) के बीच पर्थ में आज मैच खेला जाएगा. यह मैच खासकर साउथ अफ्रीका के लिए काफी अहम है। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम भी (Pakistan) इस मैच के परिणाम का इंतजार करेगी. दरअसल, जिम्बाब्वे से हारने के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। IND vs SA T20 World Cup: भारत औऱ साउथ अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच पर्थ में आज मैच खेला जाएगा।

    यह मैच खासकर साउथ अफ्रीका के लिए काफी अहम है। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम भी (Pakistan) इस मैच के परिणाम का इंतजार करेगी। दरअसल, जिम्बाब्वे से हारने के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। बता दें कि आज यदि भारतीय टीम मैच जीत पाने में सफल रहती है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि भारत यह मैच जीतता है तो साउथ अफ्रीकी टीम  भी प्वाइंट्स टेबल में ज्यादा आगे नहीं निकलेगी, जिससे पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 नवंबर को होने वाला मैच दोनों टीम के लिए अहम हो जाएगा।  

    साउथ अफ्रीका को भारत के बाद पाकिस्तान और नीदरलैंड्स से खेलना है। ऐसे में यदि नीदरलैंड से साउथ अफ्रीका मैच जीतती है और फिर पाकिस्तान से मैच हार जाती है तो साउथ अफ्रीकी टीम का 4 मैचों में 5 अंक होंगे। जिससे पाकिस्तान के पास साउथ अफ्रीका से आगे निकलने का मौका होगा। पाकिस्तान की टीम को साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड्स और बांग्लादेश से मैच खेलना है. यहां से यदि पाकिस्तान अपने सभी मैच जीत पाने में सफल  रहता है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे जिससे टीम के लिए सेमीफाइल में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा।

    इन समीकरणों को देखते हुए पाकिस्तानी फैन्स और टीम आजके मैच में भारत के जीतने की दुआ करेगा. वैसे, आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मुकबला नीदरलैंड से हैं. पाकिस्तान हर हाल में आज का मैच जीतना चाहेगी और भारत-साउथ अफ्रीका मैच में भारत की की जीत की दुआ करेगी. 

    साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाजों से बचकर रहना होगा भारत को

    आजका मैच पर्थ की तेज उछाल वाली पिच पर होगा. साउथ अफ्रीका के पास तेज गेंदबाजों की भरमार है तो मैच में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. विश्व के दो खतरनाक तेज गेंदबाजों रबाडा और नोर्किया के सामने रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की कड़ी परीक्षा होगी. रबाडा 145 किमी की रफ्तार से गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं जबकि नोर्किया 150 किमी की रफ्तार से गेंद कराते हैं.  ऐसे में इन दोनों गेंदबाजों का सामना करने के लिए पावरप्ले के ओवरों में हाथ और आंख का तालमेल महत्वपूर्ण होगा. पिच से मिलने वाली अतिरिक्त उछाल के कारण बल्लेबाजों के पास शॉट खेलने के लिए समय कम होगा और यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय बल्लेबाज ऐसी परिस्थितियों में कैसा रवैया अपनाते हैं.