Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े Petrol-Diesel के दाम, लोगों की जेब पर पड़ा असर, देखें वीडियो

Jalandhar News: 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े Petrol-Diesel के दाम, लोगों की जेब पर पड़ा असर, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े Petrol-Diesel के दाम, लोगों की जेब पर पड़ा असर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देश की आम जनता की जेब पर एक बार फिर से असर पड़ा है। दरअसल, तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने इस बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 0.90 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। ऐसे में जालंधर में पेट्रोल की क़ीमत 101.38 पैसे और डीज़ल की क़ीमत 91.27 पैसे हो गई है।

बता दें कि इससे पहले तेल शुक्रवार, 15 मई को ही कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। बीते 5 दिनों में तेल की कीमतों में ये दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इन 5 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 3.90 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से पहले, तेल कंपनियों को रोजाना 1000-1200 करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा था।

Read in English:  Fuel Prices Rise Again as Petrol, Diesel Become Costlier for Second Time This Week

ईंधन की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों को रोजाना हो रहे नुकसान में करीब 25 फीसदी की कमी आई थी। बताते चलें कि मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की स्थिति की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। सप्लाई में बाधा आने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। तेल कंपनियों ने काफी समय तक खुद ही कच्चे तेल की कीमतों पर जारी भारी बढ़ोतरी का भार उठाया। लेकिन, अब तेल कंपनियों ने कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का भार आम जनता पर भी डालना शुरू कर दिया है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ : ਪੈਟਰੋਲ-ਡੀਜ਼ਲ ਦਾ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜੇਬ ਤੇ ਅਸਰ,ਹਫ਼ਤੇ ਅੰਦਰ ਦੂਜੀ ਵਾਰ ਵਧੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here